Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
ग्रैंड पैरेंट्स संग वक्त बिताने से बच्चों में होता है पर्सनालिटी डेवलपमेंट, दादा-दादी भी सीखते हैं बहुत कुछ
आज के वक्त में जिस तरह से ज्वाइंट फैमली का कॉन्सेप्ट खत्म हुआ जा रहा है, ऐसे में बच्चों को घर के बड़ों, दादा-दादी का साथ नहीं मिल पाता है। दादा-दादी के साथ से बच्चों को बहुत कुछ जानने और समझने का मौका मिलता है। ग्रैंड पैरेंट्स अपने ग्रैंड चाइल्ड्स को कुछ ऐसे अनुभव देते हैं जो उनके लिए लाइफ टाइम के लिए यादगार होते हैं और उनकी लाइफ में भी उनके सिखाए गुण और शिक्षाएं काम करती हैं। आपके बच्चे आपके पैंरेट्स के साथ टाइम स्पैंड करके अपनी जिंदगी को बेहतर बना सकते हैं।
ज्यादातर आज के वक्त में यही देखा जाता है कि बच्चे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स में बिजी रहते हैं। उनके पास अपने दादा-दादी के साथ वक्त बिताने की फुर्सत नहीं होती है। लेकिन दादा-दादी के साथ रहने से बच्चों का काफी अच्छे तरीके से पर्सनैलिटी डेवलपमेंट होता है, वहीं ग्रैंड पैरेंट्स भी अपने पोते-पोती से ट्रेंडिंग चीजें सीखते हैं, जिसमें उनको मजा आता है और उनको अपने ग्रैंड पैरेंट्स के साथ वक्त बिताने से वो भी बच्चे बन जाते हैं, उनका अकेलापन भी दूर होता है। यहां आपको बता रहे हैं कि ग्रैंड पैरेंट्स बच्चों के लिए कितने ज्यादा जरूरी हैं-

मिलता है बहुत सारा प्यार
अपने ग्रैंड पैरेंट्स के साथ वक्त बिताने से बच्चों को अपने दादा-दादी का ढेर सारा प्यार और दुलार मिलता है। अपने ग्रैंड पैरेंट्स के साथ रहने से वो अपने दिल की बात भी कह पाते हैं जो शायद वो अपने पैरेंट्स से भी नहीं बोल पाते हैं। साथ ही ग्रैंड पैरेंट्स भी उनके साथ वक्त बिताकर अपना अकेलापन दूर करते हैं, जो उनके बच्चे बिजी होने के कारण उनको नहीं दे पाते हैं।

बच्चों की कई परेशानियों का करते हैं समाधान
जो बच्चे इंट्रोवर्ट होते हैं या जो किसी समस्या के साथ खुद से लड़ते रहते हैं, ऐसे में उनको ग्रैंड पैरेंट्स का पूरा साथ मिलता है। वो अपनी परेशानियां, जो कोई नहीं सुनता है, उनको बताने में कामयाब होते हैं। वहीं ग्रैंड पैरेंट्स उनको समझते हैं, सुनते हैं और उनको उन सारी समस्याओं से बाहर भी निकालते हैं।

बच्चों के अकेलेपन और डिप्रेशन से निकालने में मददगार
अगर बच्चे अकेलेपन का शिकार होते हैं तो घर में बुजुर्गों के रहने से उनकी लोनलीनेस दूर होती है। अगर वो डिप्रेशन में भी हैं तो ग्रैंड पैरेंट्स उनको इसमें काबू पाने और बाहर निकलने में पूरी मदद करते हैं।

सभ्यता और संस्कृति की पहचान कराते हैं-
आज के वक्त में लोगों के पास टाइम नहीं है, पैरेंट्स भी अपने कामों में बिजी रहते हैं तो ऐसे में उनको अपने देश की सभ्यता और संस्कृति की पहचान ग्रैंड पैरेंट्स ही कराते हैं, उनको ये एक बड़ी जिम्मेदारी लगती है। अपने क्षेत्र के व्यंजन, पहनावा, भाषा बच्चे अपने ग्रैंड पैरेंट्स से सीखते हैं।

ग्रैंड पैरेंट्स भी काफी कुछ सीखते हैं बच्चों से
- अपने ग्रैंड चाइल्ड के साथ होने से उनको अकेलापन दूर होता है।
- अगर वो किसी तरह की टेंशन या बीमारी में होते हैं तो ग्रैंड चाइल्ड के साथ होने से उनके साथ वक्त बिताने के बारें में सोंच कर वो जल्द से जल्द सही होने के बारें में विचार करते हैं।
- उनकी बातें सुनने के लिए उनके साथ कोई होता है।
बच्चे उनको आज की टेक्नोलॉजी और गैजेट्स के बारें में बताते हैं, सिखाते हैं। उनको ट्रेंड के बारें में बताते हैं।



Click it and Unblock the Notifications