Latest Updates
-
Chaitra Navratri Day 2: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की करें पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Cheti Chand 2026 Wishes: झूलेलाल जी का हो आशीर्वाद...इन खूबसूरत संदेशों के साथ अपनों को दें चेटी चंड की बधाई -
Jhulelal Jayanti 2026: झूलेलाल जयंती कब है? जानें तिथि, पूजा का मुहूर्त और महत्व -
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क -
Eid Mubarak Wishes For Love: इस ईद अपने 'चांद' जैसे लवर को भेजें ये रोमांटिक संदेश और शायरी -
मिलावटी कुट्टू का आटा बिगाड़ सकता है सेहत, खरीदारी से पहले ऐसे करें असली-नकली की पहचान -
Navratri 2026: क्या कॉफी पीने से टूट जाता है नवरात्रि का व्रत? जानें क्या कहते हैं धर्म और विज्ञान -
Saudi Arabia में आज Eid है या नहीं? शव्वाल का चांद न दिखने पर किस दिन मनाई जाएगी मीठी ईद -
Navratri 2026: क्या नवरात्रि के 9 दिनों में बाल और नाखून काट सकते है या नहीं? जानें नियम -
क्या पीरियड्स के दौरान रख सकते हैं नवरात्रि व्रत? बीच में मासिक धर्म शुरू हो जाए तो क्या करें
13 दिसंबर राशिफल: आज इन राशियों का दिन रहेगा शानदार
अपने दिन भर का हाल जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने पारिवारिक जीवन, आर्थिक जीवन, नौकरी, व्यापार आदि से जुड़ी सारी जानकारियां मिलेगी। आइए देखते हैं, क्या है आज आपके भाग्य में?

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
दफ्तर में सीनियर्स के साथ आज आपकी कुछ कहा-सुनी हो सकती है। ऐसे में आपको अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखना होगा। उग्र होकर बात करने से बचें। वहीं दूसरी ओर अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको अपना ड्रीम जॉब मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। धन प्राप्ति का योग बन रहा है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। परिजनों के साथ आज का दिन आनंद में गुजरेगा। जीवनसाथी से जुड़ी किसी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो कोई पुराना रोग उभर सकता है। बेहतर होगा आप सावधानी बरतें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 1 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
नौकरीपेशा जातकों को अपना हर फैसला बहुत ही सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। यदि आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो इस समय जल्दबाजी करना आपके लिए ठीक नहीं होगा। अगर आप व्यापार करते हैं और कोई बड़ा निवेश करने वाले हैं तो आज आपको कोई अच्छा मौका मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के वातावरण में बदलाव देखने को मिल सकता है। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। किसी पुराने बिल का भुगतान भी आप कर सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। मांसपेशियों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 22
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आप अपने सहकर्मियों की तुलना में आज अधिक मेहनत करेंगे। काम के प्रति आपकी लगन और ईमानदारी देखकर वरिष्ठ अधिकारी आपसे बेहद प्रभावित होंगे। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपके कारोबार में विस्तार की प्रबल संभावना है। हालांकि आर्थिक मामलों में आपको संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के व्यवहार में रूखापन देखने को मिल सकता है। वे आपसे कोई बड़ी मांग भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा। कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है। सफर के लिए दिन ठीक नहीं है। आज आप यात्रा न करें तो बेहतर होगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 8
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 11 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
निजी जीवन की परेशानी आज आपके काम को भी प्रभावित कर सकती है। बेहतर होगा आप अपनी सारी चिंताओं को भूलकर अपने काम पर फोकस करेंगे। व्यापारियों को आज बड़ा निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप लोहे का कारोबार करते हैं तो जल्दबाजी में कोई बड़ी डील न करें तो बेहतर होगा। अगर आप विद्यार्थी हैं और उच्च शिक्षा को लेकर कोई प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आप निरंतर कड़ी मेहनत करते रहें, जल्द ही आपके उज्जवल भविष्य का सपना पूरा होगा। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको उधार लेने और देने से बचने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की बात करें तो मानसिक चिंता बढ़ने से आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी प्रभावित होगा।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 3
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9:15 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कामकाज की बात करें तो विदेशी कंपनी में नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। दफ्तर में आपके कार्य की प्रशंसा होगी और उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। पैसों को लेकर आज किसी के साथ आपका वाद विवाद होने की आशंका है। यदि आप समझदारी से काम नहीं लेंगे तो नुकसान आपका ही होगा। घर का वातावरण शांत रहेगा। पिता की ओर से आज आपको कोई बढ़िया उपहार मिल सकता है जिसे पाकर आप बेहद प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ठीक-ठाक रहने के आसार हैं। अगर आप लापरवाही करते हैं तो आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
पैसों के मामले में आज का दिन काफी खर्चीला रहने वाला है। आप चाहकर भी बचत पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। इस समय आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही समझदारी से लेने की सलाह दी जाती है। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते को मजबूत करने का प्रयास करें। एक दूसरे पर आपको अपना विश्वास बढ़ाने की जरूरत है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अतिरिक्त कार्य सौंपा जा सकता है। आज आपको ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को कड़े संघर्ष के बाद आर्थिक फायदा हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको स्किन से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। आप किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लें।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ दिन: 23
शुभ समय: दोपहर 1:30 से रात्रि 9:15 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
पैसों से जुड़ी चिंता गहरी हो सकती है। आर्थिक तंगी के कारण आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में ही अटक सकता है। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको और तेजी से कोशिश करने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में स्थिति उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। घर के कुछ सदस्यों के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। ऐसे में आप बहुत ही शांति और समझदारी से अपना पक्ष रखें। आपको झगड़े झंझट से दूर रहने की सलाह दी जाती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आपके सभी कार्य सुचारू रूप से पूरे होंगे। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आपको कोई इंफेक्शन या एलर्जी हो सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। यदि आप पहले से ही बीमार चल रहे हैं तो आपको समय पर अपनी दवाइयां लेने की सलाह दी जाती है। साथ ही आप डॉक्टर से भी सलाह लेते रहें। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आमदनी का नया स्रोत आपको मिल सकता है। जीवनसाथी की ओर से आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अगर आपके प्रिय नौकरीपेशा हैं तो आज उन्हें कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में कुछ पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। आपकी कुछ अच्छी यादें आज एक बार फिर ताजा हो जाएंगी।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 1:45 से रात्रि 8:15 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं और कुछ समय से आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आज का दिन कुछ राहत भरा साबित होगा। आज आपके हाथ कोई ऐसा मौका लग सकता है जिससे आने वाले दिनों में आपका कारोबार दोगुनी तेजी से आगे बढ़ेगा। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों के मार्ग में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। इन बाधाओं को पार कर पाना आपके लिए काफी कठिन होगा लेकिन अंत में जीत आपकी ही होगी। आप पूरी सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ते रहें। माता पिता के साथ आज आप बहुत अच्छा समय बिताएंगे। पिता की मदद से आपकी आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 33
शुभ समय: सुबह 11:15 बजे से रात्रि 8:45 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज का दिन कुछ मामलों में आपके लिए राहत भरा रहेगा। लंबे समय से चला आ रहा कोई कानूनी मामला आज सुलझने की प्रबल संभावना है। फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। इससे आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे। आज अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप अपने वैवाहिक जीवन में फिर से वही प्यार और जोश चाहते हैं तो सबसे पहले आपको अपने बर्ताव में नरमी लाने की कोशिश करनी होगी। आपकी तुनकमिजाजी आपके बीच दूरियां बढ़ा सकती है। कामकाज की बात करें तो आज अचानक काम के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 13
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
यदि घर में कोई बुजुर्ग सदस्य है तो आपको उनकी अतिरिक्त देखभाल करनी होगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आपके बीच का प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभ कमाने वाला रहेगा। अगर आप सूझ बुझ से काम लेंगे तो इसका उचित फल आपको जरूर मिलेगा। दफ्तर का माहौल अच्छा रहेगा और आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे। पैसों की बात करें तो आमदनी बढ़िया रहेगी और आप बचत करने में भी सफल रहेंगे। यदि आपका उधार दिया हुआ धन कहीं अटका है तो उसके वापस मिलने की आज पूरी संभावना है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 19
शुभ समय: शाम 9:20 से रात्रि 10 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कामकाज के मोर्चे पर आज आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। दफ्तर में चल रही राजनीति से सावधान रहें अन्यथा आपको बेवजह के मामलों में घसीटा जा सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं तो अपने साझेदार के साथ वाद विवाद से बचें। इसका गलत असर आपके कारोबार पर पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। परिजनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। आज जीवनसाथी के साथ अतिरिक्त समय बिताने का मौका मिलेगा। अपने प्रिय को कोई तोहफा देने के लिए दिन अच्छा है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ न करें बल्कि अपना पूरा ध्यान रखें। आपकी लापरवाही किसी बड़ी शारीरिक समस्या का कारण बन सकती है।
शुभ रंग: हल्का हरा
शुभ अंक: 36
शुभ समय: सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











