Latest Updates
-
Navreh 2026: सुबह उठते ही क्यों देखा जाता है 'चावल और जंत्री'? जानें इस कश्मीरी परंपरा का राज -
Gudi Padwa 2026 Wishes in Marathi: 'नव्या वर्षाच्या हार्दिक शुभेच्छा!' मराठी अंदाज में दें गुड़ी पड़वा की बधाई -
41 की उम्र में मां बनेंगी Divyanka Tripathi, जानें 'लेट प्रेग्नेंसी' में सुरक्षित रहने के जरूरी हेल्थ टिप्स -
Gangaur 2026 Wishes: 'म्हारे माथे री बिंदिया चमकती रहवे...', सखियों को राजस्थानी अंदाज में दें शुभकामना संदेश -
Eid Ka Chand 2026 Live Kab Dikhega: सऊदी अरब में कब दिखेगा ईद का चांद? जानें भारत में कब मनाई जाएगी मीठी ईद -
Gudi Padwa पर गाड़ी खरीदना शुभ है या अशुभ? जानें 2026 में वाहन खरीदने के कुल कितने हैं मुहूर्त -
Navratri Wishes for Husband & Wife: अपने लाइफ पार्टनर को इन भक्तिमय संदेशों के साथ कहें 'शुभ नवरात्रि' -
हरीश राणा को कैसे दी जाएगी 'इच्छामृत्यु'? वेंटिलेटर हटने से लेकर अंतिम सांस तक, मरीज के साथ क्या-क्या होता है? -
Navratri 2026: नवरात्रि के दिनों में न करें 5 गलतियां, वरना माता रानी हो जाएंगी रुष्ट -
Shab-e-Qadr Mubarak 2026: इबादत, मगफिरत और दुआओं की रात, अपनों को भेजें शब-ए-कद्र के ये मुबारक संदेश
22 फरवरी राशिफल: शनिवार का दिन इन राशियों के जीवन में लाएगा शुभ समाचार
आज क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारें, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आज आपको नौकरी का कोई बढ़िया प्रस्ताव मिल सकता है। यदि आप व्यापार करते हैं तो आज आपको धन लाभ मिल सकता है। आज कुछ नए लोगों के साथ आपके व्यावसायिक संबंध भी बन सकते हैं। यदि आप इसी तरह बढ़ते रहेंगे तो जल्द ही आप खुद को सफलता के शिखर पर पाएंगे। पारिवारिक जीवन में कोई समस्या आ सकती है। मुमकिन है आज जीवनसाथी का आक्रामक रवैया आपके लिए मुश्किल खड़ी कर दे। बेहतर होगा आप बहसबाजी करने से बचें अन्यथा आप अपनी मानसिक शांति खो बैठेंगे। आप विद्यार्थी हैं और इंटर्नशिप के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य का मामला एकदम बढ़िया रहेगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 12
शुभ समय: प्रातः 7:55 से 9:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज का दिन आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। आज आप मानसिक रूप से कुछ ज्यादा ही परेशान रहेंगे। आपको किसी ऐसी परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है जिससे निपटने में आपको काफी दिक्कत होगी। आप चाहकर भी कुछ नहीं कर पाएंगे। ऐसे में आप काफी झुंझलाहट महसूस करेंगे। घर का वातावरण आज अशांत रहेगा। परिजनों के साथ आपके वैचारिक मतभेद संभव हैं। आपके पिता के साथ आपकी बहसबाजी हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर काबू रखें और अपने शब्दों का प्रयोग संभलकर करें। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। आप अपने तयशुदा बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा और आपके प्रेम में भी वृद्धि होगी।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 6
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज आपकी सेहत एकदम बढ़िया रहेगी। आज आप मानसिक और शारीरिक ऊर्जा कुछ ज्यादा ही महसूस करेंगे। अच्छे स्वास्थ्य का आपको भरपूर लाभ मिलेगा। आज दफ्तर में आप काफी तेजी से अपने काम पूरे करेंगे। काफी दिनों से अटके हुए आपके लंबित कार्य आज पूरे होने की संभावना है। आप व्यापार करते हैं तो आज कुछ उपयोगी निर्णय ले सकते हैं। आप अपना कारोबार बढ़ाना चाहते हैं तो आज आप साझेदारी में काम करने से जुड़ा कोई फैसला ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। परिजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और उनका पूरा समर्थन आपको मिलेगा। आज भाई बहन के साथ आप काफी अच्छा समय गुजारेंगे। शादीशुदा जातक आज अपने सुखी वैवाहिक जीवन का भरपूर आनंद उठाएंगे। आप सिंगल हैं तो आज आपके जीवन में कोई खास दस्तक दे सकता है। आज छोटी यात्रा का योग बन रहा है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 20
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहेगा। बेहतर होगा आप अपने दिनभर की योजना पहले ही बना लें अन्यथा आपके कई काम अधूरे रह जाएंगे। दफ्तर में अगर आप व्यवस्थित ढंग से काम करेंगे तो जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचे रहेंगे। आज आप कोई बड़ा कार्य करने की सोच रहे हैं तो बेहतर होगा इसे किसी और दिन के लिए स्थगित कर दें। आज आपके व्यवहार में चिड़चिड़ापन रहेगा। इस कारण न चाहते हुए भी लोगों के साथ आपकी अनबन हो सकती है। आप अपना दिमाग शांत रखें। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। माता पिता से भावनात्मक समर्थन मिलने से विपरीत परिस्थिति में आपको हिम्मत मिलेगी। पैसों की बात करें तो जरूरत से ज्यादा खर्च हो सकता है। हालांकि इससे कोई समस्या नहीं होगी लेकिन इस समय आपको बचत पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। आज स्वास्थ्य का मामला कुछ कमजोर रहेगा। आपको काफी थकान महसूस होगी।
शुभ रंग: हल्का हरा
शुभ अंक: 1
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अपने मजबूत आत्मविश्वास और समझदारी से आज बड़ी से बड़ी चुनौती का सामना आसानी से कर पाएंगे। आज आप किसी भी तरह की मुसीबत में शांत रहेंगे। आप नौकरीपेशा हैं तो दफ्तर में आज काम अधिक रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर आज आप कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे। आपकी मेहनत और लगन देख कर आपके उच्च अधिकारी आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। मगर आज आपके किसी सहकर्मी से आपकी तू तू मैं मैं होने की संभावना है। बेहतर होगा आप गलत शब्दों का प्रयोग न करें अन्यथा आपकी प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। आप अविवाहित हैं तो मुमकिन है आज घर में आपकी शादी को लेकर कोई चर्चा हो। प्रेमी जोड़ों की आज की मुलाकात बहुत ही रोमांटिक होगी। आज आप अपने पार्टनर से कोई बड़ा वादा कर सकते हैं।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 31
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12:55 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आप नौकरीपेशा हैं तो आज कोई बड़ा बदलाव संभव है। आपका स्थानांतरण हो सकता है। ये आपके लिए बेहद चौंकाने वाली खबर हो सकती है लेकिन मानसिक रूप से इसके लिए आपको तैयार रहना होगा। व्यापारियों को आज कोई भी जोखिम उठाने से बचने की सलाह दी जाती है। आपका नुकसान हो सकता है। यदि आप कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए अभी समय अनुकूल नहीं है। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। यदि आपके परिजनों के साथ आपके संबंधों में कड़वाहट चल रही थी तो आज आप उसे दूर करने में सफल रहेंगे। आपकी माता का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ आज कुछ अतिरिक्त समय बिताने का मौका आपको मिल सकता है। आर्थिक मोर्चे पर दिन लाभदायक है। आपकी आमदनी में वृद्धि होने की संभावना है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 6
शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 6:15 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आप नौकरी करते हैं और आपको अपने बॉस से कोई महत्वपूर्ण बातचीत करनी है तो आज पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना पक्ष रखें। आपको सकारात्मक जवाब मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार करने वाले जातकों को किसी अंतराष्ट्रीय व्यवसाय में निवेश करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। कामकाज के अलावा इस समय आपको अपनी सेहत पर भी ध्यान देना चाहिए। आपको अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। हद से ज्यादा काम का बोझ लेकर आप अपने पारिवारिक जीवन को कहीं न कहीं नजरअंदाज कर रहे हैं। अपने बच्चों को ज्यादा समय देने की कोशिश करें। रोमांटिक लाइफ में अपने माता पिता से अपने पार्टनर की मुलाकात कराने के लिए दिन अनुकूल है। मुमकिन है उन्हें आपकी पसंद काफी पसंद आए।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 23
शुभ समय: शाम 6 से रात्रि 10:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज सेहत में सुधार देखने को मिलेगा जिससे मानसिक रूप से भी आप अच्छा महसूस करेंगे। बाहर खुली हवा में सैर करने का भरपूर आनंद आप उठाएंगे। यदि आप सेहतमंद रहना चाहते हैं तो इसके लिए अच्छी और पर्याप्त नींद बहुत जरूरी है। देर रात तक जागने से बचें। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। यदि आज पैसा कमाने का कोई मौका आपको मिलता है तो सोच समझकर ही फैसला लें, जल्दबाजी ना करें अन्यथा आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। दफ्तर का माहौल काफी बढ़िया रहेगा। काम में भी आपका मन लगेगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। आज परिजनों के साथ घूमने फिरने का मौका मिल सकता है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 3
शुभ समय: सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
घरेलू मुद्दों को सुलझाने में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आप उन पर संदेह करने से बचें अन्यथा आप दोनों के बीच मनमुटाव संभव है। कामकाज की बात करें तो व्यापार करने वाले लोगों को आज सावधान रहना होगा। आपके काम में कोई बाधा आ सकती है। आज आपको किसी के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। पैसों के मामले में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आप अपनी सूझबूझ से अटका हुआ धन प्राप्त करने में सफल रहेंगे। इससे आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी और आपको एक नई ऊर्जा और उत्साह की अनुभूति होगी।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है। यदि आप किसी नए और अच्छे अवसर की तलाश में हैं तो आज आपको बढ़िया मौका मिल सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को आज अपने काम ध्यान से पूरे करने होंगे। आज छोटी से भी गलती करने से बचें। व्यापार से जुड़े जातक आज अपने कारोबार के प्रचार प्रसार में काफी व्यस्त रहेंगे। मेहनत करते रहें, आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। धन लाभ का योग बन रहा है। साथ ही अटके हुए धन की प्राप्ति होने के भी आसार नजर आ रहे हैं। वैवाहिक जीवन में चल रही किसी समस्या का समाधान होगा। यदि आपके जीवनसाथी की सेहत को लेकर आप चिंतित चल रहे हैं तो आज उनके स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। उनकी देखभाल में किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 8
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आपका आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। परिजनों और दोस्तों के साथ आप खूब मौज मस्ती करने वाले हैं। आज आप स्वयं को तनावमुक्त पाएंगे। अपनों के साथ बिताए यह पल आपके लिए यादगार बन जाएंगे। वैवाहिक जीवन में भी परिणाम उम्मीद के अनुसार ही मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ और बेहतर होगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। आपको इच्छित परिणाम की प्राप्ति होगी। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इसमें आपके गुरुजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पैसों की बात करें तो आज घरेलू सुख सुविधा पर आप कुछ अधिक खर्च कर सकते हैं। आर्थिक योजनाएं बनाने के लिए समय अच्छा है। नौकरी करने वाले जातकों को आज कोई बढ़िया मौका मिल सकता है जिससे आप अपनी काबिलियत साबित कर सकते हैं। मुमकिन है आपके वरिष्ठ आपकी परीक्षा ले रहे हों इसलिए जमकर मेहनत करें।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 25
शुभ समय: शाम 7 से रात्रि 9:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
वैवाहिक जीवन में अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपके जीवनसाथी पुरानी सारी बातें और कड़वाहट भूलाकर एक बार फिर प्यार से अपना हाथ आपकी ओर बढ़ा सकते हैं। अपनी शादीशुदा जिंदगी में प्रेम और शांति बनाए रखने के लिए आपको अपने प्रिय के विचारों और भावनाओं को भी महत्व देना होगा। रोमांटिक लाइफ में आज कुछ सकारात्मक बातें हो सकती हैं। आपके पार्टनर आपके सामने विवाह का प्रस्ताव रख सकते हैं। हो सकता है अभी आप इसके लिए मानिसक रूप से तैयार न हों हालांकि आपको काफी प्रसन्नता होगी। आज कामकाज को लेकर आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ेगी जिसकी वजह से आपको थकावट रहेगी। दिन के दूसरे हिस्से में आपको आराम करने का पर्याप्त समय मिलेगा। आर्थिक तंगी के कारण आपकी किसी योजना में बाधा आ सकती है। ऐसे में आपको थोड़ी निराशा हो सकती है। अपनी सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 9
शुभ समय: दोपहर 2:30 से शाम 7:55 तक



Click it and Unblock the Notifications











