16 नवंबर राशिफल: इन राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा आज का दिन

आज ग्रहों की चाल किस बात का संकेत दे रही है, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। अगर बात आपकी आर्थिक स्थिति की करें तो आज किसी तरह की वित्तीय समस्या नहीं आएगी। साथ ही आर्थिक तौर पर मजबूती के लिए आप तेजी से प्रयास करेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आ सकती है। इस समय उन्हें पर्याप्त आराम की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों को अपने वरिष्ठों के सहयोग से बड़ी सफलता मिल सकती है। आपके काम में आ रही बाधा दूर होगी । विद्यार्थियों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत के प्रति लापरवाही न करें। इस राशि के बुजुर्गों को आज सावधान रहना होगा। छोटी छोटी बातों पर राई का पहाड़ न बनाएं। बेवजह के मामलों से दूर रहें।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 29

शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 6:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

प्यार मोहब्बत के मामले में दिन कुछ ठीक नहीं है। अगर आप अपने पार्टनर की किसी बात से सहमत नहीं हैं तो बहसबाजी करने की जगह आप शांति से अपना पक्ष रखने का प्रयास करें। उग्र होकर बात को ज्यादा न बढाएं। शादीशुदा जातकों को बेवजह की बातों को लेकर एक दूसरे से लड़ने झगड़ने से बचना होगा अन्यथा आपका दिन बेकार के झंझटों में ही व्यर्थ चला जाएगा। साथ ही इस तरह की बातें आपके बच्चों पर भी बुरा प्रभाव डाल सकती हैं। यह समय अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान देने का है इसलिए जहां तक हो सके अपने काम पर ही ध्यान दें। वित्तीय तौर पर आज का दिन शुभ रहेगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। यदि दफ्तर में आपको कोई परेशानी हो रही है तो ऐसे में आपको अपने वरिष्ठों से बातचीत करके अपनी इस समस्या से छुटकारा पाने की कोशिश करनी चाहिए। अपने काम के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही न करें।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कार्यक्षेत्र में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके विरोधी आपको कड़ी टक्कर दे सकते हैं। ऐसे में आपके लिए बेहतर होगा कि आप सूझबूझ से काम लें और कठिन परिश्रम करते रहें। नौकरी करने वाले लोगों को अपने अधूरे काम को निपटाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। आपके बॉस का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। पैसों की बात करें तो अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाकर आप बचत पर ध्यान दे पाएंगे। अपनी आर्थिक स्थिति में मजबूती लाने के लिए आप अपनी आर्थिक योजनाएं सोच समझकर बनाएं। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता रहेगी। आपके बीच का प्रेम गहरा होगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 29

शुभ समय: प्रातः 4:35 से दोपहर 1 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज का दिन आपके लिए बेहद रोमांटिक रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। इतना ही नहीं, आज आप अपने प्रिय की मन की बात जान पाएंगे। माता पिता का स्नेह और समर्थन मिलेगा। पिता की ओर से कोई अच्छी सलाह मिल सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। दफ्तर में कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मी आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। अगर आप कपड़ों का व्यापार करते हैं तो आपको जबरदस्त मुनाफा मिल सकता है। वहीं ऑनलाइन कारोबार करने वाले जातकों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। आपके लिए बेहतर होगा कि आप सावधान रहें। पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा। आय का नया स्रोत आपको मिल सकता है लेकिन खर्च उतना ही करें जितना जरूरी हो। बिना सोचे समझे खर्च करने से आपकी आर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन बढ़िया रहेगा।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

दफ्तर में आपको आलस्य का त्याग कर अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी जाती है। लंबित कार्यो को लेकर आपको गंभीर होने की जरूरत है। कोशिश करें कि आज आपसे कोई बड़ी गलती न हो अन्यथा बात आपकी नौकरी पर आ सकती है। अगर आप खाने पीने की चीजों का व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ मंदा रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। दूसरों का गुस्सा अपने प्रिय पर निकालने से बचें। आपका ऐसा बर्ताव आपकी शादीशुदा जिंदगी में कलह बढ़ा सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आप सोच समझकर खर्च करेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। अगर आप जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो आज किसी तरह का दबाव वाला काम न करें और न ही कोई वजनदार चीज उठाएं।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 9

शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज का दिन मौज मस्ती करने का है इसलिए इसका भरपूर आनंद लें। परिजनों और दोस्तों के साथ आप बहुत ही बढ़िया समय बिताएंगे। इससे आपका सारा तनाव दूर हो जाएगा। आपकी सेहत एकदम बढ़िया रहेगी। आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे और मानसिक रूप से भी मजबूत रहेंगे। दिन के दूसरे हिस्से में आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आज खर्चे कुछ कम होंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आप मन लगाकर काम करेंगे और आपका प्रदर्शन भी अच्छा रहेगा। आज आप अपने सारे फैसले पूरे आत्मविश्वास के साथ लेंगे। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 6:55 से शाम 4 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपसी लगाव बढ़ेगा। इतना ही नहीं, आपको उनका समर्थन भी मिलेगा। यदि किसी मित्र के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आज आपके बीच सब कुछ सामान्य हो जाएगा। आप अपनी गलती स्वीकार कर अपने दोस्त से माफी मांग सकते हैं। आज आप काफी उत्साहित और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। किस्मत आपका साथ देगी और पैसों से जुड़ा कोई काम बिना किसी रूकावट के पूरा होगा। आपकी आर्थिक समस्या का समाधान होगा। दफ्तर में आप अपने काम से काफी संतुष्ट रहेंगे। यदि आप ऐसे ही मेहनत से काम करते रहेंगे तो जल्द ही आपकी तरक्की हो सकती है। छोटे व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी और आप पूरे जोश के साथ अपने सभी कार्य निपटाएंगे।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 16

शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज आपका भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा और ज्यादातर मामलों में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। आपका बढ़ा हुआ आत्मविश्वास आपके लक्ष्य को पूरा करने में आपकी मदद करेगा। इतना ही नहीं, आप कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं और आपके लिए दूसरों से ज्यादा खुद से लिए हुए फैसले ज्यादा मायने रखेंगे। कैसी भी परिस्थिति आ जाए आप अपनी बात पर अड़े रहेंगे। वैवाहिक जीवन की बात करें तो आज आपको अपने जीवनसाथी के साथ अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। आपको सच्चे प्रेम की अनुभूति होगी। यदि आप सिंगल हैं तो आज प्रेम प्रस्ताव मिलने की भी संभावना है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन बेहतर साबित होगा। धन प्राप्ति का योग बन रहा है। दफ्तर में अपने सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल रखने की कोशिश करें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

लंबे समय के बाद आज आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। कुछ घरेलू समस्याएं दूर होगी जिससे घर का वातावरण अच्छा रहेगा। आज आप अपने माता पिता के साथ कुछ जरूरी चर्चा भी कर सकते हैं। इस समय आपके बड़ों की सलाह आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में चल रही कड़वाहट कुछ कम हो सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को बड़ी सफलता मिल सकती है। उच्च पद की प्राप्ति संभव है। अगर आज आप कोई नया काम शुरू करते हैं तो आने वाले समय में इसका उचित परिणाम आपको मिल सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छा रहेगा। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 31

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज जीवनसाथी का मिजाज कुछ ठीक नहीं रहेगा। हो सकता है आपकी ओर से उन्हें उम्मीद के अनुसार सहयोग न मिल पा रहा हो और यही उनकी झुंझलाहट की वजह हो सकती है। अपने शादीशुदा जीवन में मधुरता बनाए रखने के लिए आपको खुद के अंदर थोड़ा सा बदलाव लाने की जरूरत है। पिता के स्वास्थ्य में सुधार संभव है। आज आपको किसी निजी काम के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो कामकाज के बोझ से आपको राहत मिल सकती है। वहीं व्यापारियों को आज अच्छा लाभ होगा। इस समय आपको काम के साथ साथ अपनी सेहत को भी प्राथमिकता देनी चाहिए। अगर बात आपकी आर्थिक स्थिति की करें तो समय अनुकूल है। पैसों से जुड़ी कोई समस्या नहीं होगी। शाम को किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिल सकता है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 7:00 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकती है। आपका कोई आर्थिक प्रयास विफल होने से आपको निराशा हो सकती है। आज पैसों को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। भविष्य की भी चिंता आपको सताएगी। आने वाले कल के बारे में सोचकर आप अपना आज नष्ट न करें बल्कि हिम्मत दिखाएं और मेहनत करें। अगर जरूरत पड़े तो अपनी योजनाओं में बदलाव करें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। अगर आप अपने उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना होगा। यह समय आत्मनिर्भर बनने का है। अपने महत्वपूर्ण फैसले खुद ही लें। साथ ही अपना कोई भी काम किसी के भरोसे न छोड़ें। अगर आप अच्छा सोचेंगे तो आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 3

शुभ समय: सुबह 10 बजे से रात्रि 8:15 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज का दिन आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें, नहीं तो आज आप कुछ ऐसे गलत फैसले ले सकते हैं जिसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आज जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। आपके प्रिय की सहायता से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज पूरा हो सकता है। उनकी ओर से आपको कोई खास तोहफा भी मिलने की उम्मीद है। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। पिछले कुछ समय से आप अपने आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए जिन प्रयासों में लगे हुए थे, मुमकिन है आज वे सफल हो जाएं। दफ्तर में अगर आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो इसे सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए आप अपने बड़ों और मित्रों की सलाह ले सकते हैं। शाम को सैर सपाटे पर जाकर आप तरोताजा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 37

शुभ समय: प्रातः 4:25 से दोपहर 2 बजे तक

Story first published: Monday, November 16, 2020, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion