For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

3 फरवरी राशिफल: सोमवार का दिन इन राशियों के लिए लेकर आएगा ढेर सारी खुशियां

|

क्या है आज आपके भाग्य में जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल और पाएं अपने सभी सवालों के जवाब।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज सामाजिक जीवन आपके ध्यान का केंद्र रहेगा। आज आपकी जान पहचान बढ़ेगी। समाज के कुछ प्रतिष्ठित लोगों से आपकी मुलाकात संभव है। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही खास रहेगा। अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आज आप खुद को जोश और उत्साह से भरा हुआ पाएंगे। जीवनसाथी का भी प्यार और सहयोग मिलेगा और आप अपने प्रिय के साथ काफी रोमांटिक दिन गुजारेंगे। आज आपके प्रिय की ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। कार्यक्षेत्र में आज आपको काफी कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। समय पर अपने कार्य पूरे करने की कोशिश करें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 2

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

नौकरीपेशा जातकों को तारीफें और सम्मान मिलेगा। वहीं व्यापारी आज जो भी निर्णय लेंगे वो उनके लिए लाभदायक ही रहेगा। वैवाहिक जीवन की बात करें तो आज जीवनसाथी के साथ ठीक से व्यवहार करें क्योंकि आपके बात करने का गलत तरीका आप दोनों के बीच मनमुटाव करा सकता है। इसके अलावा घर परिवार से जुड़ी कुछ बातें आज आपको परेशान कर सकती हैं। ऐसे में आपको आराम से बैठकर परिजनों के साथ विचार विमर्श करने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी और आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे। अगर बात आपकी सेहत की करें तो आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहेगा। छोटे मोटे खर्चे संभव हैं। स्वास्थ्य में सुधार आने से आपको मानसिक रूप से भी अच्छा महसूस होगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 6

शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 3:15 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज आपको किसी विषम परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। मुमकिन है जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो जाए जिससे आपका मूड काफी खराब रहेगा। बेहतर होगा घर से बाहर निकलते समय इस तरह की बातों को नजरअंदाज करें और अपना दिमाग शांत रखें। अगर आप अपने घर परिवार में सुख और शांति चाहते हैं तो आपको अपना हर एक काम पूरी जिम्मेदारी के साथ करना होगा। पैसों से जुड़ी समस्या और भी गहरी हो सकती है। यदि आपने कोई कर्ज लिया हुआ है तो आज लेनदार आपको काफी परेशान कर सकते हैं। दफ्तर में समय पर काम पूरा न होने पर आज आपके बॉस को आपसे काफी शिकायतें रहेंगी।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 22

शुभ समय: प्रातः 4:50 से दोपहर 12:05 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज कुछ निजी परेशानियां दिमाग पर हावी रहेंगी। काम और परिवार के बीच में आपको संतुलन बनाने में भी कुछ कठिनाइयों का सामना आपको करना पड़ सकता है। संभावना है कि दफ्तर में उच्च अधिकारियों का व्यवहार आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। यदि आप अपनी बात साफ ढंग से रखेंगे तो वे आप के पक्ष को समझेंगे। आज आप कोई ऐसा काम करने वाले हैं जिससे केवल आपको ही नहीं बल्कि कुछ और लोगों को भी बड़ा फायदा मिलने वाला है। अगर बात आपके दांपत्य जीवन की करें तो आज जीवनसाथी के साथ कुछ समस्या आ सकती है। आर्थिक मोर्चे पर दिन ठीकठाक रहेगा। प्रेमी जोड़ों को आज मुलाकात करने का मौका मिलेगा जो बेहद रोमांटिक रहेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 9:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। आप दोनों के आपसी समझ में इजाफा होगा। साथ ही इस दौरान आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। यही सही वक्त है बताने का कि आप एक दूसरे से कितना प्यार करते हैं। आज आप दोनों को यात्रा का भी मौका मिल सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आप अतिरिक्त धन कमा पाएंगे। आज आप कुछ आर्थिक योजनाएं भी बना सकते हैं। व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहेगा। आपके आर्थिक प्रयास सफल होंगे और आपका व्यवसाय भी बढ़ेगा। यदि आप अपने पिता के व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आपको उनकी सलाह से कोई बड़ा फायदा मिल सकता है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 4

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पैसों के मामले में दिन शुभ है। आपकी आय में वृद्धि संभव है। साथ ही आज आप सोच समझकर खर्च करेंगे। वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन तनाव से भरा रहेगा। आपके जीवनसाथी के स्वभाव में उग्रता रहेगी। आज छोटी सी बात पर भी आप दोनों के बीच बहसबाजी हो सकती है। आप मामले की गंभीरता को समझें। कार्यक्षेत्र में यदि कोई समस्या आ रही है तो आज अपने वरिष्ठों से बात करने के लिए दिन अच्छा है। संभावना है कि आपकी समस्या का समाधान हो जाए। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है। मुमकिन है पहली ही मुलाकात में आप उनकी ओर आकर्षित हो जाएं। आज सेहत कुछ कमजोर रहने के कारण आपको परेशानी हो सकती है। अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव लाने का प्रयास करें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

पैसों की स्थिति में कुछ सुधार आ सकता है। मुमकिन है आज की गई यात्रा आर्थिक रूप से आपके लिए फायदेमंद रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आपको सच्चे प्रेम का अनुभव होगा। दिन के दूसरे हिस्से में से आपका वाद विवाद हो सकता है। आप समझदारी दिखाएं और मामले को तुरंत खत्म करने की कोशिश करें अन्यथा आप कोर्ट कचहरी के मामले में फंस सकते हैं। दफ्तर में आज आपको मन लगाकर काम करने की जरूरत है। आप पर भरोसा करके ही वरिष्ठों ने महत्वपूर्ण कार्यभार आपको सौंपा है। बेहतर होगा आप पूरी मेहनत और ईमानदारी से अपने काम करें। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। पढ़ाई में आपका मन लगेगा और गुरुजनों का भी सहयोग प्राप्त होगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आपकी सेहत की बात करें तो आज कुछ मानसिक तनाव रहने के कारण शारीरिक रूप से भी आप कमजोर महसूस करेंगे। बेहतर होगा आज आप अपना अधिक ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में आज काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। हो सकता है किसी महत्वपूर्ण कार्य को निपटाने में आज आपके पसीने छूट जाएं। हालांकि आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी, जल्द ही इसका उचित फल आपको मिलेगा इसलिए डट कर काम करें। व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभदायक है। आज आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में आज कलह रहेगी। घर के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल बिगड़ने से कोई बड़ा विवाद हो सकता है। आपको निष्पक्ष होकर अपने निर्णय लेने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 27

शुभ समय: सुबह 7:45 से शाम 4:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। दफ्तर में काफी समय से लंबित कार्यों को आज आप आखिरकार पूरा करने में सफल रहेंगे। कुछ दिनों से काम का बोझ अधिक रहने के कारण आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पा रहा था लेकिन आज आप खुद पर अधिक ध्यान देंगे। आज आप अपने व्यक्तित्व को निखारने का पूरा प्रयास करेंगे। निजी जीवन की बात करें तो आज पूरे परिवार के साथ आप किसी समाजिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। इसके लिए आप सुबह से ही अपनी तैयारियों में जुटे रहेंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपको किसी कीमती वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज किसी तरह की समस्या नहीं होगी। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आपके गलत शब्द आपके पार्टनर की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहने से मानसिक रूप से भी आप मजबूत रहेंगे।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कामकाज के मोर्चे पर आज के दिन आप थोड़ा थका हुआ महसूस कर सकते हैं। आज पैसों को लेकर जीवनसाथी के साथ भी आपकी अनबन हो सकती है। वे आपके खर्चीले स्वभाव की आलोचना कर सकते हैं। परिजनों के बीच गलतफहमी दूर होने से घर का माहौल आज शांत रहेगा। आज माता पिता की मदद से आप कोई बड़ा काम पूरा कर सकते हैं। अगर बात आपकी सेहत की करें तो आज मन कुछ अशांत रहेगा। नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें बल्कि आप अपनी सोच बदलें। आप महसूस करेंगे कि चीजें आपके पक्ष में रुख कर रही हैं। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें और कोई भी गैर जिम्मेदाराना हरकत करने से बचें जिससे बाद में आपको पछताना पड़े।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 29

शुभ समय: सुबह 9:20 से शाम 6 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। अपनों के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे। आज आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ प्यार और लगाव बढ़ेगा। यदि आज आपको किसी चुनौती का सामना करना पड़ता भी हैं तो आपके प्रिय आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। संतान से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी। वे आपका सम्मान करेंगे और आपकी बातों को भी महत्व देंगे। कामकाज की बात करें तो अपने शानदार प्रदर्शन से आज भी आप शीर्ष पर बने रहेंगे। उच्च अधिकारी आपसे काफी खुश रहेंगे। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज उम्मीद से ज्यादा फायदा मिलने के आसार हैं। पैसों को लेकर आज कोई समस्या नहीं होगी। आप इस दिन का आनंद उठाएंगे। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा। निजी जीवन में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। लंबे समय से जिन रिश्तों में कड़वाहट चल रही थी आज दोबारा उनके जुड़ने से आपको काफी प्रसन्नता मिलेगी। आज आप अपने परिजनों के साथ बहुत ही खुशनुमा दिन बिताएंगे। बात आपके कामकाज की करें तो आपकी सकारात्मक सोच आपको कोई बड़ी जीत दिला सकती है। यदि आप व्यापार करते हैं तो आज आप अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। अपने किसी प्रयास में सफलता मिलने से आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर आज दोस्तों की मदद से कोई लाभ मिलने के आसार हैं। रोमांटिक लाइफ में आज कोई भी निर्णय लें तो काफी सोच विचार कर लें क्योंकि ये आपकी जिंदगी बदल सकता है। अगर आज आप यात्रा करने वाले हैं तो अतिरिक्त सावधानी बरतें अन्यथा मुश्किल हो सकती है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 10:45 तक

English summary

Daily Horoscope for 3 February 2020 Monday

What does your Monday, February 3, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Saturday, February 1, 2020, 15:40 [IST]
Desktop Bottom Promotion