22 जनवरी राशिफल: आज इन राशियों के लिए दिन है शुभ, बनेंगे हर बिगड़े काम

आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और बनेंगे उनके बिगड़े काम, जानने के लिए पढें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज पूजा पाठ में आपका ज्यादा ध्यान रहेगा। आप किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। इससे आपको मानसिक शांति के साथ प्रसन्नता भी मिलेगी। कामकाज की बात करें तो अगर आप सफल होना चाहते हैं तो आपको अपने काम के प्रति थोड़ा और गंभीर होना पड़ेगा। नौकरीपेशा जातकों को आज किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। समय का ध्यान रखें। पैसों की स्थिति आज ठीक ठाक रहेगी। आज आप ऐसी जगह पैसा लगाने की कोशिश करेंगे जहां से आपको निश्चित रूप से फायदा मिलेगा। इस मामले में थोड़ा विलंब हो सकता है, आप जल्दबाजी करने से बचें। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। किसी घरेलू मुद्दे के सुलझने से आज आपको काफी राहत मिलेगी।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज आपकी सेहत एकदम बढ़िया रहेगी। आप तनावमुक्त और ऊर्जावान रहेंगे। आपको अपने अच्छे स्वास्थ्य का पूरा लाभ मिलेगा। आज आप अन्य दिनों की तुलना में अधिक मेहनत कर पाएंगे। कामकाज के मोर्चे पर आज आपको कोई अच्छा मौका मिल सकता है। अगर आप इस अवसर का लाभ उठाते हैं तो जल्द ही सफलता आपके कदम चूमेगी। यदि आप विद्यार्थी हैं तो आज पढ़ाई से आपका ध्यान भटक सकता है। इस समय यदि आपने लापरवाही की तो आपके सुंदर भविष्य का सपना अधूरा रह जाएगा। आप बेकार के मामलों से दूर रहें। पैसों की बात करें तो आज आप कुछ अधिक खर्च कर सकते हैं। मुमकिन है घर की साज सजावट में आप कुछ बदलाव करने की योजना बनाएं। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। आज जीवनसाथी के साथ आप अपने पुराने दिनों को याद करेंगे।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। मेहनत और लगन से किये हुए कार्यों के लिए आपको काफी तारीफे मिलेंगी। भविष्य में इसका उचित फल आपको जरूर मिलेगा। आप नौकरीपेशा हैं तो आज आपके वरिष्ठों से आपको कोई महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए निराशाजनक रह सकता है। हाल ही में आपने कोई निवेश किया था तो उसका उम्मीद के अनुसार फायदा न मिलने से आपका नुकसान हो सकता है। आज जहां से आपको धन प्राप्ति की उम्मीद थी वहां से भी आपको पैसा नहीं मिल पाएगा। आप धैर्य से काम लें क्योंकि आपकी इस समस्या का समाधान जल्द होगा। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। परिजनों के बीच आपसी तालमेल बिगड़ने से घर में आज कलह रह सकती है।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज का दिन आपके लिए बेहद रोमांटिक रहेगा। आप अपने पार्टनर के साथ अपनी पसंदीदा जगह पर घूमने के लिए जा सकते हैं। आज उनकी ओर से आपको कोई खास तोहफा मिल सकता है जो आपके दिल को छू लेगा। आप शादीशुदा हैं तो आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। मुमकिन है इससे आपके घर का माहौल काफी अच्छा हो जाएगा। यदि आज आप कोई निर्णय लेते हैं तो बेहतर होगा आप अपने दिल की सुनें, दूसरों से प्रभावित होकर कोई भी फैसला न लें तो बेहतर होगा। आपको खुद पर भरोसा रखने की जरूरत है। कामकाज के मोर्चे पर दिन अनुकूल रहेगा। अगर आपने नयी नौकरी के लिए आवेदन दिया है तो आज आपको सकारात्मक जवाब मिल सकता है। वहीं व्यापार करने वाले जातकों का रुका हुआ काम दोबारा शुरू हो सकता है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2:05 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज आप पैसों को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। आप महसूस करेंगे कि आपकी आमदनी वाकई कम है। आज आप अपनी आय बढ़ाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बना सकते हैं। इस मामले में आप अपने दोस्तों की भी मदद ले सकते हैं। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। परिजनों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। लंबे समय बाद आज आप अपने बच्चों के साथ कुछ मजेदार वक़्त बिताएंगे जिससे आपका तनाव कुछ कम हो जाएगा। जीवनसाथी के बर्ताव में आज रूखापन रहेगा। हो सकता है वे किसी बात को लेकर आपसे सहमत न हों। ऐसे में आपको गुस्से से नहीं बल्कि प्यार से काम लेने की जरूरत है। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों को आज समय का खास ध्यान रखना होगा। यदि आप दफ्तर लेट से पहुंचते हैं तो आज आपके बॉस का पारा चढ़ सकता है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 6

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 9:45 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पैसों के मामले में आपको सोच समझकर चलना होगा। आज आप व्यर्थ की चीजों पर कुछ ज्यादा ही खर्च कर सकते हैं। आप इसी तरह हाथ खोलकर खर्च करते रहेंगे तो आने वाले समय में आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। दफ्तर में आज आपके वरिष्ठ आपसे नाराज रहेंगे। हो सकता है वे आपके काम से संतुष्ट न हो। आप निराश होने की जगह और कड़ा परिश्रम करें ताकि आप उनकी शिकायत दूर कर सकें। यदि आप व्यापार करते हैं तो आज आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। इससे आपको काफी थकान होगी लेकिन परिणाम उम्मीद के अनुसार मिलने से आपको राहत मिलेगी। माता पिता आपकी समस्याओं को सुलझाने में आपकी मदद करेंगे। अपनों का साथ पाकर आपको काफी अच्छा महसूस होगा। सेहत से जुड़ी छोटी मोटी परेशानी हो सकती है। यदि आप अपना ख्याल रखेंगे तो इस तरह की दिक्कतों से आप बच सकते हैं।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 19

शुभ समय: प्रातः 5:15 से दोपहर 1 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज आपका पूरा ध्यान आपके काम पर होगा। आप अपने लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए जमकर मेहनत करेंगे। आप नौकरीपेशा हैं तो आप पर काम का बोझ अधिक रहेगा लेकिन आप अपनी सूझ बुझ से सभी काम समय पर निपटाने में सफल रहेंगे। व्यापार करने वाले जातकों को आज कोई बड़ा काम मिल सकता है। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए आपको कुछ और लोगों की मदद की जरूरत पड़ सकती है। पैसों के मामले में दिन ठीक ठाक रहेगा। यदि आप अपने तयशुदा बजट के अनुसार खर्च करते हैं तो आज आप कुछ ज्यादा बचत कर पाएंगे। माता पिता की सेहत अच्छी रहेगी और घर का माहौल भी शांत रहेगा। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी लेकिन आज आपको अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा। वे अपने काम में कुछ ज्यादा ही व्यस्त रह सकते हैं।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 7

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कामकाज की बात करें तो आज अचानक आप नौकरी बदलने का मन बना सकते हैं। हो सकता है आप अपनी वर्तमान नौकरी से संतुष्ट न हों लेकिन ऐसे मामलों में जल्दबाजी ठीक नहीं होती है। यदि फिर भी आपने मन बना लिया है तो सबसे पहले अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने का प्रयास करें ताकि आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिले। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। आपके व्यवसाय में आ रही बाधा आपकी चिंता बढ़ा देगी। इससे आपका छोटा मोटा नुकसान भी हो सकता है लेकिन आप हिम्मत न हारें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी लेकिन खर्च करते समय आपको सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

घर का वातावरण आज शांत रहेगा। परिजनों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आज आप किसी रिश्तेदार के यहां भी जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आप दोनों के प्रेम में वृद्धि होगी। आज संतान से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला आप ले सकते हैं। यदि आप व्यापार करते हैं तो हाल ही में आपके द्वारा निपटाए किसी छोटे से काम से आपको बड़ा फायदा मिलने के आसार हैं। नौकरीपेशा जातकों का दिन काफी व्यस्त रहेगा। आज आप किसी मीटिंग को लेकर तैयारियों में जुटे रहेंगे। जहां तक पैसों की बात है तो आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। हालांकि निवेश के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। सेहत का मामला आज बढ़िया रहेगा। आपकी मानसिक स्थिति संतुलित रहेगी क्योंकि आज आप तनाव से दूर रहेंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 35

शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 8:45 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आप विद्यार्थी हैं तो आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। यदि आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ रही है तो आपको अपने बड़ों, दोस्तों या गुरुजनों से मदद लेनी चाहिए। अपनी पढ़ाई के प्रति सचेत रहें और मन लगाकर पढ़ने की कोशिश करें। दफ्तर का माहौल आज काफी अच्छा रहेगा। यदि हाल ही में कोई महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया है तो आज उसके लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है। आपके वरिष्ठ और बॉस आपकी जमकर तारीफ करेंगे जिससे आपका उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप अहंकार जैसी नकारात्मक भावना से बचें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप अपना छोटा मोटा उधार चुकाने में सफल रहेंगे। घर में आज कुछ अशांति रहेगी। हो सकता है घरवाले आपके किसी फैसले से सहमत न रहें।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 4

शुभ समय: प्रातः 5:40 से दोपहर 12:45 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

दूसरों को खुश या प्रभावित करने के लिए कुछ न करें बल्कि आप वो करें जिससे आपको खुशी मिलती हो और जो आपके लिए अच्छा हो। इसके अलावा आपको खुद में बदलाव लाने की जरूरत है। आज का दिन आपके लिए काफी मजेदार रहेगा। आप दोस्तों और परिवार के साथ काफी अच्छा समय बिताएंगे। काफी दिनों से आप अपने काम में इतने व्यस्त थे कि आपको स्वयं के लिए समय नहीं मिल पा रहा था लेकिन आज का दिन आपके लिए मनोरंजन से भरपूर रहेगा। शौक मौज पर आज आप कुछ ज्यादा ही पैसे खर्च कर सकते हैं। रोमांटिक लाइफ में प्यार ही प्यार रहेगा। आज आपके पार्टनर की कोई बात आपका दिल जीत लेगी। उनकी अच्छाई देखकर आप खुद को भाग्यशाली समझेंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: हल्का गुलाबी

शुभ अंक: 21

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज आप बिना किसी वजह के उदास महसूस कर सकते हैं। बेहतर होगा आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ कुछ वक्त बिताएं। आप चाहें तो अपने मन की बात किसी से शेयर कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज कुछ अच्छा देखने को मिल सकता है। आज आप किसी रचनात्मक प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं, आपको काफी अच्छा अनुभव होगा। साथ ही वरिष्ठों के सहयोग से आपको जबरदस्त सफलता मिलने की संभावना है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आज का दिन निवेश के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। जीवनसाथी का व्यवहार आज आपके प्रति कुछ अच्छा नहीं रहेगा। अगर आप भी उग्र होंगे तो बात बहुत आगे बढ़ सकती हैं। रिश्तेदारों से कुछ तनाव मिल सकता है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 17

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से रात्रि 9 बजे तक

Desktop Bottom Promotion