Latest Updates
-
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासू मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास
24 दिसंबर राशिफल: जानें आज क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे
क्या आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अपना दिमाग शांत रखें और अपने कार्यों पर ध्यान दें। वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ अपना तालमेल बेहतर करने का प्रयास करें। व्यापारी अगर बड़ा निवेश करने की सोच रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आपका गुस्सैल स्वभाव आज घर में कलह की वजह बन सकता है। बेहतर होगा आप अपने शब्दों का प्रयोग संभलकर कर करें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। पैसों का लेन देन करते समय सावधानी बरतें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज सिर दर्द और अनिद्रा की शिकायत हो सकती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 15
शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम रात्रि 10:10 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अगर आप अपने पिता के व्यापार से जुड़े हैं तो व्यापारिक मामलों में कोई भी फैसला लेने से पहले अपने पिता की सलाह जरूर लें। इसका अच्छा फायदा मिलेगा। अगर आप अपना कारोबार बढ़ाने की सोच रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आप कठिन से कठिन कार्य भी सरलता से पूरा कर पाएंगे। वहीं दूसरी ओर अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन मौज मस्ती में गुजरेगा। शाम को अचानक घर पर मेहमानों का आना हो सकता है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 31
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
भावनात्मक रूप से आज आप कुछ कमजोर महसूस करेंगे। छोटी छोटी बातें आपके दिल को ठेस पहुंचा सकती है। आपको खुद को मजबूत रखना होगा। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है इसलिए इस तरह की बातों में इसे नष्ट न करें। मेहनत करें और आगे बढ़े। अगर आप नौकरी करते हैं और अपनी वर्तमान नौकरी से संतुष्ट नहीं हैं तो दूसरी नौकरी के आवेदन के लिए यह सही समय है। वहीं व्यापारियों को आज बड़ी राहत मिल सकती है। यदि आपका धन लंबे समय से कहीं अटका है तो आज उसकी प्राप्ति की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ आज आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। मुमकिन है वे आपकी किसी बात से सहमत न रहें। सेहत के लिहाज से आज का दिन मिलाजुला रहेगा। लापरवाही आपकी तकलीफ बढ़ा सकती है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: प्रातः 6:45 से दोपहर 2:25 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आर्थिक मोर्चे पर दिन राहत भरा साबित होगा। पैसों को लेकर यदि कुछ समय से आप चिंतित चल रहे हैं तो आज आपको कुछ राहत मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों के वेतन में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। व्यापारियों को भी अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। आपको अपने बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास रहेगा। आपके प्रिय आज बहुत ही रोमांटिक मूड में रहेंगे। सेहत को लेकर आपकी समस्याएं बढ़ती नजर आ रही है। आप अपना ध्यान रखें।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आप विद्यार्थी हैं और आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ रही है तो आज मित्रों और गुरुजनों की मदद से आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है। आप मन लगाकर पढ़ाई कर पाएंगे। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन शुभ रहेगा। दफ्तर में आपके कार्यों को खूब सराहा जाएगा। आपके बॉस आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। अगर आप व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज आपकी यह योजना आगे बढ़ सकती है। आपकी आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। अपनों के साथ समय बिताकर आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा और वे आपके हर फैसले का समर्थन करेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
दफ्तर में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको कुछ अतिरिक्त कार्य सौंपे जा सकता है। ऐसे में काम का बोझ बढ़ने से आप काफी तनाव महसूस करेंगे। इस समय आपको मेहनत करने से पीछे नहीं हटना चाहिए। वहीं व्यापारियों को जल्दबाजी में बड़े फैसले लेने से बचना होगा। अगर आप खुदरा व्यापारी हैं तो आज आपको ठीक-ठाक फायदा हो सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही खर्चीला रहेगा। अचानक कोई बड़ा खर्चा हो सकता है। आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपना बजट पहले ही तैयार कर लें। घर का माहौल शांत रहेगा। परिजनों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आपकी शारीरिक थकान आज बढ़ सकती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
पैसों के मामले में आपको अच्छे फल की प्राप्ति हो सकती है। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है और धन प्राप्ति का योग बन रहा है। अगर आप किसी पुराने कर्ज से परेशान हैं तो जल्द ही आपको इस परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। घर के वातावरण में कुछ बदलाव आ सकता है। यदि बड़े भाई या पिता के साथ आपका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है तो आज आप सारी गलतफहमियां दूर करने का प्रयास करें, आपको सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को आज कोई शुभ सूचना मिल सकती है। दफ्तर में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको कोई नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। आज जीवनसाथी के साथ आपको ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा। मुमकिन है वे आपसे कुछ रूखा व्यवहार करें।
शुभ रंग: गहरा गुलाबी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 5:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज आप अपने अधूरे कार्य को पूरा करें न कि उसे कल के लिए टालें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन कुछ खास नहीं है। खर्चों में इजाफा होने के साथ अचानक धन हानि होने की संभावना है इसलिए पैसों से जुड़े मामलों में सोच समझकर फैसला लें। अगर बात आपके वैवाहिक जीवन की करें तो अपने जीवनसाथी को थोड़ा ज़्यादा समय दें। इससे आपकी शादीशुदा जिंदगी की गाड़ी पटरी पर चलेगी। साथ ही एक दूसरे के साथ वक़्त बिताने से आपका रिश्ता भी मज़बूत होगा। कामकाज में चली आ रही लम्बे समय से आपकी किसी परेशानी का आज आपको समाधान मिल सकता है। घर में शांति का माहौल बना रहेगा और घर के सदस्यों में एकजुटता व सौहार्द की भावना जागृत होगी। स्वास्थ्य का मामला ठीक रहेगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 38
शुभ समय: सुबह 8:55 से दोपहर 2:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आलस्य से बचें और खुद को तरोताजा रखने की कोशिश करें। आप रोजाना सुबह खुली हवा में सैर करें। योग और ध्यान भी आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। अगर आज आप यात्रा करने वाले हैं तो आपको इससे बचने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आप कोई बड़ा खर्चा कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के कार्यों में आज कई बाधाएं आ सकती है लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप धैर्य का दामन थामे रहें। जल्द ही आपकी सारी समस्याएं दूर होंगी। अगर आप व्यापार करते हैं तो अपने ग्राहकों से बातचीत करते समय तोलमोल कर अपने शब्दों का प्रयोग करें अन्यथा आपके बिगड़े हुए बोल आपके नुकसान की वजह बन सकते हैं।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 29
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
दफ्तर में अगर आप अपने सहकर्मियों के साथ मिलजुल कर काम करेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। सभी के साथ अपना बर्ताव ठीक रखें और टकराव से बचें। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो आज आपके पार्टनर की सलाह से आपका बिगड़ा हुआ कार्य बन सकता है। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। हालांकि घरेलू खर्चे कुछ बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी की बातों को नजरअंदाज न करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। अगर आप पहले से बीमार चल रहे हैं तो आप समय पर अपनी दवाइयां लेते रहें।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 3
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आपको अपने स्वभाव में बदलाव लाने की जरूरत है। आपका जिद्दी स्वभाव आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। बात करते समय आपको अपने शब्दों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। दफ्तर के कार्यों में जल्दबाजी करने से बचें अन्यथा आज आपके कार्य बिगड़ सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों की बातों को नजरअंदाज करने की गलती न करें। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज लाभ हो सकता है। अगर आपका काम लोहे का है तो आपको आर्थिक फायदा मिलने की संभावना है। कामकाज की टेंशन घर पर न लाएं। इससे आपके घर का वातावरण बिगड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। सेहत की बात करें तो इस समय आपको अपनी इम्युनिटी को मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 10 बजे से रात्रि 8:45 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
दफ्तर में काम का बोझ आप पर बढ़ सकता है। अपने पेंडिंग कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करें अन्यथा वरिष्ठ अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। व्यापारियों के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आज आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। हो सकता है आज आपको परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का अवसर प्राप्त न हो। आज आपके माता-पिता आपसे जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। संतान से जुड़ी कोई चिंता दूर हो सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप किसी दर्द से परेशान रहेंगे।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 22
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











