27 फरवरी राशिफल: मीन राशि वालों को मिलेगी आज कोई बड़ी खुशखबरी

अपने दिन भर की हर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। आइए देखते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आपको अपने गुस्से और जुबान पर काबू रखने की जरूरत है। आपके बिगड़े हुए बोल और आपका उग्र स्वभाव आपके अपनों को आपसे दूर कर सकता है। जीवनसाथी के साथ अपना बर्ताव ठीक रखें। आपकी तुनकमिजाजी से वो दुखी हैं। आज आपके मूड में उतार चढ़ाव आता रहेगा जिससे काम में ध्यान लगाना आपके लिए बहुत ही मुश्किल हो सकता है। सहकर्मियों से उलझने से बचें बल्कि उनके प्रति अपना दृष्टिकोण सकारात्मक रखने की कोशिश करें। आप व्यापार करते हैं तो आज आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आप महसूस करेंगे कि अचानक ही चीजें आपके हाथ से निकलती जा रही हैं। ऐसे में आप काफी निराश और चिंतित रहेंगे। बेहतर होगा आप अपना दिमाग शांत रखें। सेहत की बात करें तो आज मानसिक तनाव शारीरिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित करेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 2

शुभ समय: दोपहर 1:30 से रात्रि 8 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न ही लें तो बेहतर होगा। अगर आप किसी पुरानी संपत्ति की बिक्री की योजना बना रहे हैं तो आपके रास्ते में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। आप कुछ समय के लिए अपना फैसला टाल दें। आज आप कुछ ज्यादा ही भावुक महसूस करेंगे। अतीत से जुड़ी कुछ बातें आपको परेशान कर सकती हैं। अपने सुंदर भविष्य के सपने को पूरा करने के लिए आपको पुरानी यादों को भूलकर नयी शुरुआत करनी चाहिए। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन अच्छे संकेत नहीं दे रहा है। पार्टनर के साथ कुछ कहासुनी हो सकती है। बात इस कदर बढ़ सकती है कि आपका रिश्ता टूट भी सकता है। आज आप समझदारी से काम लें। आर्थिक मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। सेहत का मामला आज गड़बड़ रहेगा, सावधान रहें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 27

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज आपके स्वभाव में खुशमिजाजी देखने को मिलेगी। आपका सकारात्मक रवैया आपको बड़ी से बड़ी चुनौती का सामना करने की हिम्मत देगा। आज आप अपने उन मित्रों या रिश्तेदारों से संपर्क कर सकते हैं जिनसे काफी समय से आपकी मुलाकात या बातचीत नहीं हो पायी है। घर के सदस्यों का पूरा समर्थन और स्नेह मिलेगा। आप खुद को आत्मविश्वास से भरा हुआ पाएंगे। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आप अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे। आज कुछ लोग बेवजह की बातों से आपका ध्यान भटकाने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन उन्हें नजरअंदाज करके आप अपना काम करते रहेंगे। आज पैसों को स्थिति ठीक नहीं रहेगी। बेहतर होगा आप सोच समझकर ही खर्च करें।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 38

शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम 7:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। आप अपने नए व्यापार को लेकर आज काफी व्यस्त रहेंगे। यदि कोई समस्या आती है तो आपके पिता आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। आपको उनसे वित्तीय सहायता भी मिलेगी। दफ्तर में आपको जो भी काम सौंपा जाएगा उसे पूरा करने के लिए आप जमकर मेहनत करेंगे। इसका उचित परिणाम जल्द ही आपको मिलेगा। आज आपका सामना कुछ ऐसे लोगों से हो सकता है जो आपकी तरक्की से नाखुश रहेंगे। आज वे आपको नीचा दिखाने का भी प्रयास कर सकते हैं लेकिन आप उन्हें मुहतोड़ जवाब देंगे। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 6:30 बजे से शाम 4 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बढ़िया रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि की भी प्रबल संभावना है। आज दफ्तर में किसी सहकर्मी से आपके बिगड़े हुए संबंध में भी सुधार आ सकता है। बेहतर होगा आप भविष्य में अपने कार्यस्थल पर इस तरह की समस्याओं से बचने का प्रयास करें। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। घर का वातावरण बहुत ही बढ़िया रहेगा। आपका आज का दिन हंसी मजाक में गुजरेगा। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। मगर आज जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। आपके प्रिय का मूड काफी गर्म रहेगा। ऐसे में आपको शांति से बात करनी होगी।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 6

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2:15 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आप जीवन में आगे बढ़ना चाहते हैं तो आपको अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान देने की जरूरत है। आपके आस पास के लोग आपके बारे में क्या सोचते या कहते हैं ऐसी बातों से ज्यादा प्रभावित ना हों। सही व्यक्ति आपके गुणों को अपने आप ही पहचान लेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। आज आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपके माता पिता आपकी उपलब्धियों पर गर्व महसूस करेंगे। प्यार मोहब्बत के मामले में आज आपके हाथ निराशा लगेगी। आप ज्यादा उतावले न हों, सही समय पर आपके मनचाहे पार्टनर की तलाश खत्म हो जाएगी। कामकाज के क्षेत्र में आज का दिन सामान्य रहेगा। आप कुछ बड़ा करने की सोच रहे हैं तो अपने विचारों में रचनात्मकता लाएं, इसका लाभ आपको जरूर मिलेगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट के अनुसार ही खर्च करें। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 16

शुभ समय: दोपहर 12:40 से शाम 7:15 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। हाल ही में दी हुई परीक्षा में आपको जबरदस्त सफलता हासिल हो सकती है। आप स्वयं का कारोबार शुरू करना चाहते हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज कोई अपना आपकी मदद के लिए तैयार हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को आज कार्यस्थल पर अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जा सकता है। इस बात की प्रबल संभावना है कि आपकी मेहनत का फल पदोन्नति के रूप में मिले। पारिवारिक जीवन में आज कलह रहेगी। आपका आकारण क्रोध आज घर में कोई बड़ा विवाद खड़ा कर सकता है। आज आपके जीवनसाथी भी आपकी कुछ बातों से सहमत नहीं होंगे। पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा। आज किसी बात को लेकर आपका तनाव बढ़ सकता है जिससे मानसिक रूप से आप कुछ बेचैन रहेंगे।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 12:30 से शाम 6:15 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज मौज मस्ती करने के लिए समय अनुकूल है। घूमने फिरने का आनंद लें और रिलैक्स करें। आज पैसों से जुड़ी आपकी समस्या का समाधान होगा जिससे आप काफी प्रसन्न रहेंगे। मुमकिन है अतीत में लिए हुए किसी महत्वपूर्ण आर्थिक फैसले का परिणाम आपको उम्मीद के अनुसार मिले। कार्यस्थल का वातावरण आज बहुत ही बढ़िया रहेगा। आपको काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस होगा। आप व्यापार करते हैं तो अपने साझेदार के साथ संबंध अच्छे रखने का प्रयास करें अन्यथा आप दोनों के बीच की खटास का बुरा प्रभाव आपके काम पर पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मधुर और मजबूत बना रहेगा। संतान पक्ष से जुड़ी किसी चिंता से आज आपको मुक्ति मिल सकती है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 11:30 से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज आपको सारी बातों को अलग रख कर अपने काम पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। बीते कुछ दिनों से आपके निजी जीवन में चल रही समस्याओं के कारण आप अपने काम पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। आज आपसे दफ्तर में कोई बड़ी लापरवाही होने की संभावना है जिस कारण उच्च अधिकारी आप से बेहद नाराज हो सकते हैं। अपना मन शांत रखें और अपनी ऊर्जा सार्थक कामों में लगाएं। घरेलू मामलों को सुलझाने के लिए आपको समझदारी से काम लेने की जरूरत है। पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा है। आज आप कुछ महत्वपूर्ण आर्थिक फैसले ले सकते हैं। नए निवेश के लिए आप अपने पिता से सलाह ले सकते हैं। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। आपके पार्टनर का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 10:20 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

यदि आपके वैवाहिक जीवन में समस्याएं आ रही हैं तो आपको अपना अड़ियल स्वभाव छोड़कर समझौता कर लेना चाहिए। आपका जिद्द पर अड़े रहना आपके रिश्ते के लिए किसी भी लिहाज से ठीक नहीं है। वहीं प्रेमी जोड़ों को भी अपने मसले शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की जरूरत है ताकि आप दोनों के बीच का प्रेम बना रहे। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। दफ्तर में आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में अटक सकता है जिससे आपका तनाव बढ़ जाएगा। व्यापार से जुड़े लोगों को भी आज कुछ नुकसान होने की संभावना है। पैसों के मामले में भी आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। कामकाज की चिंता में आप स्वयं को नजरअंदाज कर रहे हैं जिससे आपका स्वास्थ्य कमजोर हो रहा है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: सुबह 8:30 से शाम 6 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कामकाज के मामले में आज आपको थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। नौकरी हो या व्यापार आज लापरवाही से आपको बचना होगा अन्यथा भविष्य में आपको पछताना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आज धन कमाने का कोई बड़ा मौका आपके हाथ लग सकता है और इस अवसर का पूरा फायदा उठाएंगे। यदि आप अपनी योजना अनुसार चलेंगे तो सोचे हुए कार्य बिना किसी रूकावट के पूरे हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में शांति का वातावरण रहेगा। भाइयों के साथ चल रही आपकी अनबन आज समाप्त हो जाएगी। वैवाहिक जीवन में भी संतोषजनक परिणाम प्राप्त होगा। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपका है। आज आप किसी खास के सामने प्रेम का इज्हार कर सकते हैं।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 10 से दोपहर 1:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। अचानक कोई खुशखबरी आपको मिल सकती है जिससे घर का वातावरण खुशनुमा हो जाएगा। अपनों के साथ आप इन खुशियों का जमकर आनंद लेंगे। यदि आपके जीवनसाथी रोजमर्रा के कामों में व्यस्त चल रहे थे और आपकी ओर ध्यान नहीं दे पा रहे थे तो आज वे आपकी सारी शिकायतें दूर करने को कोशिश करेंगे। आप दोनों एक रोमांटिक शाम बिताने के लिए सैर सपाटे पर जा सकते हैं या फिर अपने मनपसंद रेस्टोरेंट में लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाएंगे। दफ्तर में समय पर आपके सभी काम निपट जाएंगे जिससे आपको काफी राहत महसूस होगी। व्यापार से जुड़े जातकों का काम तेजी से आगे बढ़ेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार संभव है। वित्तीय लाभ मिलने का योग बन रहा है। सेहत का मामला अच्छा रहेगा। यदि आप किसी बीमारी से परेशान हैं तो आज कुछ आराम मिल सकता है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 9:20 से दोपहर 3 बजे तक

Desktop Bottom Promotion