Latest Updates
-
SRK Bungalow: अंदर से बिल्कुल जन्नत है शाहरुख खान का मन्नत, कभी 18 करोड़ में खरीदा था, आज 300 करोड़ है कीमत -
Kark Sankranti 2026: कब है कर्क संक्रांति? नोट कर लें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
पति के घर से बाहर जाते ही महिलाओं को भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये 6 काम, हो सकता है अशुभ -
World Youth Skills Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व युवा कौशल दिवस? जानें इस दिन का इतिहास और महत्व -
28 दिन बाद लगेगा सूर्य ग्रहण, 2 मिनट 18 सेंकड के लिए छा जाएगा अंधेरा, क्या भारत में दिखेगा ये नजारा -
Harela Wishes In Pahadi Or Hindi: 'जी रया, जागि रया' कहकर अपनों को दें हरेला पर्व की शुभकामनाएं -
रथ यात्रा में सबसे पहले राजा ही क्यों लगाते हैं झाड़ू? जानिए छेरा पहरा की परंपरा -
Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: रथ यात्रा पर शेयर करें भक्तिमय शुभकामना संदेश, मिलेगा प्रभु का आशीर्वाद -
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे
Cancer Horoscope 2022: कर्क राशि वालों के लिए इस वर्ष खुलेंगे तरक्की के मार्ग, मेहनत होगी सफल
कर्क राशि वालों के लिए यह वर्ष पिछले साल की तुलना में कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आपके पेशेवर जीवन में स्थिरता रहेगी, विशेष रूप से नौकरी करने वालों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपकी तरक्की का योग बन रहा है। साथ ही आपकी आमदनी भी बढ़ेगी। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि इस दौरान आपको अच्छे अवसरों की भी प्राप्ति होगी।
निजी जीवन में उथल पुथल रह सकती है। जीवनसाथी के साथ यह समय काफी कठिन रहेगा। एकदूसरे के साथ तालमेल बिठाने में आपको काफी मुश्किल हो सकती है। इस राशि के अविवाहित जातकों के लिए इस दौरान विवाह का योग बन रहा है आपको मनचाहे जीवनसाथी की प्राप्ति हो सकती है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो चिंता, क्रोध, काम का दबाव आदि आपकी कमजोर सेहत की वजह बन सकते हैं। जानते हैं साल 2022 कर्क राशि के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है।

नौकरी
इस राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए यह वर्ष बहुत ही अच्छा साबित हो सकता है। इस अवधि में आपको कई अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। आपके पेशेवर जीवन में स्थिरता रहेगी। आगे बढ़ने के लिए आप जमकर मेहनत करेंगे और आपकी इस मेहनत का फल आपको उच्च पद की प्राप्ति के रूप में मिल सकता है। इस वर्ष यदि आप कोई बदलाव करते भी हैं तो अच्छे और बुरे दोनों ही पहलुओं पर अच्छी तरह गौर करने की सलाह दी जाती है।

व्यापार
इस राशि के व्यापारियों के लिए यह वर्ष उतार चढ़ाव से भरा रहने के आसार हैं। कारोबार में तेजी लाने के लिए आपको कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। हालांकि इस साल आपको कोई भी कार्य करने के लिए मेहनत के साथ बुद्धि का भी इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। दूसरों के कहने पर आपको कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचने की जरूरत है। इसके अलावा आपको अपने विरोधियों से भी संभलकर रहना होगा। विरोधी आपके मार्ग में कुछ बाधाएं उत्पन्न कर सकते हैं। हो सकता है कारोबार में आपका कुछ नुकसान भी हो सकता है। ऐसे में आपको जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचने की जरूरत है।

प्रेम और वैवाहिक जीवन
आपके वैवाहिक जीवन के लिए यह समय संघर्षों से भरा रह सकता है। इस दौरान आपको छोटी छोटी बातों पर क्रोध आ सकता है। कई बार आप अपने आपे से भी बाहार हो सकते हैं। यदि आप खुद पर काबू रखते हैं तो विपरीत परिस्थितियों को भी आसानी से संभाला जा सकता है। इस अवधि में संतान को लेकर भी आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। साल के अंत में पारिवारिक जीवन में स्थितियां कुछ बेहतर हो सकती है। इस दौरान घर का माहौल अच्छा रहेगा और आपको मानसिक शांति की भी अनुभूति होगी। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ भी कुछ बेहतर हो सकती है।
रोमांटिक लाइफ की अगर बात की जाए तो पार्टनर के साथ आपका रिश्ता मजबूत हो सकता है। साथ ही आप एक दूसरे का सम्मान भी करेंगे। वहीं दूसरी ओर अगर आप सिंगल है तो आपको साल के अंत तक मनचाहा पार्टनर मिल सकता है।

शिक्षा
शिक्षा के मामले में साल 2022 आपके लिए मिलाजुला रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों में लगे हुए विद्यार्थियों के हाथ इस वर्ष निराशा लग सकती है। हालांकि आप सकरात्मक रहें और मेहनत करने में पीछे न हटें। यदि आप विदेश में उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं तो कुछ समय के लिए आपके लक्ष्य से आपका ध्यान भटक सकता है। हालांकि पढ़ाई के प्रति लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है इसलिए आप अपना पूरा ध्यान अपनी पढाई पर लगाएं।

सेहत
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह साल आपके लिए औसत रहने वाला है। इस वर्ष आपको छोटी मोटी दिक्कतें हो सकती है। आपको अपने खाने पीने की आदतों में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। साथ ही आपको अपनी दिनचर्या भी व्यवस्थित रखनी होगी। इस दौरान आपको मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications