Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
कोरोना के दौर में पड़ गई है शादी की डेट तो इन बातों को ध्यान में रखकर इस दिन को बनाएं स्पेशल
कोरोना वायरस का प्रकोप देश और दुनिया में देखने को मिल रहा है। इस वायरस के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ। कोरोना वायरस के कारण लोगों को अपने जीवन जीने के तरीके में कई तरह के बदलाव करने पड़े। भारत की बात करें तो लॉकडाउन खुलने के बाद लोग अपने जीवन को पटरी पर लाने का प्रयास कर रहे हैं। देश के कुछ राज्यों में अभी भी स्थिति गंभीर है, मगर कुछ जगहों पर नियमों का पालन करने के साथ लोग न्यू नॉर्मल के आदि हो रहे हैं।

कोरोना प्रकोप का असर लोगों की होने वाली शादियों पर भी पड़ा और इसकी वजह से लोगों को अपनी शादी स्थगित करनी पड़ी। मगर अब शादियों का सीजन एक बार फिर शुरू हो गया है। अगर कोरोना के माहौल में आप शादी करने जा रहे हैं तो आपको कुछ बातों की तरफ ध्यान देना जरुरी है ताकि आप अपनी लाइफ के सबसे बड़े दिन को सुरक्षित रहकर एंजॉय कर सकें।

जगह का चुनाव
आपकी शादी किस राज्य और किस शहर में हो रही है उसके मुताबिक आपको वहां के नियमों के साथ अपनी शादी के लिए वेन्यू का चुनाव करना होगा। कोरोना प्रकोप के कारण शादी की जगह के लिए ऑप्शन आपके लिए कम ही होंगे। आप अपने फंक्शन के लिए जिस भी स्थान का चुनाव करें वहां साफ़-सफाई और हाईजीन का विशेष ध्यान रखें।

मेहमानों की संख्या
शादी-ब्याह एक ऐसा मौका होता है जिसमें दूर-दराज के रिश्तेदारों और दोस्तों को भी बुलाया जाता है। पर यदि आप कोरोना के इस दौर में विवाह कर रहे हैं तो आपको अपने मेहमानों की लिस्ट में काफी काट-छांठ करनी होगी। आप कोशिश करें कि इस लिस्ट में आप अपने बेहद करीबी लोगों को ही शामिल करें। अगर आप ज्यादा लोगों की भीड़भाड़ से बचना चाहते हैं तो आप अलग अलग इवेंट्स में अलग अलग लोगों को शामिल कर सकते हैं। आपको इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि कोरोना से जुड़े गाइडलाइन्स के अनुसार आप कितने लोगों को फंक्शन में शामिल कर सकते हैं।

खाने-पीने का अरेंजमेंट
कोरोना के टाइम में शादी कर रहे हैं तो गेस्ट के खाने-पीने की प्लानिंग बहुत ही सावधानी से करें। आप साफ़ सफाई के साथ इसका अरेंजमेंट कराएं और ऐसे लोगों को ही केटरिंग की जिम्मेदारी सौंपे जो सफाई का पूरा ध्यान रखे। आप चाहें तो खाने के लिए पैक्ड फूड के बॉक्स की व्यवस्था भी कर सकते हैं।

मास्क और सैनिटाइजर
आपके फंक्शन में खाने-पीने के काउंटर्स भले ही कम हो लेकिन सैनिटाइजर की उपलब्धता पूरी होनी चाहिए। इवेंट वेन्यू के एंट्री पर सैनिटाइजर का इंतजाम जरूर करें। जाहिर है कि शादी के दौरान सब अपने ड्रेस और मेकअप पर ही ध्यान देंगे, मगर ये सुनिश्चित करना जरुरी है कि लोग मास्क को लेकर लापरवाही न करें।

कम इवेंट्स के साथ शादी
कोरोना की वजह से लोग शादियों में भारी-भरकम पैसा खर्च करने से बचें हैं। अब शादी के फंक्शन्स में भी कमी की जा रही है। आप फंक्शन की डेट और अरेंजमेंट इस तरह से करें कि न तो ज्यादा भाग-दौड़ हो और न ही ज्यादा लोगों के संपर्क में आना पड़े। बेहतर होगा की शादी के इन इवेंट्स के लिए दोनों परिवार साथ में प्लानिंग कर लें। यदि संभव हो तो आप मेहंदी, हल्दी के प्रोग्राम घर पर ही कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
