For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

14 July Horoscope: मकर राशि वालों की मेहनत होगी सफल, इन 2 राशियों की भी आज चमकेगी किस्मत

|

अगर आप अपने दिन भर से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त करना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। आइए देखते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।

14 July 2021 AAJ KA RASHIFAL | आज का राशिफल मेष से मीन तक | Daily Astrology | Boldsky
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

अगर आप नौकरी पेशा है तो आज अपने सहकर्मियों के साथ बेवजह के टकराव से बचें और अपने काम पर फोकस करें। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में संभल करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहेगी। घर में पैसों को लेकर वाद विवाद होने की आशंका है। बेहतर होगा आप समझदारी से बात को संभालने का प्रयास करें। जीवनसाथी को अधिक समय देने का प्रयास करें अन्यथा शादीशुदा जिंदगी में उनकी दिलचस्पी कम हो सकती है। पैसों को लेकर किसी तरह की समस्या नहीं होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। बॉस का सानिध्य आपको प्राप्त होगा। वहीं दूसरी ओर आज आपका कोई कठिन कार्य बिना किसी बाधा के पूरा हो सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को कोई बड़ी डील करने का मौका मिल सकता है। अगर आप लकड़ी के व्यापारी हैं तो आज आपको अच्छा आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। निजी जीवन की बात करें तो बच्चों का जिद्दी स्वभाव आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। हो सकता है वे आज आपसे कोई बड़ी मांग करें। बेहतर होगा आप उन्हें प्यार से समझाने का प्रयास करें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। सेहत की बात करें तो अगर आपको सर्वाइकल की समस्या है तो आप संभल कर रहें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 10 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। दफ्तर में आपके काम की खूब प्रशंसा होगी और आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। आज आपको कुछ नयी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की होने के आसार हैं। खुदरा व्यापारियों को आज अच्छा अधिक फायदा हो सकता है। अगर आप किसी नए कार्य की योजना बना रहे हैं तो आज आप की योजना कुछ आगे बढ़ सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ आज आपको सैर सपाटे पर जाने का अवसर मिलेगा। लंबे समय बाद अपनों के साथ इतना अच्छा वक्त बिता कर आप बढ़िया महसूस करेंगे। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। शौक मौज पर जरूरत से ज्यादा धन खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो इस वैश्विक महामारी को देखते हुए आपको अपनी और अपनों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखने की जरूरत है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 22

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको कुछ जोखिम भरे फैसले लेने पड़ सकते हैं। इस समय आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। जरूरत पड़ने पर उनकी मदद करने में पीछे न हटें। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। यदि आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे तो जल्द से जल्द आपको कर्जों से मुक्ति मिलेगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। माता पिता का स्नेह और समर्थन मिलने से आपका तनाव कम होगा। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। अगर आपकी सेहत ठीक नहीं है तो आपको डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है। साथ ही आप नियमित रूप से अपनी दवाइयां लेते रहें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: दोपहर 12:55 से शाम 7 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। संपत्ति से जुड़ा कोई मामला आपके घर की शांति को भंग कर सकता है। बेहतर होगा आप अपना दिमाग शांत रखें। अगर आप व्यापार करते हैं तो कोई भी नया काम शुरू करने से पहले आपको अपने पुराने लंबित कार्यों को पूरा करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप पर दबाव काफी बढ़ सकता है। साथ ही इससे आर्थिक नुकसान होने की भी संभावना है। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों के सामने ठीक से बर्ताव करने की जरूरत है। यदि आप पर वर्क लोड अधिक है तो आप ठंडे दिमाग से अपने काम पूरे करने का प्रयास करें। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आज उधार लेन-देन से आपको बचने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की बात करें तो बदलते हुए मौसम के कारण सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 9

शुभ समय: प्रातः 4:10 से दोपहर 3:50 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का अच्छा मौका मिल सकता है। आपका कोई अटका हुआ काम पूरा होने की प्रबल संभावना है। आज आपको काम से जुड़ी छोटी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में काम का बोझ कुछ कम रहेगा। आपके अच्छे प्रदर्शन के लिए बॉस की ओर से आपको तारीफें भी मिलेंगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। अगर अपनों के लिए आप खरीददारी करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अच्छा है। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो आपको परिजनों का पूरा समर्थन मिलेगा। जीवनसाथी का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का एहसास कराएगा। आज आपके प्रिय बहुत ही रोमांटिक मूड में रहेंगे। सेहत की बात करें तो आज आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 19

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

दफ्तर में अपने छोटे से छोटे काम को भी आप ध्यान पूर्वक करें। जरा सी लापरवाही आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती हैं। आपको वरिष्ठ अधिकारियों के सामने शर्मिंदा होना पड़ सकता है। व्यापारियों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए आज आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। आज के दिन व्यर्थ की भागदौड़ लगी रहेगी। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आपको अपने खर्चो का लेखा-जोखा ठीक से रखने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक मोर्चे पर कुछ तनाव संभव है। आपको घर के बड़े बुजुर्गों के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखने की जरूरत है। बेवजह का गुस्सा रिश्तो में कड़वाहट बढ़ा सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है आज आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस कर सकते हैं। आपको स्वयं पर ध्यान देने की जरूरत है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। यदि आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में कोई बाधा आ रही है तो उसके दूर होने की प्रबल संभावना है। आज आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। दफ्तर में अचानक बॉस की ओर से मीटिंग के लिए बुलावा आ सकता है। आपको अपने काम पर अधिक फोकस करने की सलाह दी जाती है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आप पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। बड़े भाई का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो अपने वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनाए रखने के लिए आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करना होगा। सेहत की बात करें तो शारीरिक थकावट बढ़ने से आज आप कुछ अच्छा महसूस नहीं करेंगे।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 12

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आज आप लंबी दूरी की यात्रा करने वाले हैं तो इस वैश्विक महामारी को देखते हुए आपको सारी जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन काफी चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। पैसों को लेकर आपका वाद विवाद हो सकता है। बेहतर होगा आप बहुत ही समझदारी से काम लें नहीं तो नुकसान आपका ही होगा। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दफ्तर में आपके लंबित कार्य आज पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। दिन के दूसरे हिस्से में धन प्राप्ति का योग बन रहा है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर के छोटे सदस्यों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। आपको उनके साथ सख्ती से नहीं बल्कि प्यार से पेश आने की जरूरत है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 26

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

इस राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी तरक्की होने की प्रबल संभावना है। यह सब आपके कड़े परिश्रम का ही नतीजा है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज अच्छा मुनाफा हो सकता है। यदि हाल ही में आपका कोई नुकसान हुआ है तो उसकी भरपाई करने का मौका आज आपके हाथ लग सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। आज घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अगर आपका मनमुटाव चल रहा है तो शांति और समझदारी से सारे गिले शिकवे दूर करने का प्रयास करें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है। स्वास्थ्य का मामला ठीक रहेगा।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 28

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। आपका अनियंत्रित क्रोध आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। घर हो या कार्यस्थल आपको संतुलित व्यवहार करने की जरूरत है। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, दफ्तर में यदि बॉस आपको कोई कार्य सौंपते हैं तो आप उसे प्राथमिकता दें। आप समय पर अपने सभी काम पूरे करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा लाभ कमाने के लिए गलत रास्ते अपनाने से बचने की जरूरत है। जल्दबाजी में लिया हुआ आपका एक गलत फैसला व्यापार में भारी नुकसान करा सकता है। जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें। हो सके तो अपने प्रिय की मनपसंद जगह पर आपसैर सपाटे के लिए जाएं। पैसों को लेकर जरूरत से ज्यादा चिंता करने से बचें। सेहत की बात करें तो आपको कोई एलर्जी हो सकती है। बिना सोचे समझे किसी भी स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल न करें तो बेहतर होगा।

शुभ रंग: हल्का हरा

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज के दिन आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। कम प्रयास में आपको अच्छी सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। कामकाज को लेकर यदि आपका कोई प्रयास चल रहा है तो आपकी कोशिशें रंग ला सकती है। नौकरी हो या व्यापार आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी

जीवनसाथी का मूड काफी अच्छा रहेगा। आज आपके वैवाहिक जीवन की कोई पुरानी सुंदर याद एक बार फिर ताजा हो जाएगी। पैसों की बात करें तो बिना सोचे समझे खर्च करने की आपकी आदत आपको मुश्किल में डाल सकती है। आप अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। सेहत की बात करें तो बदलते मौसम का असर आपकी सेहत पर पड़ है। आपको अपना ध्यान रखने की जरूरत है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 15

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 14 July 2021 Wednesday

What does your Wednesday July 14, 2021 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Tuesday, July 13, 2021, 17:15 [IST]
Desktop Bottom Promotion