Latest Updates
-
Navreh 2026: सुबह उठते ही क्यों देखा जाता है 'चावल और जंत्री'? जानें इस कश्मीरी परंपरा का राज -
Gudi Padwa 2026 Wishes in Marathi: 'नव्या वर्षाच्या हार्दिक शुभेच्छा!' मराठी अंदाज में दें गुड़ी पड़वा की बधाई -
41 की उम्र में मां बनेंगी Divyanka Tripathi, जानें 'लेट प्रेग्नेंसी' में सुरक्षित रहने के जरूरी हेल्थ टिप्स -
Gangaur 2026 Wishes: 'म्हारे माथे री बिंदिया चमकती रहवे...', सखियों को राजस्थानी अंदाज में दें शुभकामना संदेश -
Eid Ka Chand 2026 Live Kab Dikhega: सऊदी अरब में कब दिखेगा ईद का चांद? जानें भारत में कब मनाई जाएगी मीठी ईद -
Gudi Padwa पर गाड़ी खरीदना शुभ है या अशुभ? जानें 2026 में वाहन खरीदने के कुल कितने हैं मुहूर्त -
Navratri Wishes for Husband & Wife: अपने लाइफ पार्टनर को इन भक्तिमय संदेशों के साथ कहें 'शुभ नवरात्रि' -
हरीश राणा को कैसे दी जाएगी 'इच्छामृत्यु'? वेंटिलेटर हटने से लेकर अंतिम सांस तक, मरीज के साथ क्या-क्या होता है? -
Navratri 2026: नवरात्रि के दिनों में न करें 5 गलतियां, वरना माता रानी हो जाएंगी रुष्ट -
Shab-e-Qadr Mubarak 2026: इबादत, मगफिरत और दुआओं की रात, अपनों को भेजें शब-ए-कद्र के ये मुबारक संदेश
14 दिसंबर राशिफल: आज इन राशियों को मिलेगा किस्मत का पूरा साथ
आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और पूरी होंगी किसकी मनोकामनाएं, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज आप आत्मविश्वास से भरपूर और काफी उत्साहित रहेंगे। नौकरी हो या व्यापार आप अपना हर काम पूरी मेहनत और ईमानदारी से करेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों की तरक्की हो सकती है। आपको उच्च पद की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है। आज आप कोई आर्थिक लेनदेन भी कर सकते हैं। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन अच्छा गुजरेगा। छोटे भाई बहनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो खानपान में गड़बड़ी के कारण आज कोई दिक्कत हो सकती है। आपको लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 4
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10:10 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
नौकरीपेशा जातकों पर आज कार्यभार अधिक रहेगा। अगर आप योजना के अनुसार अपने सभी कार्य पूरे करने का प्रयास करेंगे तो आप आसानी से समय पर अपने काम खत्म करने में सफल रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को कानूनी मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। इलेक्ट्रॉनिक से जुड़ा कारोबार करने वाले लोगों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ नोकझोंक हो सकती है। बेहतर यही होगा कि आप हंसी मजाक में कही हुई बातों को दिल पर न लें। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। यदि आप बिना सोचे समझे खर्च करेंगे तो मुश्किल हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 2
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
दफ्तर में आज आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप अपने काम पर फोकस करें और इधर उधर की बातों पर ध्यान न दें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की प्रबल संभावना है। हालांकि किसी भी नए काम की शुरुआत करने से पहले आपको अपने पेंडिंग कार्यों को पूरा करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति प्रतिकूल रहेगी। घर के बड़ों के साथ आपके वैचारिक मतभेद संभव है। यदि वो आपकी किसी बात से सहमत नहीं हैं तो आपको अपना पक्ष शांति से रखने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। अगर आप कोई बड़ा खर्च करने के मूड में हैं तो इससे आपको बचना होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको सजग रहने की सलाह दी जाती है। चोट लगने की आशंका है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आप विद्यार्थी हैं तो इस समय आपको अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है इसलिए लापरवाही करने से बचें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है जिससे पैसों से जुड़ी समस्या का समाधान होगा। माता पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। विपरीत परिस्थितियों में आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको अपने जीवनसाथी के साथ नरमी से पेश आने की जरूरत है। दूसरों का गुस्सा अपने प्रिय पर निकालने से बचें अन्यथा आपके बीच की दूरियां बढ़ सकती हैं। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए आज आप काफी कड़ी मेहनत करेंगे। व्यापारियों को मिलाजुला परिणाम मिलेगा। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 38
शुभ समय: सुबह 7:55 से दोपहर 2:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। यदि आपने कर्ज लिया है तो उसे चुकाने का दबाव आप पर काफी बढ़ सकता है। बेहतर होगा आप अपने आर्थिक फैसले सोच समझकर लें, साथ ही बचत पर भी अधिक ध्यान दें ताकि जल्द से जल्द आपको कर्ज से मुक्ति मिल पाए। घर के सदस्यों के साथ विनम्रता से पेश आएं। अपने माता-पिता की बातों को नजरअंदाज करने की गलती न करें। कामकाज की बात करें तो अगर आप टारगेट बेस्ड काम करते हैं तो आज आप आसानी से अपना लक्ष्य पूरा कर पाएंगे। खुदरा व्यापारियों को अच्छा फायदा हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। थकान और कमजोरी बढ़ सकती है। बेहतर होगा आप अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ न करें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप कोई बड़ा निवेश करने का फैसला ले सकते हैं। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा और आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे। अगर आप व्यापार करते हैं और किसी नए कार्य की शुरुआत करने की सोच रहे हैं तो अपनी योजना को आगे बढ़ाने के लिए आज का दिन अनुकूल है। दिन के दूसरे हिस्से में दोस्तों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आज आप सैर सपाटे के लिए भी जा सकते हैं। घर का वातावरण शांत रहेगा। अपनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
शुभ रंग: गहरा गुलाबी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
यदि काफी समय से आप पर काम का बोझ कुछ अधिक था तो आज काम को अलग रख कर मौज मस्ती करने के लिए दिन बहुत अच्छा है। अपने बेरंग जीवन में फिर से उत्साह और उमंग लाने के लिए आप अपने मनपसंद कार्यों पर ध्यान दें। आज आप अपने शब्दों का चुनाव ध्यान से करें। बिना सोचे समझे बात करने की आपकी आदत आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है। कामकाज के मोर्चे पर दिन काफी बढ़िया है। व्यापरियों को अच्छी सफलता मिल सकती है। माता पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। भाई बहनों के साथ भी आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। आज परिजनों के साथ आप ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
कामकाज के मोर्चे पर आज कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। आपकी रफ्तार कुछ कम रहेगी और समय पर आप अपने काम पूरे कर पाने में असफल रहेंगे। वरिष्ठ अधिकारी इस बात को लेकर आपसे कुछ नाखुश रह सकते हैं। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज अचानक आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। आप सोच समझकर अपना अंतिम फैसला लें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। यदि आज किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिले तो आप उसे हाथ से जाने न दें। आपकी छोटी सी सहायता किसी की बड़ी समस्या दूर कर सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज उन लोगों को न कहने के लिए तैयार रहें जो आपसे जरूरत से ज्यादा उम्मीद रखते हो। आप खुद पर किसी भी बात का दबाव न डालें तो बेहतर होगा। कामकाज की बात करें तो आज आपके हाथ कोई सुनहरा मौका लग सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। यदि कोई समस्या आती है तो आपको समय पर उनकी सहायता मिलेगी। व्यापार करने वाले लोगों का लंबे समय से अटका हुआ कोई काम आज दोबारा शुरू हो सकता है। हालांकि इसके लिए आपको काफी कठिन मेहनत करने की जरूरत है। आप अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव भी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहने के आसार हैं।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 6:45 से दोपहर 1:25 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आपकी वाणी में सौम्यता आएगी और बिगड़े हुए किसी मामले को आप आसानी से संभाल लेंगे। इतना ही नहीं, विपरीत परिस्थितियों में भी आप समझदारी का परिचय देंगे। आप बड़ी से बड़ी समस्या का सामना पूरे आत्मविश्वास के साथ करेंगे। पैसों की बात करें तो आज का दिन ठीक ठाक रहने के आसार हैं। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी लेकिन आपका खर्चीला स्वभाव आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। निजी जीवन की बात करें तो आज जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। घर के अन्य परिजनों के साथ भी आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो यदि छोटी मोटी समस्या आ रही है तो इस समय उसे नजरअंदाज करना ठीक नहीं है। बेहतर होगा आप डॉक्टर से उचित सलाह लें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 31
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन शुभ रहेगा। आपकी मेहनत और शानदार प्रदर्शन को देखते हए आपके बॉस आपकी तरक्की से जुड़ा निर्णय ले सकते हैं। वहीं दूसरी ओर व्यापार करने वाले जातकों को आज कोई बड़ा फायदा मिल सकता है। यदि आप प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं तो आज आपके हाथ एक बड़ी डील लग सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर का वातावरण शांत रहेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आज घर में आपके विवाह की चर्चा हो सकती है। सेहत की बात करें तो आज आपको काफी थकान रहेगी।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 2
शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम रात्रि 10:10 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही अच्छा समय गुजारेंगे। मुमकिन है पुराने दिनों की कोई अच्छी याद आज एक बार फिर ताजा हो जाए। घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर यदि आप चिंतित हैं तो आज आपकी यह चिंता भी दूर होगी। मुमकिन है उनके स्वास्थ्य में बड़ा सुधार देखने को मिले। इसके अलावा भाइयों के साथ चल रहा मनमुटाव खत्म हो सकता है। आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहेगा। आज कुछ बड़े खर्चे हो सकते हैं। शाम को कुछ पुराने दोस्तों से मुलाकात संभव है। आपके करियर को लेकर आज किसी मित्र से आपको कोई महत्वपूर्ण सलाह भी मिल सकती है।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 9
शुभ समय: शाम 6 से रात्रि 9:15 तक



Click it and Unblock the Notifications











