For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

2 जनवरी राशिफल: मकर राशि वालों का मूड रहेगा आज बहुत ही रोमांटिक

|

आज इन राशियों की बदलेगी किस्मत और मिलेगी उन्हें सफलता, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने की पूरी संभावना है। आज आय के नए स्रोत आपको प्राप्त हो सकते हैं। आज का दिन आपकी शादीशुदा जिंदगी के खास दिनों में से एक होगा। आप दोनों पहले की भांति प्रेम का अनुभव करेंगे। कामकाज के मोर्चे पर दिन शुभ है। आज काम का बोझ हल्का रहने के साथ साथ आपके बॉस का मिजाज भी बढ़िया रहेगा। आज वे आपकी जमकर तारीफ कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। आप बस ईमानदारी से मेहनत करते रहें। पारिवारिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। आज परिजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर आपका जाना हो सकता है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज आपका मूड बहुत ही अच्छा रहेगा। आप अपने घर की साज सजावट पर अधिक ध्यान देंगे। इसके लिए आप खरीदारी करने भी जा सकते हैं। दिन के दूसरे हिस्से में आप दोस्तों के साथ घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। आज आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी और आप दिनभर तरोताजा रहेंगे। कामकाज की बात करें तो दफ्तर का माहौल काफी बढ़िया रहेगा। आज काम करने का एक अलग ही आनंद महसूस होगा। हो सकता है आपके काम करने के तरीके को देखकर आपके बारे में वरिष्ठों की राय बदल जाए। व्यापार से जुड़े जातक अपने व्यावसायिक मामलों को लेकर आज कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे। आप अपने नए कारोबार को लेकर अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव कर सकते हैं। घर में शांति का वातावरण रहेगा।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी का साथ और प्रेम मिलने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। काफी दिनों बाद आज उनका मूड कुछ ज्यादा ही अच्छा रहेगा। दिन के दूसरे हिस्से में आप अपने करीबी दोस्तों या परिवार के साथ काफी मजेदार समय बिताएंगे। आज आप छोटी सी यात्रा भी कर सकते हैं। रोमांटिक लाइफ में चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आ रही हैं। आज आपको प्रेम प्रस्ताव मिलने की संभावना है। यदि आप पहले से ही रिश्ते में हैं और आपके साथी के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आज सब कुछ सामान्य हो सकता है। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। माता या पिता की ओर से वित्तीय लाभ संभव है। आप व्यापार करते हैं तो आज कोई बड़ा मुनाफा आपको मिल सकता है। सेहत की बात करें तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 12 से 3 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज अपेक्षित परिणाम न मिले मिले तो आपको निराश और हताश होने की जरूरत नहीं है। आपको प्रयास करते रहना चाहिए। आपको परिस्थिति में सुधार जल्द ही नजर आएगा। कामकाज के मोर्चे पर अगर आप कुछ नया करने का विचार कर रहे हैं तो इसके लिए समय अनुकूल नहीं है। आप थोड़ी प्रतीक्षा करें, खासतौर पर नौकरीपेशा जातकों को यह सलाह दी जाती है कि किसी तरह के बदलाव से अभी आप बचें। व्यापारियों को भी कोई नया काम करने से आज बचना होगा। यदि आप कर्ज के लिए बैंक में आवेदन देना चाहते हैं तो हो सकता है आज आपको सफलता ना मिल पाए। आर्थिक मोर्चे पर भी आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। फिजूल खर्ची ना ही करें तो बेहतर होगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा जिससे आपका तनाव काफी कम होगा।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 9 बजे से 11 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज आपको अपनी सेहत के प्रति लापरवाही नहीं करनी चाहिए। ज्यादा तनाव लेने से बचें। यदि संभव हो तो आज घर पर ही आराम करें। आर्थिक मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आज उधार दिए हुए पैसे आपको वापस मिल सकते हैं। बिना सोचे समझे अपने आर्थिक निर्णय लेने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। कार्यक्षेत्र में आज किसी चुनौती का आपको सामना करना पड़ सकता है। समय पर काम पूरा नहीं हो पाएगा जिससे उच्च अधिकारी काफी नाखुश दिखाई देंगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। वहीं दूसरी ओर आज जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। हो सकता है आज वे काफी बेरुखी से पेश आएं।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कामकाज के मोर्चे पर आज आपकी मेहनत सफल हो सकती है। आपको जिस अवसर की लंबे समय से प्रतीक्षा थी आज वो आपके हाथ लग सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपको कोई नया कार्यभार संभालने को दिया जा सकता है। आप खूब मेहनत कीजिये, इससे आपके लिए तरक्की के मार्ग खुलेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने नए कारोबार में वृद्धि देखने को मिलेगी। आपको उम्मीद के अनुसार ही लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। धन लाभ का योग बन रहा है। वैवाहिक जीवन में चल रही किसी समस्या का समाधान होगा। यदि आपके जीवनसाथी की सेहत को लेकर आप चिंतित चल रहे हैं तो आज उनके स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। आपको उनकी देखभाल में किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचना होगा। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 3

शुभ समय: दोपहर 3:30 से शाम 7:55 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अपने स्वास्थ को नजरअंदाज ना करें बल्कि अपना भरपूर ध्यान रखें। पारिवारिक मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ अच्छा समय बिताकर आप खुशी का अनुभव करेंगे। साथ ही सभी के बीच आपसी प्रेम और एकता बनी रहेगी। आज आप अपने शत्रुओं पर अपना दबदबा बनाने में कामयाब रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों को आज कोई बड़ी सफलता मिलने का योग है। आपकी ईमानदार मेहनत आपको उम्मीद से ज्यादा मीठा फल देगी। व्यवसायियों के लिए भी दिन काफी लाभदायक रहेगा। आज दांपत्य जीवन थोड़ा बोर रह सकता है। जीवनसाथी की तरफ से उम्मीद के मुताबिक सहयोग ना मिलने से आप कुछ निराश हो सकते हैं।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 3 से शाम 4:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कार्यक्षेत्र में आज कुछ सकारात्मक बदलाव आपको देखने को मिल सकते हैं। लंबे समय से चली आ रही आपकी मेहनत आज रंग लाएगी और आपकी कोई मनोकामना आज पूरी हो जाएगी। अगर जमीन जायदाद से जुड़ा कोई मामला आपको परेशान कर रहा है तो वकील के पास जाकर कानूनी सलाह लेने के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आपका अटका हुआ धन आज आपको वापस मिल जाएगा। साथ ही आज आप कुछ अतिरिक्त धन भी कमा पाएंगे। आज जीवनसाथी की खराब सेहत आपकी चिंता बढ़ा सकती है। आप लापरवाही ना करें और जल्द से जल्द किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लें। जरुरत से ज्यादा किसी से भी उम्मीद ना रखें, आपके हाथ निराशा ही लगेगी।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 16

शुभ समय: शाम 6 से रात्रि 8:45 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

मानसिक रूप से आज आप काफी परेशान रहेंगे। दिमाग में कई नकारात्मक विचार भी आ सकते हैं। ऐसे में आज आप काफी दबाव और बोझिल महसूस करेंगे। आपको समझना होगा हर दिन एक जैसा नहीं होता। यदि आज आपको परिणाम उम्मीद के अनुसार नहीं मिल पा रहे हैं तो कल का दिन आपके लिए उम्मीद की एक नयी किरण लेकर आएगा। निराश और उदास होकर अपना समय व्यर्थ ना करें बल्कि अपने प्रयास जारी रखें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन ठीक नहीं है। बिना सोचे समझे ज्यादा खर्च करने से बचें। आज आपको अपनी वाणी पर बहुत ज्यादा नियंत्रण रखना होगा। कुछ ऐसा करने से बचें जिसकी वजह से आपके अपने आपसे नाराज हो जाएं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: शाम 4:45 से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज आप कुछ ज्यादा ही रोमांटिक मूड में रहेंगे। अपने पार्टनर के साथ आज आप किसी नयी जगह पर डेट के लिए जाएं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। यदि हाल ही में आपने किसी से उधार लिया है तो आज आप उसे लौटाने में सफल रहेंगे। वहीं दूसरी ओर अगर आप व्यापार करते हैं तो मुमकिन है आज आपके साझेदार से आपकी किसी बात पर अनबन हो जाए। बेहतर होगा आप ज्यादा उग्र ना हों। दोस्तों के साथ आज का दिन बहुत ही बढ़िया बीतेगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आज कुछ प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपका उत्साह बढ़ा देगा। सेहत का मामला आज अच्छा रहेगा हालांकि खानपान में लापरवाही ना करें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 40

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज अचानक कोई बड़ा वित्तीय लाभ आपको मिलने के आसार हैं हालांकि काफी कठिन परिश्रम के बाद ही आपको इस धन की प्राप्ति होगी। बेहतर होगा आप इसका प्रयोग सही तरीके से करें। आज कुछ घरेलू मामलों को लेकर आप परेशान रह सकते हैं लेकिन आपके जीवनसाथी की समझदारी से आपकी इस समस्या का समाधान हो सकता है। कामकाज का बोझ आज आपका तनाव कुछ बढ़ा सकता है। ऐसे में आपको एक बेहतर योजना के अनुसर ही अपने काम निपटाने चाहिए। साथ ही कल के लिए अपना कोई भी काम ना ही टालें तो अच्छा होगा। आप व्यापार करते हैं तो आज आप कोई बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आज आपका अधिकांश समय व्यर्थ की भागदौड़ में जाएगा। अपनी सेहत का भी ध्यान रखें।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 8:45 से दोपहर 2:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें, नहीं तो आज आप कुछ ऐसे गलत फैसले ले सकते हैं जिसका नकारात्मक प्रभाव ना सिर्फ आप पर बल्कि आपके पूरे परिवार पर पड़ेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां रहेगी। जीवनसाथी का मिजाज रोमांटिक और खुशनुमा रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर वित्तीय लाभ संभव है। पिछले कुछ समय से आप अपने आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए जिन प्रयासों में लगे हुए थे मुमकिन है आज वे सफल हो जाएं। दफ्तर में अगर आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आप घर पर अपने बड़ों की सलाह भी ले सकते हैं। आपके लिए उनकी सलाह सफलता की कुंजी साबित होगी। शाम को सैर सपाटे पर जाकर आप तरोताजा महसूस करेंगे। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। आप दोनों के बीच अनबन आपके रिश्ते को कमजोर कर रही है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 32

शुभ समय: सुबह 6:20 से 11:25 तक

English summary

Daily Horoscope for 2 January 2020 Thursday

What does your Thursday, January 2, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Tuesday, December 31, 2019, 13:57 [IST]
Desktop Bottom Promotion