Latest Updates
-
Eid Chand Raat 2026: दिखा ईद का चांद, अपनों को भेजें ये चुनिंदा उर्दू शायरी और मुबारकबाद संदेश -
Chaitra Navratri 2026 Puja Time: कब है पूजा व घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, जानें नारियल की सही दिशा -
EId Chand Raat 2026 Saudi Arabia Live: कब दिखेगा ईद का चांद, जानें कब मनाई जाएगी ईद -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes in Sanskrit: संस्कृत श्लोकों और मंत्रों के साथ दें नववर्ष की शुभकामना -
Navreh Special Lunch: घर पर ऐसे बनाएं कश्मीरी स्टाइल तहर और नदरू यखनी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे सब -
Eid-Ul-Fitar 2026: क्या घर में पढ़ी जा सकती है ईद की नमाज? औरतों के लिए क्या हैं शरीयत के नियम -
Navreh 2026 Wishes: 'नवरेह पोस्त त मुबारक!' कश्मीरी दोस्तों को इन खास संदेशों से दें नए साल की बधाई -
Hindu Nav Varsh 2026 Predication: 60 साल बाद लौटा 'रौद्र संवत्सर', दुनिया के लिए 5 डरावनी भविष्यवाणी -
Navratri 2026 Kalash Sthapana: शुभ फल के लिए कलश में क्या डालें? जानें डॉ. वाई राखी के अचूक उपाय -
Chaitra Amavasya आज, पितरों को जल देने और दान-पुण्य के लिए नोट कर लें शुभ मुहूर्त
26 जनवरी राशिफल: इन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, पूरे होंगे हर काम
कैसा रहेगा आपका आज का दिन अगर आप जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने जीवन से जुड़े हर क्षेत्र की जानकारी मिलेगी।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
मानसिक परेशानियां कुछ कम होने से आज आपको राहत मिलेगी। पैसों को लेकर चल रही समस्या का आज समाधान हो जाएगा। मुमकिन है आपको किसी से वित्तीय सहायता मिले। कुछ समय से आप स्वयं पर ध्यान नहीं दे पा रहे थे लेकिन आज आप अपने लिए भी समय निकालेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। यदि आपका कोई काम किसी वजह से अटक रहा है तो आज आपके वरिष्ठों की मदद से वह पूरा हो जाएगा। व्यापार से जुड़ी यात्रा बहुत ही लाभदायक रहेगी। यदि आप सिंगल हैं तो प्रेम प्रस्ताव मिलने का योग बन रहा है। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत बना रहेगा। सेहत को लेकर ज्यादा चिंता न करें, आज किसी तरह की समस्या नहीं होगी।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 19
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। यदि आप अपने परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने का योग बन रहा है। उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए विदेश जाने के इच्छुक विद्यार्थियों को किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। नौकरी और व्यवसाय दोनों में उम्मीद के अनुसार ही परिणाम मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को सहकर्मियों के साथ अपना तालमेल और भी अच्छा करने की जरूरत है। परिजनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे लेकिन वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा। जीवनसाथी के स्वभाव में क्रोध और चिड़चिड़ापन रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहेगा। आमदनी आपकी ठीक रहेगी लेकिन आज मिलने वाला आर्थिक मुनाफा टल सकता है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 32
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 10:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
काम का बोझ अधिक रहने से आज का दिन काफी भागदौड़ भरा रह सकता है। आज आपके वरिष्ठ और बॉस आपके काम से ज्यादा खुश नहीं रहेंगे। आपको अपने काम पर एकाग्रता बनाकर रखनी होगी तभी आप अपना सर्वश्रेष्ठ दे पाएंगे। आज की व्यस्त दिनचर्या के कारण आप अपने पारिवारिक जीवन की ओर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। अगर आप अपनी मानसिक शांति बनाए रखना चाहते हैं तो जरूरत से ज्यादा चिंता करने से बचें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी लेकिन अनावश्यक खर्च होने से आपका बजट गड़बड़ हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जोड़ियां स्वर्ग में बनती हैं और आज आप यह बात भली भांति समझ पाएंगे। मुश्किल घड़ी में आपके जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग आपको राहत महसूस कराएगा। सेहतमंद रहने के लिए आपका समय पर भोजन करना बहुत जरूरी है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6
शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 6:15 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कोर्ट कचहरी का कोई पुराना मामला आज सुलझ जाएगा और परिणाम आपके हित में आएगा। इससे आपको कोई बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है। यदि आज आप अपने सभी काम योजना अनुसार करेंगे तो निश्चितरूप से आपको सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। पिछले कुछ समय से आपके बॉस या दूसरे उच्च अधिकारी आपके काम को लेकर असंतुष्ट चल रहे थे लेकिन आपकी लगतार कोशिशें और आपके काम करने के तरीके में सुधार आज आपके प्रति उनकी सोच को बदल देगी। व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा फायदा मिलने की संभावना है। आर्थिक मोर्चे पर दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आज बच्चों के लिए आप जमकर खरीदारी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ विवादों की लंबी कड़ी के बाद आप दोनों के रिश्ते में सुधार आएगा। आज आप दोनों एक दूसरे के साथ पर्याप्त समय भी बिता सकते हैं।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 41
शुभ समय: सुबह 9:55 से दोपहर 12:05 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज का दिन आपके लिए सुकून भरा रहेगा। मन शांत और आपके स्वभाव में भी विनम्रता रहेगी। आज आपको कुछ नया करने की प्रेरणा मिलेगी। करियर के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा लेकिन आपको मेहनत जारी रखनी होगी। आपके दांपत्य जीवन की बात करें तो आपको अहंकार का त्याग करना होगा। साथ ही जीवनसाथी पर किसी तरह का दबाव बनाने से भी आपको बचना होगा। प्रेम जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। आर्थिक मोर्चे पर भी आज आप सफल रहेंगे। आय में वृद्धि संभव है क्योंकि पैसा कमाने का कोई अच्छा मौका आपको मिल सकता है। स्वास्थ्य को लेकर कोई विशेष चिंता की बात नहीं है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 3
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज पैसा कमाने के आपके रास्ते में कई सारी अड़चनें आएंगी जिससे आपको निराशा हो सकती है। वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी से तर्क-वितर्क से बचें, नहीं तो आज का आपका दिन पूरी तरह से व्यर्थ चला जाएगा। बच्चों को अनुशासित रखने की आवश्यकता है। घर के सदस्यों के बीच अनबन रहेगी लेकिन आपकी माता का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। व्यवसाय से जुड़े जातकों को आज छोटी सी यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आपकी किसी खास और महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। क्रोध और अहंकार से बचने की कोशिश करें। अपनी वाणी पर भी संयम रखें, नहीं तो आप विवादों में घिरे रहेंगे। शाम को कोई शुभ समाचार मिलने से प्रसन्नता का अनुभव होगा।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 38
शुभ समय: दोपहर 3 से रात्रि 9:15 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज लोग आपके आक्रामक स्वभाव की आलोचना कर सकते हैं। ऐसे में आपको अपनी जुबान पर काबू रखना होगा। आज आप यात्रा कर सकते हैं जिससे आप फिर से तरोताजा महसूस करेंगे। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता रहेगी। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताएंगे। अगर बात आपकी आर्थिक स्थिति की करें तो दिन फायदेमंद रहेगा। आप ऐसे स्रोतों से धन अर्जित कर सकते हैं जिनके बारे में आपने कभी सोचा न हो। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप अपनी मेहनत से कमाया हुआ धन व्यर्थ न करें और भविष्य के लिए भी कुछ पैसे जोड़ें। प्रेम जीवन की परेशानियां कम होती नजर नहीं आ रही हैं। अपने प्रेमी/प्रेमिका पर अपना भरोसा मजबूत करने की कोशिश करें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 8
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से दोपहर 1:25 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
दूसरों के प्रति आपका कड़क रवैया आज आपकी अनबन करा सकता है। यदि आप अपने व्यवहार में नरमी नहीं लाएंगे तो आज का दिन झगड़े झंझट में ही जाएगा। कामकाज के मोर्चे पर दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। नौकरीपेशा जातकों को आज कुछ अच्छा देखने को मिल सकता है। आपके बॉस आपसे सहमत और संतुष्ट रहेंगे। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों को आज कुछ खास मुनाफा नहीं मिल पाएगा। आपके स्वभाव में उग्रता और चिड़चिड़ापन रहने से आज अपनों से आपकी तकरार मुमकिन है। बेहतर होगा आज आप व्यवहारिक रहें। अगर बात पैसों की करें तो अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम लगाकर ही आप बचत पर ध्यान दे पाएंगे। आज आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 7 से 11 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज आपकी जिद के कारण आपके बनते हुए कार्य बिगड़ सकते हैं। आज बिना सोचे समझे किसी के सामने अपना कोई राज खोलने से आपको बचना होगा। स्वयं से जुड़ी कुछ बातों को गुप्त रहने देना ही आपके लिए बेहतर होगा। आज कामकाज का बोझ अधिक रह सकता है लेकिन आप बहुत ही ध्यान और सावधानी से अपने सभी कार्य पूरे करेंगे। आज आपका मनोबल थोड़ा कमजोर हो सकता है, कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। आपका मूडी स्वभाव जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन करा सकता है, बेहतर होगा आप अपने व्यवहार में थोड़ा परिवर्तन लाएं। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। जरूरत से ज्यादा खर्च न करें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 6 से 11 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
दफ्तर में आज आपके वरिष्ठ आपसे उम्दा प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे। बेहतर होगा आप और मेहनत करें। आप कामयाबी हासिल करना चाहते हैं तो आपको उनका भरोसा जीतना होगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। आज आप एक दूसरे के साथ बेहतरीन समय गुजार पाएंगे। वहीं दूसरी ओर बच्चों को थोड़ा ज्यादा समय देने का प्रयास करें और उनकी उद्देश्य प्राप्ति में उनकी सहायता करें। पैसों के मामले में आज आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। आज आपको एक से ज्यादा स्रोत से आर्थिक लाभ मिलने के आसार हैं। आज आप अपने प्रियजनों के लिए उपहार खरीद सकते हैं। घरेलू परेशानियों को हल करने में आप अपने किसी करीबी की सहायता ले सकते हैं। स्वास्थ्य का मामला आज अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 36
शुभ समय: शाम 4 से रात्रि 8:45 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। आज आप दोनों एक दूसरे के साथ आनंदपूर्वक दिन व्यतीत करेंगे। आज कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कामकाज के मोर्चे पर दिन अच्छा है। व्यापार से जुड़े जातकों के आज सभी कार्य पूरे होंगे और कुछ वित्तीय लाभ भी मिलेगा। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों को आज अपने काम में तेजी बनाकर रखनी होगी। आज परिजनों से उम्मीद के मुताबिक सहयोग न मिलने पर आपको कुछ निराशा हो सकती है। आज छोटे भाई से आपकी अनबन हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज का दिन सामान्य रहेगा फिर भी खर्चों पर ध्यान देना आपके लिए अच्छा होगा। आज भूलकर भी उधार न लें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: दोपहर 3 से शाम 6:30 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। आज आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी और अपनों से आपके संबंध भी मजबूत बने रहेंगे। यदि आप नई नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। व्यापार बढ़ाने के लिए कुछ अच्छे आइडिया आ सकते हैं। यदि आप सोच समझकर अपनी योजना बनाएंगे तो भविष्य में आपको इसका पूरा फायदा मिल सकता है। आज आप अपने पारिवारिक उलझनों को सुलझाने में सफल रहेंगे। परिजनों के साथ दिन आनंद में बीतेगा। जीवनसाथी से कोई भेंट या उपहार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। आय में वृद्धि संभव है। स्वास्थ्य अच्छा रहने से आप मन लगाकर अपने सभी कार्य निपटा पाएंगे।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 1
शुभ समय: शाम 5 से रात्रि 9 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











