Latest Updates
-
Navratri 2026: क्या नवरात्रि के 9 दिनों में बाल और नाखून काट सकते है या नहीं? जानें नियम -
क्या पीरियड्स के दौरान रख सकते हैं नवरात्रि व्रत? बीच में मासिक धर्म शुरू हो जाए तो क्या करें -
Rajasthan Diwas 2026: राजस्थान दिवस पर शेयर करें मारवाड़ी बधाई संदेश, दिखाएं अपनी संस्कृति का गौरव -
Gudi Padwa 2026 Wishes: मीठी पूरनपोली का स्वाद...गुड़ी पड़वा पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes: नई शुरुआत का ये शुभ दिन...इन संदेशों से अपनों को दें हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं -
Navratri Wishes In Sanskrit: इन संस्कृत संदेशों और श्लोकों के साथ अपनों को दें चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं -
Navratri 2026: पहले दिन मां शैलपुत्री को प्रसन्न करने के लिए जरूर पढ़ें ये शक्तिशाली संस्कृत श्लोक -
Aaj Ka Rashifal 19 March 2026: नववर्ष पर चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, जानें मेष से मीन तक का हाल -
Eid Chand Raat 2026: ईद का चांद दिखने पर अपनों को भेजें ये चुनिंदा उर्दू शायरी और मुबारकबाद संदेश -
Chaitra Navratri 2026 Puja Time: कब है पूजा व घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, जानें नारियल की सही दिशा
11 दिसंबर राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन
कैसा रहेगा आपका आज का दिन, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
मानसिक रूप से आज कुछ उथल-पुथल रहेगी। मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं। बेहतर होगा आप स्वयं को नकारात्मक विचारों से दूर रखें और अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान दें। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारी आज आपके प्रदर्शन से नाखुश रहेंगे। हो सकता है वे आपके द्वारा किए हुए कार्यों में काफी कमियां भी निकालें। बेहतर होगा आप अपना दिमाग शांत रखें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। हालांकि उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने से आपको बड़ी राहत मिलेगी। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आर्थिक रूप से कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है। जीवनसाथी के साथ छोटी मोटी नोकझोंक हो सकती है लेकिन जल्दी आपके बीच सबकुछ सामान्य हो जाएगा। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो बेवजह घर से बाहर निकलने से बचें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से दोपहर 2 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप व्यापार करते हैं और बड़े मुनाफे की उम्मीद कर रहे हैं तो आपको अपने व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलने से आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अगर आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो कोई समस्या नहीं होगी। स्वास्थ्य की बात करें तो शारीरिक थकान बढ़ने से मानसिक रूप से भी आप कुछ परेशान रहेंगे।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 36
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस राशि के नौकरीपेशा जातक के जीवन में कोई सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। यदि आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो इसके लिए यह समय अनुकूल है। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप कपड़ों का व्यापार करते हैं तो आज आपके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लग सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई खूबसूरत सरप्राइज मिल सकता है। अपने प्रिय का प्रेम और सहयोग पाकर आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 8
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। सबसे पहले बात करते हैं पैसों की तो यदि आपने उधार लिया है तो आज आप उसे चुकाने में सफल रहेंगे। पिता की ओर से आपको आर्थिक मदद मिल सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में अपने महत्वपूर्ण कार्यों को ध्यानपूर्वक करने का प्रयास करें। आज आपके बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। दवाइयों को कारोबार करने वाले जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। माता पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। अगर आप शादीशुदा हैं तो अपने जीवनसाथी के साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करें। आपके प्रिय को आपके भावनात्मक समर्थन की जरूरत है। बेहतर होगा आप इस बात का ध्यान रखें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 10 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज जो भी करें बहुत ही सोच समझ कर करें। जोश में आकर ऐसा कोई काम न करें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछताना पड़े। अपने आर्थिक फैसले लेते समय किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। साथ ही अपनी आर्थिक योजनाओं को गुप्त रखें। पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। घर के कुछ सदस्यों के साथ तालमेल बिगड़ने से माहौल कुछ गर्म रहेगा। ऐसे में आपको संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को सहकर्मियों के साथ गप्पेबाजी या ज्यादा इधर-उधर की बातें करने से बचने की जरूरत है अन्यथा आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज अधूरा रह जाएगा और आपको अपने बॉस के गुस्से का सामना भी करना पड़ सकता है। व्यापारियों को आज ठीक-ठाक फायदा हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज गले से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 35
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपका लगभग हर प्रयास आज सफल हो सकता है। निजी हो या पेशेवर जीवन आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करेंगे। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की तो आज दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा और आप पूरी मेहनत से अपना हर काम पूरा करने की कोशिश करेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। अगर आप व्यापार करते हैं और अपने काम से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो उसका उचित फल आपको मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। कुछ समय से यदि आपके जीवनसाथी आपसे नाराज चल रहे हैं तो आज उनके बर्ताव में नरमी देखने को मिल सकती है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आज के दिन आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आप पर कार्यभार कुछ बढ़ सकता है। इससे आपकी मानसिक उलझन बढ़ जाएगी। आपको शांत दिमाग से अपने काम करने की सलाह दी जाती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अपने व्यवसायिक फैसले बहुत ही समझदारी से लेने की जरूरत है। अगर आप कुछ बड़ा करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए यह समय उचित नहीं है। पारिवारिक जीवन में स्थिति उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। घर के कुछ सदस्यों का रवैया आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा। वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी के साथ आपको बहुत ही अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। मुमकिन है आप अपने प्रिय के साथ सैर सपाटे पर भी जाएं। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो पेट से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 19
शुभ समय: सुबह 9:45 से दोपहर 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
निजी जीवन में समस्याएं कुछ बढ़ती नजर आ रही हैं। ससुराल पक्ष से संबंध बिगड़ सकता है। घरेलू कलह आपकी मानसिक शांति को भंग कर सकता है। बेहतर होगा आप समझदारी से मामले को सुलझाने की कोशिश करें। माता का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। आज किसी अच्छे चिकित्सक से आप सलाह जरूर लें। पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। यदि आपने कर्ज लिया है तो उसे चुकाने का दबाव बढ़ सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को एक साथ आज कई कार्य निपटाने पड़ सकते हैं। ऐसे में आपको जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचने की सलाह दी जाती है। आप शांत दिमाग से और धीरे-धीरे अपने कार्य पूरे करने की कोशिश करें। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों को अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। मानसिक और शारीरिक रूप से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 24
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आप बार-बार एक ही गलती को दोहराने से बचें अन्यथा आज आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। रियल एस्टेट से जुड़ा कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। अटके हुए व्यवसायिक मामले के सुलझने से आपको फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। पिता के साथ आज किसी महत्वपूर्ण घरेलू मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। जीवनसाथी का प्रेम भरा बर्ताव आपको खास होने का एहसास दिलाएगा। आज आपके प्रिय की ओर से आपको कोई कीमती तोहफा भी मिल सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। किसी पुरानी संपत्ति की बिक्री हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 17
शुभ समय: प्रातः 4:10 से दोपहर 2 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
किसी कारणवश यदि आपके पिता आपसे नाराज चल रहे हैं तो अपनी गलतियों की क्षमा मांग कर आज आप बात को खत्म करने का प्रयास करें। आपको समझना होगा कि आपके बड़े आपका भला ही चाहते हैं। वैवाहिक जीवन के सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी की ओर से आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अगर आप अविवाहित हैं तो आज आपके लिए विवाह का कोई बढ़िया प्रस्ताव भी आ सकता है। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि हाल ही में आपने कोई परीक्षा दी है तो आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिलने की प्रबल संभावना है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों के सभी काम समय पर पूरे होंगे। साथ ही आज आपके बॉस आपके द्वारा किए गए कार्यों की भी तारीफ करेंगे। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। अनावश्यक खर्चों से बचें। स्वास्थ्य का मामला कुछ बिगड़ सकता है। आप लापरवाही न करें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 10
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। सुबह-सुबह कोई शुभ समाचार मिलने से मन काफी प्रसन्न रहेगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को अपने वरिष्ठों का सानिध्य प्राप्त होगा। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आज आप पर कार्यभार बढ़ सकता है। व्यापारियों को जल्दबाजी में अपने व्यवसायिक फैसले लेने से बचना होगा। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो सोच समझ कर ही अपना फैसला लें। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आप परिजनों के लिए जमकर खरीदारी कर सकते हैं। जीवनसाथी के स्वभाव में उग्रता रहेगी। आप किसी भी विवादित मुद्दे पर बातचीत करने से बचें अन्यथा आपके घर की शांति भंग हो सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो सेहतमंद रहने के लिए आप रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम करें। साथ ही अपनी दिनचर्या को भी व्यवस्थित करने की कोशिश करें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 2
शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज आपको अपनी वाणी पर बहुत ही नियंत्रण रखना। आपके बिगड़े हुए बोल आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। अपने सहकर्मियों के साथ बहसबाजी से आपको बचना होगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपके हाथ निराशा लगेगी। अटके हुए व्यवसायिक मामले घने हो सकते हैं। मानसिक रूप से आज आप काफी दबाव महसूस करेंगे। हो सकता है आपका आत्मविश्वास कमजोर पड़ जाए। आज आप कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचें। आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहेगा। पैसों की आवक अच्छी रहेगी लेकिन आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो आज पेट से जुड़ी की तकलीफ हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने खाने पीने का खास ध्यान रखें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











