Latest Updates
-
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व
Hikikomori: हिकिकोमोरी क्या है? जापान में लोग क्यों खुद को कर रहें हैं कमरे में बंद
क्या आप खुद के लिए एक ऐसी लाइफ के बारें में सोंच सकते हैं जहां पर आपके साथ सालों साल कोई ना हों। बस आप अकेले हों और आपने खुद को एक परिवार में रहते हुए खुद को सबसे अलग कर लिया है। नहीं ना..लेकिन जापान में ऐसा हो रहा है, वहां के लोग खुद को एक कमरे तक सीमित कर रहे हैं और दुनिया से अलग थलग होकर रह रहे हैं। उसके लिए उनकी दुनिया बस इंटरनेट सर्फिंग और इंटरनेट रह गई है।
इस समस्या को हिकीकोमोरी कहा जा रहा है। जब जापान टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में इतना आगे बढ़ चुका हैं, वहां रोज नई-नई डेवलपमेंट हो रही है तो फिर वहां लोग इस तरह का व्यवहार कर रहे हैं?
जापान की सरकार ने पिछले नवंबर में पूरे देश में 10 से 69 वर्ष के बीच के 30,000 लोगों का सर्वेक्षण किया और पाया कि हिकिकोमोरी 15-62 आयु वर्ग के 2 फीसदी लोगों के लिए जिम्मेदार है।

कैबिनेट ऑफिस के मुताबिक, इस समस्या का सबसे बड़ा कारण रिलेशनशिप में टूट, परिवार में लड़ाई झगड़े, नौकरी खोना और छोड़ना रहा है। वहीं 2021 के एक सर्वेक्षण के अनुसार, 9,000 से ज्यादा स्टूडेंट्स ने अपनी क्लासेज लेना छोड़ दिया, जो इसकी वजह हिकिकोमोरी बता रहे थे।
हिकिकोमोरी क्या है
हिकिकोमोरी खुद को समाज से अलग करने की एक घटना है जो जापान में तेजी से बढ़ती जा रही है। ये आम तौर पर युवाओं और बुजुर्गों को टार्गेट कर रहा है। हिकिकोमोरी चिंता, डिप्रेशन और सामाजिक भय की भावनाओं से जुड़ा है।
हिकिकोमोरी का प्रभाव देश में बड़े पैमाने पर महसूस किया जा रहा है। इसकी वजह से जापान की जन्मदर पर भी पड़ रहा है। लोग आइसोलेशन में रह रहे हैं, नये रिश्ते नही बना रहें। उनको अपने पुराने टूटे और बिखरे रिश्तों के कारण डर बना हुआ है। ऐसे लोग अपनी लाइफ में कुछ नया करने के बारें में नहीं विचार कर पाते हैं।
जापान सरकार के लिए ये बड़ा मुद्दा बना हुआ है क्योंकि इससे अर्थव्यवस्था को भी चोट पहुंच रही हैं, साथ ही जनसंख्या की चुनौतियां बढ़ रही हैं।



Click it and Unblock the Notifications
