Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 19 March 2026: नववर्ष पर चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, जानें मेष से मीन तक का हाल -
Eid Chand Raat 2026: दिखा ईद का चांद, अपनों को भेजें ये चुनिंदा उर्दू शायरी और मुबारकबाद संदेश -
Chaitra Navratri 2026 Puja Time: कब है पूजा व घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, जानें नारियल की सही दिशा -
EId Chand Raat 2026 Saudi Arabia Live: कब दिखेगा ईद का चांद, जानें कब मनाई जाएगी ईद -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes in Sanskrit: संस्कृत श्लोकों और मंत्रों के साथ दें नववर्ष की शुभकामना -
Navreh Special Lunch: घर पर ऐसे बनाएं कश्मीरी स्टाइल तहर और नदरू यखनी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे सब -
Eid-Ul-Fitar 2026: क्या घर में पढ़ी जा सकती है ईद की नमाज? औरतों के लिए क्या हैं शरीयत के नियम -
Navreh 2026 Wishes: 'नवरेह पोस्त त मुबारक!' कश्मीरी दोस्तों को इन खास संदेशों से दें नए साल की बधाई -
Hindu Nav Varsh 2026 Predication: 60 साल बाद लौटा 'रौद्र संवत्सर', दुनिया के लिए 5 डरावनी भविष्यवाणी -
Navratri 2026 Kalash Sthapana: शुभ फल के लिए कलश में क्या डालें? जानें डॉ. वाई राखी के अचूक उपाय
21 फरवरी राशिफल: इन राशियों की आर्थिक स्थिति में आज आएगा बड़ा उछाल
क्या है आज आपके भाग्य में? क्या आज चमकेगा आपकी किस्मत का सितारा? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल और पाएं अपने सभी सवालों के जवाब।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
खुद पर काम का ज्यादा दबाव न डालें, इससे आपकी सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। खराब स्वास्थ्य का असर आपके कामकाज और निजी जीवन पर भी पड़ रहा है। बेहतर होगा आप लापरवाही न करें। अपनी नीरस जिंदगी में खुशियों के रंग भरने के लिए आपको अपने स्वभाव और सोच में थोड़ा परिवर्तन लाना होगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। यदि आप अच्छा सोचेंगे तो आपके साथ अच्छा ही होगा। पारिवारिक जीवन में आज आप अपने परिजनों के साथ संबंध सुधारने की पूरी कोशिश करेंगे। इसका परिणाम आपको अच्छा मिलेगा। माता पिता का स्नेह मिलने से आपको काफी प्रसन्नता होगी। पैसों की स्थिति आज सामान्य रहेगी। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 33
शुभ समय: सुबह 11:15 से रात्रि 8:45 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज आप अपने पूरे परिवार के साथ किसी सामाजिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। मुमकिन है इसकी तैयारियों में आप सुबह से लगे रहेंगे ताकि आप सबसे अच्छे दिखें। काफी दिनों बाद आपको ऐसा मौका मिल रहा है। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो आज दफ्तर में आपको विषम परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है लेकिन आप समझदारी का परिचय देते हुए इस समस्या से बाहर निकलने में सफल रहेंगे। वहीं व्यापारियों के लिए आज का दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। आज आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। अपने व्यावसायिक मामलों को लेकर आज आप दिन भर काफी व्यस्त रहेंगे। पैसों के बारे में बात करें तो यह आपके प्रयास पर निर्भर करता है। आज खर्चे कुछ कम होंगे।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 1:45 से रात्रि 8:15 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। पिछले कुछ दिनों से जिस काम को पूरा करने के लिए आप जी जान से मेहनत कर रहे थे आज उसमें आपको सफलता मिलेगी। आज आपको अच्छा खासा वित्तीय फायदा मिलने की प्रबल संभावना है। दफ्तर में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। आज आप शांत दिमाग से अपने काम करेंगे। पिछले कुछ दिनों से आपके वरिष्ठों का बर्ताव आपके प्रति कुछ ठीक नहीं था लेकिन आज वे आपके काम से काफी संतुष्ट रहेंगे। विषम परिस्थिति में भी आज आपका आत्मविश्वास बना रहेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे। शाम को जीवनसाथी के साथ सैर सपाटे पर जाने का मौका मिल सकता है। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है। आज आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 43
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
यदि आपको अपनी रोमांटिक लाइफ नीरस लग रही है तो दोबारा वही जोश और उत्साह लाने की लिए दिन अच्छा है। आज आप अपने पार्टनर के साथ उनके मनपसंद स्थान पर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। अपने दिन को यादगार बनाने के लिए कुछ खास प्लान करें। अगर आप अपने साथी के साथ अपना सारा जीवन बिताना चाहते हैं तो इस समय आपको अपने रिश्ते को मजबूत करने पर जोर देना चाहिए। शादीशुदा जातकों का दिन ठीक ठाक रहेगा। जीवनसाथी के साथ छोटी मोटी नोकझोंक संभव है लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी। आर्थिक मोर्चे पर दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। हालांकि अति उत्साहित होकर ज्यादा खर्च करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। फिट रहने के लिए हल्का फुल्का व्यायाम करते रहें।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 26
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:20 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज कुछ छोटी मोटी चुनौती आ सकती है लेकिन आप किसी भी मुश्किल से घबराए नहीं बल्कि उसका सामना डटकर करें। अगर आप सकारात्मकता और आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे तो निश्चित रूप से आपकी जीत होगी। आप घर से दूर रहते हैं तो आज आपको काफी दिनों बाद परिजनों से मिलने का मौका मिलेगा। अपनों के बीच समय बिताकर आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। कामकाज का तनाव आज कुछ कम रहेगा। दफ्तर में आज समय पर आपके काम पूरे होने से आपको राहत मिलेगी। आज आप कुछ लंबित कार्यों पर भी ध्यान देंगे। जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। ऐसे में आपको बात आगे बढ़ाने की जगह उसे संभालने की कोशिश करनी चाहिए। सेहत आपकी कुछ नरम रहेगी। बुखार, जुकाम या पेट से जुड़ा कोई इन्फेक्शन हो सकता है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 9
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज आपका मन कुछ उदास रहेगा। आज आप काफी अकेला महसूस करेंगे। जरूरत के समय खुद के पास अपनों को न पाकर आपको बहुत निराशा होगी। अगर आपके किसी फैसले से परिजन सहमत नहीं हैं तो आपको दुखी होने की जगह धैर्य से काम लेना चाहिए। धीरे धीरे परिस्थिति में अपने आप ही सुधार आएगा। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। आज पैसों की आवक अच्छी रहेगी लेकिन आय को बढ़ाने का प्रयास विफल हो सकता है। आप मेहनत करते रहें, सफलता जरूर मिलेगी। कामकाज के क्षेत्र में अपने वरिष्ठों के सामने मजबूत छवि बनाने के लिए आपको अपने रचनात्मक विचारों का सहारा लेना चाहिए। साथ ही उन्हें शिकायत का कोई मौका न दें। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 21
शुभ समय: सुबह 8:15 से दोपहर 12 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन बेहद खूबसूरत रहने वाला है। आज आपके जीवनसाथी आपको एक के बाद एक अच्छे सरप्राइज दे सकते हैं। अपने प्रिय का यह अंदाज आपको काफी पसंद आएगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। यदि आप विद्यार्थी हैं तो आज गुरुजनों की मदद से आपकी पढ़ाई में आ रही कोई बाधा दूर होगी। आज आप मन लगाकर पढ़ाई कर पाएंगे। कामकाज के मोर्चे पर आपको किसी कठिन परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। मुमकिन है आज उच्च अधिकारियों से आपकी कुछ कहासुनी हो जाए। ऐसे में आप ज्यादा उग्र होने से बचें वरना बात बिगड़ सकती है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। कोई बड़ा फायदा नहीं होगा लेकिन आपका नुकसान भी नहीं होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 1
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 8:45 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
कामकाज के मोर्चे पर दिन काफी महत्वपूर्ण रहेगा। आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपकी कार्य कुशलता को परखने के लिए आपको कोई बड़ा काम सौंपा जा सकता है। यदि आप इस काम को सफलतापूर्वक निर्धारित समय पर पूरा कर लेते हैं तो आने वाले समय में आपकी तरक्की तय है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आप अपने किसी जरूरतमंद दोस्त या रिश्तेदार की वित्तीय रूप से सहायता कर सकते हैं। इतना ही नहीं, आज आप परिजनों के लिए भी कुछ तोहफे खरीद सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे। वहीं रोमांटिक लाइफ में आज कोई समस्या आ सकती है। आपके पार्टनर के स्वभाव में उग्रता रहेगी जिससे आप दोनों के बीच टकराव संभव है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: प्रातः 5:55 से दोपहर 3 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
यदि पारिवारिक जीवन में किसी तरह की समस्या आ रही है तो आज आपको कुछ ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। आज घर में आपके खिलाफ विरोध के स्वर भी सुनाई दे सकते हैं लेकिन आप निष्पक्ष होकर अपने फैसले लें। आर्थिक मोर्चे पर आज कुछ सुधार तय हैं लेकिन सोच समझकर ही खर्च करें। पैसों से जुड़ा कोई भी काम जल्दबाजी में न ही करें तो बेहतर होगा। दफ्तर में आज कोई सहकर्मी आपकी झुंझलाहट की वजह बन सकता है। ऐसे में काम पर ध्यान लगाना आपके लिए थोड़ा मुश्किल होगा लेकिन आप इस तरह के लोगों को नजरअंदाज करना सीखें और अपने काम से काम रखें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज मानसिक उथल पुथल रहेगी जिससे आपको थोड़ी बेचैनी महसूस होगी।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 9:50 से दोपहर 12:20 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
दफ्तर में अगर आज आप अपने काम के प्रति लापरवाही करते हैं तो आपके लिए समस्या खड़ी हो सकती है। आज वरिष्ठ आपके साथ काफी सख्ती से पेश आ सकते हैं। बेहतर होगा जो भी जिम्मेदारियां आपको दी गई हैं उसे ध्यानपूर्वक और ईमानदारी से पूरा करने का प्रयास करें। आज जीवनसाथी का रुखा व्यवहार आपको निराश कर सकता है। आप उनकी नाराजगी की वजह जानना चाहते हैं तो आपको उनसे खुलकर बातचीत करनी चाहिए। शयद गलती आपकी ओर से ही हुई हो। घर में शांति बनाए रखने और परिजनों के साथ रिश्ते में प्यार बनाए रखने के लिए आपको सबके साथ मिलकर काम करना होगा। साथ ही उनकी भावनाओं का आदर करें। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहेगा। आज आप खुद पर कुछ ज्यादा ही खर्च कर सकते हैं।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 7
शुभ समय: दोपहर 1:05 से रात्रि 9:05 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कोर्ट कचहरी के किसी पुराने मामले में आज आपको सफलता मिलने के आसार हैं। यदि जमीन जायदाद से जुड़ा कोई मसला लंबे समय से आपके लिए परेशानी का कारण बना हुआ था तो आज उससे आपको छुटकारा मिल सकता है। इससे आपको आर्थिक फायदा भी मिलेगा। यदि आज आप निवेश करना चाहते हैं तो पहले छोटे स्तर पर निवेश करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। यदि आप किसी नयी परियोजना पर काम करने की सोच रहे हैं तो अपने पिता का विश्वास हासिल करने के लिए दिन अच्छा है। आज किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए आपको अधिकतम प्रयास करना होगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ आपसी मेलजोल और प्यार बढ़ेगा।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
काफी दिनों बाद आज बच्चों के साथ समय बिताकर आपको काफी अच्छा महसूस होगा। आपका तनाव दूर होगा और आपको अपना बचपन याद आ जाएगा। आप व्यापार करते हैं तो आज कुछ बड़ी योजनाओं पर गौर कर सकते हैं लेकिन कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें। वहीं नौकरीपेशा जातकों को आज काम का बोझ अधिक रहने से कुछ परेशानी हो सकती है। हालांकि आप अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और मजबूत आत्मविश्वास से अपने सभी कार्य समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। वैवाहिक जीवन की बात करें तो अगर आप उबाऊ महसूस कर रहे हैं तो कुछ रोमांच ढूंढने के लिए दिन अच्छा है। बेहतर होगा आज आप अपने प्रिय के साथ किसी खूबसूरत स्थान पर सैर सपाटे के लिए जाएं। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 14
शुभ समय: दोपहर 1:25 से शाम 5:30 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











