Latest Updates
-
Cheti Chand 2026 Wishes: झूलेलाल जी का हो आशीर्वाद...इन खूबसूरत संदेशों के साथ अपनों को दें चेटी चंड की बधाई -
Jhulelal Jayanti 2026: झूलेलाल जयंती कब है? जानें तिथि, पूजा का मुहूर्त और महत्व -
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क -
Eid Mubarak Wishes For Love: इस ईद अपने 'चांद' जैसे लवर को भेजें ये रोमांटिक संदेश और शायरी -
मिलावटी कुट्टू का आटा बिगाड़ सकता है सेहत, खरीदारी से पहले ऐसे करें असली-नकली की पहचान -
Navratri 2026: क्या कॉफी पीने से टूट जाता है नवरात्रि का व्रत? जानें क्या कहते हैं धर्म और विज्ञान -
Saudi Arabia में आज Eid है या नहीं? शव्वाल का चांद न दिखने पर किस दिन मनाई जाएगी मीठी ईद -
Navratri 2026: क्या नवरात्रि के 9 दिनों में बाल और नाखून काट सकते है या नहीं? जानें नियम -
क्या पीरियड्स के दौरान रख सकते हैं नवरात्रि व्रत? बीच में मासिक धर्म शुरू हो जाए तो क्या करें -
Rajasthan Diwas 2026: राजस्थान दिवस पर शेयर करें मारवाड़ी बधाई संदेश, दिखाएं अपनी संस्कृति का गौरव
22 दिसंबर राशिफल: कर्क राशि वालों को मिलेगा आज शुभ समाचार, क्या है आपके भाग्य में
कैसा रहेगा आपका आज का दिन, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आज आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में अपने सभी काम योजना के अनुसार पूरा करने का प्रयास करें। इससे आपका दबाव कम होगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को किसी नयी डील को लेकर आज काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। घर के सदस्यों के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ भी रिश्ता प्रगाढ़ होगा। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप बचत पर भी ध्यान दे पाएंगे। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो काम के साथ आप आराम पर भी ध्यान देंगे तो बेहतर होगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
वाद विवाद से दूर रहने में ही आपकी भलाई है अन्यथा बेकार के झंझटों में पड़कर आप अपना कीमती समय नष्ट कर बैठेंगे। आज जो भी करें बहुत ही सोच समझ कर करें। कामकाज के मोर्चे पर यदि आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो इस समय आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी न करें, उचित समय आने पर आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य होती नजर आ रही है। यदि घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है तो आज परिस्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है। बेहतर होगा आप सभी के साथ अपना व्यवहार ठीक रखें। पैसों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 35
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
कामकाज के मोर्चे पर आज कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है। हालांकि वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा जिससे आप तय समय पर अपने काम पूरे कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को कड़े संघर्ष के बाद सफलता मिल सकती है। निजी जीवन की बात करें तो आज जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। बेहतर होगा कि आप किसी भी विवादित मुद्दे पर बात करने से बचें। इसके अलावा आज आपके प्रिय का स्वास्थ्य भी कुछ कमजोर रहेगा। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। अगर आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो किसी तरह की समस्या नहीं होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक-ठाक है। ज्यादा क्रोध और तनाव से आपको बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 10 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज के मोर्चे पर आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आपका काम शेयर बाजार से जुड़ा है तो आज आपको जबरदस्त मुनाफा हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। ग्रहों की स्थिति आपकी पदोन्नति की ओर इशारा कर रही है। आप खूब मेहनत से काम करें। पैसों की स्थिति में सुधार आने से आज आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। आज आप छोटा-मोटा पुराना कर्ज चुकाने में भी सफल रहेंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ भी रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। दफ्तर में छोटे से छोटे काम को भी आप पूरी मेहनत और लगन के साथ पूरा करने का प्रयास करें। यदि आज आपसे छोटी सी भी लापरवाही होती है तो इसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप बड़े व्यापारी हैं तो अपने व्यवसायिक फैसले बहुत ही सोच समझकर और समझदारी से लें। यदि आज आप जल्दबाजी करते हैं तो आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। घर का वातावरण ठीक-ठाक रहेगा। संतान से जुड़ी कोई चिंता आपको सता सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो खानपान में गड़बड़ी के कारण आज कुछ दिक्कतें हो सकती हैं।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:40 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
मन प्रफुल्लित रहेगा और आज आप स्वयं को चिंता मुक्त पाएंगे। आज आपको अपनी रुचियों पर भी ध्यान देने का मौका मिलेगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दफ्तर में आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों का भी सहयोग आपको मिलेगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक मुनाफा हो सकता है। यदि आपका काम इंपोर्ट एक्सपोर्ट से जुड़ा है तो आज आपको अच्छा फायदा मिलने की प्रबल संभावना है। दिन के दूसरे से में जीवनसाथी के साथ मनमुटाव संभव है। आप समझदारी से अपने शब्दों का प्रयोग करें अन्यथा बात काफी बढ़ सकती हैं। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
जीवनसाथी के साथ रिश्ते में खटास आने से आज आप कुछ उदास रहेंगे। लम्बे समय से चले आ रहे आप दोनों के बीच के मतभेद एक दूसरे से आपको दूर कर रहे हैं। बेहतर होगा आप अपने रिश्ते को एक और मौका दें और अपने बीच की दूरियों को कम करने की कोशिश करें। कामकाज के मोर्चे पर दिन शुभ है। आज आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूभी निभाएंगे। पैसों की बात करें तो अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए जो प्रयास आप कर रहे हैं आज उसमें सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आज आप यात्रा करते हैं तो आपकी यह यात्रा आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगी। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 7
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। आज आप अपना हर काम आसानी से पूरा कर पाएंगे। कार्यस्थल का वातावरण भी काफी अच्छा रहेगा। आपके बॉस और सहकर्मी सभी का सहयोग आपको प्राप्त होगा। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए अपनी अटकी हुई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए यह समय अच्छा है। आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप कोई बड़ी खरीदारी कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में प्यार और रोमांस रहेगा। आप अपने प्रिय के साथ एक खूबसूरत शाम बिताएंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 6
शुभ समय: दोपहर 12:20 बजे से शाम 4 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
परिजनों के बीच छोटी मोटी अनबन हो सकती है लेकिन शाम तक सब कुछ सामान्य हो जाएगा। अपने जीवनसाथी के साथ बाहर जाते वक़्त ठीक तरह से व्यवहार करें और कोई भी गैरजिम्मेदाराना हरकत करने से बचें अन्यथा आपके बीच का तालमेल बिगड़ सकता है। आर्थिक मोर्चे पर दिन ठीक रहेगा। आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इज़ाफा करेगा। दफ्तर में आपके किसी महत्वपूर्ण काम में बाधा आ सकती है। परेशान होने की जगह आप ठंडे दिमाग से अपनी समस्या का समाधान करने की कोशिश करें। आज आपको आराम करने का पर्याप्त समय मिलेगा आपकी ऊर्जा के स्तर में वृद्धि होगी।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 33
शुभ समय: सुबह 8:25 से दोपहर 12:55 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज आपको अचानक कुछ कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको समझना होगा कि सकारात्मक सोच के बल पर हम बड़ी से बड़ी मुश्किल को भी आसानी से पार कर सकते हैं। अगर आप थोड़ा बोझिल और उदास महसूस कर रहे हैं तो घर से बाहर निकलें। दोस्तों के साथ समय बिताएं। आपको अच्छा महसूस होगा। शादीशुदा जोड़ों को अपने जीवनसाथी की ओर से पूर्ण सहयोग मिलेगा। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहेगा। आज घर की जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए आपको कुछ ज्यादा ही खर्च करना पड़ सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। आप लापरवाही न करें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 18
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहेगा। आज पैसा कमाने का कोई बढ़िया मौका आपको मिल सकता है लेकिन कोई बड़ा खर्च भी संभव है। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन तनावपूर्ण रहेगा। आपके पार्टनर के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं। अगर बात आपके वैवाहिक जीवन की करें तो आप महसूस करेंगे की जीवनसाथी आपसे नाखुश है। मुमकिन है वे अपनी नाराजगी जाहिर न करना चाहें। ऐसे में प्यार और समझदारी से आप उनके मन की बात जानने का प्रयास करें। माता पिता का प्रेम और सहयोग मिलेगा जिससे कठिन परिस्थितियों में भी आपका आत्मविश्वास बना रहेगा। कामकाज में कुछ खास मन न लगने की वजह से आज कुछ कार्य अधूरे रह सकते हैं।
शुभ रंग: हल्का हरा
शुभ अंक: 31
शुभ समय: शाम 5:05 से रात्रि 9:45 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। छोटे भाई या बहन को लेकर आपकी कोई चिंता भी आज समाप्त हो जाएगी। दोस्तों के साथ दिन काफी मौज मस्ती में बीतेगा। वहीं दूसरी ओर आज किसी मामले को लेकर आप स्वयं को असमंजस की स्थिति में पाएंगे। यदि आप सही फैसला लेने में सक्षम महसूस न करें तो ऐसे में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें। जीवनसाथी की बातों को महत्व दें। अपने प्रिय के विचारों को नजरअंदाज करने से बचें। दफ्तर में आज काम करने में आपको एक अलग ही आनंद आएगा। कार्यभार कम रहेगा और आपके बॉस का मूड कुछ ज्यादा ही अच्छा रहेगा। अगर बात पैसों की करें तो आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 26
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











