Latest Updates
-
Samudrik Shastra: दांतों के बीच का गैप शुभ होता है या अशुभ? जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र -
रास्ते में अर्थी दिखना शुभ होता है या अशुभ? जानें शवयात्रा दिखने पर क्या करना चाहिए -
Sweet vs Bitter Cucumber: काटने से पहले ऐसे पहचानें खीरा कड़वा है या मीठा? अपनाएं ये 4 जादुई ट्रिक्स -
काले होठों से हैं परेशान? इन 5 देसी नुस्खों से घर बैठे लिप्स को बनाएं गुलाबी -
Varuthini Ekadashi 2026: 13 या 14 अप्रैल कब है वैशाख की पहली एकादशी? जानें भगवान विष्णु की पूजा विधि -
Easter Sunday 2026: क्यों मनाया जाता है 'ईस्टर संडे'? जानें ईसाई धर्म में इसका महत्व और इतिहास -
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा
महीने भर में वजन कम करने की बेस्ट डाइट टिप्स
वजन कम करने के लिये आप भले ही जितनी कठिन एक्सरसाइज कर लें, लेकिन आपका वजन तब तक कम नहीं होगा जब तक कि आप सही आहार नहीं लेते। वजन कम करने के लिये सही खान-पान और नियमित दिनचर्या का होना बहुत जरुरी है। कई लोग वजन कम करने के चक्कर में दिन भर भूखे रहते हैं, लेकिन इससे उसका उल्टा असर पड़ता है। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि वजन कम करने के लिये आपके लिये सबसे बेस्ट डाइट टिप्स क्या होनी चाहिये। सब्जियां ऐसी जो घटा दे आपकी सारी चर्बी
आप इन डाइट टिप्स को नियमित फॉलो करें और आप खुद ही देखेंगे कि आपका वजन कैसे धीरे धीरे कम होना शुरु हो जाता है। हांलाकि आपको व्यायाम करने से भी नहीं चूकना है। ज्यादा व्यायाम नहीं तो थेाड़ा बहुत भी चलेगा। आइये जाने 8 तरीके वजन घटाने के। वजन कम करने के लिए मेटाबोल्जिम बढ़ाने के 20 तरीके

नाश्ता
अगर आपको वजन कम करना है तो नाश्ता पेट भर करें क्योंकि अगर नाश्ता नहीं करेंगे तो आपके शरीर का मैटाबॉलिज्म रेट कम हो जाएगा , जिससे वजन कम नहीं हो पाएगा।

पानी
पानी पी कर आपके शरीर की हर कोशिकाएं हाइड्रेट रहेंगी। इसलिये दिन में 3 लीटर तक पानी जरुर पियें।

नाश्ते में प्रोटीन खाएं
वेट लॉस के लिये प्रोटीन का सेवन जरुरी होता है। इससे फैट बर्न होता है। नाश्ते में आप अंडा, ओटमील या साबुत अनाज जैसे प्रोटीन युक्त आहार खा सकते हैं।

बीच बीच में खाएं
व्यायाम के साथ बीच बीच में कुछ न कुछ खाते भी रहें। हर दो घंटे में खाएं पर ज्यादा न खाएं। आपको सब्जियां और ताजे फल आदि खाने चाहिये।

कार्बोहाइड्रेट से दूरी बनाएं
कार्बोहाइड्रेट के सेवन से शरीर में वसा जम जाती है। इसलिये चीनी और चावल से दूर रहें।

भारी डिनर न करें
कभी भी भारी डिनर नहीं करना चाहिये। इस दौरान कार्बोहाइड्रेट का सेवन भी नहीं करना चाहिये। उबली हुई सब्जियां सबसे बेस्ट भोजन हैं।

नमक
नमक खाने से शरीर में पानी जम जाता है, जिससे वजन बढ़ता ही रहता है। नमक का सेवन कम करें या फिर इसे बिल्कुल त्याग दें। आप सेंधा नमक का सेवन कर सकते हैं।

फाइबर वाले आहार
मोटापा घटाने के लिये फाइबर यानी की रेशेदार खाना खाएं। इन्हें आपको रोजाना अपनी डाइट में शामिल करना होगा। लंच के समय तो जरुर फाइबर युक्त भोजन करें।



Click it and Unblock the Notifications











