For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

30 नवंबर राशिफल: सोमवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ

|

कैसा रहेगा आपका आज का दिन, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

दिन की शुरुआत अच्छी होगी और मानसिक रूप से आज आप काफी बढ़िया महसूस करेंगे। कामकाज के मोर्चे पर भी दिन शुभ रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार से जुड़े जातकों की किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। आपके जीवनसाथी का प्यार भरा बर्ताव आपके बीच निकटता लाएगा। आज आप सभी के साथ विनम्रता से पेश आएं। आपका गलत व्यवहार बड़े विवाद का कारण बन सकता है। अगर बात आपकी आर्थिक स्थिति की करें तो जिस वित्तीय लाभ का आपको इंतज़ार था उसके मिलने की आज पूरी संभावना है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आज आप काफी तरोताजा रहेंगे।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से शाम 6 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

पैसों को लेकर चल रही चिंता आज खत्म होती नजर आ रही है। आय का नया स्रोत प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। यदि आप इसी तरह सोच समझकर अपने आर्थिक फैसले लेंगे तो जल्द ही आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन उत्तम रहेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो लंबे समय बाद आपके काम में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बॉस से तारीफें मिलेगी। निजी जीवन में कुछ उथल पुथल रहेगी। अगर आप सोच समझकर अपने शब्दों का प्रयोग नहीं करेंगे तो आज आपको कई तरह की परेशानियों से दो चार होना पड़ सकता है। आपके इस रवैये के कारण आपके अपने दुखी हो सकते हैं। स्वास्थ्य का मामला ठीक ठाक रहेगा।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

पारिवारिक मोर्चे पर आज कुछ तनाव संभव है। भाइयों या रिश्तेदारों से पुश्तैनी संपत्ति को लेकर आज आपका वाद विवाद हो सकता है। आपको ज्यादा क्रोध करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा गुस्से में आप अपना ही नुकसान करा बैठेंगे। पैसों की स्थिति ठीक ठाक रहेगी। आपके पास पैसे होंगे लेकिन आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। इस तरह खर्च करने से आपकी आर्थिक स्थिति में जल्द ही भारी गिरावट आ सकती है। घरेलू परेशानियां दिमाग पर छाई रहेगी और आज काम में एकाग्रता बनाने में आपको काफी दिक्कत महसूस होगी। अगर आप बेरोजगार हैं और लम्बे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके हाथ निराशा लगेगी। हालांकि आप हिम्मत से काम लें, ऐसी स्थिति ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगी। छोटे व्यापारियों को अच्छा फायदा हो सकता है। वैवाहिक जीवन में प्यार और जोश बना रहेगा। अपनी सेहत को अनदेखा न करें, नहीं तो छोटी सी बीमारी भविष्य में भयंकर रूप ले सकती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 22

शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 3:40 तक

30 November 2020 Rashifal | आज का राशिफल 30 नवंबर 2020 | Aaj Ka Rashifal | Boldsky
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

घर के किसी सदस्य के साथ आपकी अनबन हो सकती है। आप अपना आपा खो सकते हैं। यदि आपने संतुलित व्यवहार नहीं किया तो आज आपको आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप अपनी भाषा पर अधिक ध्यान दें। जीवनसाथी के लापरवाह रवैये के कारण आप दोनों के बीच कुछ कहासुनी हो सकती है। आज आप कई तरह की चिंताओं से घिरे रहेंगे जिस कारण आप अपने काम और निजी जीवन पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। खर्चों में इजाफा होने के साथ अचानक धन हानि होने की संभावना है इसलिए पैसों से जुड़े मामलों में किसी तरह की जल्दबाजी न करें। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें अन्यथा वरिष्ठ कोई सख्त कदम उठा सकते हैं। तनाव के कारण आज आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 28

शुभ समय: दोपहर 12:30 से शाम 6:15 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर कामकाज की बात करें तो आज आप अपना हर काम बहुत ही सोच समझकर करें क्योंकि आपकी लापरवाही आपके लिए कोई बड़ी समस्या खड़ी कर सकती है। नौकरी हो या व्यापार आज आप अपना हर फैसला सोच समझकर ही लें तो अच्छा होगा। वहीं दूसरी ओर यदि आप बेरोजगार हैं और नौकरी पाने का प्रयास कर रहे हैं तो आज कोई अच्छा अवसर आपके हाथ लग सकता है। वैवाहिक जीवन में आपको कुछ उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आपके जीवनसाथी का मूड खराब रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन ठीक ठाक रहेगा। आज पैसों से जुड़ा कोई भी भी काम न करें। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा, बेहतर होगा आप सावधान रहें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप सर्दी, जुकाम, कफ आदि से परेशान रहेंगे।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 9:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पैसों की स्थिति कुछ ठीक नहीं रहेगी। बेवजह की चीजों पर खर्च करके आप अपना बजट न बिगाड़ें। आज काम अधिक होने से आपको काफी थकान रहेगी। अगर शारीरिक रूप से कमजोर महसूस कर रहे हैं तो आपको पर्याप्त आराम करना चाहिए। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की जरूरत है। आपके बर्ताव से आपके पार्टनर नाखुश रह सकते हैं। शादीशुदा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज मन में कई तरह की चिंताएं रहेंगी। आप एक अजीब सी बेचैनी महसूस करेंगे। आपकी नकारात्मक सोच आपको आगे बढ़ने नहीं दे रही है। इस समय आपको हिम्मत और धैर्य से काम लेना होगा। अपनी मानसिक शांति बनाए रखने के लिए आप अपनी सोच बदलें। अच्छा सोचेंगे तो आपके साथ अच्छा ही होगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 6

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10:15 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आर्थिक मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। पैसों की स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आज आप परिजनों के साथ सुकून और शांति से भरे दिन का आनंद उठाएंगे। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही रोमांटिक गुजरेगा। आपके प्रिय का मूड काफी अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को आज कोई बड़ी सफलता मिलने का योग बन रहा है। आपकी ईमानदार मेहनत आपको उम्मीद से ज्यादा मीठा फल देगी। व्यवसायियों को कड़े संघर्ष के बाद फायदा हो सकता है। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आपके पार्टनर का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा और आपका प्यार और भी गहरा होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 31

शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से शाम 4:50 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपको मिलाजुला परिणाम दे सकता है। अगर आप सोच समझकर खर्च नहीं करेंगे तो आपका बजट गड़बड़ हो सकता है। इसके अलावा आज पैसों को लेकर आपका किसी के साथ वाद विवाद भी हो सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो उच्च अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे रखने होंगे अन्यथा आपके लिए मुसीबत खड़ी हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने काम में किसी तरह की लापरवाही न करें। व्यापारियों को कानूनी दांव-पेंच से बचने की सलाह दी जाती है। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। कुछ लोग आपके बारे में झूठी बातें फैलाकर आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। बेहतर होगा आप ऐसे लोगों से सावधान रहें और होशियारी से इन्हें जवाब दें। आज आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाएंगे।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 9:05 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा और आपके जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव आएंगे। आपका मूड बहुत ही अच्छा रहेगा और आपका दिन बहुत ही बढ़िया गुजरेगा। आप काफी ऊर्जावान रहेंगे और दफ्तर में एक साथ कई काम निपटाने में सफल रहेंगे। आपकी कार्यक्षमता को देखकर आपके वरिष्ठ आपसे काफी प्रभावित होंगे और आपकी खूब तारीफ भी करेंगे। व्यापारियों को आर्थिक फायदा हो सकता है। पैसों की बात करें तो आज आप कोई छोटा मोटा कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी की ओर से मिला कोई खास सरप्राइज आज आपके दिन को और भी खूबसूरत बना देगा। सेहत की बात करें तो दिन ठीक रहेगा लेकिन आज आपको किसी भी तरह की जल्दबाजी या हड़बड़ाहट से बचना होगा अन्यथा आपको चोट लग सकती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 21

शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला रहेगा। दफ्तर में आपके वरिष्ठ और बॉस आपके कार्य से संतुष्ट रहेंगे लेकिन सहकर्मियों से आपकी अनबन हो सकती है। अगर आप शांत दिमाग से अपना काम करना चाहते हैं तो आपको इस तरह की बातों से बचना चाहिए। व्यापारियों का दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। आज आप काफी उत्साहित रहेंगे। आप अपने जीवन को एक बेहतर और नयी दिशा देने पर भी विचार कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में कलह रहेगी। जीवनसाथी के साथ आज आपका बड़ा झगड़ा हो सकता है। आप गुस्से से नहीं बल्कि शांति से मामले को सुलझाने की कोशिश करें। आपके बीच के तनाव का बुरा असर बच्चों पर भी पड़ सकता है। आज के दिन आपकी योजनाओं में आखिरी पल में बदलाव हो सकते हैं। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। सेहतमंद रहने के लिए रोजाना व्यायाम जरूर करें।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है। आज आप कुछ अतिरिक्त धन कमा पाएंगे। अगर आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे तो जल्द ही आपको सारे कर्जों से मुक्ति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। आपके प्रदर्शन से वरिष्ठ संतुष्ट नहीं रहेंगे। इसके अलावा लगातार मेहनत करने के बाद भी आपको उम्मीद के अनुसार सफलता नहीं मिल पाएगी। अगर आप काम का कुछ ज्यादा ही दबाव महसूस कर रहे हैं तो आप कुछ दिनों का ब्रेक ले सकते हैं। बात आपके वैवाहिक जीवन की करें तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी और आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। हो सकता है आज आपके पिता आपकी बातों से सहमत न रहें। बेहतर होगा आप उनकी भावनाओं को समझने की कोशिश करें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:55 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कामकाज के मोर्चे पर दिन अच्छा है। आपके हाथ कोई बड़ा अवसर लग सकता है जिससे आपको एक नयी दिशा मिलेगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आप आसानी से अपने काम पूरे कर पाएंगे। व्यापारियों को अच्छा लाभ हो सकता है। आज घर में उत्सव सा माहौल रहेगा। परिजनों के साथ आप खूब मौज मस्ती करेंगे। बच्चों के साथ आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन ठीक रहेगा। आपका बजट संतुलित रहेगा और किसी तरह की आर्थिक समस्या नहीं होगी। बेवजह की बातों में आप अपना समय व्यर्थ न करें बल्कि अपनी ऊर्जा को अपने महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में लगाएं। यदि वैवाहिक जीवन में तनाव चल रहा है तो आज कुछ सुधार आने की संभावना है। स्वास्थ्य आपका बढ़िया रहेगा।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 9:20 से दोपहर 3 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 30 November 2020 Monday

What does your Monday, November 30, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Saturday, November 28, 2020, 14:09 [IST]
Desktop Bottom Promotion