Latest Updates
-
Eid Mubarak Wishes 2026: इन संदेशों के जरिए दोस्तों और रिश्तेदारों को दें ईद की मुबारकबाद -
Gangaur Wishes For Husband: सजती हूं तेरे नाम...अपने पिया जी को इन संदेशों के साथ दें गणगौर की शुभकामनाएं -
Eid Mubarak For Husband/Wife: 'तुम ही मेरा चांद हो'... लाइफ पार्टनर को इन शब्दों में कहें 'ईद मुबारक -
Eid 2026 Mehndi Designs: ईद पर हाथों में रचाएं खूबसूरत मेहंदी, देखें सिंपल से फुल हैंड तक लेटेस्ट डिजाइन -
Chaitra Navratri 2026 Rashifal: चैत्र नवरात्रि से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल -
World Oral Health Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
Chaitra Navratri Day 2: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की करें पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Cheti Chand 2026 Wishes: झूलेलाल जी का हो आशीर्वाद...इन खूबसूरत संदेशों के साथ अपनों को दें चेटी चंड की बधाई -
Jhulelal Jayanti 2026: झूलेलाल जयंती कब है? जानें तिथि, पूजा का मुहूर्त और महत्व -
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क
19 अक्टूबर राशिफल: सोमवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा लकी
अपने दिन भर से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
पारिवारिक जीवन के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहेगा। घर के किसी सदस्य के साथ आपकी अनबन हो सकती है जो आपके मानसिक तनाव की वजह बनेगी। वित्तीय तौर पर आज कुछ सुधार आ सकता है। आपको अपने किसी मित्र की मदद से आर्थिक लाभ होगा। दफ्तर में अतिरिक्त काम का बोझ लेकर खुद को न थकाएं, बेहतर होगा अपनी सेहत पर भी ध्यान दें। कोर्ट कचहरी के किसी मामले में आपको सफलता मिलने की संभावना है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ बेहतर समझ आपके सुखों में वृद्धि करेगी। शाम को कोई शुभ समाचार मिल सकता है जिससे आप काफी प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अति उत्तम है, परीक्षा में सफलता मिलने की सभांवना है। अपनी ऊर्जा का स्तर बढ़ाने के लिए आप काम के साथ आराम भी करें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 17
शुभ समय: दोपहर 12:20 से रात्रि 9:05 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज आपकी सेहत कुछ नाजुक रहेगी। आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। अपने खाने पीने का विशेष ध्यान रखें और मोबाइल का यूज कम करें। आर्थिक स्थिति आपकी कुछ बिगड़ सकती है। आपके लगातार बढ़ते खर्च आपकी जमा पूंजी भी खत्म कर रहे हैं इसलिए समय रहते आपको संभलने की जरूरत है अन्यथा आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। पारिवारिक जीवन में कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। घर के सदस्यों के बीच तालमेल बिगड़ सकता है। यदि आप अपना आपा खोते हैं तो घर में बड़ा बवाल हो सकता है। आपका गलत रवैया आपके अपनों को दुखी कर सकता है। उग्र होकर बात न करें और बड़ों का अनादर करने से बचें।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 7
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने से आपको काफी प्रसन्नता मिलेगी। इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। दफ्तर में आपको सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों का पूरा समर्थन मिलेगा। यदि हाल ही में आपको कोई नया कार्यभार संभालने को दिया गया है तो आपको अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए तारीफें मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। परिजनों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। दिन का दूसरा हिस्सा आपके लिए कुछ कठिन रहेगा। जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आ सकती है। आप अच्छे डॉक्टर से सलाह लें। इस समय लापरवाही घातक साबित हो सकती है। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। धन प्राप्ति की प्रबल संभावना है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। अगर बात पैसों की करें तो किसी तरह की वित्तीय समस्या नहीं आएगी। साथ ही आर्थिक तौर पर मजबूती लाने के लिए आप अपने प्रयास जारी रखेंगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। जीवनसाथी का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का एहसास दिलाएगा। नौकरीपेशा जातकों को अपने वरिष्ठों के सहयोग से बड़ी सफलता मिल सकती है। आपके काम में आ रही बाधा दूर होगी। विद्यार्थियों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत के प्रति लापरवाही न करें। इस राशि के बुजुर्गों को आज सावधान रहना होगा। दोस्तों के साथ हंसी मजाक में कही हुई बातों को दिल पर न लें।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 37
शुभ समय: प्रातः 4:25 से दोपहर 1 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
नौकरीपेशा जातकों को आज संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। अपने वरिष्ठों के सामने ठीक से बर्ताव करें। वे आपके साथ आज कड़क रवैया अपना सकते हैं। ऐसे में आपको खुद पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। जोश में आकर कोई भी ऐसा काम न करें जिससे आपकी नौकरी जाने का खतरा हो। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपको अपने साझेदार के साथ संबंध अच्छे रखने होंगे अन्यथा नुकसान हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी की मदद से आपकी कोई बड़ी समस्या सुलझ सकती है। आर्थिक मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। लम्बे समय से रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। सेहत की बात करें तो मानसिक परेशानी के कारण शारीरिक रूप से भी आप सुस्त रहेंगे।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 10:45 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कामकाज के मोर्चे पर दिन अच्छा है। बातचीत में कुशलता और चतुराई के बल पर आपको कोई बड़ा फायदा हो सकता है। बिना वजह तनाव आपको मानसिक कष्ट दे सकता है। आप अपने विचारों को सकारात्मक रखें। आज वाद विववाद से बचें, नहीं तो छोटी सी बात आपको बड़ी परेशानी में डाल सकती है। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। आप सोच समझ कर खर्च करें, नहीं तो आपकी मेहनत से कमाया हुआ धन आपके हाथ से आसानी से निकल जाएगा। आपकी फिजूलखर्ची की आदत जीवनसाथी को नाराज कर सकती है। भागदौड़ भरे दिन के बावजूद आप खुद को ऊर्जावान और ताज़गी से भरा हुआ पाएंगे। व्यापारियों की कड़ी मेहनत रंग लाएगी और आपको आर्थिक फायदा होगा। आज आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। संगी साथियों के साथ दिन बहुत ही बढ़िया गुजरेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4:25 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कार्यक्षेत्र अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। कामकाज के बढ़ते हुए बोझ की वजह से आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे। आज काम को अलग रखकर खुद पर भी ध्यान दें या अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताएं। दिन के दूसरे हिस्से में आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने से आपको बड़ी राहत मिलेगी। व्यवसाय से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन काफी शुभ है। आपको कोई बड़ा वित्तीय लाभ हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो किसी बात को लेकर जीवनसाथी से आपकी कहासुनी हो सकती है। ऐसे में आपके बिगड़े हुए बोल बात को काफी बढ़ा सकते हैं। आप सोच समझकर अपने शब्दों का प्रयोग करें। अचानक आप पर कोई नयी पारिवारिक जिम्मेदारी आ सकती है। मुमकिन है इससे आप कुछ तनाव महसूस करें।
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 34
शुभ समय: सुबह 5:25 से दोपहर 2:15 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज आप अपने अधूरे कार्य को पूरा करें न की उसे कल के लिए टालें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन कुछ खास नहीं है। खर्चों में इजाफा होने के साथ अचानक धन हानि की भी संभावना है इसलिए पैसों से जुड़े मामलों में सोच समझ कर फैसला लें। अगर बात आपके वैवाहिक जीवन की करें तो अपने जीवनसाथी को थोड़ा ज़्यादा समय दें। एक दूसरे के साथ ज्यादा वक़्त बिताने से आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। कामकाज की बात करें तो लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या का आज अंत हो सकता है। घर में शांति का माहौल रहेगा और परिजनों के बीच एकता और सौहार्द की भावना जागृत होगी। सेहत आपकी अच्छी रहेगी और आप काफी ऊर्जावान रहेंगे।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 10
शुभ समय: दोपहर 1:55 से शाम 6:50 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज संतान से जुड़ी कोई चिंता आपको सताएगी। इस समय आपको बच्चों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। वे अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। पढ़ाई लिखाई से उनका ध्यान हट सकता है और वे अन्य गतिविधियों में ज्यादा लिप्त रहेंगे। ऐसे में आपको उनका सही मार्गदर्शन करने की आवश्यकता है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज आपके रास्ते में कोई बड़ी अड़चन आ सकती है। यदि आप उच्च शिक्षा की प्राप्ति हेतु कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपके हाथ निराशा लगेगी। कामकाज की बात करें तो आज दफ्तर में अपने काम से काम रखें। सहकर्मियों के साथ ज्यादा मस्ती मजाक न करें। आपके बॉस का मूड आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपकी छोटी सी लापरवाही उनका गुस्सा भड़का सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 8:30 से दोपहर 12:50 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
दाम्पत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी के सहयोग से आज आपका महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। आप महसूस करेंगे कि आप अपने प्रिय से सच्चा प्रेम करते हैं। काम का बोझ बढ़ सकता है। हालांकि आप अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ देने का पूरा प्रयास करेंगे और आपको सफलता भी मिलेगी। बच्चों के साथ समय बिताकर आपको काफी अच्छा महसूस होगा। आज अचानक आपके सामने कोई ऐसी परिस्थिति खड़ी हो सकती है जहां आप खुद को दुविधा में पाएंगे। आपको महसूस होगा कि चीजें आपके खिलाफ जा रही हैं। आज के दिन आपको अपनी योजनाओं में आख़िरी पल में बदलाव करने पड़ सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है। आप मन लगाकर पढ़ाई कर पाएंगे और गुरुजनों का सहयोग आपको मिलेगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अपने उज्जवल भविष्य की योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। आज आपको कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। यदि मन में किसी तरह की दुविधा या संकोच हो तो अपने बड़ों या फिर करीबी मित्रों की सहायता जरूर ले लें। दफ्तर में आप पूरी मेहनत से काम करेंगे। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का कोई अच्छा मौका मिल सकता है। यदि आप अपनी रचनात्मकता का प्रयोग करते हैं तो आपकी तरक्की की उम्मीद बढ़ जाएगी। वहीं दूसरी ओर अगर आप अपना नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज इस सिलिसले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग आपको मिलेगा। आज की शाम आपके लिए कुछ खास रहेगी। परिजनों के साथ आप घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 40
शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आप में गजब का उत्साह रहेगा और आपकी ऊर्जा के स्तर में भी वृद्धि होगी। काम का बोझ कम रहेगा और आपको आराम के लिए काफ़ी वक़्त मिलेगा। आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक होगा। जीवनसाथी की ओर से कोई खास तोहफा मिलने की संभावना है। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा है। आप कोई लंबित बिल चुकाने में सफल रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को लंबे अरसे को मद्देनज़र रखते हुए ही निवेश करने की सलाह दी जाती है। आज आपको किसी संत महापुरुष का आशीर्वाद प्राप्त होगा जिससे आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। आपके स्वभाव में छोटा सा बदलाव जीवन में बहुत कुछ बदल सकता है। बेहतर होगा आप इस पर गौर करें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 29
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक



Click it and Unblock the Notifications











