Latest Updates
-
Akshaya Tritiya 2026 Daan: अक्षय तृतीया पर इन 5 चीजों का करें दान, कभी नहीं होगी अन्न और धन की कमी -
World Hemophilia Day 2026: हीमोफीलिया क्या है? जानें इस बीमारी के कारण, लक्षण और इलाज -
Shukra Gochar 2026: अक्षय तृतीया पर शुक्र का गोचर बदलेगा इन 4 राशियों का भाग्य, बाकी के लिए जानें उपाय -
Akshaya Tritiya Wishes In Sanskrit: इन संस्कृत श्लोकों के जरिए अपनो को दें अक्षय तृतीया की बधाई -
गर्मियों में लू और डिहाइड्रेशन से से बचने के लिए पिएं ये 5 समर ड्रिंक्स, चिलचिलाती गर्मी में भी रहेंगे कूल-कूल -
2026 में टूटेगा गर्मी का हर रिकॉर्ड? बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी हुई सच तो फेल हो जाएंगे AC-कूलर -
Heatwave In India: गर्मी और लू से लग गए हैं दस्त? आजमाएं ये 5 देसी नुस्खे जो दिलाएंगे तुरंत आराम -
Benefits of Sattu: लू से लेकर कब्ज तक सत्तू है हर मर्ज का इलाज, जानें गर्मियों में इसे पीने के 5 जबरदस्त फायदे -
वैशाख अमावस्या को क्यों कहते हैं सतुवाई अमावस्या? जानें सत्तू और पितरों का वो रहस्य जो कम लोग जानते हैं -
Akshaya Tritiya पर नमक खरीदना क्यों माना जाता है शुभ? जानें मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का सस्ता और अचूक उपाय
11 अक्टूबर राशिफल: मीन राशि वालों का दिन रहेगा आज खास, जानें क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे
क्या आज आपके प्रयास सफल होंगे और मिलेगी आपको राहत या फिर किस्मत आज भी नहीं देगी आपका साथ? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
दांपत्य जीवन में सुख और शांति रहेगी। आप दोनों की आपसी समझ में इजाफा होगा। यही सही वक्त है बताने का कि आप एक दूसरे से कितना प्यार करते हैं। मुमकिन है आज आप दोनों को यात्रा का भी मौका मिले। रोमांस आपके दिलो दिमाग पर छाया रहेगा और आप अपने प्रेमी/प्रेमिका की बाहों में खुशी का अनुभव करेंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आप अपनी सूझबूझ से अतिरिक्त धन कमा पाएंगे। व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही उन्नतिकारक रहने वाला है। आपके आर्थिक प्रयास सफल होंगे और आपका व्यवसाय भी बढ़ेगा। अगर आप अपने पिता के बिजनेस से जुड़े हुए हैं तो आपको उनकी सलाह से कोई बड़ा फायदा मिलने का योग बन रहा है।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 6
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन ज्यादा लाभदायक नहीं है। आज कुछ बड़े खर्चे होने की संभावना है। आज कोई सोचा हुआ कार्य पूरा हो जाएगा और आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं। दफ्तर में आपको जरा संभलकर रहने की जरूरत है। उच्च अधिकारियों से कुछ अनबन हो सकती है। आपको ज्यादा उग्र होने से बचना होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को कुछ लाभ मिल सकता है, खासतौर पर यदि आप रियल एस्टेट के कारोबार से जुड़े हैं। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग आपको सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा। सेहत आपकी एकदम बढ़िया रहेगी और आप बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 9:45 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आर्थिक मोर्चे पर आज कोई बड़ा फायदा होने की संभावना है और आपके पुराने पारिवारिक कर्ज खत्म हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। छोटे मोटे मतभेद अचानक उभर सकते हैं जिस कारण आप तनावग्रस्त रहेंगे। बेहतर होगा आप आराम से बैठकर अपने प्रिय से इस बात पर चर्चा करें और अपनी समस्या का समाधान ढूंढें। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ने से आप दबाव महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आप जमकर मेहनत करेंगे। पारिवारिक मोर्चे पर आज कुछ तनाव संभव है। पुश्तैनी संपत्ति और धन को लेकर कुछ वाद विवाद हो सकता है। कानूनी मामलों के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। शाम को दोस्तों के साथ कुछ मजेदार समय बिताकर आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 9
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज अगर आपको लाभ कमाने का कोई अवसर प्राप्त हो तो पर बिना सोचे समझे उस पर कोई फैसला ना लें, नहीं तो आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। वित्तीय समस्या के कारण लंबे समय से अटका हुआ आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज पूरा हो सकता है। इतना ही नहीं, आज दोस्तों के साथ आप काफी मौज मस्ती करने वाले हैं। मुमकिन है आप ढ़ेर सारा धन भी खर्च करें लेकिन एक ओर जहां आप खर्च करेंगे वहीं दूसरी ओर मित्रों के सहयोग से आपको कोई बड़ा आर्थिक मुनाफा मिलने का योग बन रहा है। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। दफ्तर मे अगर आप काम का दबाव महसूस कर रहे हैं तो जल्दबाजी में कोई गलती ना कर बैठें। सेहत को लेकर ज्यादा चिंता ना करें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 10
शुभ समय: शाम 6 से रात्रि 8:45 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
व्यापार हो या दफ्तर आज अचानक आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है। वैसे आज आपको कुछ नया सीखने का भी मौका मिल सकता है। आज आपको कुछ छोटी मोटी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन अपने सकारात्मक रवैये से आप सब कुछ निपटाने में कामयाब रहेंगे। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ रोमांटिक मुलाकात के लिए आप समय निकाल लेंगे। आत्मविश्वास और धैर्य से किए हुए काम पूरे होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज आय में वृद्धि होने की पूरी संभावना है। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7:30 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपको कुछ अच्छे परिणाम देगा। आय का कोई नया स्रोत मिलने से आपकी वित्तीय समस्या दूर हो जाएगी। आज आप कुछ अतिरिक्त धन कमाने में कामयाब रहेंगे। दफ्तर में आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। आपके लिए बेहतर होगा कि आप समय पर अपना काम पूरा करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज निवेश का अवसर प्राप्त हो सकता है। आप इस ओर अपना कदम बढ़ाएं, आपको सफलता मिलेगी। आज आप अपने काम और निजी जीवन में संतुलन बनाकर चलेंगे। परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा और आप उनके साथ खुशी महसूस करेंगे। मौज मस्ती के लिए आप सिनेमा या पिकनिक पर भी जा सकते हैं। जीवनसाथी का मिजाज आज कुछ अधिक ही रोमांटिक रहेगा।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 29
शुभ समय: सुबह 8:30 से दोपहर 1:00 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा है। आज आपके कुछ आर्थिक प्रयास सफल होने से वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। आज निवेश का भी कोई बढ़िया मौका आपको मिल सकता है लेकिन बिना सोचे विचारे कोई भी फैसला लेना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन काफी विवादास्पद रहेगा। आज आप किसी भी तरह का झूठ बोलने से बचें और अपने प्रेमी/प्रेमिका की भावनाओं का आदर करें। आज काम का दबाव अधिक रहेगा जिस कारण आप परेशान रहेंगे। अगर आप अपने अधूरे पड़े कार्यों को शीघ्र ही पूरा नहीं करेंगे तो आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी हो व्यापार आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ेगा। दांपत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 2
शुभ समय: सुबह 9:45 से 11:50 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। नौकरीपेशा जातक आज अपनी नौकरी बदलने का मन बना सकते हैं। हो सकता है आप नई जगह पर आवेदन भी दें। बेरोजगारों को आज रोजगार मिलने की पूरी संभावना है। व्यापारी वर्ग को उम्मीद के मुताबिक आज मुनाफा मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। घर में आज परिजनों से वैचारिक मतभेद हो सकता है जिस कारण वातावरण अशांत रहेगा। दांपत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। आपको जीवनसाथी और संतान दोनों से सुख की प्राप्ति होगी। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। आपके प्रेमी/प्रेमिका से गलतफहमी के कारण आप दोनों के बीच मनमुटाव हो सकता है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 22
शुभ समय: सुबह 9:20 से दोपहर 1:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
निजी जीवन से जुड़ी कुछ परेशानियां आज दिमाग पर हावी रहेंगी। आज आपको काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मुमकिन है कुछ नकारात्मक विचार भी आपके मन में आएं। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का व्यवहार आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। अगर आप अपनी बात साफ ढंग से रखेंगे तो वे आपके पक्ष को समझेंगे। ग्रहों की चाल बता रही है कि आज आप कोई ऐसा काम करने वाले हैं जिससे आपको बड़ा फायदा मिलेगा। अगर बात आपके दांपत्य जीवन की करें तो आज जीवनसाथी के साथ कुछ कहासुनी हो सकती है। आर्थिक मोर्चे पर दिन ठीकठाक रहेगा लेकिन खर्चों में वृद्धि संभव है। रोमांटिक लाइफ में सब कुछ बढ़िया रहेगा। अपने पार्टनर के साथ आज आप काफी यादगार समय बिताएंगे।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 38
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:15 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन चुनौतियों से भरा हो सकता है। तंग आर्थिक हालात के चलते कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। आज आप सोच समझकर ही खर्च करें। अगर आप अपने दांपत्य जीवन में सुधार चाहते हैं तो आपको अपने तेज-तर्रार रवैये पर थोड़ी लगाम लगानी होगी। जहां तक हो सके एक दूसरे से शांति और प्रेम से बात करें। कामकाज के दबाव से खुद को शांत करने के लिए हो सकता है आपको पर्याप्त समय ना मिले। अगर आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सही तरीके से इस्तेमाल करेंगे तो यह आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। आज के दिन किसी भी तरह की जल्दबाजी से आपको बचना होगा। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी और आपकी प्रतिष्ठा बनी रहेगी।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 8:25 बजे से दोपहर 12:55 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आर्थिक मोर्चे पर दिन ज्यादा लाभदायक नहीं है। आज निवेश से आपको बचना होगा, नहीं तो आपको भारी नुकसान हो सकता है। आज आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। अपनों के बीच समय बिताकर आप काफी बेहतर महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। आज घर में रिश्तेदारों का आना हो सकता है जिससे माहौल और भी बढ़िया हो जाएगा। आपके वैवाहिक जीवन की बात करें तो आज जीवनसाथी की ओर से आपको कोई खास तोहफा मिल सकता है। आज आपके प्रिय आपके साथ ज्यादा समय बिताना चाहेंगे। कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्त रहने वाला है। दफ्तर में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। बेहतर होगा आप पूरी मेहनत से अपने कार्य पूरे करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज ठीक ठाक मुनाफा मिलेगा। आज सेहत से जुड़ी कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी लेकिन फिर भी आपको लापरवाही नहीं करनी चाहिए।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 9:45 से दोपहर 12:45 बजे

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज आप शत्रु पक्ष पर हावी रहेंगे और उनकी किसी कमजोरी का पूरा फायदा उठाएंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियां लौट आएंगी क्योंकि जीवनसाथी के साथ पुराने मतभेद सुलझ जाएंगे। आप दोनों के बीच का प्रेम और भी गहरा हो जाएगा। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन कुछ अच्छा रह सकता है। बातचीत के द्वारा आप अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं। आज आपके साथ कुछ सकारात्मक बातें हो सकती हैं। कामकाज की ओर आपका ध्यान कुछ कम ही रहेगा। आपकी यह बात आपके वरिष्ठों को नाराज कर सकती है। अतिरिक्त धन कमाने के आपके प्रयास सफल हो सकते हैं जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में और भी मजबूती आएगी। कुछ मामलों में आपको किस्मत का साथ नहीं मिल पाएगा जिससे आपको थोड़ी निराशा हो सकती है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 20
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











