Latest Updates
-
Grahan in April 2026: अप्रैल में ग्रहण है या नहीं? नोट कर लें साल के सभी सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण की तारीख -
पाचन से लेकर जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने तक, जानें अर्ध मत्स्येन्द्रासन के फायदे और अभ्यास का सही तरीका -
Vastu Tips: घर में कपूर के साथ मिलाकर जलाएं ये दो चीजें, दूर होगी नकारात्मक ऊर्जा और मिलेगा सुकून -
Real vs Fake Watermelon: कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी तरबूज? इन आसान तरीकों से करें असली और नकली की पहचान -
Pana Sankranti 2026: आज ओडिशा में मनाई जा रही है पना संक्रांति, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sun Gochar 2026: 14 अप्रैल को मेष राशि में प्रवेश करेंगे सूर्य, जानें सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा -
Ambedkar Jayanti 2026 Wishes: बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Baisakhi 2026 Wishes: आई है बैसाखी खुशियों के साथ...इन संदेशों के जरिए अपनों को दें बैसाखी की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 14 April 2026: द्वादशी पर बन रहा है शुभ 'शुक्ल योग', जानें सभी 12 राशियों का हाल -
गर्मियों में नारियल पानी क्यों पीना चाहिए? ये 5 फायदे जानकर आज ही करेंगे डाइट में शामिल
28 फरवरी राशिफल: आज का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?
आज का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ और किसके लिए अशुभ बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज आप जोश और उत्साह से भरे रहेंगे। आप खुद को तनाव और दबाव से मुक्त पाएंगे जिससे आप अपने काम पर पूरा ध्यान दे पाएंगे। अति उत्साहित होकर कोई भी फैसला न लें। शांत दिमाग और सोच समझकर अपना निर्णय लें। आर्थिक मोर्चे पर दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। प्राप्त हुआ धन उम्मीद के अनुसार ही रहेगा। आज आप किसी धार्मिक कार्य पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। आज किसी करीबी या रिश्तेदार की भी आप वित्तीय सहायता कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। संतान से जुड़ी किसी चिंता से आज आपको छुटकारा मिलेगा। रोमांटिक लाइफ में कुछ उथल पुथल रहेगी। यदि आप अपने पार्टनर की किसी बात से सहमत न हों तो बेवजह बहस न करें। आज ज्यादा तेज गति से गाड़ी न चलाएं।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 18
शुभ समय: दोपहर 1:30 से रात्रि 9:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
दफ्तर में आज काम का दबाव बना रहेगा। आज आपके वरिष्ठ भी सख्ती से पेश आ सकते हैं जिस कारण आपका तनाव बढ़ जाएगा। पैसों से जुड़े मामलों में आप किसी भी तरह की लापरवाही करेंगे तो आज आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है, सावधान रहें। दांपत्य जीवन में प्रेम और शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ आज आप काफी रोमांटिक समय बिताएंगे। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। माता पिता की सेहत अच्छी रहेगी और उनका पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आपकी आज की शाम कुछ खास गुजरेगी। रोमांटिक लाइफ में स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण रहेगी। किसी गलतफहमी की वजह से आपके प्रेमी/प्रेमिका के साथ आपके संबंध में खटास आ सकती है। किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले एक दूसरे की बातों को गौर से सुनें और समझने का प्रयास करें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 30
शुभ समय: सुबह 11:45 से शाम 6:30 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
सेहत में सुधार होने से आज आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों को निपटाने में सफल रहेंगे। दफ्तर में आपके बढ़िया प्रदर्शन से आपके वरिष्ठ काफी संतुष्ट और खुश रहेंगे। आज आप काफी उत्साहित और ऊर्जावान रहेंगे। परिवार में प्यार और शांति का माहौल रहने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। पिछले कुछ दिनों से लगातार घर में छोटे मोटे झगड़े हो रहे थे लेकिन आज परिस्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। जीवनसाथी का प्यार और समझदारी भरा बर्ताव आप दोनों के रिश्ते को और मजबूत कर देगा। आज आप सब कुछ भूलकर अपनी पुरानी मीठी यादों को ताजा करेंगे। अपना आर्थिक पक्ष मजबूत करने के लिए आज आप अधिक परिश्रम करेंगे और उसका परिणाम भी आपको अच्छा मिलेगा। आज निवेश करने और अनुमान के आधार पर पैसे लगाने से बचें।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 7
शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 3:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कोर्ट कचहरी का कोई मामला लंबे समय से चल रहा है तो आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। मुमकिन है इससे जल्द ही आपका अटका हुआ आर्थिक मुनाफा आपको मिल जाएगा। आज किसी कीमती वस्तु की प्राप्ति का योग बन रहा है। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। परिजनों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। भाई बहनों का भी पूरा समर्थन आपको मिलेगा। आज आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। कुछ निजी कार्यों को लेकर आप थोड़े व्यस्त रहेंगे लेकिन परिवार को भी आप पर्यपत समय देंगे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज धन लाभ का कोई अवसर आपको प्राप्त हो सकता है। ऐसे मौके बार बार नहीं आते हैं इसलिए इसे हाथ से जाने न दें। आज अचानक आपको यात्रा करनी पड़ सकती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 22
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज आपकी सेहत पूरी तरह से ठीक नहीं रहेगी जिससे काम में एकाग्रता बनाने में आपको दिक्कत होगी। सेहतमंद रहने के लिए रोजाना समय पर भोजन करें, साथ ही आपको तनाव से भी बचने की सलाह दी जाती है। आज संतान को लेकर आप कुछ चिंतित रहेंगे। बेहतर होगा आप उनकी गतिविधियों पर नजर रखें। हो सकता है वे अपने मार्ग से भटक रहे हों। कार्यक्षेत्र में अगर उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिले तो आप निराश न हों बल्कि अपनी ओर से पूरा प्रयास करते रहें। आपकी मेहनत जल्द ही सफल होगी। आज जीवनसाथी के साथ कुछ अनबन हो सकती है। छोटी सी बात पर उनका गुस्सा भड़क सकता है। आपके प्रिय के कड़वे शब्द आपको दुखी कर सकते हैं। पैसों के लिहाज से आज का दिन खर्चीला रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 12
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। आज आपको एक से ज्यादा आमदनी के जरिये मिल सकते हैं। अपनी आर्थिक स्थिति को और मजबूत करने के लिए आप कुछ नयी योजनाएं भी बना सकते हैं। आज दफ्तर में अगर वरिष्ठों के साथ कोई चर्चा होती है तो अपनी राय खुलकर और पूरे आत्मविश्वास के साथ रखें, किसी तरह की झिझक न करें। आपके अंदर किसी भी क्षेत्र में सफल होने की काबिलियत है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही बढ़िया गुजरेगा। आप दोनों एक दूसरे की जिम्मेदारियों को निभाने में अपना पूरा सहयोग देंगे। सिगरेट जैसी बुरी आदत को छोड़ने का यही सही समय है। आप सेहतमंद रहना चाहते हैं तो आपको जल्द से जल्द इससे छुटकारा पाना चाहिए।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 37
शुभ समय: दोपहर 12:15 से शाम 5:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज माता पिता से कुछ मतभेद संभव है जिससे घर का माहौल कुछ बिगड़ सकता है। बेहतर होगा आप अपने शब्दों पर ध्यान दें। आज आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि जीवनसाथी के प्रेम और सहयोग से विषम परिस्थिति में भी आपका आत्मविश्वास बना रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन कुछ ठीक नहीं है। अचानक आपका खर्चा बढ़ने से बजट बिगड़ सकता है। अपनी कमाई और खर्च में संतुलन बनाकर चलने में ही आपकी भलाई है। कामकाज की बात करें तो आज दफ्तर का माहौल कुछ गर्म रहेगा। आपके बॉस का मूड खराब रहेगा और आपके साथ वे काफी सख्ती से पेश आएंगे। बेहतर होगा आप अपना पूरा ध्यान अपने काम पर लगाएं, इधर की बातों में समय व्यर्थ न करें। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन बहुत ही खास रहेगा। आज आप अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ अपनी पसंद की जगह पर रोमांटिक डेट के लिए जा सकते हैं।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 19
शुभ समय: दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज आपको अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है जिससे दिनभर की योजनाओं में बदलाव करना पड़ेगा। आज आपके ग्रहों की दिशा और दशा दोनों ही शुभ स्थिति में है जिससे आपके वो काम भी पूरे हो जाएंगे जो लंबे समय से अटके हुए थे। आज आपके कुछ प्रयास फलीभूत हो सकते हैं। आज कुछ महत्वपूर्ण और अनुभवी लोगों से आपकी मुलाकात संभव है। इस मुलाकात से आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा और आप नया करने के लिए भी प्रेरित होंगे। दफ्तर में आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहेगा। व्यापारियों को भी आज काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन में आज कुछ अच्छा देखने को मिल सकता है। पैसों के मामले में दिन लाभदायक रहेगा।
शुभ रंग: हल्का हरा
शुभ अंक: 41
शुभ समय: प्रातः 4:50 से दोपहर 1:15 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आप सफल होना चाहते हैं तो केवल ख्याली पुलाव बनाकर अपना समय नष्ट न करें। आप जो योजना बना रहे हैं उस पर अमल करने का यही सही वक्त है। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है लेकिन कुछ वित्तीय लाभ भी संभव है। बेहतर होगा कि आप अपने धन का सही उपयोग करें। आज जीवनसाथी के साथ टकराव हो सकता है। उनका उग्र स्वभाव आपको परेशान कर सकता है। ऐसे में आपको शांत रहना चाहिए और उनका गुस्सा ठंडा होने तक आप इंतजार करें। माता पिता का प्यार और आशीर्वाद मिलने से आपको सकारात्मकता का अनुभव होगा। कार्यक्षेत्र में चीजें आपके पक्ष में रहेगी। नौकरीपेशा जातकों का प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। आपकी सेहत की बात करें तो आज आप थोड़ा बोझिल महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए विद्यार्थियों को और मेहनत करनी होगी। आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं या फिर विदेश जाकर आगे की पढ़ाई करना चाहते हैं तो आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। जरूरत पड़ने पर आप अपने शिक्षकों या अपने बड़ों की मदद ले सकते हैं। अपने कामकाज के बारे में आपको गंभीरता से सोचना होगा। सिर्फ योजनाएं बनाने से आप सफल नहीं हो सकते हैं। आज परिवार में कुछ अशांति रहेगी। कोई पुरानी बात फिर से तूल पकड़ सकती है जिससे परिजनों से आपके मतभेद संभव है। आज ज्यादा भावुक होकर कोई भी फैसला न लें बल्कि सोच विचार करके ही अपना कदम आगे बढ़ाएं। जीवनसाथी को सेहत से जुड़ी समस्या आ सकती है। बेहतर होगा आज आप उनके साथ ज्यादा समय बिताएं। आर्थिक मोर्चे पर दिन ठीक ठाक रहेगा। आज आप अच्छी बचत कर पाएंगे।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 17
शुभ समय: दोपहर 2:40 से शाम 5:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज आपकी सेहत थोड़ी कमजोर रहेगी जिससे आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है खासतौर पर कामकाज में आज आप बहुत ही धीमे रहेंगे। अपने स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए आपको हर रोज अपने दिन की शुरुआत हल्के फुल्के व्यायाम से करनी चाहिए। आपको डॉक्टर से भी उचित सलाह लेने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। निवेश से जुड़े फैसले लेने के लिए यह समय अनुकूल नहीं है। आज पैसे के लेन देन से भी आपको बचना होगा। आपका नुकसान हो सकता है। आज परिजनों के साथ आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम का हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है। बेहतर होगा कि आप घर से बाहर निकलें और अपनों के साथ समय बिताएं। आप बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज बेवजह के कामों में आपका ज्यादा समय बर्बाद होगा। आप व्यापार करते हैं तो कोई व्यावसायिक मामला उलझने से आपका तनाव बढ़ेगा। आपके विरोधी आपके खिलाफ कोई षड़यंत्र रच सकते हैं। ऐसे में आपको सावधान रहना होगा। पैसों के मामले में भी दिन कुछ ठीक नहीं है। किसी आर्थिक लेन देन में आपके द्वारा की गई लापरवाही से बड़ा नुकसान हो सकता है। पैसों की कमी के कारण रोजमर्रा के कार्यों को पूरा करने में भी आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और बेवजह अपना गुस्सा दूसरों पर न निकालें। अपने जीवनसाथी के साथ ऐसा बर्ताव करने से बचें। आज घर के बड़ों के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। यदि आपके विचार आपस में मेल न खाते हों तो आपको शांति से अपना पक्ष रखना होगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 6
शुभ समय: दोपहर 1:35 से शाम 6 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











