Latest Updates
-
Grahan in April 2026: अप्रैल में ग्रहण है या नहीं? नोट कर लें साल के सभी सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण की तारीख -
पाचन से लेकर जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने तक, जानें अर्ध मत्स्येन्द्रासन के फायदे और अभ्यास का सही तरीका -
Vastu Tips: घर में कपूर के साथ मिलाकर जलाएं ये दो चीजें, दूर होगी नकारात्मक ऊर्जा और मिलेगा सुकून -
Real vs Fake Watermelon: कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी तरबूज? इन आसान तरीकों से करें असली और नकली की पहचान -
Pana Sankranti 2026: आज ओडिशा में मनाई जा रही है पना संक्रांति, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sun Gochar 2026: 14 अप्रैल को मेष राशि में प्रवेश करेंगे सूर्य, जानें सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा -
Ambedkar Jayanti 2026 Wishes: बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Baisakhi 2026 Wishes: आई है बैसाखी खुशियों के साथ...इन संदेशों के जरिए अपनों को दें बैसाखी की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 14 April 2026: द्वादशी पर बन रहा है शुभ 'शुक्ल योग', जानें सभी 12 राशियों का हाल -
गर्मियों में नारियल पानी क्यों पीना चाहिए? ये 5 फायदे जानकर आज ही करेंगे डाइट में शामिल
26 फरवरी राशिफल: पैसों के मामले में आज ये राशियां रहेंगी बेहद लकी
अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से जानिये अपने दिन भर में होने वाली हर शुभ अशुभ घटनाओं के बारे में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18)
कामकाज के मोर्चे पर कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। यदि आप कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो आज आपका कोई प्रयास विफल हो सकता है जिससे आप काफी निराश रहेंगे। आप कोई आर्थिक लेन देन करने वाले हैं तो आज आपको सावधान रहना होगा अन्यथा आपके साथ धोखा हो सकता है। यदि आपकी लव लाइफ में कोई समस्या आ रही है तो अपने पार्टनर से बातचीत के द्वारा इस परेशानी को दूर करने का प्रयास करें। चुप रहकर आप गलतफहमियां और बढ़ा रहे हैं। मुमकिन है आज आपके पार्टनर आपकी बात को समझेंगे। शादीशुदा जोड़ों को भी अपने वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनाए रखने के लिए एक दूसरे पर अपना भरोसा मजबूत करना होगा। हर बात पर आप दोनों की तकरार होने से आपका रिश्ता कमजोर हो रहा है। ज्यादा तनाव के कारण आपकी सेहत भी ठीक नहीं रहेगी। कुलमिलाकर आज का दिन आपके लिए कठिन रहने वाला है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आप मौज मस्ती के मूड में हैं तो आज का दिन इसके लिए ठीक नहीं है क्योंकि कुछ महत्वपूर्ण कार्य हैं जिन्हें आपको आज ही निपटाने होंगे। अपने काम को नजरअंदाज करना आपके लिए किसी भी लिहाज से ठीक नहीं है। आज अपने काम पर ही फोकस करें। विद्यार्थियों को कुछ परेशानी हो सकती है। पढ़ाई में आपका मन नहीं लगेगा। यदि आप बोझिल महसूस कर रहे हैं तो आपको एक छोटे ब्रेक की जरूरत है। कुछ समय दोस्तों के साथ बिताएं। आप ध्यान का भी सहारा लें, इससे निश्चितरूप से आपको फायदा मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आज शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा। आप किसी परेशानी में फंसते हैं तो अपने कौशल का उपयोग कर आप बच सकते हैं। आज के दिन आपको बेहद सावधानी बरतनी होगी खासतौर पर वाहन का प्रयोग संभलकर करें।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 37
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 7:55 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज काम की थकान आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है, बेहतर होगा आप पर्याप्त आराम करें। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन की परेशानियां आज हल होती नजर आ रही हैं। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव खत्म होगा और आज वे आपके साथ बड़े प्यार से पेश आएंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। आपकी आमदनी में वृद्धि संभव है। दफ्तर में आज बेवजह किसी से आपका विवाद हो सकता है। आप ऐसी परिस्थिति से बचने का प्रयास करें और अपने काम पर ध्यान दें। कोर्ट कचहरी के मामलों के लिए दिन अनुकूल है। आपको सफलता मिल सकती है। आज अपने गुस्से पर काबू रखें और कुछ ऐसा करने से बचें जिसकी वजह से आपको भविष्य में पछताना पड़े।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 7:55 से 11:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन रोमांस से भरा है। आप अपने पार्टनर की मनपसंद जगह पर घूमने फिरने भरपूर आनंद उठाएंगे। आज आप अपने साथी को तोहफा भी दे सकते हैं। वहीं शादीशुदा जोड़ों को अपने नीरस जीवन में कुछ रंग भरने की जरूरत है। आप दोनों को एक दूसरे के साथ ज्यादा समय बिताना चाहिए। आपको एक दूसरे को फिर से समझना होगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं है। आर्थिक समस्याएं बढ़ती नजर आ रही है। कोई बड़ा आर्थिक फैसला लेने के लिए समय अनुकूल नहीं है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहेगा। आपके पास काम ज्यादा होगा और समय कम, ऐसे में आपका तनाव बढ़ सकता है। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 13
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 12:25 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज आपका प्रेम जीवन आपकी प्राथमिकता होगी। लंबे समय से अगर आपको अपने पार्टनर के साथ पर्याप्त समय बिताने का मौका नहीं मिल पा रहा था तो आज आप उनसे मिलकर इस दिन का खूब आनंद उठाएंगे। साथ ही उनके सारे गिले शिकवे भी दूर करेंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा निराशाजनक रहेगा। यदि आप प्रमोशन की उम्मीद लगाए बैठे हैं और आपको उम्मीद है कि आपके बॉस आज कोई फैसल लेंगे तो आपको अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। पैसों के मामले में आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। आपकी आमदनी बढ़ने की प्रबल संभावना है। अगर आप किसी मुसीबत में फंस जाते हैं तो ऐसी स्थिति में आपको अपनों की मदद लेनी चाहिए।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 9
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। अचानक खर्चों में वृद्धि आपका बजट बिगाड़ देगा। साथ ही उधार दिया हुआ पैसा जो आज वापस मिलने की उम्मीद थी वो न मिल पाने से आपका तनाव बढ़ जाएगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको बेहतर परिणाम मिल सकता है। आपके लगातार चल रहे प्रयास रंग लाएंगे और आपकी उन्नति होगी। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आप अपनी सूझबुझ से कुछ घरेलू समस्याएं सुलझाने में कामयाब रहेंगे। दांपत्य जीवन में स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण रहेगी। जीवनसाथी से आपकी नोकझोंक हो सकती है जिससे वे आपसे काफी नाराज रहेंगे। ऐसे में आपको उन्हें प्यार से मनाने की कोशिश करनी चाहिए। आज स्वास्थ्य का मामला ठीक रहेगा।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 2
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
नौकरीपेशा जातकों को आज अपने काम में रफ़्तार बनाकर रखनी होगी। साथ ही महत्वपूर्ण कार्यों को बहुत ही सावधानी से करना होगा। व्यापार से जुड़े जातकों के आज सभी कार्य पूरे होंगे और लाभ भी मिलेगा। आप शेयर बाजार में निवेश करेंगे तो फायदा मिल सकता है। आपके दांपत्य जीवन की बात करें तो आज जीवनसाथी का रवैया आपको कुछ परेशान कर सकता है। बातचीत में उनकी बेरुखी आपको उदास कर सकती है। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन काफी लाभदायक रहेगा। आज आप अतिरिक्त धन कमाने में सफल रहेंगे। आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, हद से ज्यादा भावुक होना ठीक नहीं है। इस समय आपको दिल से ज्यादा दिमाग से काम लेने की जरूरत है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
कार्यक्षेत्र में आज आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का कोई मौका मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया साबित होगा। बेहतर होगा आप इस मौके को हाथ से जाने न दें और अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। आप आर्थिक रूप से परेशान चल रहे हैं तो आज आपकी परिस्थिति में सुधार आने की संभावना है। किसी छोटे से काम से आपको वित्तीय लाभ मिल सकता है जो आपकी उम्मीद से ज्यादा हो। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कोई बड़ी सफलता मिलने का योग बन रहा है। यदि आप विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं तो आपके वीज़ा या पासपोर्ट बनने में आ रही बाधा आज दूर हो सकती है। लव पार्टनर के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: हल्का पीला
शुभ अंक: 9
शुभ समय: प्रातः 4:40 से दोपहर 3 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर बात आपकी सेहत की करें तो आज का दिन सामान्य रहेगा लेकिन आपको हल्का फुल्का व्यायाम प्रतिदिन करना चाहिए इससे आप फुर्तीले रहेंगे। पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। अचानक कोई खुशखबरी आपको मिल सकती है जिससे घर का वातावरण और भी बढ़िया हो जाएगा। माता पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। पिछले कुछ समय से आपके जीवनसाथी व्यस्त चल रहे थे और आपकी ओर ध्यान नहीं दे पा रहे थे तो आज का दिन आपके लिए कुछ बढ़िया गुजरने वाला है। आज घर पर ही आपके प्रिय आपके लिए कोई सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार संभव है। वित्तीय मुनाफा मिल सकता है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 14
शुभ समय: दोपहर 1 से 3 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
कामकाज को लेकर आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। आप नौकरीपेशा हैं तो आपके बॉस आपको कुछ नई जिम्मेदारियां दे सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर घर के कुछ गंभीर और उलझे हुए मसलों का हल ढूंढने की कोशिश करेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। यदि पैसों की वजह से आपका कोई काम अधर में लटका हुआ है तो उसे पूरा करने के लिए दिन अच्छा है। रोमांटिक लाइफ में आज आपको थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। अपने पार्टनर के साथ बेवजह की बहस करने से बचें। आप विद्यार्थी हैं तो आपको अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करने की जरूरत है। इस समय आपको पूरी एकग्रता और मेहनत के साथ पढ़ाई करनी चाहिए तभी आपको इच्छित परिणाम की प्राप्ति होगी।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 3:15 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आर्थिक मोर्चे पर दिन कुछ खास नहीं है। आज आपका आर्थिक प्रयास विफल हो सकता है और आज मिलने वाला मुनाफा भी टल सकता है। हालांकि आप उम्मीद का दामन थामे रहें, जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख कर सकती हैं। साथ ही दूसरों को खुश करने के लिए खर्च न ही करें तो बेहतर होगा। जीवनसाथी के साथ आज का दिन अच्छा बीतेगा। उनके प्रेम और सहयोग से मुश्किल हालात में भी आपको राहत मिलेगी। ज्यादा चिंता शारीरिक और मानसिक दोनों रूपों से आपके लिए ठीक नहीं है इसलिए आपको इससे बचना होगा। पारिवारिक जीवन में सब कुछ सामान्य रहेगा। आपके माता पिता का स्वास्थ एकदम बढ़िया रहेगा। आज अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 8
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 10:10 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
वैवाहिक जीवन में अशांति रहेगी। आज जीवनसाथी का मिजाज कुछ ठीक नहीं रहेगा। हो सकता है आपकी ओर से उन्हें उम्मीद के मुताबिक सहयोग न मिल पा रहा हो और ये उनकी झुंझलाहट की वजह हो। आपके काम की बात करें तो आपकी ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा जिसका असर आपके काम पर देखने को मिलेगा। आप अपने वरिष्ठों की उम्मीद पर खरा उतरेंगे और अपने लाजवाब काम से उनका दिल भी जीत लेंगे। दोस्तों के साथ हंसी ख़ुशी में आपका अधिकांश समय बीतेगा जिससे आप मानसिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे। आज आप शत्रु पक्ष पर हावी रहेंगे और आपके विरोधी परास्त होंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपको मिलाजुला परिणाम दे सकता है। आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो आपको किसी भी तरह कि आर्थिक समस्या नहीं आएगी।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 4
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 4 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











