Latest Updates
-
Mother Day 2026: सलाम है इस मां के जज्बे को! पार्किंसंस के बावजूद रोज 100 लोगों को कराती हैं भोजन -
Aaj Ka Rashifal 08 May 2026: शुक्रवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें अपना भाग्यशाली अंक और रंग -
Mother’s Day 2026: इस मदर्स डे मां को दें स्टाइल और खूबसूरती का तोहफा, ये ट्रेंडी साड़ियां जीत लेंगी उनका दिल -
World Ovarian Cancer Day 2026: ओवेरियन कैंसर से बचने के लिए महिलाएं करें ये काम, डॉक्टर ने बताए बचाव के तरीके -
World Ovarian Cancer Day 2026: ओवेरियन कैंसर होने पर शरीर में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, तुरंत करवाएं जांच -
World Thalassemia Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व थैलेसीमिया दिवस? जानें इसका महत्व और इस साल की थीम -
Mother's Day 2026: डिलीवरी के बाद हर महिला को करने चाहिए ये योगासन, जल्दी रिकवरी में मिलेगी मदद -
Mother's Day 2026: मदर्स डे पर मां को दें सेहत का तोहफा, 50 के बाद जरूर करवाएं उनके ये 5 जरूरी टेस्ट -
Mother’s Day Special: बेटे की जिद्द ने 70 साल की उम्र में मां को दी हिम्मत, वायरल हैं Weightlifter Mummy -
कौन हैं अरुणाचलम मुरुगनाथम? जिन्हें नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के लिए किया गया नॉमिनेट
प्यार में मिल चुका है धोखा, ये 5 इशारे बताते है फिर से धोखा देने की फिराक में है आपका पार्टनर
रिश्ते वास्तव में जितने सरल दिखते हैं, उन्हें निभाना उतना ही मुश्किल होता है। एक बार भरोसा टूटने के बाद उस रिश्ते में विश्वास और खुशहाली कायम करना काफी कठिन हो सकता है। हालांकि, अधिकतर मामलों में महिलाएं अपने पार्टनर को दूसरा मौका देने के लिए तैयार हो जाती हैं। वे सबकुछ भुलाकर एक बार फिर से नई शुरुआत करना चाहती हैं और इसलिए अपने पार्टनर को दूसरा मौका देती हैं। लेकिन वास्तव में जिस व्यक्ति को दूसरा मौका दिया जा रहा है, वह अपने पार्टनर को दोबारा चीट नहीं करेगा, इसे लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता।
इसलिए, यह कहा जाता है कि पार्टनर को दूसरा मौका देने से पहले यह अवश्य सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि वह व्यक्ति दोबारा ऐसी हरकत नहीं करेगा। दरअसल, ऐसे कुछ संकेत होते हैं, जो यह बताते हैं कि आपका पार्टनर आपको दोबारा धोखा दे सकता है और इसलिए आपको थोड़ा सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ संकेतों के बारे में बता रहे हैं-

अपने अफेयर को पूरी तरह से खत्म ना करना
अगर आपने अपने पार्टनर के अफेयर को पकड़ लिया है, लेकिन आपसे माफी मांगने के बाद भी वह अपने अफेयर को पूरी तरह से खत्म नहीं कर रहा है। मसलन, वह अभी अपनी एक्स के टच में है या फिर आपसे झूठ बोलकर वह उससे बात करता है या मिलता है तो आपको थोड़ा सजग हो जाना चाहिए। हो सकता है कि वह आपसे कहे कि वे दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। लेकिन इस तरह की दोस्ती दोबारा कब प्यार में बदल जाए, इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। इसलिए, बेहतर होगा कि आप अपने पार्टनर को आपमें और उसमें से किसी एक को चुन लें। अगर वह उसे नहीं छोड़ सकता है तो आप ही उससे किनारा कर लें।
अफेयर के लिए आपको ही दोषी ठहराना
यदि पकड़े जाने पर वह अपनी गलती स्वीकार नहीं करता है, बल्कि इसके लिए आपको ही दोषी ठहराता है तो यह भी अच्छा संकेत नहीं है। यदि वह जिम्मेदारी नहीं लेता है तो आपको इसे एक संकेत के रूप में लेना चाहिए कि वह भविष्य में फिर से धोखा देगा। दरअसल, वह अपने रिश्ते को फिर से रिपेयर नहीं करना चाहता है। जो लोग अपने गलत फैसलों के लिए अपने पार्टनर को दोष देते हैं, वे आमतौर पर उन फैसलों की जिम्मेदारी लेने में अक्षम होते हैं। ऐसे लोगों के लिए दोबारा उस फैसले को लेने में कोई बुराई नहीं होती है।
वह आपकी बात नहीं सुनना चाहता
अगर आप यह जानना चाहती हैं कि क्या आपका पार्टनर आपको फिर से धोखा दे सकता है और इसका जवाब वास्तव में उसके व्यवहार में ही छिपा हुआ है। अगर धोखा देने के बाद वह आपके सामने खुद को एक्सप्रेस करता है और आपकी बात को भी उतने ही ध्यान से सुनता व समझता है तो इसका अर्थ है कि वह अपने रिश्ते को पहले जैसा बनाना चाहता है। लेकिन अगर उसे आपकी इमोशन्स की कोई परवाह नहीं है तो समझ लीजिए कि उसे आपको दोबारा धोखा देने में कोई गुरेज नहीं है।
उसने अपने पिछले रिश्तों में धोखा दिया
जो व्यक्ति स्वभाव से ही धोखेबाज होते हैं, उनके पैटर्न में यह साफतौर पर झलकता है। हो सकता है कि उसके आपसे पहले कई अन्य लड़कियों के साथ रिलेशन रहे हों और उसने हर किसी को दूसरी लड़की के लिए चीट किया हो। अगर वास्तव में ऐसा है तो संभावना है कि वे एक सीरियल चीटर हैं। ऐसे व्यक्ति के साथ आप एक खुशहाल जीवन का सपना कभी भी नहीं जी सकती हैं। उनका व्यवहार यह बताता है कि किसी एक रिश्ते में बंधकर नहीं रह सकते हैं। उन्हें जब भी कोई अच्छा लगता है तो वे अपने पार्टनर को धोखा देने से पहले जरा सा भी नहीं सोचते हैं।
अपने रिश्ते पर काम करने को तैयार नहीं
हर रिश्ते में उतार-चढ़ाव आते हैं। अगर आपके साथी ने आपको धोखा दिया है और फिर वह आपसे माफी मांगकर अपने रिश्ते को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहा है तो आप उसे दूसरा चांस देने पर विचार कर सकती हैं। लेकिन अगर एक व्यक्ति ने आपको धोखा भी दिया है और वह ना तो आपसे माफी मांग रहा है और ना ही अपने रिश्ते पर काम करने के लिए तैयार है तो इसका सीधा अर्थ है कि उसे इस रिश्ते की कोई परवाह नहीं है। ऐसे लोगों को बार-बार अपने पार्टनर को धोखा देने में भी कोई समस्या नहीं होती है।



Click it and Unblock the Notifications