Latest Updates
-
दही के साथ भूलकर भी ना खाएं ये 5 चीजें, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Telangana Formation Day Quotes: गर्व से कहो जय तेलंगाना! अपनों को भेजें दिल को छू लेने वाले बधाई संदेश -
Indore Street Style Poha Recipe: घर पर बनाएं इंदौर जैसा चटपटा और खिला-खिला पोहा -
5th Bada Mangal 2026: पांचवे बड़े मंगल पर करें पंचमुखी हनुमान कवच का पाठ, बजरंगबली दूर करेंगे सभी संकट -
Aaj Ka Rashifal 02 June 2026: मंगलवार को इन राशियों पर होगी धनवर्षा, बजरंगबली की कृपा से दूर होंगे सारे कष्ट -
No Bitterness Trick Karela Sabzi Recipe: अब घर पर बनाएं बिना कड़वाहट वाली चटपटी सब्जी -
घर में क्लेश और बार-बार होने वाली बीमारियों के पीछे हो सकती है बुरी नजर, दूर करने के लिए अपनाएं ये वास्तु उपाय -
Bihari Style Crunchy Chivda Namkeen Recipe: चाय के साथ लें कुरकुरे स्नैक का मजा -
Telangana Formation Day: 2 जून को जन्मा था तेलंगाना; जानें कैसे संघर्षों से लिखी नए राज्य की कहानी -
IRCTC vs RailOne: टिकट बुक करने के लिए कौन सा ऐप है सुपरफास्ट? पीक ऑवर्स में भरोसेमंद कौन?
10 दिसंबर राशिफल: मिथुन राशि वालों को मिलेगा आज अपनी मेहनत का फल, खुलेगा तरक्की का रास्ता
अगर आप अपने दिन भर का हाल जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने आर्थिक जीवन, पारिवारिक जीवन, नौकरी, व्यापार आदि से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो आइए देखते हैं क्या कहतें हैं आज आपकी किस्मत के सितारे।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आज अचानक धन प्राप्ति का योग बन रहा है। इसके अलावा आपको किसी कीमती वस्तु की भी प्राप्ति हो सकती है। कामकाज की बात करें तो अगर आप बेरोजगार हैं और लंबे समय से रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो आज मित्रों के सहयोग से आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। लापरवाही नुकसान की वजह बन सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। आज आपको परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिल सकेगा। इस समय आपको बच्चों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 2
शुभ समय: सुबह 7:15 से शाम 4 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको अपनी वाणी और व्यवहार का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। यदि किसी सहकर्मी के साथ आपकी कुछ कहासुनी होती है तो बात को ज्यादा बढ़ने न दें अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहने वाला है। आप पर कोई नयी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आ सकती है। व्यापारियों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की संभावना है। यदि आपका काम शेयर बाजार से जुड़ा है तो आपको अच्छा फायदा हो सकता है। पैसों को लेकर आज जीवनसाथी के साथ कुछ अनबन हो सकती है। आप अपने गुस्से पर काबू रखें। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो यदि आपको दिल से जुड़ी बीमारी है तो अपना खास ध्यान रखें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 5
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 3:50 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। वहीं दूसरी ओर यदि आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आज कोई बढ़िया ऑफर मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ी राहत मिल सकती है। यदि आपके किसी व्यवसायिक मामले में कोई सरकारी अड़चन आ रही है तो आज आपकी इस समस्या का समाधान हो सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं। बेहतर होगा आप अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलें ताकि आपके भविष्य की योजनाओं में किसी भी तरह की बाधा न आए। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो काम के साथ-साथ आपको पर्याप्त आराम की भी जरूरत है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 11
शुभ समय: दोपहर 2:45 से शाम 7 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अपने निजी मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति को दखलअंदाजी न करने दें तो बेहतर होगा। दूसरों के बहकावे में आकर अपने फैसले लेने से बचें अन्यथा घर के सदस्यों के साथ आपके मतभेद गहरे हो सकते हैं। आज आपकी माता या पिता के स्वास्थ्य में गिरावट संभव है। बेहतर होगा आप उन्हें तनाव से दूर रखें। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आप सोच समझकर और अपने बजट के अनुसार खर्च करेंगे। कामकाज की बात करें तो यदि आपको आपके बॉस कोई काम सौंपते हैं तो आप उसे समय पर पूरा करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। सर्दी, जुकाम, कफ बुखार आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 15
शुभ समय: प्रातः 4:25 से दोपहर 12:15 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आपका काम प्रॉपर्टी से जुड़ा है तो आज के दिन आपको काफी सावधान रहना होगा। आप कानूनी दांवपेच से दूर ही रहें तो बेहतर होगा अन्यथा आपको बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आप समय पर अपने सारे काम पूरे कर पाएंगे। इसके अलावा उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से भी संतुष्ट रहेंगे। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आज किसी भी तरह का आर्थिक लेनदेन करने से आप बचें। निजी जीवन की बात करें तो आज आपके जीवनसाथी काफी अच्छे मूड में रहेंगे। हो सकता है वे आपके साथ कुछ ज्यादा समय बिताना चाहें। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। मानसिक रूप से आप बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 35
शुभ समय: प्रातः 6:35 से दोपहर 3 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आज आप अपना छोटा सा काम भी ध्यानपूर्वक करें। यदि आज आपसे कोई गलती होती है तो आपके बॉस कड़क रवैया अपना सकते हैं। वहीं दूसरी ओर अगर आप व्यापार करते हैं तो प्रतिद्वंदी आपको कड़ी टक्कर दे सकते हैं। कंपटीशन बढ़ने से आपकी चिंता भी बढ़ सकती है। हालांकि आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप अपनी ओर से मेहनत और प्रयास करते रहें। जल्द ही आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। घर के बड़ों के साथ वैचारिक मतभेद संभव है। ऐसे में अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही संभलकर करना होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो इस फैली हुई वैश्विक महामारी के प्रति आपको अधिक अलर्ट रहने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 6
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज का दिन आपके लिए कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहने वाला है। निजी हो या पेशेवर जीवन आप पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। बेहतर होगा आप अपने दिनभर की योजना पहले ही बना लें। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा। यदि आप किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आपको अपने सहकर्मियों के साथ मिलजुल कर काम करने की सलाह दी जाती है। सोना चांदी का व्यापार करने वाले जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पैसों की स्थिति कुछ ठीक नहीं रहेगी। आपको सोच समझकर खर्च करने की जरूरत है। घर के बड़ों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आपको समय पर भोजन करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। लंबे समय से चला आ रहा आपका कोई आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। आज आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। छोटे भाई या बहन को शिक्षा के क्षेत्र में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। माता पिता के साथ आपका संबंध और भी मजबूत होगा। कामकाज की बात करें तो अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े जातकों की तरक्की का योग बन रहा है। वहीं दूसरी ओर व्यापार करने वाले लोगों को अपनी मेहनत का उचित फल आज मिलने की प्रबल संभावना है। यदि हाल ही में आपने कोई नया व्यापार शुरु किया है तो आपको जबरदस्त फायदा हो सकता है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। आज आप स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज दिन की शुरुआत कुछ ठीक नहीं होगी। सुबह सुबह घर के किसी सदस्य के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा आप अपना दिमाग शांत रखें और ज्यादा क्रोध करने से बचें अन्यथा आपका पूरा दिन बेकार की चीजों में ही बर्बाद हो जाएगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को वरिष्ठ अधिकारियों के सामने ठीक से बर्ताव करना होगा। यदि वे आपके द्वारा किए हुए कार्यों में कमियां निकालते हैं तो आपको खुले दिल से अपनी गलतियों को स्वीकार करना होगा। जोश में आकर ऐसा कोई काम न करें जिसे लेकर आपको पछताना पड़े। व्यापारियों को आज मिलाजुला परिणाम मिल सकता है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। ज्यादा खर्च करने से बचें। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आंखों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। आपको फौरन डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 10
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करने की जरूरत है अन्यथा आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। काम के साथ-साथ आपकी सेहत भी आपके लिए उतनी ही जरूरी है। अगर आप नौकरी करते हैं और काफी कड़े परिश्रम के बावजूद भी आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत है। जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। व्यापारियों को अपने व्यवसायिक निर्णय जल्दबाजी में न लेने की सलाह दी जाती है। यदि आप कोई नया काम शुरू करने वाले हैं तो सोच समझकर ही अपना फैसला लें। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज का दिन आनंद में गुजरेगा। अटके हुए धन की प्राप्ति होने से आपको बड़ी राहत मिल सकती है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 9:45 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की जरूरत है, नहीं तो आपके लिए बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है। इस समय आपको समझदारी से काम लेना होगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो अपने वरिष्ठों को प्रसन्न करने के लिए अतिरिक्त काम का बोझ लेकर खुद को न थकाएं, नहीं तो आप बीमार पड़ सकते हैं। आपको समझना होगा कि आपकी सेहत भी जरूरी है। वैवाहिक जीवन मे स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। ससुराल पक्ष की दखलंदाजी आप दोनों के बीच विवाद का कारण बन सकती है। किसी की भी बात पर आंख बंद कर भरोसा करने से बचें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कोई बढ़िया अवसर ला सकता है। आप मेहनत करते रहें। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 33
शुभ समय: सुबह 8:45 से दोपहर 3 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पैसों की स्थिति में आज गिरावट संभव है। अचानक धन हानि होने की संभावना है। शेयर बाजार में निवेश करने व सट्टे-लॉटरी से बचें। बेहतर होगा आप अपने आर्थिक फैसले सोच समझकर लें, नहीं तो भविष्य में केवल पछतावा ही आपके हाथ लगेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक नहीं है। आज आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे और यह झुंझलाहट का कारण बन सकती है। मानसिक तनाव आपकी सेहत पर भी बुरा असर डाल रही है इसलिए बेहतर होगा आप ठंडे दिमाग से अपनी समस्याओं का हल ढूंढे। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग आपको मुश्किल हालातों का सामना करने में मदद करेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 1:05 से शाम 6 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications