Latest Updates
-
CJP Protest Delhi: आलिया भट्ट से लेकर सलमान खान तक, छात्रों के समर्थन में उतरे ये बॉलीवुड सितारे -
Chia Seeds Vs Sabja Seeds: चिया सीड्स या सब्जा के बीज, जानिए आपकी सेहत के लिए क्या बेहतर? -
टूटते-झड़ते बालों से हैं परेशान? ट्राई करें गुड़हल और नारियल तेल से बना हेयर ऑयल, रुक जाएगा Hair Fall -
6 महीने के बच्चे को सॉलिड फूड देते समय न करें ये 5 गलतियां, 'बच्चों की डॉक्टर' ने बताई सही शुरुआत -
हेल्दी दिखने वाले ये 7 फूड्स बढ़ा सकते हैं आपका ब्लड शुगर, खरीदने से पहले जरूर पढ़ लें लेबल -
National Broadcasting Day 2026: 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानें इसका इतिहास -
Guru Purnima 2026: कब है गुरु पूर्णिमा? जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
रात में नजर आते हैं लिवर डैमेज होने के ये 5 लक्षण, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
Who Is Vijeta Dahiya: कौन हैं विजेता दहिया? वायरल वीडियो के बाद क्यों छिन गई CJP प्रवक्ता की जिम्मेदारी -
शरीर में दिख रहे ये 5 लक्षण करते हैं खराब गट हेल्थ की ओर इशारा, नजरअंदाज करने की न करें भूल
Men Marry Each Other: इस गांव में पूरी रस्मों रिवाज से होती है दो लड़कों की शादी, जानें इसके पीछे की परंपरा
strange marriage rituals- भारत में शादी को लेकर इतनी परंपराएं हैं, कि जिनके बारें में आप कुछ जानते हों,लेकिन कुछ पंरपराएं और रस्में ऐसी हैं, जिनके बारें में आपको नहीं पता है, लेकिन ये बहुत ही अनोखी परंपराएं हैं, जिनके बारें में जानकर आप हैरान हो जाते हैं। इसी तरह से शादी को लेकर रस्में और परंपराएं है जो काफी अलग है, जिनको जान आप की आंखे खुली की खुली रह जाएं। राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में दो सड़कों की साथ में शादी की पंरपरा हैं। जी हां...यहां पर दो लड़कों की शादी बड़े ही धूमधाम से होती है। आइये जानते हैं इस शादी की परम्परा के बारें में-

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के एक गांव में होली के मौके पर दो लड़की की शादी करवाई जाती है वो भी पूरी रस्मों-रिवाज के साथ। बड़ोदिया गांव में होली से कुछ दिनों पहले दो लड़कों की आपस में शादी करवाने की परंपरा है।
कैसे होती है दो लड़कों की शादी?
बड़ोदिया गांव में शादी के लिए लड़कों को सर्च किया जाता है, जो काम एक खास ग्रुप करता है। गेरिया समूह के लोग बिना यज्ञोपवीत संस्कार वाले लड़कों को देखते हैं और उसके बाद दो लड़कों की शादी करवाई जाती है। दो लड़कों को कंधे पर बैठाकर गांव के मंदिर तक ले जाया जाता है। इसमें एक लड़के को दूल्हा और दूसरे लड़के को दुल्हन बनाया जाता है। पूजा होने के बाद शादी के लिए दूल्हा-दुल्हन को तैयार किया जाता है।

मंडप में होती है शादी
शादी के मंडप में दोनों लड़कों को मंदिर में मंडप तैयार करके पूरे रीति-रिवाजों के साथ मंदिर के पंडित के द्वारा सभी रस्मों के साथ शादी करवा दी जाती है। दोनों लड़के साथ फेरे लेते है, साथ ही शादी में लेने वाले सात वचन भी दोनों लड़के लेते हैं। शादी संपन्न होने के बाद अगले दिन शोभायात्रा होती है, जिसमें शादीशुदा जोड़े को बैलगाड़ी में बैठाया जाता है। गांव के लोग उन्हें गिफ्ट भी देते हैं।

क्यों निभाई जाती है यह परंपरा?
दो लड़की की शादी कराने की परंपरा काफी अनूठी है, इसके पीछे एक परंपरा है। लोगों की मान्यताओं के अनुसार, एक नाले ने गांव को दो हिस्सों में बांट दिया था। जिसके कारण वहां के लोग काफी परेशान है। इसको लेकर गांव के लोगों ने एक तरकीब निकाली, और दो पार्ट में हो चुके गांव को एक बनाकर रखने के लिए बड़ोदिया गांव के लोगों ने ये तरीका निकाला कि दोनों हिस्सों के एक-एक लड़के को चुनकर उनकी आपस में शादी करवा दी। उस दिन से इस गांव में दो लड़कों की शादी की परंपरा चली आ रही है। यहां के लोगों का मानना है कि इससे उनके गांव में आपसी प्रेम और दोस्ती बनी रहती है।



Click it and Unblock the Notifications