19 दिसंबर राशिफल: इन राशियों को होगी आज शुभ फल की प्राप्ति

क्या है आज आपके भाग्य में, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

लंबे समय से यदि आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अटका हुआ है तो आपका वह कार्य आज पूरा हो जाएगा। दफ्तर में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा और आपके बॉस भी आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपकी छोटी सी लापरवाही के कारण आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप अपने व्यवसायिक मामलों में जल्दबाजी न करें। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। यदि आप उनकी किसी मांग को काफी समय से टालते आ रहे हैं तो आज इस वजह से आपके बीच कहासुनी हो सकती है। पैसों से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। धन लाभ का योग बन रहा है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 7

शुभ समय: सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक

 वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

यदि आप दफ्तर का काम घर से ही कर रहे हैं तो अपने कार्यों की जानकारी समय-समय पर अपने वरिष्ठ अधिकारियों को देते रहें। कम्युनिकेशन गैप न रखें अन्यथा मुश्किल हो सकती है। व्यापारी वर्ग आज अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। अगर आपका काम फलों, मिठाई या डेयरी प्रोडक्ट्स का है तो आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज आप काफी अच्छा समय गुजारेंगे। आपके प्रिय की ओर से आपको कोई अच्छा तोहफा मिल सकता है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आज खर्चे कुछ बढ़ते नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको कोई इन्फेक्शन हो सकता है। साफ सफाई का अधिक ध्यान रखें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 25

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

 मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज आलस्यपन से आप दूर रहें क्योंकि आपके पास कई ऐसे महत्वपूर्ण कार्य होंगे जिन्हें आपको समय पर निपटाने की जरूरत है। दफ्तर में चल रही राजनीति से आपको सावधान रहने की सलाह दी जाती है। किसी भी तरह के गॉसिप में न पड़ें। साथ ही अपने महत्वपूर्ण कार्यों से जुड़ी जानकारी सहकर्मियों से बांटने से बचें। अगर आप व्यापार करते हैं और कोई बड़ी डील फाइनल करने वाले हैं तो आपको अपने शब्दों का प्रयोग आज बहुत ही सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी फिसली हुई जुबान के कारण आपका बनता काम बिगड़ सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। सेहत की बात करें तो अगर आप कमजोरी महसूस कर रहे हैं तो अपने खान पान का विशेष ध्यान रखें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय: सुबह 9:20 से शाम 6 बजे तक

 कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

पारिवारिक जीवन मे स्थिति सामान्य होती नजर आ रही है। परिजनों के साथ चल रहा आपका विवाद आज समाप्त हो जाएगा। आपकी पहल और समझदारी भरा बर्ताव घरवालों की सभी शिकायतें दूर कर देगी। यदि अपनों के साथ आप अपना रिश्ता मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो अपना व्यवहार विनम्र रखें। जीवनसाथी का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा और आज उच्च अधिकारी भी आपकी मेहनत पर गौर करेंगे। अगर बात पैसों की करें तो आज का दिन शुभ रहेगा। आप कोई बड़ा खर्चा करेंगे लेकिन किसी तरह की वित्तीय समस्या नहीं आएगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 6

शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 3:40 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज आप अपने घर की साफ सफाई से लेकर साज सजावट पर अधिक ध्यान देंगे। इसमें आपको घर के दूसरे सदस्यों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। उनका स्नेह और आशीर्वाद आपको मिलेगा। यदि छोटे भाई या बहन के किसी कार्य में कोई रुकावट आ रही है तो आपकी मदद से आज वह काम पूरा हो जाएगा। दफ्तर में अगर आप योजना के अनुसार अपने कार्य करेंगे तो आप जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचे रहेंगे। साथ ही इससे गलतियां भी कम होगी। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। वे आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 9:50 से दोपहर 12:05 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने के आसार हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो रोजाना की तनावपूर्ण दिनचर्या से आपको कुछ राहत मिलेगी। आज काम का बोझ हल्का रहेगा और आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा। आज जीवनसाथी के साथ ढेर सारी खट्टी मीठी बातें करने का मौका मिलेगा। अपने प्रिय के साथ बिताएं ये पल आपके लिए यादगार बन जाएंगे। व्यापारियों के लिए दिन काफी व्यस्त रहेगा। अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए जमकर मेहनत करेंगे। आपकी मेहनत का जल्द ही आपको अच्छा फल मिल सकता है। अगर बात आपकी आर्थिक स्थिति की करें तो दिन सामान्य रहेगा। आज आप ठीक ठाक बचत कर पाएंगे।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 3:15 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

घर का वातावरण शांत रहेगा। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी की ओर से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। दफ्तर में उनका प्रमोशन हो सकता है या अन्य कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। लंबे समय से चला आ रहा आपका कोई आर्थिक प्रयास आज सफल हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप काफी तरोताजा रहेंगे। शाम को दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने का मौका मिल सकता है। कुलमिलाकर आपका आज का दिन आनंद में बीतेगा।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 36

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 11:05 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

काम का बोझ आज मानसिक तनाव का कारण बन सकता है। आप काफी बोझिल और उदास महसूस करेंगे। बेहतर होगा आप ज्यादा तनाव न लें और अपना दिमाग शांत रखें। यदि आप किसी दुविधा में हैं तो अपने मन की बात दोस्तों और परिजनों से साझा करें। नौकरी वाले जातकों को संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आज आपकी छोटी सी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। आपके बॉस का पारा काफी चढ़ सकता है। व्यापारियों को कोई भी नया काम शुरू करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह ले लेनी चाहिए। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। घर का माहौल शांत रहेगा। यदि आपके जीवनसाथी की सेहत कुछ समय से ठीक नहीं चल रही है तो आज उनके स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल सकता है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 27

शुभ समय: सुबह 7:45 से शाम 4:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आपको अपने स्वभाव में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। क्रोध और अहंकार से बचें अन्यथा आज आप विवादों में घिर सकते हैं। दफ्तर में अपने सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। इससे आपका ही फायदा होगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। अगर आप निवेश करने वाले हैं तो आपको कोई मौका मिल सकता है। हालांकि आप अपना अंतिम फैसला सोच समझ कर ही लें तो बेहतर होगा। आज किसी भी तरह का झूठ बोलने से बचें विशेष रूप से जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते में पारदर्शिता रखें। यदि आपके मन में कोई बात है तो बेझिझक अपने प्रिय से साझा करें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप कोई पुराना उधार भी चुका सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो आज छोटी मोटी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 10

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

 मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज आय से अधिक व्यय हो सकता है। बेहतर होगा आप अपना बजट पहले ही तैयार कर लें। दफ्तर का माहौल कुछ गर्म रहेगा। आपके बॉस अचानक किसी मीटिंग का बुलावा भेज सकते हैं। बेहतर होगा आप अपना काम ध्यान पूर्वक करें और उन्हें शिकायत का मौका न दें। अगर आप व्यापार करते हैं और बड़ा मुनाफा चाहते हैं तो आपको अपनी योजनाओं पर दोबारा गौर करने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के बड़ों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर इस समय आपको छोटी सी भी समस्या हो रही है तो उसे नजरअंदाज करने की गलती न करें अन्यथा आपकी यह लापरवाही आपको मुश्किल में डाल सकती है। शाम को अचानक कुछ मेहमानों का घर आना हो सकता है।

शुभ रंग: हल्का गुलाबी

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

सेहत को लेकर आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। आज आप शरीर के किसी हिस्से में दर्द से काफी परेशान रहेंगे। दफ्तर में समय पर काम पूरा न होने की वजह से आपके बॉस आपसे नाखुश रहेंगे। इससे आपका तनाव काफी बढ़ सकता है। बेहतर होगा आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों को पहले निपटाने की कोशिश करें। अगर आप खाने पीने की चीजों का व्यापार करते हैं तो आज आपको अच्छा फायदा हो सकता है। घर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। भाई या बहन के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। छोटी-छोटी बातों को दिल से लगाने की आपकी आदत के कारण आप दुखी महसूस करेंगे। बेहतर होगा आप इससे बचें। पैसों को लेकर आज किसी के साथ आपका विवाद हो सकता है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 27

शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 9:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको अपने फैसले सोच समझकर लेने की जरूरत है। पैसों से जुड़ा कोई भी बड़ा काम आज न ही करें तो बेहतर होगा। दफ्तर में आज आपको कोई ऐसा काम सौंपा जा सकता है जिसे पूरा करने के लिए आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। शुरुआत में आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन अंत में आप अपने काम से काफी संतुष्ट रहेंगे। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। आज आपको घर परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है। आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आपको अपने बजट के अनुसार ही खर्च करने की जरूरत है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज अचानक आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: हल्का हरा

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

Story first published: Saturday, December 19, 2020, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion