Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बड़े पर्दे पर जबरदस्त एक्शन सीन करने वाले सोनू सूद की लव लाइफ है उतनी ही स्वीट और सिंपल
आज देश का बच्चा बच्चा सोनू सूद को जानता है। कोरोना जैसे गंभीर हालात में यह अदाकर रियल लाइफ में हीरो का रोल निभाता दिख रहा है।

सोनू सूद ने कड़े संघर्ष के बाद अपना नाम कमाया है और आज एक अच्छा रुतबा तथा फैन फॉलोइंग होने के बाद भी ये कोरोना काल में अपनी परवाह किये बिना जरूरतमंद लोगों की हरसंभव मदद कर रहे हैं। सोनू सूद के जन्मदिन पर देशभर से इन्हें दुआएं मिल रही हैं। आज इस मौके पर सोनू सूद की पर्सनल और लव लाइफ के बारे में थोड़ा जानते हैं जो उनके लिए सपोर्ट सिस्टम की तरह काम कर रहा है।

पंजाबी मुंडे सोनू को पसंद आ गयी तेलुगू परिवार की सोनाली
सोनू सूद का जन्म 30 जुलाई, 1973 को पंजाब के मोगा में हुआ था। सोनू ने अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई नागपुर के यशवंतराव चव्हाण कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (YCCE) से की और इसी शहर में सोनाली अपने MBA की पढ़ाई कर रही थीं। ग्रेजुएशन के दौरान ही दोनों की मुलाक़ात हुई। इनकी दोस्ती ने बहुत जल्द ही प्यार तक का सफर पूरा कर लिया। 25 सितंबर 1996 में इन दोनों ने एक दूसरे को सात जन्मों के साथी के रूप में स्वीकार किया।

सोनाली को पसंद नहीं था सोनू का फिल्मों की तरफ रुझान
शुरूआती दौर में सोनाली ये नहीं चाहती थीं कि सोनू सूद फिल्मी दुनिया में कदम रखें। मगर सोनू सूद के पैशन को हमेशा उन्होंने सम्मान की नजर से देखा। सोनू सूद अमिताभ बच्चन के फैन हैं। उनकी पर्सनालिटी भी अमिताभ जैसी ही थी इसलिए उन्होंने करियर की शुरुआत में मॉडलिंग में कदम रखा। इंजीनियर बनने के बाद सोनू सूद मॉडल बनें और फिर अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1999 की तमिल फिल्म 'कल्लाझागर' से की।

सोनाली ने हर पल दिया साथ
सोनू सूद के लिए फिल्मों का सफर आसान नहीं था। मगर इस दौरान सोनाली ने उनका बखूबी साथ निभाया। मुंबई में संघर्ष के दौरान ऐसी स्थिति भी उन्होंने देखी थी जब एक फ्लैट में सोनू और सोनाली रहते थे और उनके साथ तीन अन्य लोग भी रहा करते थे। सोनाली एक कमरे में भी बड़ी खुशी से सोनू के साथ रहती थीं और कभी उन्होंने कोई शिकायत नहीं की।

पर्सनल लाइफ है मीडिया से दूर
ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है कि किसी मशहूर पर्सनालिटी की निजी जिंदगी पब्लिक न हो। मगर सोनू सूद का परिवार हमेशा ही लाइम लाइट से दूर रहा है। दरअसल सोनाली को मीडिया के सामने आने का ज्यादा शौक नहीं है। सोनू सूद और सोनाली के दो बेटे हैं जिनका नाम इशांत और अयान है। दो दशक का साथ इतने अच्छी तरह से साथ निभा चुके सोनू सूद और सोनाली आज के कपल्स के लिए किसी प्रेरणास्रोत से कम नहीं हैं।



Click it and Unblock the Notifications
