Latest Updates
-
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए -
डायबिटीज में एक दिन में कितनी चीनी खाना है सुरक्षित? जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय -
World Teachers Day 2026: 5 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है विश्व शिक्षक दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी
इरफ़ान के संघर्ष के दिनों में भी सुतापा ने नहीं छोड़ा उनका साथ, अदाकारी के साथ मोहब्बत भी थी बेमिसाल
कहानी ख़त्म हुई और ऐसी ख़त्म हुई
कि लोग रोने लगे तालियाँ बजाते हुए

ये पंक्तियां आज सही नजर आती है। सिनेमा जगत का चमकता सितारा असमय ही अंधेरे में डूब गया। बॉलीवुड ही नहीं, विदेशों में भी अपनी अदाकारी का परचम लहराने वाले इरफ़ान खान इस दुनिया को अलविदा कह गए। इरफ़ान खान के लिए फ़िल्मी दुनिया में अपना करियर बना पाना आसान नहीं था, मगर ऐसे वक्त में उनके साथ उनकी पत्नी सुतापा सिकदर थी। किस्मत ने इरफ़ान और सुतापा को मिलवाया और इन दोनों ने ऊपर वाले के उस इशारे को समझा और साथ निभाने का फैसला किया।

जयपुर में एम.ए. कर रहे इरफ़ान दिल्ली पहुंचे
इरफ़ान खान जयपुर में अपनी एम.ए. की पढ़ाई कर रहे थे तभी उन्हें दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा से स्कॉलरशिप का लेटर मिला। इरफ़ान अपनी किस्मत आजमाने दिल्ली आ पहुंचे। वहां मौजूद पैनालिस्ट को इरफ़ान के अंदर छिपे टैलेंट की भनक लग चुकी थी। अब उस हीरे को तराशने के लिए इरफ़ान को इस प्रतिष्ठित स्कूल में दाखिला दे दिया गया।

सुतापा से हुई पहली मुलाकात
अपनी किसी एक क्लास के दौरान उनकी नजर सुतापा पर पड़ी और यहीं इरफ़ान उनकी तरफ आकर्षित हो गए। ये दोनों एक ही बैच में थे इसलिए इरफ़ान को बात करने की हिम्मत मिली। दोनों ही अदाकारी सीख रहे थे लेकिन सुतापा का ज्यादा इंट्रेस्ट स्टोरी और स्क्रीन प्ले की बारीकियों को जानने में था। जयपुर के शांत, शर्मीले और अंतर्मुखी इरफ़ान को सुतापा का चुलबुलापन भा गया।

सुतापा भी इरफ़ान की मुस्कुराहट पर हुई फ़िदा
कोर्स के दौरान हुई दोस्ती वक्त के साथ प्यार में बदल गयी। कोर्स खत्म होने के बाद शादी के फैसले पर दोनों राजी थे। मगर इरफ़ान अपने करियर को थोड़ा मजबूत करना चाहते थे। वो जानते थे कि इस क्षेत्र में मुकाबला बहुत है और उन्हें सीमित संसाधनों में अपनी ख्वाहिशें पूरी करनी हैं। इस फैसले में उन्हें सुतापा का पूरा समर्थन मिला।

दोनों ने की साधारण शादी
इरफ़ान जितनी सादगी से बड़े पर्दे पर अपना रोल निभा जाते थे, असल जिंदगी में भी वो दिखावे से दूर ही रहे। जब इरफ़ान और सुतापा को फ़िल्मी दुनिया में पहचान मिलने लगी तब 1995 में दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली।

पत्नी ही नहीं, सबसे बड़ी आलोचक भी थी सुतापा
इरफ़ान खान ने सुतापा को अपनी सबसे बड़ी आलोचक बताया था। वो अपनी अदाकारी पर सुतापा से मिली हर टिप्पणी का सम्मान और उस पर यकीन करते थे। ये कहना गलत नहीं होगा कि ईमानदार पार्टनर ही आपका परफेक्ट जीवनसाथी होता है।
कई मौकों पर इरफ़ान ने स्क्रीन के सामने तो सुतापा ने पर्दे के पीछे रहकर साथ में काम किया।

धर्म बदलने के लिए भी तैयार थे इरफ़ान
इरफ़ान की मुलाकात सुतापा से ऐसे वक्त में हुई थी जब वो करियर बनाने के लिए हाथ पैर मार रहे थे और उन्हें परिवार का सहयोग नहीं मिल रहा था। सुतापा का साथ उन्हें कड़कती धूप में शीतल छांव का एहसास देता था। इस निश्छल प्रेम का ही नतीजा था कि इरफ़ान खान सुतापा से शादी करने के लिए अपना धर्म बदलकर हिंदू बनने के लिए भी तैयार थे। मगर उसकी नौबत नहीं पड़ी। सुतापा के परिवार ने इरफ़ान को स्वीकार कर लिया था।

सुतापा के विश्वास ने हमें दिया 'इरफ़ान खान'
सुतापा ने हर मोड़ पर इरफ़ान का साथ निभाया। फ़िल्मी दुनिया की समझ उन्हें इरफ़ान को राह दिखाने में मदद करती रही। इरफ़ान खान को खो देने से आज सभी दुखी, परेशान और निराश हैं। मगर सबसे ज्यादा खलल सुतापा की जिंदगी में पैदा हुआ है। उम्मीद करते हैं कि उन्होंने जिस जज़्बे के साथ इरफ़ान के लिए हर पड़ाव को पार किया, वो एक बार फिर इरफ़ान के लिए ही खुद को संभाल लेंगी।



Click it and Unblock the Notifications
