For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

16 फरवरी राशिफल: सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, मिलेगा आज आय का नया स्रोत

|

आज का यह नया दिन आपके जीवन में कौन सा बदलाव लेकर आएगा? अगर आप यह जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

पूजा पाठ में आज आपका ज्यादा ध्यान लगेगा। आज आप किसी धर्मिक स्थल पर जा सकते हैं। ईश्वर की आराधना कर आपको मानसिक शांति मिलेगी। महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। आप पूरे आत्मविश्वास के साथ उनसे बातचीत करें। दांपत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध प्रगाढ़ होगा। आज अपने प्रिय से कोई बड़ा वादा कर सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। अगर आप नए लोगों के साथ व्यापार करने वाले हैं तो संभलकर अपना निर्णय लें। पैसों के मामले में थोड़ी सतर्कता बरतें, नहीं तो आज कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। प्यार मोहब्बत के मामले में आपको जल्दबाजी करने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आज आप किसी के सामने प्रेम प्रस्ताव रखने वाले हैं तो सोच समझकर अपना कदम बढ़ाएं।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: प्रातः 6:45 से दोपहर 2:25 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आर्थिक मोर्चे पर दिन ठीक ठाक रहेगा। अचानक खर्चों में हुई वृद्धि आपका बजट बिगाड़ सकती है। इससे आपकी योजनाओं में भी बाधा आ सकती है। यदि आने वाले समय में आप इस तरह की परेशानी से बचना चाहते हैं तो आपको अपने खर्चों का लेखा जोखा ठीक से रखना होगा। कामकाज के मोर्चे पर आज आपको काफी कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। यदि आप अपना काम समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे तो आज आपकी छवि पर इसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। आज परिजनों के साथ ज्यादा समय आप नहीं बिता पाएंगे। आप अपने काम में कुछ ज्यादा ही व्यस्त रह सकते हैं। इस समय आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना चाहिए। अच्छे खानपान के साथ आपको नियमित रूप से व्यायाम करने की जरूरत है। योग आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 31

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

पिछले कुछ दिनों से आपकी आर्थिक स्थिति में लगातार उतार चढ़ाव आ रहा था लेकिन आज आप अपना आर्थिक पक्ष मजबूत बनाने के लिए कोई जोखिम भरा फैसला ले सकते हैं। अगर आप कोई नया निवेश करना चाहते हैं तो इस ओर कदम बढ़ाने के लिए समय अनुकूल है। आप नौकरीपेशा हैं तो आज का दिन आपके लिए भाग दौड़ भरा रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर आज अचानक आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आज जीवनसाथी का मूड काफी खराब रहेगा। बेहतर होगा आज आप किसी भी विवादित मुद्दे पर उनसे बातचीत न करें। आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। देर रात तक जागकर काम करते रहना आपकी सेहत के लिए बिल्कुल ठीक नहीं है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 15

शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम रात्रि 10:10 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। दफ्तर में आज आपको कोई ऐसा काम सौंपा जा सकता है जिसे लेकर आप काफी उत्साहित रहेंगे। इससे आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी लेकिन आप पूरे आत्मविश्वास से इससे निपटने का प्रयास करेंगे। आप व्यापार करते हैं तो लंबे समय से चला आ रहा आपका कोई प्रयास आज सफल हो सकता है। आपकी मेहनत का उचित फल आपको जल्द ही मिलने की संभावना है। पैसों के मामले में सोच समझकर अपने फैसले लें। दूसरों को खुश करने के लिए यदि आज आप ज्यादा खर्च करने के मूड में हैं तो आप खुद के लिए मुसीबत को न्यौता दे सकते हैं। अपने लव पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट पर जाने के लिए दिन अच्छा है। अपने विचारों को आशावादी रखें और खुद को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहें।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 22

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आप काफी खुश रहेंगे और मानसिक रूप से अच्छा महसूस करेंगे। आज आपको किसी ऐसी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है जिसे लेकर लंबे समय से आप चिंतित थे। दांपत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी और जीवनसाथी का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का एहसास कराएगा। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज धन प्राप्ति का योग बन रहा है। आज आय का नया स्रोत आपको मिल सकता है। हालांकि आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। शत्रु पक्ष आज सक्रिय रहेगा। आपको सावधान रहने की जरूरत है। कामकाज के मोर्चे पर आज कोई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। स्वास्थ्य संबंधित कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 30

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पैसों के मामले में संभलकर रहें। आप इस तरह हाथ खोलकर खर्च करते रहेंगे तो आपकी कई योजनाओं में बाधा आ सकती है। खर्च से ज्यादा बचत पर ध्यान देना जरुरी है अन्यथा जीवन में जल्द ही पैसों की तंगी शुरू हो जाएगी। अगर आप व्यापार करते हैं तो कोई भी नया काम शुरू करने से पहले एक बार ठीक से सोच विचार कर लें, कहीं आप जल्दबाजी तो नहीं कर रहे हैं। आज का दिन आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। आप कुछ ज्यादा ही भावनात्मक महसूस कर सकते हैं, बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। चिंता करके अपना कीमती समय व्यर्थ न करें क्योंकि यह आपकी ऊर्जा और सकारात्मकता दोनों को खत्म कर देगा। सफल होने के लिए आपको मेहनत करनी होगी। अपने मन से नकारात्मक विचारों को निकाल दें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: दोपहर 3:05 से शाम 7 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज मानसिक रूप से आप काफी दबाव महसूस करेंगे। कामकाज का बढ़ता हुआ बोझ और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच आप खुद को उलझा हुआ प् सकते हैं। ऐसे में आपके स्वभाव में बदलाव संभव है। हालांकि आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। कोई भी गैरजिम्मेदाराना हरकत करने से बचें अन्यथा आज वो लोग आप से दूर हो सकते हैं जो आपके बेहद करीब हैं। आपको शांत दिमाग से अपनी इस समस्या का समाधान करना होगा। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ ठीक नहीं है इसलिए सोच समझकर ही खर्च करें। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो मुश्किल घड़ी में अपने पार्टनर का साथ पाकर आपको कुछ राहत मिलेगी। जरूरत से ज्यादा तनाव लेकर आप अपनी सेहत खराब न करें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 37

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 11 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज आपको कुछ विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए चुनौतियों से भरा रहेगा। बेहतर होगा आज काम के प्रति आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें। आपकी एक गलती आपका बड़ा नुकसान करा सकती है। आप व्यापार करते हैं तो आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप ईमानदारी से मेहनत करें। शॉर्टकट से आगे बढ़ने का विचार छोड़ दें। आर्थिक मोर्चे पर आपको मिलाजुला परिणाम मिल सकता है। आमदनी में इजाफा होने के आसार हैं लेकिन आज पुराना कोई कर्ज आप चुका सकते हैं। शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन रोमांस से भरा रहेगा। अपने पुराने दिनों की यादें ताजा करने के लिए आज आप अपने जीवनसाथी के साथ उनकी मनपसंद जगह पर घूमने के लिए जा सकते हैं। आज माता के साथ कुछ अनबन हो सकती है। अपने व्यवहार में थोड़ी नरमी लाने की कोशिश करें परिस्थिति में सुधार आएगा।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज जीवनसाथी से बहस घर में कलह की वजह बन सकती है। बेहतर होगा कि आप ज्यादा उग्र न हों और अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा बाद में आपके हाथ केवल पछतावा आएगा। अपने माता पिता के साथ थोड़ा वक्त बिताएं। कुछ समय से आप उन्हें पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं और आपकी यह बात उन्हें दुखी कर रही है। आप व्यापार करते हैं तो आज आपके छिपे हुए दुश्मन आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। दफ्तर में यदि किसी सहकर्मी से आपकी अनबन चल रही है तो ऐसे में बात को बढ़ाने की जगह आप उसे खत्म करने की कोशिश करें ताकि आप अपने काम पर ध्यान दे पाएं। आर्थिक मोर्चे पर दिन लाभदायक है। पैसों की स्थिति में मजबूती आने की संभावना है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 7

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी और परिजनों के साथ आपके संबंध भी मधुर बने रहेंगे। आज आप अपने घरवालों के साथ सैर सपाटे के लिए जा सकते हैं। आज जीवनसाथी की मदद से आप किसी बड़ी मुसीबत से बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे। उनकी दी हुई कोई सलाह आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज आप बेवजह की चीजों पर कुछ ज्यादा ही खर्चा कर सकते हैं। यदि आप आर्थिक तंगी से बचना चाहते हैं तो आपको अपने बजट के अनुसार ही चलना होगा। दफ्तर में आज काम कम रहेगा और आपके पास स्वयं के लिए पर्याप्त समय होगा। आप अपने इस समय का सदुपयोग करें और अपने अटके हुए मामलों को निपटाने की कोशिश करें। इधर उधर की बातों और कानाफूसी से दूर ही रहें तो अच्छा होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 42

शुभ समय: दोपहर 1:05 से शाम 5 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

पिछले कुछ दिनों से आप अपने कामकाज में इस तरह उलझे हुए हैं कि आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने का समय नहीं मिल पा रहा है। आज आपकी समस्या कुछ बढ़ सकती है और आपको डॉक्टर से सलाह लेनी पड़ेगी। यदि आप जल्द से जल्द स्वस्थ होना चाहते हैं तो अपना ध्यान रखें। आर्थिक मोर्चे पर दिन शुभ है। आय में वृद्धि संभव है। यह सब आपके लगातार प्रयासों का नतीजा है। आज पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम भी पूरा होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में कुछ समस्या आ सकती है। घर के किसी सदस्य के साथ मतभेद हो सकता है जिससे माहौल कुछ गर्म रहेगा। आप गुस्सा छोड़कर प्यार से बात करेंगे तो मामला जल्द ही सुलझ जाएगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। दफ्तर में वरिष्ठों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और उनका पूरा सहयोग आपको मिलेगा। इससे आप मन लगाकर काम कर पाएंगे।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 20

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज का दिन कई मामलों में आपके लिए बेहतर साबित होगा। आज आप खुद को बेहतर और ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपकी सकारात्मकता आपको अपने सभी प्रयासों में सफलता दिलाएगी। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। आज आपको अतिरिक्त धन कमाने का मौका मिलेगा। आप स्वयं पर जमकर खर्च कर सकते हैं। आज आप अपने परिजनों के लिए भी तोहफे खरीद सकते हैं। यदि आप किसी नयी परियोजना में निवेश करने का मन बना रहे हैं तो बेहतर होगा आप अपने पिता या अन्य किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। निजी जिंदगी की परेशानियों से राहत पाने के लिए आज आप अपनी मनपसंद चीजों पर ज्यादा ध्यान देंगे। आप दोस्तों के साथ फिल्म देखने या किसी बढ़िया रेस्टोरेंट में लजीज व्यंजनों का उठाने जा सकते हैं।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 22

शुभ समय: दोपहर 1:30 से रात्रि 9:15 तक

English summary

Daily Horoscope for 16 February 2020 Sunday

What does your Sunday, February 16, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Friday, February 14, 2020, 18:21 [IST]
Desktop Bottom Promotion