Latest Updates
-
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा -
Happy Mahesh Navami 2026 Wishes: महेश जिनका नाम है...महेश नवमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें अपना भाग्य -
शाम 7 बजे के बाद गलती से भी मत करना ये 5 काम, बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क -
बिना मारे चूहों को घर से भगाने का देसी तरीका! आटे में मिलाकर रख दें ये एक चीज, फिर कभी नहीं आएंगे नजर -
Pahadi Crispy Snack Singal Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और कुरकुरा स्वाद -
कौन हैं पंकज त्रिपाठी के भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी? आखिर क्यों हुआ जानलेवा हमला, गंभीर हालत में AIIMS में भर्ती
1 फरवरी राशिफल: महीने का पहला दिन इन राशियों के लिए रहेगा खास
अपने दिन भर का हाल जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने जीवन से जुड़े हर क्षेत्र की जानकारी प्राप्त होगी। आइए देखते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
पैसों की स्थिति में भारी गिरावट आने के संकेत मिल रहे हैं। अगर आज आप जल्दबाजी में पैसों से जुड़ा कोई भी काम करेंगे तो इसका गलत परिणाम आपको भुगतना पड़ सकता है। किसी भी नयी परियोजना में निवेश करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। दांपत्य जीवन में शांति बनी रहेगी और जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आज आपके प्रिय की मदद से आपकी कोई बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। कामकाज के मोर्चे पर दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आप पूरी ईमानदारी से मेहनत करेंगे और समय पर आपके काम पूरे होंगे। आपके वेतन वृद्धि का सपना जल्द ही पूरा हो सकता है। यदि आप सरकारी नौकरी की इच्छा रखते हैं तो आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। मानसिक और शारीरिक सुधार के लिए योग और ध्यान करें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 24
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 6:55 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
घर में आज उत्सव सा माहौल रहेगा। अचानक कोई शुभ संदेश मिलने से आप काफी खुश रहेंगे। आप अपने परिजनों के साथ अपनी खुशियां बाटेंगे। आज आपका मूड बहुत ही अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज का दिन काफी रोमांटिक बीतने वाला है। अपने प्रिय का साथ पाकर आपको बहुत ही अच्छा महसूस होगा। आज आप दोनों कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं जो आपके सुंदर भविष्य से जुड़ा होगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आज आप अपना काम ध्यान से पूरा करने की कोशिश करेंगे ताकि उच्च अधिकारियों की शिकायतें दूर कर सकें। आर्थिक मोर्चे पर दिन ठीक ठाक है। आज पैसों को लेकर कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। हालांकि उधार लेने और देने दोनों से आपको बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 14
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज मानिसक तनाव के कारण आप अपने जरूरी कार्यों पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। आज मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं। विषम परिस्थिति में अपनों का सहयोग न मिलने से आप काफी निराश रहेंगे। जीवनसाथी से अनबन और उनका रुखा व्यवहार आपके दिन को और भी कठिन बना देगा। आज अपने गुस्से पर काबू रखें। इस समय आपको धैर्य से काम लेना होगा। शांत दिमाग से अपनी परेशानियों को दूर करने की कोशिश करें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। अपने मूल्यों को दरकिनार करने से बचें और हर निर्णय सोच समझ कर लें। आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला परिणाम दे सकता है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी लेकिन खर्चों में वृद्धि की संभावना है। कामकाज में आज आप अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दे पाएंगे जिससे आपको काफी झुंझलाहट महसूस होगी।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 20
शुभ समय: शाम 6:35 से रात्रि 9:15 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
पिछले कुछ दिनों से जिस करीबी मित्र के साथ आपकी अनबन चल रही थी आज उसके समाप्त होने से एक बार फिर आप दोनों के बीच वही प्यार और दोस्ती देखने को मिलेगी। इससे आप काफी प्रसन्न रहेंगे। रोमांटिक लाइफ में आज आप काफी गर्मजोशी महसूस करेंगे। अपने पार्टनर के साथ आज आप किसी खास जगह पर डेट के लिए जा सकते हैं। दफ्तर में आज कोई परेशानी हो सकती है। आज वरिष्ठों की आलोचनाएं आपको सुननी पड़ेगी जिससे आपका आत्मविश्वास कमजोर पड़ सकता है। हालांकि आपको इस तरह की कड़वी बातों से प्रभावित न होकर प्रेरणा लेनी चाहिए। भविष्य में आप उच्च अधिकारियों को ऐसा मौका न दें। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप कुछ ज्यादा खर्च भी कर सकते हैं। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 3:15 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
रोमांटिक लाइफ में आज आपको सच्चे प्यार का अनुभव होगा। आपके पार्टनर का बदला हुआ बर्ताव आपको काफी खुशी देगा। इतना ही नहीं, आज आप अपने साथी से कोई वादा भी कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। सेहत की बात करें तो लगातार काम करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। बीच बीच में थोड़ा विश्राम करें अन्यथा कोई गंभीर समस्या हो सकती है। अपनों पर किसी भी बात के लिए दबाव न बनाएं अन्यथा आपके घर की शांति भंग हो सकती है। साथ ही आपके संबंधों में भी कड़वाहट आ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी तरक्की होने के आसार हैं। आज आप अपने वरिष्ठों का दिल से धन्यवाद करेंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा है।
शुभ रंग: हल्का पीला
शुभ अंक: 16
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:45 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज आपको अच्छे फल की प्राप्ति हो सकती है। आपकी लगातार कोशिशें और मेहनत रंग लाएगी और आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो जाएगा। दफ्तर में आज किसी नए और बड़े काम के लिए आपको चुना जा सकता है। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का पूरा प्रयास करेंगे। व्यापारियों को भी आज कुछ फायदा मिल सकता है। यदि आपका काम लोहे, कपड़े या सौंदर्य प्रसाधन से जुड़ा हुआ है तो आज आप अच्छे मुनाफे की उम्मीद कर सकते हैं। पैसों के मामले में आज आप भाग्यशाली रहेंगे। वित्तीय लाभ मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आप अपनी समझदारी से इस धन का उपयोग सही जगह कर पाएंगे। शाम को बच्चों और परिवार के साथ आप काफी मजेदार समय बिताएंगे।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 4:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
वैवाहिक जीवन की समस्याओं का आज अंत होगा और आप अपने जीवनसाथी के साथ लंबे अर्से बाद कुछ अच्छा समय बिताएंगे। अगर आप चाहें तो अपने दांपत्य जीवन को इसी तरह प्यार और खुशियों से भरा रख सकते हैं। आपको बस अपने बर्ताव में थोड़ी नरमी लाने की जरूरत है। माता पिता का आशीर्वाद और समर्थन मिलने से आपका खोया हुआ आत्मविश्वास लौट आएगा और आप पूरी सकारात्मकता के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ेंगे। कामकाज के मोर्चे पर दिन बढ़िया रहेगा। आज कम मेहनत से ज्यादा लाभ मिलने की संभावना है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज किसी ऐसे काम से आपको फायदा मिलने के आसार हैं जिससे आपको उम्मीद नहीं थी। परिवार के सदस्यों में आपसी प्रेम व सदभावना रहेगी। आज आप पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में कुछ ज्यादा ही खर्च कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 9
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। आपके वैवाहिक जीवन में आज तनाव का माहौल रहेगा। परिजनों के बीच आपसी मतभेद हो सकते हैं। आपके भाइयों के बीच कुछ कहासुनी हो सकती है। ऐसे में आपको बहुत ही समझदारी से मामले को शांत करना होगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन शुभ है। आय का नया स्रोत प्राप्त होने से आपका आर्थिक पक्ष और भी मजबूत हो जाएगा। कामकाज के मोर्चे पर आज कुछ चुनौतियों का सामना आपको करना पड़ सकता है। दफ्तर में वरिष्ठों के दबाव और सख्त रवैये के कारण आज आप काम पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। बेहतर होगा आप ठंडे दिमाग से अपना काम करने की कोशिश करें। सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय निकालकर आप थोड़ा व्यायाम करें, आपके लिए ये फायदेमंद साबित होगा।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 9
शुभ समय: प्रातः 4:15 बजे से दोपहर 1 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज सेहत ही आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए अन्यथा आपकी लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। देर तक भूखा रहने के कारण आज पेट से जुड़ी कोई बड़ी समस्या आपको हो सकती है। साथ ही आप पर्याप्त आराम भी करें। आज आपको सभी के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखना होगा। यदि आपको किसी की बात सही न लगे तो टिप्पणी करने की जगह शांत रहें, नहीं तो वाद विवाद हो सकता है। वैवाहिक जीवन की बात करें तो आज जीवनसाथी का मूड कुछ ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा। ऐसे में आपको उनका मूड ठीक करने के लिए कुछ बढ़िया करना चाहिए। आज उन्हें सैर सपाटे के लिए लेकर जा सकते हैं। कामकाज की बात करें तो आज आपको कोई ऐसा अवसर प्राप्त हो सकता है जिससे आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। आज संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 2:20 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आप अपने बच्चों के लिए जमकर खरीदारी कर सकते हैं। आप पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम भी कर सकते हैं। यदि आप सोच समझकर अपने वित्तीय फैसले लेंगे तो जल्द ही इसका उचित परिणाम आपको मिल सकता है। पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से आप काफी परेशान चल रहे थे लेकिन आज आपको काफी अच्छा महसूस होगा। आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और काफी उत्साहित भी रहेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आज आपको उनकी ओर से कोई ऐसा तोहफा मिल सकता है जो आप दोनों के बीच का प्रेम और भी गहरा कर देगा। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो अपने पार्टनर से किया हुआ कोई वादा आज आप पूरा कर सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 4
शुभ समय: सुबह 7:55 से 11:25 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज आपका तनाव कुछ कम होगा और आप मौज मस्ती करने के मूड में रहेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। बीती बातों को याद करके अपना आज और आने वाला कल न बिगाड़े। आज आपका मिजाज बढ़िया रहेगा और आप दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। कामकाज के मोर्चे पर दिन अच्छा है। आज आप खूब मेहनत करेंगे और अपने सभी कार्यों को बेहतरीन तरीके से पूरा कर पाएंगे। आज अपने कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मियों से आप संभलकर रहें तो अच्छा होगा। आज वे आपके लिए कोई परेशानी खड़ी करने की कोशिश कर सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपका बजट संतुलित रहेगा हालांकि आज वित्तीय लाभ मिलने की संभावना बहुत ही कम है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 44
शुभ समय: दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। आज आपको आराम करने का पर्याप्त समय मिलेगा इसलिए इसका पूरा पूरा फायदा उठाएं। इससे आपकी ऊर्जा के स्तर में वृद्धि होगी और आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। वैसे भी कुछ दिनों से काम के दबाव में आप स्वयं पर ध्यान नहीं दे पा रहे थे। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत रहेगा और आप अपने प्रिय के साथ एक शांत दिन का आनंद उठाएंगे। पैसों की स्थिति ठीक ठाक रहेगी। इस समय सोच समझकर खर्च करें तो अच्छा होगा। दफ्तर में आज वरिष्ठों के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना पक्ष रखें। माता व पिता दोनों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप मन लगाकार पढाई कर पाएंगे।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 2
शुभ समय: सुबह 8 से 11 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications