Latest Updates
-
Chaitra Navratri Day 2: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की करें पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Cheti Chand 2026 Wishes: झूलेलाल जी का हो आशीर्वाद...इन खूबसूरत संदेशों के साथ अपनों को दें चेटी चंड की बधाई -
Jhulelal Jayanti 2026: झूलेलाल जयंती कब है? जानें तिथि, पूजा का मुहूर्त और महत्व -
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क -
Eid Mubarak Wishes For Love: इस ईद अपने 'चांद' जैसे लवर को भेजें ये रोमांटिक संदेश और शायरी -
मिलावटी कुट्टू का आटा बिगाड़ सकता है सेहत, खरीदारी से पहले ऐसे करें असली-नकली की पहचान -
Navratri 2026: क्या कॉफी पीने से टूट जाता है नवरात्रि का व्रत? जानें क्या कहते हैं धर्म और विज्ञान -
Saudi Arabia में आज Eid है या नहीं? शव्वाल का चांद न दिखने पर किस दिन मनाई जाएगी मीठी ईद -
Navratri 2026: क्या नवरात्रि के 9 दिनों में बाल और नाखून काट सकते है या नहीं? जानें नियम -
क्या पीरियड्स के दौरान रख सकते हैं नवरात्रि व्रत? बीच में मासिक धर्म शुरू हो जाए तो क्या करें
15 दिसंबर राशिफल: आज इन राशियों की खुल सकती है किस्मत
आज का दिन आपके जीवन में कौन सा नया मोड़ लेकर आएगा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
परिवार के साथ आज का दिन बहुत ही आनंद में बीतेगा। घर के सदस्यों का स्नेह और सहयोग मिलने से आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। धन प्राप्ति का योग बन रहा है। आप परिजनों के लिए कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। अगर आप अविवाहित हैं तो आपके लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। आज आपके जीवनसाथी की तलाश खत्म हो सकती है। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों पर कार्यभार अधिक रहेगा। आज आप अपने दिन भर की योजना पहले ही बना लेंगे तो बेहतर होगा। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 2
शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको अपना प्रयास और बढ़ाना होगा। वहीं दूसरी ओर अगर आप पहले से ही नौकरी कर रहे हैं तो नयी जिम्मेदारियां उठाने के लिए तैयार रहें। इस समय आपको काम के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातक यदि नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो आप सोच समझकर अपनी योजना बनाएं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। खर्चे कम होंगे और आप बचत कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको आंखों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आज आपको कोई महत्वपूर्ण काम सौंपा जा सकता है। अगर आपसे कोई लापरवाही होती है तो बॉस के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। साथ ही बात आपकी नौकरी पर भी आ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा आर्थिक लेन देन न करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। परिजनों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। पैसों के मामले दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो मानसिक तनाव बढ़ने से आपके शारीरिक स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 15
शुभ समय: सुबह 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। वरिष्ठ आपके काम से संतुष्ट रहेंगे और आपकी तारीफ भी करेंगे। व्यापारियों को अच्छा लाभ हो सकता है। अगर आपका काम लकड़ी से जुड़ा है तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। आज जीवनसाथी के मूड में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। छोटी छोटी बातों पर वे आपसे नाराज हो सकते हैं। बेहतर होगा आप अपना व्यवहार ठीक रखें। आर्थिक मोर्चे पर दिन खर्चीला रहेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आज आप काफी ऊर्जावान रहेंगे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 29
शुभ समय: सुबह 10:25 से दोपहर 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
नकारात्मक विचारों से दूर रहें और पूरी सकारात्मकता के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। कुछ सहकर्मी आपकी छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। व्यापारी आर्थिक लेनदेन जल्दबाजी में न करें। अगर आपका काम प्रॉपर्टी से जुड़ा है तो आपको अच्छा फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों का समर्थन आपको मिलेगा विशेष रूप से आज भाई बहनों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको जंक फूड से परहेज करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 10
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
व्यापारियों को आज अच्छा लाभ हो सकता है। पुराने किसी निवेश का फायदा आपको मिल सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को भी अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। आप ईमानदारी से मेहनत करें। आर्थिक मोर्चे पर दिन शुभ रहेगा। धन की प्राप्ति हो सकती है। माता पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। उनका स्नेह और सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ खट्टी मीठी नोकझोंक हो सकती है। शाम को दोस्तों के साथ सैर सपाटे पर जाने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको सांस से जुड़ी समस्या है तो आपको अपना अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 35
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
दफ्तर में आप मन लगाकर अपने सभी काम पूरे करेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। वहीं दूसरी ओर अगर आप व्यापार करते हैं तो आपका कोई बड़ा ऑर्डर पूरा हो जाएगा। आज आप तनावमुक्त रहेंगे तो बेहतर महसूस करेंगे। परिजनों के साथ दिन आनंद में बीतेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के यादगार दिनों में से एक होगा। जीवनसाथी के साथ आपसी लगाव बढ़ेगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन खर्चीला रहेगा। आप शौक मौज पर कुछ ज्यादा ही खर्च कर सकते हैं। सेहत की बात करें तो अगर आपको डायबिटीज की शिकायत है तो आप पूरी सावधानी बरतें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 21
शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। पैसों को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आर्थिक समस्याएं बढ़ती नजर आ रही है। दफ्तर में अपनी महत्वपूर्ण फाइल्स को संभालकर रखें अन्यथा मुश्किल हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अपना बर्ताव ठीक रखने की कोशिश करें। बेवजह की बातों को लेकर बहस न करें इस तरह की बातें आपकी शादीशुदा जिंदगी के लिए ठीक नहीं है। आपको अपने स्वभाव में बदलाव लाने की कोशिश करनी चाहिए। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप थका हुआ और बोझिल महसूस करेंगे। मन कुछ उदास रहेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेते हैं तो बेहतर होगा कि खुद ही सोच समझकर अपना फैसला लें। दूसरों की बातों में आकर आप जल्दबाजी न करें। अपने वैवाहिक जीवन को सुखी और खुशहाल बनाने के लिए अपने जीवनसाथी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। इससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी और आपके बीच की दूरियां भी कम होगी। कामकाज की बात करें तो इस समय आपको मेहनत के साथ अपनी बुद्धि का भी इस्तेमाल करना होगा तभी आप अच्छी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में अपने उच्चाधिकारियों का दिल जितने की कोशिश करें। इसके अलावा सहकर्मियों के साथ भी तालमेल अच्छा रखें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 2
शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
पैसों को लेकर आज किसी के साथ आपका विवाद हो सकता है। यदि आप अपने गुस्से पर काबू नहीं रखेंगे तो मुश्किल हो सकती है। आप कानूनी दांव पेंच में भी फंस सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको अपने नवीन विचारों का प्रयोग करना चाहिए ताकि आपकी तरक्की का सपना जल्द ही पूरा हो जाए। दफ्तर में अपने महत्वपूर्ण कार्य मन लगाकर पूरा करने की कोशिश करें। व्यापारियों को आज कोई सौदेबाजी करने से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम आज न ही करें तो बेहतर होगा। लंबे समय बाद आज जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही रोमांटिक समय गुजारेंगे। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 23
शुभ समय: सुबह 8 बजे से रात्रि 8:05 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अगर आप निवेश की योजना बना रहे हैं तो सोच समझकर अपना निर्णय लें। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचने की सलाह दी जाती है। बेहतर होगा आप अपने समय का सदुपयोग करें। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपके बॉस आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट और प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आप रक्तचाप के मरीज हैं तो आज आराम पर अधिक ध्यान दें। इसके अलावा ज्यादा तनाव लेना आपकी सेहत के लिए बिल्कुल ठीक नहीं है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर आप बेरोजगार हैं तो इस समय आपके हाथ निराशा लगेगी। हालांकि आपको अपनी ओर से प्रयास करते रहना होगा। सिर्फ एक साक्षात्कार से आपका काम नहीं बनेगा बल्कि आपको अपना प्रयास और बढ़ाना होगा। वहीं दूसरी ओर अगर आप खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आर्थिक समस्या के कारण आपकी योजनाओं में बाधा आ सकती है। घर का माहौल ठीक ठाक रहेगा। हो सकता है आज आपके घर के कुछ सदस्य आपके विचारों से सहमत न रहे। बेहतर होगा आप बहुत ही धैर्य से काम लें। जीवनसाथी के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा। यदि सेहत में गड़बड़ी चल रही है तो आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 8
शुभ समय: प्रातः 4:25 से दोपहर 1 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











