18 दिसंबर राशिफल: जानें आज क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे

आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और आप अपने सभी कार्य बेहतर ढंग से निपटाने में कामयाब रहेंगे। आज आप कोई महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे। दाम्पत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी का मिजाज बढ़िया रहेगा। आपके बीच निकटता बढ़ेगी। काफी दिनों बाद एक दूसरे के साथ कुछ अच्छा समय बिताकर आपको खुशी का अनुभव होगा। वहीं दूसरी ओर रोमांटिक लाइफ में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। अपने पार्टनर से कोई भी वादा करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लें। सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 19

शुभ समय: शाम 9:20 से रात्रि 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों को आज कुछ नया सीखने को मिल सकता है। आपके क्षेत्र से जुड़े और उच्च पद पर कार्यरत लोगों से आज आपकी मुलाकात हो सकती है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आप कोई बड़ा और महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आपके प्रेम में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको आराम करने का पर्याप्त समय मिलेगा और आप इसका भरपूर लाभ उठाएंगे।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 13

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

 मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज आप अपने सारे तनाव भूलकर अपने परिवार के साथ काफी अच्छा समय बिताएंगे। जीवनसाथी का साथ पाकर आपको काफी प्रसन्नता मिलेगी। इसके अलावा आप अपने माता पिता के साथ आज किसी जरूरी मुद्दे पर भी बातचीत कर सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में अपने काम पर ध्यान देंगे तो बेहतर होगा। सहकर्मियों की बुराई करने और उनकी गलतियां निकालने की भूल न करें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। व्यापारियों के लिए दिन महत्वपूर्ण रहेगा। यदि अपने कारोबार को आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य का मामला मिलाजुला रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 15

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

प्रेम जीवन में नीरसता रहेगी। कई प्रयासों के बावजूद आज आपकी मुलाकात संभव नहीं हो पाएगी। इससे आपको काफी निराशा होगी। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज अपने जीवनसाथी से किसी भी तरह का झूठ बोलने से बचें अन्यथा आपके बीच बड़ा विवाद हो सकता है। पैसों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। धन लाभ का योग बन रहा है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। काफी दिनों के बाद आज दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका आपको मिलेगा। मित्रों के साथ आप खूब मौज मस्ती करेंगे। स्वास्थ्य के मामले में दिन अनुकूल है। आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

 सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

पैसों के मामले में आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कम प्रयास में आप अच्छा धन कमा पाएंगे। आपका कोई अटका हुआ काम पूरा होने से भी आपको आर्थिक फायदा होगा। दफ्तर में अपने शानदार प्रदर्शन से आप वरिष्ठों का दिल जीत लेंगे। साथ ही आपके सहकर्मी भी आज आपकी खूब तारीफ करेंगे। व्यापारियों को आज कोई अच्छा व्यवसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। घर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। किसी बात को लेकर आज आपकी माता आपसे नाराज रहेंगी। मुमकिन है उन्हें समझाना आपके लिए थोड़ा मुश्किल हो। सेहत के प्रति लापरवाही न करें। अगर आप डॉयबिटीज के मरीज हैं तो अपना अधिक ध्यान रखें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 12 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर बात पैसों की करें तो आज का दिन ठीक रहेगा। हालांकि किसी बड़े आर्थिक संकट से दूर रहने के लिए आपको अपने खर्चों पर लगाम लगानी होगी। यदि आप बचत पर थोड़ा और ध्यान देंगे तो अच्छा होगा। घर में शांति का वातावरण रहेगा। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। इसके अलावा आज दोस्तों के साथ भी समय बिताकर आप बेहतर महसूस करेंगे। आपके किसी करीबी मित्र से आपको कोई अच्छी सलाह मिल सकती है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। अपने जीवनसाथी के साथ आप ज्यादा समय बिताएं ताकि आपका प्रेम और गहरा हो जाए। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए उपलब्धियों से भरा रहेगा। आपके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए आपको कोई बड़ा सम्मान मिल सकता है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 9

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 10:10 तक

 तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कामकाज के मोर्चे पर आज चीज़ें आपके विरुद्ध जा सकती हैं। दफ्तर में बॉस आपके प्रदर्शन से नाखुश रह सकते हैं, साथ ही वे आपकी कई गलतियां भी निकाल सकते हैं। ऐसे में आपको बहुत ही संभलकर रहना होगा। वहीं व्यापार करने वाले जातकों को आज वाद विवाद से दूर रहने की सलाह दी जाती है। यदि किसी से आपकी कहासुनी होती भी है तो आप समझदारी से मामले को निपटाने का प्रयास करें अन्यथा आपका बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों का समर्थन मिलेगा। बड़े भाई के साथ आपका रिश्ता मजबूत रहेगा। पैसों की बात करें तो अपनी मेहनत से कमाए हुए धन को नष्ट न करें बल्कि अपने आर्थिक फैसले सोच समझकर लें। आज आपकी सेहत कुछ कमजोर रहेगी।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 3 से शाम 6:30 तक

 वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। जीवनसाथी से अनबन आज आपके दिन को काफी कठिन बना देगी। अनावश्यक बहसबाजी करके आप अपनी मानसिक शांति भंग न करें अन्यथा आप अपने काम पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। भाई या बहन के सहयोग से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो जाएगा। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आपको पार्टनर से मिलने का मौका नहीं मिल पाएगा। आज आपके पार्टनर कुछ ज्यादा ही व्यस्त रह सकते हैं। अपने खाली समय का सदुपयोग करें बेवजह की बातों से दूर रहें ताकि अपने उज्जवल भविष्य के सपने को आप जल्द से जल्द पूरा कर सकें। आर्थिक मोर्चे पर आज कुछ सुधार संभव है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ दिन: 23

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से रात्रि 9:15 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज आपके जीवन में कुछ बदलाव आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का फल आपको मिलने की प्रबल संभावना है। आगे बढ़ने का कोई बहुत बढ़िया मौका आपके हाथ लग सकता है। मनचाहा परिणाम मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन में सुख और शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ खास नहीं है। अचानक कोई बड़ा खर्चा हो सकता है जिससे आपका बजट डगमगा सकता है। शाम को किसी रिश्तेदार के यहां जाना हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल है। आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज आपके स्वभाव में उग्रता रहेगी और आप काफी झुंझलाहट महसूस करेंगे। मन अशांत रहने से आपका किसी भी काम में ठीक से मन नहीं लगेगा। बच्चों के साथ ज्यादा सख्ती से पेश न आएं और न ही उन पर किसी भी बात का दबाव डालें। इस समय उन्हें आपके मार्गदर्शन की जरूरत है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज दफ्तर में आपकी धीमी गति आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है। आपका कोई कार्य अधूरा ही रह सकता है। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आपको आर्थिक फायदा मिलने के आसार हैं। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज जीवनसाथी के साथ छोटी मोटी नोकझोंक हो सकती है। सेहत आपकी कुछ गड़बड़ रहेगी। आप मानसिक रूप से अच्छा महसूस नहीं करेंगे।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 3

शुभ समय: दोपहर 3 से रात्रि 9:15 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। आज आप काफी बोझिल महसूस करेंगे और पढ़ाई में आपका ध्यान कुछ कम लगेगा। आपको समय निकालकर अपनी रुचियों पर भी ध्यान देना चाहिए। इससे आप तरोताजा महसूस करेंगे और दोबारा वापसी कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई बड़ा फायदा मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा लोगों को आज कुछ संभलकर रहने की जरूरत है। आपको अपनी लापरवाही का बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। निजी जीवन की बात करें तो आज जीवनसाथी के साथ वाद विवाद हो सकता है। आपके प्रिय का कड़क रवैया आपको दुखी कर सकता है। आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 11 बजे तक

 मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आपका अड़ियल स्वभाव आज आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। आज आपको अपना दिमाग शांत रखना होगा। सभी के साथ आपको विनम्रता से पेश आने की जरूरत है। अपने परिजनों और दोस्तों के साथ ठीक से बर्ताव करें। वैवाहिक जीवन में स्थिरता रहेगी। आप महसूस करेंगे कि आज आपको एक दूसरे के साथ पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा। कामकाज के मोर्चे पर दिन बहुत ही व्यस्त रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। पैसों की बात करें तो अगर आपने किसी से उधार लिया है तो आज आप उसे चुकाने में सफल रहेंगे। सेहत का मामला आज ठीक रहेगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 22

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक

Story first published: Friday, December 18, 2020, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion