Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
इन कारणों को जानने के बाद आप भी ब्रेस्ट फ्रेंड को बनाएंगे अपना पार्टनर
जीवन में शादी का फैसला लेना यकीनन एक बहुत बड़ा फैसला होता है, क्योंकि आपके इस फैसले पर आपका पूरा जीवन निर्भर करता है। आमतौर पर, लोग बेहद जल्दबाजी में शादी करते हैं और फिर अपने पूरे जीवनभर पछताते रहते हैं। हो सकता है कि आपके किसी करीबी के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ हो। हालांकि, अगर आप अपने पूरे जीवन को बेहद खुशहाल बनाना चाहते हैं तो ऐसे में आप अपने ब्रेस्ट फ्रेंड से शादी करें। ब्रेस्ट फ्रेंड से शादी करने का अर्थ है अपने जीवन को अधिक सुरक्षित और खुशहाल बनाना। आपको शायद पता ना हो, लेकिन बेस्ट फ्रेंड से शादी करने के कई फायदे हो सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही फायदों के बारे में बता रहे हैं, जिसे जानने के बाद आप भी यकीनन अपन ब्रेस्ट फ्रेंड को अपना जीवनसाथी बनाना चाहेंगे-

कह सकते हैं हर बात
जब आप किसी अनजान व्यक्ति से शादी करते हैं तो उससे अपने मन की बात कहने में हिचकिचाहट होती है। यहां तक कि शादी को एक लंबा वक्त बीत जाने के बाद भी लोग अपने पार्टनर से अपने मन की बात नहीं कह पाते हैं। लेकिन अगर आप अपने बेस्ट फ्रेंड से शादी करते हैं तो इससे आप अपने मन की हर बात आसानी से कह पाते हैं, जिससे कारण हर गुजरते वक्त के साथ उन दोनों का रिश्ता और भी ज्यादा मजबूत होता जाता है।

पसंद-नापसंद की होती है जानकारी
शादी के बाद दो लोगों को एक-दूसरे को जानने मंे एक लंबा वक्त लग जाता है। यहां तक कि एक साथ कई साल गुजर जाने के बाद भी कपल्स एक-दूसरे को समझ नहीं पाते हैं। लेकिन दो बेस्ट फ्रेंड पहले से ही एक-दूसरे को जानते हैं, यहां तक कि शादी से पहले ही वे एक-दूसरे को बहुत अच्छी तरह से समझते हैं। इसके अलावा, उन्हें एक-दूसरे की पसंद-नापसंद की जानकारी होती है।

ईगो से रिलेशन नहीं होता खराब
अक्सर वैवाहिक रिश्तों में दो लोगों का ईगो जब आपस में टकराता है, तो इससे रिश्ता बिखरते हुए देर नहीं लगती है। हालांकि, जब आप अपने बेस्ट फ्रेंड से शादी करते हैं तो ऐसे में उनके बीच ईगो टकराव की कोई गुंजाइश ही नहीं रहती है। जिससे उनका रिश्ता अधिक हेल्दी बनता है।

तलाक की संभावना नहीं
आज के समय में तलाक होना काफी आम होता जा रहा है। चाहे लव मैरिज हो या फिर अरेंज मैरिज, अक्सर लोग शादी करने के कुछ समय बाद ही अलग हो जाते हैं। लेकिन जब आप अपने बेस्ट फ्रेंड से शादी करते हैं तो उनके बीच तलाक की संभावना काफी कम हो जाती है। दरअसल, उनके बीच अंडरस्टैडिंग काफी अच्छी होती है और वे अपने किसी भी रिलेशनशिप इश्यू को बेहद आसानी से सुलझा पाते हैं।

खुद को जीने का मिलता है मौका
अक्सर यह देखा जाता है कि शादी के बाद अक्सर लोग अपनी इच्छाओं को मन में ही मार देते हैं। कई बार तो वे खुद ही अपने पार्टनर को इसके बारे में नहीं बताते हैं तो कभी उनका पार्टनर ना कह देता है। लेकिन एक बेस्ट फ्रेंड आपको अधिक अच्छी तरह समझता है, जिसके कारण आप अपने रिश्ते में रहते हुए भी खुद को पूरी तरह से जी पाते हैं।

मिलती है बेहतर केयर
ब्रेस्ट फ्रेंड से शादी करने का अर्थ है कि आपको जीवनभर के लिए एक ऐसा साथी मिला है, जो आपकी बेहतर तरीके से केयर करेगा। साथ ही साथ, आप भी उसे किसी भी अन्य व्यक्ति से अधिक प्यार व केयर दे पाते हैं। जिसके कारण ऐसे कपल्स काफी अच्छी तरह अपना जीवन बिता पाते हैं। वे एक साथ मिलकर अपने इंटरस्ट शेयर करते हैं। अपनी लाइफ को अधिक खुशहाल तरीके से जीते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
