Latest Updates
-
Akshaya Tritiya Wishes In Sanskrit: इन संस्कृत श्लोकों के जरिए अपनो को दें अक्षय तृतीया की बधाई -
गर्मियों में लू और डिहाइड्रेशन से से बचने के लिए पिएं ये 5 समर ड्रिंक्स, चिलचिलाती गर्मी में भी रहेंगे कूल-कूल -
2026 में टूटेगा गर्मी का हर रिकॉर्ड? बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी हुई सच तो फेल हो जाएंगे AC-कूलर -
Heatwave In India: गर्मी और लू से लग गए हैं दस्त? आजमाएं ये 5 देसी नुस्खे जो दिलाएंगे तुरंत आराम -
Benefits of Sattu: लू से लेकर कब्ज तक सत्तू है हर मर्ज का इलाज, जानें गर्मियों में इसे पीने के 5 जबरदस्त फायदे -
वैशाख अमावस्या को क्यों कहते हैं सतुवाई अमावस्या? जानें सत्तू और पितरों का वो रहस्य जो कम लोग जानते हैं -
Akshaya Tritiya पर नमक खरीदना क्यों माना जाता है शुभ? जानें मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का सस्ता और अचूक उपाय -
World Hemophilia Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हीमोफीलिया दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
Vaishakh Amavasya Wishes: वैशाख अमावस्या पर अपनों को भेजें ये संदेश, पितरों का मिलेगा साक्षात आशीर्वाद -
Vaishakh Amavasya Vrat Katha: वैशाख अमावस्या के दिन जरूर पढ़े ये व्रत कथा, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति
3 जनवरी राशिफल: तुला राशि वाले रहें आज संभलकर, आर्थिक तंगी बनेगी घर में कलह की वजह
आज का यह दिन किन राशियों के लिए लेकर आएगा ढेर सारी खुशियां और किन राशियों की बढ़ने वाली हैं मुश्किलें, जानने के लिए पढ़ें आज का दैनिक राशिफल और पाएं अपने सभी सवालों के जवाब।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
इस राशि के बेरोजगार जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। लंबे समय तक संघर्ष करने के बाद आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज आपको किसी अच्छी कंपनी में नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों के मामले में दिन ठीक ठाक रहेगा। आज सोच समझकर ही खर्च करें, अति उत्साहित होकर पैसे ना उड़ाएं अन्यथा शाम को खाली हाथ ही आप घर लौटेंगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों का साथ और स्नेह मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आज आप ज्यादा समय नहीं बिता पाएंगे। हो सकता है वे कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहें। सेहत की बात करें तो सर्दी जुकाम से आप परेशान रहेंगे। बेहतर होगा आप खुद को ठंड से बचाकर रखें।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 13
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज आप किसी धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करके आपको मानसिक शांति मिलेगी। इससे आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आपका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा और वरिष्ठों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। यदि आप व्यापार करते हैं तो अपने काम के प्रति आपको थोड़ा और गंभीरता से सोचना होगा। इस समय आपको कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे, तभी आप आगे बढ़ पाएंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। वहीं दूसरी ओर रोमांटिक लाइफ में कोई परेशानी आ सकती है। आपको अपने पार्टनर के साथ ईमानदार रहना होगा आज किसी भी तरह का झूठ बोलने से बचें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6:45 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज आस पास के लोग आपकी सकारात्मकता देखकर काफी प्रभावित होंगे। पैसों के मामले में दिन फायदेमंद रहेगा। आपके अच्छे सितारे धन लाभ की ओर भी इशारा कर रहे हैं। नौकरी हो या व्यापार, यदि आप कुछ नया करने का प्रयास कर रहे हैं तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। आज काम से जुड़ी यात्रा भी संभव है। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। अपनों के साथ समय आनंद में बीतेगा। जीवनसाथी के साथ आज छोटी मोटी तकरार मुमकिन है लेकिन धीरे धीरे सब कुछ सामान्य हो जाएगा। अपने द्वारा लिए हुए किसी निर्णय को लेकर आज आप स्वयं को असमंजस की स्थिति में पाएंगे। धैर्य और खुद पर भरोसा रखें। अजनबी लोगों से सावधान रहें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 10
शुभ समय: दोपहर 1:05 से शाम 6:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
दफ्तर में आज आपको मन लगाकर काम करने की जरूरत है। आप पर भरोसा करके ही वरिष्ठों ने महत्वपूर्ण कार्यभार आपको सौंपा है, बेहतर होगा आप पूरी मेहनत और ईमानदारी से अपने काम पूरे करें। पैसों की स्थिति में कुछ सुधार आ सकता है। मुमकिन है आज की गई यात्रा आर्थिक रूप से आपके लिए फायदेमंद रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आज आप पहले की भांति प्रेम का अनुभव करेंगे। दिन के दूसरे हिस्से में आपको संभलकर रहने की जरूरत है। किसी वाद विवाद में ना पड़ें अन्यथा आप कोर्ट कचहरी के मामले में फंस सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। पढ़ाई में आपका मन लगेगा और गुरुजनों का भी सहयोग प्राप्त होगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। मानसिक रूप से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 22
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
घर में आज कलह रहेगी। आपकी छोटी सी कोई बात राई का पहाड़ बन सकती है। बेहतर होगा आज आप अपने व्यवहार और वाणी दोनों पर ही नियंत्रण रखें। आज जीवनसाथी का मूड भी कुछ ठीक नहीं रहेगा। उनके स्वभाव में क्रोध और चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। कामकाज के मोर्चे पर दिन थोड़ा कठिन रहेगा। आपको कोई ऐसा काम सौंपा जा सकता है जिसमें आपको अड़चनों का सामना करना पड़े। साथ ही आपके उच्च अधिकारी भी आज कड़ा रवैया अपना सकते हैं। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने का आपका कोई प्रयास आज विफल हो सकता है। पैसों की तंगी के कारण मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 10:45 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज अचानक घर में मेहमानों का आना हो सकता है जिस कारण आप काफी व्यस्त रहेंगे। हालांकि इससे आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि आपकी किसी योजना में बाधा आ सकती है लेकिन आप सभी परेशानियों को एक तरफ रखकर अपने मेहमानों की आवभागत में लगे रहेंगे। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आज आप जरूरत से ज्यादा ही खर्च कर सकते हैं। दफ्तर में यदि आप अपने उच्च अधिकारियों से कोई महत्वपूर्ण बात करना चाहते हैं तो पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना पक्ष रखें। मुमकिन है आपको सफलता जरूर मिलेगी। यदि आप व्यापार करते हैं तो आज आप किसी तनावपूर्ण स्थिति में भी अपने साझेदार की मदद से आसानी से काम कर पाएंगे। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। सेहत की बात करें तो आज आप काफी फुर्तीले रहेंगे।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 27
शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आर्थिक समस्या के कारण घर में कलह क्लेश हो सकता है। आपकी फिजूल खर्च करने की आदत से आपके माता पिता आपसे काफी नाराज रह सकते हैं। यदि समय रहते आपने अपनी गलती नहीं सुधारी तो कोई बड़ा संकट आप पर आ सकता है। बच्चों को लेकर आज आप काफी चिंतित रहेंगे। वहीं दूसरी ओर आज जीवनसाथी भी आपसे ज्यादा खुश नहीं रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों को तरक्की पाने के लिए अपनी कोशिश बढ़ानी होगी। यही समय है अपनी काबिलियत को साबित करने का। व्यापारियों को आज संभलकर रहने की जरूरत है। जल्दबाजी में आप घाटे का सौदा कर सकते हैं। अपने स्वभाव में छोटा सा बदलाव लाकर आप कई तरह की परेशानियों से बच सकते हैं।
शुभ रंग: हल्का हरा
शुभ अंक: 2
शुभ समय: प्रातः 4:25 से दोपहर 12:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। आप जिस अचल संपत्ति की उम्मीद कर रहे थे आज वो आपको नहीं मिल पाएगा जिससे आप काफी निराश हो सकते हैं। हालांकि ऐसी स्थिति ज्यादा समय तक नहीं रहेगी। आप प्रयास करते रहें, जल्द ही आपको सफलता मिलेगी। आज आपको अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है अन्यथा अचानक किसी मौसमी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में कलह रहेगी। परिजनों के साथ आपका विवाद हो सकता है। इस तरह के मामलों में बोलने से पहले आप दो बार विचार कर लें अन्यथा आपके गलत शब्द बात को बढ़ा सकते हैं। बेहतर होगा अपने बड़ों का सम्मान करें और छोटों के साथ प्यार से पेश आएं। आज यात्रा करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज काम और निजी जीवन के बीच आपको संतुलन बनाने में काफी मुश्किल होगी। आज दफ्तर में काम का बोझ अधिक रह सकता है जिससे आपका तनाव भी बढ़ेगा। कुछ ऐसे गंभीर घरेलू मुद्दे हैं जिन पर इस समय ध्यान देना जरूरी है। ऐसे में आपको अपने जीवनसाथी के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी। हालांकि विपरीत परिस्थितियों में आपको उनका पूरा साथ मिलेगा लेकिन आज आप किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंच पाएंगे। मानसिक उथल पुथल की वजह से आज आप कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा नहीं कर पाएंगे। पैसों के मामले में आज का दिन ठीक ठाक रहेगा। खर्चे कम होंगे लेकिन कोई बड़ा लेन देन करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। व्यापारियों को आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: शाम 5:40 से रात्रि 9:40 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
काफी दिनों बाद आज आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। आज आप अपनों के बीच ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। मित्रों या परिजनों के साथ आप सैर सपाटे के लिए जा सकते हैं। अपनों का साथ पाकर आपको काफी प्रसन्नता मिलेगी। कामकाज की बात करें तो आज आप किसी महत्वपूर्ण योजना पर काम कर सकते हैं। विशेष रूप से व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए आप कुछ ठोस निर्णय भी ले सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। पैसों के मामले में आज आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। सेहत का मामला अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6
शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 6:15 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
पैसों के मामले में आज आपको बहुत ही सोच समझकर अपने फैसले लेने होंगे। कामकाज के मोर्चे पर दिन ठीक ठाक रहेगा हालांकि दफ्तर में काम ज्यादा रहेगा लेकिन आप अपने सभी कार्य जिम्मेदारी से पूरे करेंगे। वहीं व्यवसाय से जुड़े जातकों को आज छोटे मोटे फायदे मिल सकते हैं। परिवार के साथ आज आपको समय बिताने का मौका मिलेगा। आज माता पिता की ओर से आपको कोई खास जानकारी मिल सकती है जो आपके लिए बहुत ही लाभदायक सिद्ध होगी। दूसरों की बुराई करने की आदत के कारण आज आपको काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप इससे बचें। इसके अलावा आज अपनी गुप्त बातें किसी से शेयर ना करें। आपकी सेहत की बात करें तो आज आपको थोड़ा आलस महसूस हो सकता है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 9
शुभ समय: दोपहर 2:30 से शाम 7:55 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आपके ज्यादातर कार्य बिना किसी बाधा के पूरे हो जाएंगे। पैसों की बात करें तो आज आप बहुत ही भाग्यशाली रहेंगे। आज धन लाभ का योग बन रहा है। आज किया हुआ निवेश आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा। परिवार के साथ सैर सपाटे और मौज मस्ती का कार्यक्रम बन सकता है। लंबे समय से आपके मन में दबी हुई कोई इच्छा पूरी होने से आपकी खुशियां और बढ़ जाएगी। इतना ही नहीं, दूर स्थान पर रहने वाले आपके किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है जिससे घर में उत्सव सा माहौल हो जाएगा। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। कामकाज के मोर्चे पर दिन थोड़ा व्यस्त रहेगा लेकिन आप स्वयं के लिए समय निकालने में सफल रहेंगे। आज आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: शाम 6:25 से रात्रि 8:40 तक



Click it and Unblock the Notifications











