Latest Updates
-
Eid Chand Raat 2026: दिखा ईद का चांद, अपनों को भेजें ये चुनिंदा उर्दू शायरी और मुबारकबाद संदेश -
Chaitra Navratri 2026 Puja Time: कब है पूजा व घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, जानें नारियल की सही दिशा -
EId Chand Raat 2026 Saudi Arabia Live: कब दिखेगा ईद का चांद, जानें कब मनाई जाएगी ईद -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes in Sanskrit: संस्कृत श्लोकों और मंत्रों के साथ दें नववर्ष की शुभकामना -
Navreh Special Lunch: घर पर ऐसे बनाएं कश्मीरी स्टाइल तहर और नदरू यखनी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे सब -
Eid-Ul-Fitar 2026: क्या घर में पढ़ी जा सकती है ईद की नमाज? औरतों के लिए क्या हैं शरीयत के नियम -
Navreh 2026 Wishes: 'नवरेह पोस्त त मुबारक!' कश्मीरी दोस्तों को इन खास संदेशों से दें नए साल की बधाई -
Hindu Nav Varsh 2026 Predication: 60 साल बाद लौटा 'रौद्र संवत्सर', दुनिया के लिए 5 डरावनी भविष्यवाणी -
Navratri 2026 Kalash Sthapana: शुभ फल के लिए कलश में क्या डालें? जानें डॉ. वाई राखी के अचूक उपाय -
Chaitra Amavasya आज, पितरों को जल देने और दान-पुण्य के लिए नोट कर लें शुभ मुहूर्त
26 दिसंबर राशिफल: इस साल का आखिरी शनिवार कैसा रहेगा आपके लिए
क्या है आज आपके भाग्य में बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। किसी पुरानी अटकी हुई योजना को दोबारा शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और इसका पूरा फायदा आपको मिलेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो किसी पुराने व्यवसायिक संपर्क से आपको अच्छा फायदा हो सकता है। आप कोई बड़ी डील पक्की कर सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा जातकों को अपने बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। यदि दफ्तर में आपको कोई समस्या हो रही है तो बॉस की मदद से आपकी यह परेशानी दूर होगी। आर्थिक मोर्चे पर आपको अच्छा परिणाम नहीं मिल पाएगा। पैसों की कमी के कारण आपकी चिंता बढ़ सकती है। सेहत का मामला आज कुछ ठीक नही रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 8:35 से दोपहर 2 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा और आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। आज परिजनों के साथ दिन बहुत ही मजेदार बीतेगा। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। लम्बे समय से किसी बात को लेकर यदि आप चिंतित हैं तो आज आपकी चिंता खत्म होती नज़र आ रही है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आप काफी एक्टिव और पॉजिटिव रहेंगे और अपने काम पर भी पूरा ध्यान देंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। पैसों की बात करें तो आपका बजट संतुलित रहेगा। आज धन प्राप्ति का भी योग बन रहा है। तनाव कम होने से आप मानसिक और शारीरिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 9
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
पैसों को लेकर आप कुछ चिंतित रहेंगे। आपका कोई आर्थिक प्रयास विफल होने से आपको काफी निराशा हो सकती है। हालांकि सही समय आने पर चीजें अपने आप ही ठीक हो जाएगी इसलिए आप ज्यादा परेशान न हों। निजी जीवन की बात करें तो आज जीवनसाथी का मूड बहुत बढ़िया रहेगा। आपको एक दूसरे के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका भी मिलेगा। आपके बीच कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर चर्चा भी हो सकती है। कामकाज को लेकर आज अधिक भागदौड़ रहेगी। नौकरी हो या व्यापार आपको काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करनी होगी।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अपने सारे तनाव भूल कर इस दिन का भरपूर आनंद उठाएं। यदि आप घर पर बोर हो रहे हैं तो कोई अच्छी किताब पढ़ें या फिर अपनी मनपसंद मूवी देखें। इससे आपकी दिमागी कसरत भी हो जाएगी। परिवारिक जीवन मे सुख और शांति रहेगी। परिजनों के साथ संबंध प्रगाढ़ होगा। भाई बहन का पूरा सहयोग मिलेगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे। कामकाज को लेकर चल रहा आपका कोई प्रयास सफल हो सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। कपड़े के व्यापारियों को बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: हल्का लाल
शुभ अंक: 45
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
खुद को तरोताजा रखने के लिए आपको काम के साथ पर्याप्त आराम भी करना चाहिए। बेहतर होगा आज आप खुद के लिए भी कुछ समय निकालें। इससे आपकी सारी थकान दूर हो जाएगी। नौकरी हो या व्यापार आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आप अपनी मेहनत और बुद्धि के बल पर सफलता प्राप्त करेंगे। पैसों से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आ सकता है। परिवार में तनाव रहेगा। परिजनों के बीच आपसी मनमुटाव बढ़ सकता है। आपको शांति से मामले को सुलझाना होगा अन्यथा बात बढ़ सकती है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 15
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अगर आप अपनी सामाजिक छवि को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो लोगों के साथ मेलजोल बढ़ाएं। सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लें। आज आपको किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है लेकिन इससे आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आपकी यह समस्या अस्थायी है। पैसों की बात करें तो आज आप केवल जरूरी चीजों पर ही पैसा खर्च करेंगे तो आपके लिए अच्छा होगा। यदि घर में कोई बीमार है तो उनके स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा जातक काफी व्यस्त रहेंगे। काम का बोझ बढ़ सकता है। अगर आप शांत दिमाग और बेहतर योजना के अनुसार अपने काम पूरे करेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। परिवार के साथ दिन आनंद में बीतेगा। सेहत की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 39
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2:25 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं। किसी बात को लेकर आप काफी तनाव में रहेंगे। बेहतर होगा आप अपने मन की बात अपनों से शेयर करें। हो सकता है आपकी परेशानी दूर हो जाए। इस समय आपको धैर्य से कम लेना होगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों का प्यार और सहयोग आपको मिलेगा। अगर आप व्यापार करते हैं और कोई बड़ा काम करने की सोच रहे हैं तो उचित समय आने पर आपकी योजना आगे बढ़ सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों का दिन कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेगा। आज आपको एक साथ कई काम निपटाने पड़ सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक ठाक रहेगी। स्वास्थ्य का मामला सामान्य रहेगा। हालांकि मानसिक उथल पुथल के कारण आप थोड़ा सुस्त महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 30
शुभ समय: प्रातः 4:55 से सुबह 11 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहेगा। मन शांत रहेगा और आप खुशी का अनुभव करेंगे। वैवाहिक जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा। आप अपने प्रिय की खुशी का पूरा ध्यान रखेंगे। विद्यार्थियों को आज बड़ी राहत मिलेगी। आपकी शिक्षा में आ रही बाधा आज दूर हो सकती है। इससे आप मन लगाकर पढ़ाई कर पाएंगे। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में अपना पूरा ध्यान काम पर लगाने की सलाह दी जाती है। सहकर्मियों की कमियां निकालने से बचें। बड़े व्यापारियों को आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। सेहत के प्रति लापरवाही न करें खासतौर पर इस फैली हुई वैश्विक महामारी के प्रति आप अधिक अलर्ट रहें।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 29
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 8:45 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज का दिन आपके लिए बेहद रोमांचक रहेगा। आप काफी अच्छे मूड में और उत्साहित रहेंगे। आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। ये आपके लिए बहुत ही बढ़िया अनुभव रहेगा। जीवनसाथी के साथ कुछ अनबन हो सकती है लेकिन शाम तक सब कुछ सामान्य हो जाएगा। दोस्तों के साथ हंसी मजाक मर्यादा में रहकर ही करें अन्यथा अनजाने में आज आप दूसरों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि जोश में आकर ज्यादा खर्च न ही करें तो बेहतर होगा। व्यापारी वर्ग को आज अच्छी सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आप हरी सब्जियों के साथ ताजा फलों का भी सेवन रोजाना करें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 36
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में लंबित कार्यों को पूरा करना ही आपका लक्ष्य होना चाहिए अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। अगर आप बेरोजगार हैं और रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो आपकी तलाश खत्म हो सकती है। वहीं व्यापारियों को आज कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचना होगा। आज अटके हुए कार्यों को लेकर आप कुछ तनाव में रहेंगे। विद्यार्थियों को इस समय का भरपूर लाभ उठाना चाहिए। आलस्य बिल्कुल न करें बल्कि पढ़ाई पर अधिक ध्यान दें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आज आप पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य कर सकते हैं। सेहत की बात करें तो आज गले से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 9
शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 12 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। आपका अधिकांश समय सोशल मीडिया पर बीत सकता है। ध्यान रहे इस प्लेटफार्म का आप सही उपयोग करें। ऐसा कोई काम न करें जिससे आप विवादों में घिर जाए। वैवाहिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। आपको अपनी शादीशुदा जिंदगी पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अगर आप प्यार से काम लेंगे तो बिगड़ी बात संभल सकती है। आर्थिक मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। आज आप अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करेंगे। आपकी सेहत की बात करें तो आपको मांसपेशियों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 20
शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 10:10 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज आप अपने पारिवारिक जीवन पर अधिक ध्यान देंगे। यदि घर के किसी सदस्य के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो आज आप अपनी ओर से पहल कर सकते हैं। आपके बीच का तनाव कुछ कम हो सकता है। पैसों की बात करें तो यदि आपने किसी को उधार दिया है तो आपका पैसा आपको वापस मिल सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा रखने की जरूरत है। आज वे आपको जो भी काम सौंपे उसे पूरी मेहनत और लगन से पूरा करने की कोशिश करें। व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आप अपने कारोबार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी आज ले सकते हैं। सेहत की बात करें तो आज दांतों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है। बेहतर होगा आप साफ सफाई का ध्यान रखें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











