Just In
- 2 hrs ago मनोज तिवारी Vs कन्हैया कुमार: कौन हैं कितना अमीर? दोनों की संपति डिटेल जानिए
- 4 hrs ago Summer skin care: गर्मी में आप भी बार-बार धोते हैं चेहरा? जानें दिन में कितनी बार करें Face Wash
- 5 hrs ago फराह खान की तरह बनाना चाहते हैं टेस्टी यखनी पुलाव, तो खुद उनसे ही जान लीजिए सीक्रेट रेसिपी
- 6 hrs ago Appraisal Prediction 2024: राशि के अनुसार जानें किसके हाथ लगेगी लॉटरी और किसके हिस्से में आएगी मायूसी
Don't Miss
- News यूपीएससी में पास करने वाले छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों को CM विष्णु देव ने दी बधाई
- Education KVS Admission 2024: केवी संगठन ने अनंतिम प्रवेश सूची जारी की; यहां देखें डायरेक्ट लिंक
- Movies बुशरा अंसारी ने 66 साल की उम्र में किया दूसरा निकाह, जानिए कौन हैं एक्ट्रेस के शौहर
- Finance Car Loan: पहले समझें 20-4-12 का नियम फिर खरीदें अपनी पसंद कार, कभी नहीं होगी फंड की दिक्कत
- Technology Samsung ने मार्केट में लॉन्च किए नए स्मार्ट टीवी, मिलेंगे AI इंटिग्रेटेड फीचर्स
- Automobiles 3 घंटे में पूरा होगा 900 KM का सफर, अहमदाबाद से दिल्ली तक चलेगी दूसरी बुलेट ट्रेन, जानें Railways की प्लान
- Travel सऊदी अरब ने बदला उमराह Visa Rule, अब 90 दिनों तक वीजा रहेगा वैध, Details
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
1 जनवरी राशिफल: साल 2020 का पहला दिन इन राशियों के लिए रहेगा बेहद खुशनुमा
आज का दिन सभी राशियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। आज हर कोई जानने के लिए उत्सुक है कि साल के पहले दिन उनकी किस्मत का कैसा हाल रहेगा। आइए जानते हैं आपके दैनिक राशिफल से 1 जनवरी का हाल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
काम की थकान आपके स्वास्थ्य को आज प्रभावित कर सकती है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। दाम्पत्य जीवन की परेशानियां आज हल होती नजर आ रही हैं। जीवनसाथी पुरानी बातों को भूलकर आपके साथ अच्छा व्यवहार करेंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। प्राप्त हुआ धन उम्मीद के मुताबिक ही मिलेगा। दफ्तर में आज बेवजह किसी से आपका विवाद हो सकता है, बेहतर होगा आप ऐसी परिस्थितियों से बचने का प्रयास करें और अपने काम पर ध्यान दें। समाज में आपका नाम होगा। साथ ही आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। कोर्ट कचहरी के मामलों के लिए दिन अनुकूल है। आपको सफलता मिल सकती है। आज अपने गुस्से पर काबू रखें और कुछ ऐसा करने से बचें जिसकी वजह से आपको भविष्य में पछताना पड़े।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 12:45 तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज आप किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। बेहतर होगा आप सावधान रहें और अपना हर कदम सोच समझकर ही बढ़ाएं। आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी। साथ ही आय के नए स्रोत भी मिलने की पूरी संभावना है। अगर आज आप तोलमोल कर अपने शब्दों का प्रयोग नहीं करेंगे तो घर में कोई बड़ा विवाद हो सकता है। आपके गलत बर्ताव के लिए आपको काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी के सहयोग से आप अपने अधूरे कार्य निपटाने में सफल रहेंगे। दफ्तर में अपने वरिष्ठों द्वारा दी हुई जिम्मेदारियों को ईमानदारी से पूरा करने का प्रयास करें। आज आपके पिता की सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 2
शुभ समय: शाम 4 बजे 6:45 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। अचानक खर्चों में वृद्धि आपके बजट को बिगाड़ देगी। साथ ही उधार दिया हुआ पैसा जो आज आपको वापस मिलने की उम्मीद थी, नहीं मिल पाने से आपका तनाव बढ़ जाएगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको बेहतर परिणाम मिल सकता है। आपके लगातार चल रहे प्रयास रंग लाएंगे और आप उन्नति करेंगे। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कुछ घरेलू समस्याएं आप अपनी सूझबुझ से संभालने में कामयाब रहेंगे। दांपत्य जीवन को लेकर भी स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण रहेगी। जीवनसाथी से आपकी छोटी मोटी नोकझोंक हो सकती है जिससे वे आपसे काफी नाराज रहेंगे। अनावश्यक विवादों से दूर रहें, नहीं तो आपका दिन बेकार की चीज़ों में ही बर्बाद हो जाएगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 16
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज के मोर्चे पर आज आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। दफ्तर में आप जल्दबाजी में कोई बड़ी गलती कर सकते हैं। सफलता प्राप्त करने के लिए आपको और भी कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। किस्मत के सहारे बैठकर आप केवल अपना कीमती समय ही नष्ट करेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आज आपको बड़ी खरीदारी करने से बचना होगा अन्यथा मुश्किल हो सकती है। घरेलू समस्याओं को सुलझाने के लिए परिजनों से कुछ जरूरी बातचीत हो सकती है। आज सोच समझकर अपने शब्दों का प्रयोग करें, आपकी किसी बात से जीवनसाथी के दिल को ठेस पहुंच सकती है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 32
शुभ समय: सुबह 11 से दोपहर 2:30 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
यदि आप मौज मस्ती के मूड में हैं तो आज का दिन इसके लिए ठीक नहीं है क्योंकि कुछ महत्वपूर्ण कार्य हैं जिन्हें आपको आज ही निपटाने होंगे। अपने काम को नजरअंदाज करना आपके लिए किसी भी लिहाज से ठीक नहीं है इसलिए काम पर भी फोकस करें। विद्यार्थियों को कुछ परेशानी आ सकती है। पढ़ाई में आपका मन नहीं लगेगा। यदि आप बोझिल महसूस कर रहे हैं तो एक छोटे ब्रेक की आपको जरूरत है। कुछ समय दोस्तों के साथ बिताएं, साथ ही ध्यान का भी सहारा लें। इससे निश्चितरूप से आपको फायदा मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी इसलिए फिजूलखर्ची ना ही करें तो अच्छा होगा। यदि आप किसी परेशानी में फंस जाते हैं तो अपने कौशल का प्रयोग कर बचने का प्रयास करें। आज के दिन आपको बेहद सावधानी बरतनी होगी, खासतौर पर वाहन का प्रयोग करते समय ज्यादा सतर्क रहें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 10
शुभ समय: शाम 6 से रात्रि 8:45 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज आप पूरे जोश और उत्साह से अपने सभी कार्य निपटाएंगे। आपकी सकारात्मक सोच आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी। दफ्तर में वरिष्ठों की मदद से कुछ अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। व्यापारियों के लिए भी दिन फायदेमंद साबित होगा। परिजनों के साथ संबंधों में सुधार होने से घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। अपनों के साथ समय व्यतीत करके आप काफी बेहतर महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी बढ़िया रहेगी। आज सुख सुविधा की चीजों पर आप कुछ ज्यादा ही खर्च कर सकते हैं। घरवालों के लिए आप खरीदारी भी कर सकते हैं। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन कुछ खास रहेगा। यदि आप किसी को पसंद करते हैं तो अपने दिल की बात कहने में आप सफल रहेंगे।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 13
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 12:25 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
नौकरीपेशा जातकों को आज अपने काम में रफ़्तार बनाकर रखनी होगी। महत्वपूर्ण कार्यों को बहुत ही सावधानी से पूरा करें। व्यापार से जुड़े जातको के आज सभी कार्य पूरे होंगे और लाभ भी मिलेगा। अगर शेयर बाजार में आप निवेश करेंगे तो फायदा मिल सकता है। आपके दाम्पत्य जीवन की बात करें तो आज जीवनसाथी का लापरवाह रवैया आपको कुछ परेशान कर सकता है। बातचीत में उनकी बेरुखी आपको उदास कर सकती है। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन काफी लाभदायक रहेगा। आज आप अतिरिक्त धन कमाने में सफल रहेंगे। आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरुरत है। हद से ज्यादा भावुक होना ठीक नहीं है। वैसे भी इस समय आपको दिल से ज्यादा दिमाग से काम लेना चाहिए।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 7:55 से 11:30 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आपकी सेहत की बात करें तो आज का दिन सामान्य रहेगा लेकिन आपको हल्का फुल्का व्यायाम प्रतिदिन करना चाहिए। इससे आप फुर्तीले रहेंगे। पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। अचानक कोई खुशखबरी आपको मिल सकती है। जिससे घर का वातावरण और भी बढ़िया हो जाएगा। माता पिता का आशीर्वाद और अन्य परिजनों का प्रेम प्राप्त होगा। पिछले कुछ समय से अगर आपके जीवनसाथी रोजमर्रा के कामों में व्यस्त चल रहे थे और आपकी ओर ध्यान नहीं दे पा रहे थे तो आज का दिन आपके लिए कुछ बढ़िया गुजरने वाला है। आज घर पर ही आपके प्रिय आपके लिए कोई सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार होने की संभावना है। वित्तीय मुनाफा मिल सकता है लेकिन अपनी योजनाओं पर एक बार आपको गौर करना चाहिए।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 5 से 7:20 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
दफ्तर में अपने वरिष्ठों के सामने बेहतर तरीके से बर्ताव करें साथ ही अपने काम के प्रति गंभीरता दिखाएं। आज आपकी छोटी सी लापरवाही बड़ी मुसीबत का कारण बन सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज पैसों के मामले में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। अगर आप कोई बड़ा लेन देन करने वाले हैं तो आज आपको उधार देने से बचना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको पछताना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी का मिजाज रोमांटिक रहेगा। एक दूसरे का साथ पाकर आप दोनों का दिन बढ़िया गुजरेगा। वहीं दूसरी ओर प्रेमी जोड़ों को आज संभलकर रहने की जरूरत है। आज आपके प्रेमी/प्रेमिका से आपकी छोटी मोटी नोकझोंक बड़े झगड़े में बदल सकती है।
शुभ रंग: हल्का पीला
शुभ अंक: 9
शुभ समय: प्रातः 4:40 से दोपहर 3 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
दफ्तर में आज आप स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे। अपने कार्यस्थल पर आपका उम्दा प्रदर्शन आपके वरिष्ठों का दिल जीत लेगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन काफी लाभदायक रहेगा। आज आपको किसी तरह की आर्थिक समस्या नहीं आएगी। आज आप शौक मौज पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने के लिए आज आप सैर सपाटे पर भी जा सकते हैं। दांपत्य जीवन में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। जीवनसाथी का मिजाज गर्म रहेगा और आप दोनों के बीच कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन रोमांटिक रहेगा। आपके प्रेमी/प्रेमिका से आपकी मुलाकात काफी अच्छी रहेगी। आज जल्दबाजी में निर्णय लेने से आपको बचना होगा, नहीं तो आपको कोई बड़ा नुकसान हो सकता है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 10:45 से दोपहर 12:25 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आपके अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए आज आपके बॉस आपको कोई बड़ी खुशखबरी दे सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई बड़ा मुनाफा मिलने की संभावना है। कोर्ट कचहरी का कोई मामला सुलझने से आपको बहुत बड़ी राहत मिलेगी। आर्थिक मोर्चे पर दिन काफी अच्छा रहेगा। आज आपका अटका हुआ धन मिलने से आपकी बड़ी समस्या हल हो जाएगी। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग और प्रेम प्राप्त होने से आप दोनों के रिश्ते में और भी मजबूती आएगी। आज बच्चों के साथ समय बिताकर आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। आपकी सेहत की बात करें तो आज आप तरोताजा और बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 22
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
यदि आप जीवन में सफल होना चाहते हैं तो सबसे पहले आप नकारात्मक विचारों को अपने मन में घर ना करने दें। पारिवारिक मोर्चे पर दिन अच्छा है। अपनों का साथ और प्यार मिलने से आप काफी बेहतर महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज का दिन सामान्य रहेगा। हालांकि कुछ छोटे मोटे खर्चे संभव हैं लेकिन वित्तीय समस्या नहीं आएगी। कामकाज के मोर्चे पर दिन शुभ रहेगा। व्यापार हो या नौकरी, आप पूरी मेहनत और लगन से काम करेंगे जिसका आपको उम्मीद के अनुसार ही परिणाम मिलेगा। आपके वैवाहिक जीवन में नीरसता रहेगी। हो सकता है आज जीवनसाथी का मूड कुछ खराब रहे। यदि आप अपनी शादीशुदा जिंदगी में फिर से प्यार के रंग भरना चाहते हैं तो अपने प्रिय के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 21
शुभ समय: शाम 5:15 बजे 6:45 तक