Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
12 जनवरी राशिफल: तुला राशि वालों को होगी आज शुभ फल की प्राप्ति, क्या है आपके भाग्य में
क्या आज किस्मत देगी आपका साथ और बनेंगे आपके बिगड़े काम या फिर अभी करना होगा आपको और इंतजार, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज आपका मन शांत रहेगा और आप बेहतर महसूस करेंगे। आपके वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन बेहद खास रहेगा। आज जीवनसाथी की ओर से कोई खूबसूरत सरप्राइज आपको मिल सकता है जिससे आपकी पुरानी यादें ताजा हो जाएगी। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होने से आपको बहुत बड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी। आज आपको भूमि-मकान से जुड़ा कोई लाभ मिलने के आसार है। आज आप खरीदारी और अन्य बाहरी गतिविधियों में काफी व्यस्त रहेंगे। कामकाज की बात करें तो बेरोजगार जातकों का नौकरी पाने के लिए संघर्ष आज खत्म हो सकता है। आज उन्हें कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। साथ ही अगर आप किसी नयी जगह पर नौकरी के लिए आवेदन देना चाहते हैं तो आज का दिन काफी शुभ है। आपको सफलता मिल सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 2
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज आपको लाभ कमाने का कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। आप सूझ बुझ से काम लें और इस अवसर का पूरा फायदा उठाने का प्रयास करें। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी लेकिन फिजूल खर्ची आपका बजट बिगाड़ सकती है। आप अपने खर्चों पर नियंत्रण करना सीख लें। यदि आप शांति भरा दिन बिताना चाहते हैं तो आज किसी भी तरह के वाद विवाद से बचें। निजी जीवन में आपको अपनी सभी जिम्मेदारियों को समझदारी और ईमानदारी से पूरा करने का प्रयास करना होगा। आपके अपनों को आपकी जरूरत है। आज कोई पुराना रोग असहजता का कारण बन सकता है। आप लापरवाही न बरतें और ठीक से अपना इलाज करवाएं। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। यात्रा के लिए दिन अनुकूल है। यदि आज आप अपने व्यापार को लेकर कोई यात्रा करते हैं तो इसका उचित परिणाम आपको मिलेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 20
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
वैवाहिक जीवन में कलह रहेगी। बेहतर होगा कि आप खुद पर काबू रखें और गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें। अपने बर्ताव में थोड़ी नरमी रखें, इससे बात बिगड़ने से बच सकती है। निजी जीवन के महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए दिन अच्छा है। इसके लिए आप अपने किसी जानकार की मदद ले सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ अच्छे अवसर ला सकता है। यदि आप सूझबूझ से काम लेंगे तो आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी, साथ ही वरिष्ठों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। यदि आप व्यापार करते हैं तो आज निवेश करने से पहले भली भांति सोच विचार कर लें। आज के दिन आपके खर्चे अधिक हो सकते हैं। सेहत की बात करें तो आज आपको काफी थकान महसूस होगी।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 7
शुभ समय: प्रातः 6:30 बजे से 9:40 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। पढ़ाई में सुधार लाने के लिए आपको और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। आप अपने बड़ों और गुरुजनों की मदद भी ले सकते हैं। सेहत की बात करें तो आज आप बेहतर महसूस करेंगे और पहले की तरह फिर से पूरे उत्साह और जोश के साथ अपने सभी कार्यों को पूरा करेंगे। सही निर्णय लेने के बावजूद आज आप महसूस करेंगे कि चीजें आपके मन के अनुसार नहीं हो रही हैं लेकिन आप जल्दबाजी न करें क्योंकि आने वाले समय में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। पैसों की बात करें तो आज आप अतिरिक्त धन कमाने के लिए भी खूब मेहनत करेंगे। घर और परिवार में सुख-शांति रहेगी। आज जीवनसाथी का मिजाज एकदम बढ़िया रहेगा। आप दोनों की आपसी समझ आपके वैवाहिक जीवन को और भी सुखद बना देगी।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 14
शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से शाम 7:20 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज दोस्तों के साथ समय बिताकर आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। लंबे समय से कामकाज की व्यस्तता के कारण आपको अपने लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पा रहा था लेकिन आज आप स्वयं के लिए समय निकालने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप परिजनों के लिए ढेर सारे उपहार भी खरीद सकते हैं। दांपत्य जीवन में खुशियां रहेगी। अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर आज आप घरेलू जिम्मेदारियों को निभाएंगे। एक दूसरे का प्रेम और सहयोग पाकर आप दोनों के बीच भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। प्रेमी जोड़ों का दिन आज कुछ ज्यादा ही रोमांटिक रहेगा। आप अपने पार्टनर के साथ ज्यादा समय बिताना चाहेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल है। आज आप काफी सकारात्मक और ऊर्जावान रहेंगे। यदि आप रोजाना सुबह उठकर पैदल चलेंगे तो आपको इसका बहुत फायदा मिलेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 27
शुभ समय: प्रातः 5:20 से दोपहर 12 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
घरेलू परेशानियां आज आपके दिन को थोड़ा कठिन बना देंगी। परिजनों के बीच अनबन रहेगी जिससे घर का वातावरण अशांत रहेगा। आज माता पिता से भी आपके मतभेद हो सकते हैं, बेहतर होगा आप उग्र होकर बात न करें। कामकाज के मोर्चे पर आज कुछ उतार चढ़ाव आ सकते हैं। आज आप कुछ सुस्त रहेंगे जिसकी वजह से आपका काम में ज्यादा मन नहीं लगेगा। इस समय दफ्तर में चल रही राजनीती से भी आपको सावधान रहने की जरूरत है अन्यथा आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आज आप कुछ अच्छा समय बिताएंगे जिससे आपका रिश्ता और मजबूत होगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। अगर आप छोटा मोटा निवेश करना चाहते हैं तो इसके लिए समय अनुकूल है। अपनी सेहत पर ध्यान दें। देर तक भूखे रहने की आपकी आदत आपकी सेहत को प्रभावित कर रही है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा और मानसिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। आज आपके कुछ सोचे विचारे कार्य सफल होने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। वित्तीय तौर पर आज कुछ सुधार संभव है। आर्थिक मुनाफे के साथ आय का नया स्रोत भी आपको मिल सकता है। पारिवारिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। कामकाज में व्यस्त रहने के कारण आप घरवालों के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाएंगे। वहीं जीवनसाथी के साथ आज आपकी कुछ अनबन हो सकती है लेकिन बात बिगड़ने से पहले आप परिस्थिति को संभाल लेंगे। माता पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। रोमांटिक लाइफ में सब कुछ सामान्य रहेगा। बेहतर होगा आज आप अपनी ओर से भी दिन को स्पेशल बनाने का प्रयास करें।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 29
शुभ समय: शाम 7:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज अटके हुए मामले और घने होंगे जिससे आपका तनाव बढ़ेगा। पैसों को लेकर आज आपकी चिंता बनी रहेगी। नौकरीपेशा जातकों का दिन कुछ कठिन रहेगा। काम का बोझ और आपके बॉस का सख्त रवैया आपको परेशान कर सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों के बीच आपसी प्रेम बना रहेगा। आज आपको संतान पक्ष से कोई शुभ संदेश मिल सकता है। जीवनसाथी का साथ कठिन परिस्थितियों से लड़ने में आपको हिम्मत देगा। आज कुछ लोग आपके उदार स्वभाव का फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे। बेहतर होगा आप ऐसे स्वार्थी लोगों से बच कर रहें। ज्यादा तनाव के कारण आज सेहत आपकी ठीक नहीं रहेगी। दिमाग शांत रखें और आराम पर ध्यान दें।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 7
शुभ समय: सुबह 8:20 से दोपहर 3:05 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
पारिवारिक जीवन में तनाव संभव है। आज परिजनों के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। भाइयों के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। अगर आप अपने क्रोध पर पर नियंत्रण नहीं रखेंगे तो आज घर में कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। हो सकता है आपके माता पिता भी आपके बर्ताव की आलोचना करें। बेहतर होगा आप शांति से काम लें। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। समय पर काम पूरा न होने से आपके बॉस आज आपसे काफी नाराज रहेंगे। आज उनकी ओर से आपको कोई चेतावनी भी मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज के दिन बहुत ही समझदारी से अपने फैसले लेने होंगे। अपने साझेदार पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने की गलती न करें। आज जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आने से आप थोड़े परेशान रहेंगे।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 11
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप काफी प्रसन्न रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कुछ वित्तीय लाभ मिलने की संभावना है। यदि आप शेयर बाजार में निवेश करेंगे तो आपको फायदा हो सकता है। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों को आज अपने काम में तेजी बनाकर रखनी होगी। आज परिजनों से उम्मीद के अनुसार सहयोग न मिलने पर आपको कुछ निराशा हो सकती है। छोटे भाई से आपकी अनबन हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा, फिर भी खर्चों पर ध्यान देना आपके लिए अच्छा होगा। आज भूलकर भी उधार न लें। सेहत से जुड़ी छोटी मोटी परेशानी आ सकती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 7:55 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
रोमांटिक लाइफ में आज आपका मूडी स्वभाव आपके पार्टनर को परेशान कर सकता है। आप दोनों के बीच मनमुटाव भी हो सकता है। ऐसे में आपको अपने तेज तर्रार रवैये पर थोड़ा लगाम लगाने की जरूरत है। आज सेहत के प्रति लापरवाही न करें। शरीर के किसी हिस्से में दर्द की शिकायत हो सकती है जिससे आप काफी तकलीफ में रहेंगे। खुद पर किसी भी काम का ज्यादा दबाव न डालें। कामकाज के क्षेत्र में यदि आप जल्द सफलता हासिल करना चाहते हैं तो आपको और मेहनत करनी पड़ेगी। आर्थिक मोर्चे पर दिन ठीक ठाक रहेगा। आज बहुत संघर्ष करने के बाद आपको धन की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। आज माता की ओर से कुछ लाभ संभव है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से रात्रि 8:15 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पैसों के मामले में दिन बहुत ही शुभ है। आज मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बरसेगी। आपको जिस बड़े आर्थिक मुनाफे की लंबे समय से प्रतीक्षा थी वो आज मिलने की पूरी संभावना है। आज जीवनसाथी की सूझबुझ से भी आपको कुछ आर्थिक फायदा हो सकता है। घर में शांति का माहौल रहेगा। माता पिता आज आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। दफ्तर में आज काम का बोझ अधिक न रहने से आपको मौज मस्ती का पर्याप्त समय मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए दिन काफी व्यस्त रहेगा। आप अपने काम को लेकर आज कुछ नयी योजनाएं बना सकते हैं। प्यार मोहब्बत के मामले में आपको आज के दिन थोड़ा संभलकर रहना होगा। किसी विवादास्पद मुद्दे पर अपने प्रेमी/प्रेमिका से बात करने से बचें। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने की जरूरत है।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 4
शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications
