For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

12 फरवरी राशिफल: आज इन राशियों की किस्मत का खुलेगा ताला, मिलेगी अपार सफलता

|

कैसा रहेगा आपका आज का दिन? आज आपके जीवन में क्या नया मोड़ आएगा? इन सवालों के जवाब जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

पारिवारिक जीवन में आज तनाव संभव है। आपकी जिस तरह छोटी छोटी बातों पर परिजनों से कहासुनी हो रही है इससे आज घर में कोई बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है। ऐसे में आप मानसिक रूप से काफी परेशान रहेंगे। आप खुद पर काबू रखें ताकि बात ज्यादा आगे न बढ़े। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। आज आपके जीवनसाथी कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे। आज आप दोनों को एक दूसरे के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल सकेगा। कामकाज के मोर्चे पर कुछ दिनों से आपके प्रयास नाकाम हो रहे थे लेकिन आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज अच्छा मुनाफा आपको मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों का कोई कठिन कार्य आज समय पर पूरा हो सकता है। पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: प्रातः 6:45 से 10:25 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। यदि आप कोई नया काम शुरू करने वाले हैं तो आज दिन भर आप अपनी योजनाएं बनाने में लगे रहेंगे। आज आप जी जान से मेहनत करेंगे ताकि आपको उचित परिणाम मिल सके। आज आपको अपने बड़े संपर्कों का पूरा फायदा मिल सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। अगर आप वित्तीय रूप से और मजबूत होना चाहते हैं तो आप सोच समझकर अपने फैसले लें, विशेष रूप से कुछ नया और बड़ा करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लें। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। आज जीवनसाथी की ओर से आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सेहत आपकी बढ़िया रहेगी। आप मानसिक रूप से बेहतर और मजबूत महसूस करेंगे।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 31

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी बदलना चाहते हैं तो आज आपको कोई अच्छा मौका मिल सकता है। इससे आपके करियर को एक नयी दिशा मिलने की संभावना है। आप जमकर परिश्रम करते रहें। यदि आप कोई व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज अपने पिता से इस विषय में बात करने के लिए समय अच्छा है। मुमकिन है आप उनका भरोसा जीत लेंगे और उनकी ओर से हर संभव मदद आपको मिलेगी। वित्तीय तौर पर दिन बढ़िया रहेगा। आज धन प्राप्ति का योग बन रहा है। अगर आप इन पैसों का सही उपयोग करते हैं तो भविष्य में इसका अच्छा फायदा आपको मिल सकता है। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। आप अपने रिश्ते में ताजगी महसूस करेंगे। आज आप अपने प्रिय के साथ ज्यादा समय बिताना पसंद कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल है। आज आप सेहतमंद और फुर्तीले रहेंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। यदि आप संभलकर नहीं रहेंगे तो कुछ समस्याएं आ सकती हैं। आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो यदि आज पैसों से जुड़ा कोई नया काम करने की सोच रहे हैं तो बेहतर होगा आप अपने बजट का ध्यान रखें। इस समय उधार या कर्ज लेने से आपको बचना होगा अन्यथा आने वाले दिनों में आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दफ्तर में आप मन लगाकर अपना काम करते हैं लेकिन साथ ही आपको अपने वरिष्ठों के साथ भी संबंध अच्छे रखने की जरुरत है। यदि आप से कोई गलती होती है तो आप उसे खुले दिल से स्वीकार करें, बहसबाजी करके आप अपना ही नुकसान करेंगे। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। आपकी माता की सेहत मे कुछ सुधार आने से आपको राहत मिलेगी।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 28

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7:55 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

रोमांटिक लाइफ में आज आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। अगर आप किसी के सामने प्रेम प्रस्ताव रखने वाले हैं तो आज आपको सोच समझकर अपना कदम बढ़ाना होगा अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। इसके लिए अभी समय अनुकूल नहीं है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में महिला कर्मचारियों के साथ ठीक से व्यवहार करें वरना आज आप खुद को विवादों में घिरा हुआ पाएंगे। आज आपकी छोटी सी बात राई का पहाड़ बनाया जा सकता है। पैसों की स्थिति में गिरावट संभव है। आज कोई बड़ा आर्थिक लेन देन न ही करें तो अच्छा होगा। साथ ही अपने खर्चों पर भी नजर बनाकर रखें। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। आज परिजनों के साथ आपको ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 17

शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

यदि काम में आपका ज्यादा मन नहीं लग रहा है तो आज का दिन वापसी करने के लिए बढ़िया है। अगर आप ठान लें कि आपको अपने लक्ष्य तक जल्द पहुंचना है तो आपको कोई नहीं रोक सकता है। अपनी सोच सकारात्मक रखें और कड़ा परिश्रम करते रहें। आपको परिणाम उम्मीद के अनुसार मिलेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज अचानक आपको बड़ा वित्तीय फायदा मिलने की संभावना है। मानसिक तनाव को कम करने के लिए आप पूजा पाठ में ज्यादा ध्यान लगाएं, आप बेहतर महसूस करेंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन ठीक रहेगा। आज पैसों को लेकर कोई समस्या नहीं होगी। आप अपने माता पिता के लिए आज कोई उपहार खरीदने का मन बना सकते हैं। काम के साथ सेहत का भी ध्यान रखें। रोजाना खुली हवा में सैर करके आप खुद को तरोताजा रख सकते हैं।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 34

शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

काफी दिनों बाद आज आपको अपने लव पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। अब ये आप पर निर्भर करता है कि आप अपने दिन को यादगार कैसे बनाएंगे। आज अपने साथी को कोई बढ़िया सा तोहफा देकर सरप्राइज करें। आप शादीशुदा हैं तो आज जीवनसाथी काम में कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे। आज आप उन्हें काफी मिस करने वाले हैं। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। आज परिजनों के साथ चल रही आपकी अनबन आखिरकार समाप्त होगी और एक बार फिर अपनों का स्नेह मिलेगा। आपको अपने बच्चों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। पैसों के मामले में दिन कुछ ठीक नहीं है। किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए पैसों का जुगाड़ नहीं हो पाएगा जिससे आपका तनाव बढ़ सकता है। आप धैर्य से काम लें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 11

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 7:50 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज आपको अपने निजी जीवन पर अधिक ध्यान देना चाहिए। आज उन रिश्तेदारों से मिलने का प्रयास करें जिनसे लंबे समय से आप नहीं मिल पाए हैं। लगातार काम करने से आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस कर रहे हैं। खुद को तरोताजा रखने के लिए ये एक अच्छा विकल्प हो सकता है। माता पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आज उनकी ओर से लाभ संभव है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी लगाव और प्रेम बढ़ेगा। आज आप अपने प्रिय के लिए कोई कीमती तोहफा खरीद सकते हैं। यदि हाल ही में आपको कोई प्रेम प्रस्ताव मिला है तो आज आप उस पर गंभीरता से विचार कर सकते हैं। हो सकता है ये वही हो जिनका आपको काफी समय से इंतजार था। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। पैसे आपके पास होंगे लेकिन खर्चों में वृद्धि हो सकती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 21

शुभ समय: दोपहर 12:45 से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कामकाज के मोर्चे पर आज कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। मगर आप किसी भी परिस्थिति में हिम्मत नहीं हारेंगे और डटकर हर मुसीबत का सामना करेंगे। आपके अंदर इस तरह की समस्याओं का समाधान करने की क्षमता है। अगर आप लोहा, कपड़ा, सौंदर्य प्रसाधन या कंप्यूटर से जुड़ा कोई काम करते हैं तो आज आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। पैसों के मामले में दिन लाभदायक रहेगा। आमदनी में इजाफा हो सकता है जो आपके बढ़ते हुए खर्चों को संभाल लेगा। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के साथ आज आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। छोटे भाई या बहन के साथ आज का दिन बहुत मजेदार गुजरेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप खुद को सकारात्मक ऊर्जा से भरा हुआ पाएंगे।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 19

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। आज कम मेहनत में ही आपको अच्छी सफलता मिलने के आसार हैं। नौकरीपेशा जातकों का आज दफ्तर में लंबे समय से अटका हुआ कोई काम बिना किसी बाधा के पूरा हो जाएगा और आपको खूब तारीफें मिलेंगी। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों का कोई सरकारी काम आज पूरा हो सकता है जिससे आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आप घरेलू सुख सुविधा पर कुछ ज्यादा ही खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आज कुछ तनाव संभव है। आज आपकी किसी बात से वे काफी नाराज रहेंगे। ऐसे में आपको बहसबाजी करने की जगह प्यार से उन्हें मनाने की कोशिश करनी चाहिए।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: सुबह 8:45 बजे से दोपहर 2:10 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। यदि हाल ही में आपका कोई वित्तीय नुकसान हुआ है तो उसकी भरपाई के लिए आप कोई जोखिम भरा फैसला लेने से बचें अन्यथा नुकसान और ज्यादा हो सकता है। जल्दबाजी न करें बल्कि सही समय और अवसर का इंतजार करें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए तनावपूर्ण रहेगा। दफ्तर में आपके बॉस आपसे काफी सख्ती से पेश आ सकते हैं। हो सकता है आज आप कोई बड़ी लापरवाही कर दें जिससे उनका गुस्सा भड़क सकता है। बेहतर होगा आप भविष्य में ऐसी गलती न करें। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। माता पिता का प्रेम और आशीर्वाद मिलेगा। जीवनसाथी का खास ध्यान रखने की जरूरत है। आज उनकी सेहत कुछ नरम रहेगी।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 22

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज अत्यधिक भावुक रहेंगे जिस कारण छोटी छोटी बातें भी आपके दिल को चोट पहुंचा सकती हैं। कुछ पुरानी बातों को लेकर मन में कई नकारत्मक विचार भी आ सकते हैं। पैसों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। वित्तीय लाभ मिलने की संभावना है जिससे पैसों से जुड़ी समस्या का समाधान होगा। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मिठास बनी रहेगी। संतान पक्ष से भी सुख की प्राप्त हो सकती है। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन संभलकर रहने वाला है। आपके कठोर शब्द आप दोनों के बीच मतभेद करा सकते हैं। अपने शब्दों पर ध्यान दें। आज के दिन व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी जिससे आप न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी अस्वस्थ्य महसूस करेंगे।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 15

शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम रात्रि 10:10 तक

English summary

Daily Horoscope for 12 February 2020 Wednesday

What does your Wednesday, February 12, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Desktop Bottom Promotion