For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

4 जनवरी राशिफल: धनु राशि वालों का दिन रहेगा आज सुकून से भरा

|

क्या आज 4 जनवरी को मिलेगा आपको अपने भाग्य का साथ, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज आप आत्मविश्वास और उत्साह से लबरेज रहेंगे। अपने जीवन की सभी समस्याओं को नजरअंदाज करते हुए आपके जीवनसाथी आपके साथ खड़े रहेंगे। आपको कुछ ऐसे अवसर प्राप्त होंगे जो आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएंगे। आज आप अपनी प्रोफेशनल लाइफ में कोई बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। अपने कार्यस्थल में अपनी निजी और गोपनीय जानकारी अपने सहकर्मी से बांटना आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। आज आपका कोई सहकर्मी इस बात का फायदा उठाकर आपको परेशान करने का प्रयास कर सकता है। पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। लंबे समय के बाद आज आप अपने परिजनों के साथ कुछ अच्छा समय बिता पाएंगे। आज की गई यात्रा आपके लिए आनंदायक रहेगी। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 10

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 3:30 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

पारिवारिक मोर्चे पर आज कुछ तनाव संभव है। पुश्तैनी संपत्ति और धन को लेकर कुछ वाद विवाद हो सकता है। साथ ही कानूनी मामलों के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। नकारात्मक विचार आपके मन में घर कर सकते हैं। बेहतर होगा आप अपने खाली समय में कोई अच्छी किताब पढ़ लें। दफ्तर में लापरवाही आज महंगी साबित हो सकती है इसलिए सतर्क रहें। आर्थिक मोर्चे पर दिन बढ़िया है। आज आपकी आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार होने की पूरी संभावना है। प्रॉपर्टी डीलिंग या आयात-निर्यात से जुड़े कार्य करने वाले जातकों को कोई बड़ा वित्तीय फायदा हो सकता है। आपके काम के स्तर में तेजी आएगी और आप जमकर मेहनत करेंगे। सेहत की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए नाजुक रह सकता है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: दोपहर 12 से शाम 5:15 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज पुराने दोस्तों के साथ आपकी मुलाकात संभव है। उनके साथ आज आप काफी अच्छा समय बिताएंगे। अतीत की कुछ अच्छी यादें एक बार फिर तरोताजा हो जाएंगी। आज कुछ महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात संभव है। हो सकता है ये लोग आपके कार्यक्षेत्र से जुड़े हों, ऐसे में आपको बहुत ही सोच समझकर अपना पक्ष रखना होगा। आपकी छोटी सी चूक आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है, खासतौर पर बातचीत करते समय आपको बहुत ही सावधान रहना होगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आज ज्यादा खर्च करने से बचें। आज आपका रुझान धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में ज्यादा रहेगा। हो सकता है आप घर में किसी पूजा पाठ या हवन का आयोजन करवाएं या फिर किसी धार्मिक स्थल पर जाएं। इससे आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 2

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अतीत की बातों को भूलकर आपको एक नई शुरुआत करने की जरूरत है। बीते दिनों की यादों को लेकर यदि आप ऐसे ही बैठे रहेंगे तो आपका आगे बढ़ने का सपना अधूरा रह जाएगा। आपको अपना पूरा ध्यान काम पर लगाना होगा और स्वयं को नकारात्मक विचारों से दूर रखें। खुद को तनाव मुक्त और शांत रखने का प्रयास करें। पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप फायदे का सौदा कर सकते हैं जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। व्यापार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय आज आप ले सकते हैं। यदि वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां आ रही हैं तो समय रहते आपको उसका समाधान ढूंढना होगा वरना बात हाथ से निकल सकती है। ज्यादा चिंता करके आप अपनी सेहत को भी कमजोर बना रहे हैं।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

दांपत्य जीवन बढ़िया रहेगा और जीवनसाथी के साथ आज आप खुशी का अनुभव करेंगे। दफ्तर में आपके बॉस का अच्छा मूड माहौल को और भी बढ़िया कर देगा जिससे आज आपको काम करने में एक अलग ही आनंद आएगा। पैसों के मामले आज का दिन कुछ खास नहीं है इसलिए जहां तक हो सके फिजूल खर्ची से बचें। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन कुछ खास रहने वाला है। आपको एक जादुई एहसास होगा। साथ ही आपको अपने प्रेमी/प्रेमिका का कोई खूबसूरत पहलू देखने को मिलेगा। दूसरों पर कुछ भी करने का दबाव ना डालें। आपको उनकी भी दिलचस्पी और भावनाओं के बारे में सोचना चाहिए।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 4

शुभ समय: प्रातः 5 बजे से 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज जीवनसाथी के साथ कुछ अनबन हो सकती है लेकिन शाम तक आप उन्हें मना ही लेंगे और उनकी नाराजगी भी दूर हो जाएगी। उनका मूड और भी अच्छा करने के लिए आप कुछ खूबसूरत और खास प्लान कर सकते हैं। आज खर्चों में वृद्धि संभव है। आप बेवजह की चीजों पर कुछ ज्यादा ही पैसा खर्च कर सकते हैं। ऐसे में आपका बजट गड़बड़ हो सकता है। आपके खर्चीले स्वभाव के कारण भविष्य की योजनाओं में भी बाधा आ सकती है। बेहतर होगा आप समय रहते संभल जाएं। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपके काम बिना किसी रूकावट के पूरे होंगे और आज आप दोगुनी तेजी से दफ्तर में अपने काम निपटाएंगे जिससे कुछ समय आज आप स्वयं के लिए भी निकाल पाएंगे। सेहत का मामला अच्छा रहेगा। आप बिल्कुल तंदुरुस्त रहेंगे।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 40

शुभ समय: सुबह 8:25 से दोपहर 12:00 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज आपका दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। यदि कोई समस्या आ भी जाती है तो आप धैर्य का दामन थामे रहेंगे। पारिवारिक जीवन की मुश्किलें दूर होंगी। यदि परिजनों के साथ आपका कोई विवाद चल रहा था तो आज परिस्थिति में कुछ बदलाव संभव है। दिन के दूसरे हिस्से में किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है और आप एक दूसरे के साथ काफी अच्छा समय बिताएंगे। पैसों की बात करें तो आज हालात कुछ बदले हुए नजर आ रहे हैं। कुछ समय से चल रहे आपके किसी प्रयास में आपको सफलता मिलने के आसार हैं। किसी नई परियोजना में निवेश करना भी आपके लिए फायदेमंद रहेगा। सफल होने के लिए सेहतमंद रहना जरूरी है। आज आप यह बात भलीभांति समझ पाएंगे।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 17

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

बेवजह की चिंता करके आप अपना कीमती समय व्यर्थ ना करें। आपको समझना होगा कि स्वयं की सहायता करके आप जीवन की मुश्किल परिस्थितियों से लड़कर जीत सकते हैं। यदि बात आपके परिवार की करें तो घर में शांति का माहौल बना रहेगा और आपको मानसिक राहत मिलेगी। आपका मूड बहुत ही अच्छा रहेगा और आपका दिन बहुत ही खास गुजरेगा। अपने दिन को यादगार बनाने के लिए आज आप अपने प्रिय के साथ रोमांटिक कैंडललाइट डिनर पर जा सकते हैं। आज व्यापार को लेकर की गई यात्रा महंगी साबित होगी। पिता के सहयोग से आपको कोई बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। विवादित मुद्दों से दूरी बनाए रखें और अपने मूल्यों को दरकिनार करने से बचें। कामकाज के मोर्चे पर दिन बहुत ही बढ़िया है। आज आपके हाथ कुछ बड़े अवसर लग सकते हैं।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 19

शुभ समय: सुबह 9:50 से दोपहर 2:25 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आ रही हैं। आज का दिन आपके लिए बहुत ही सुकून भरा रहेगा। आपका लगभग हर एक काम मन के मुताबिक ही होगा। कामकाज के मोर्चे पर आपकी लगातार मेहनत और कोशिश रंग लाएगी। व्यापार से जुड़े लोगों को वो काम मिल सकता है जिसका उन्हें लंबे समय से इंतजार था। यह काम आपके व्यापार को एक नई दिशा देगा। नौकरीपेशा जातकों को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। विदेश जाने की आपकी इच्छा पूरी होने की संभावना है। हालांकि आपकी यह यात्रा काम से जुड़ी होगी लेकिन आपके लिए यह बहुत ही शुभ साबित होगी। इस यात्रा से आपको आर्थिक मुनाफा मिलेगा। उच्च पद की प्राप्ति के साथ आय में वृद्धि भी हो सकती है। निजी जीवन की समस्याओं का समाधान होगा और आज आप स्वयं को चिंतामुक्त पाएंगे।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

परिवार के प्रति आपकी जिम्मेदारी बढ़ने से आज आप थोड़े चिंतित रह सकते हैं। बेहतर होगा आप अपने दिनभर की योजना पहले ही बना लें। सेहत से जुड़ी परेशानियां आ सकती हैं। आप अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय निकालकर अपनी सेहत पर भी ध्यान दें। यदि आप अपनी खोई हुई ऊर्जा वापस पाना चाहते हैं तो फिर काम के साथ पर्याप्त आराम भी करें। आर्थिक मोर्चे पर दिन कुछ खास नहीं है। आज पैसों को लेकर कुछ समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आप एक-दूसरे को पूरा-पूरा सहयोग देंगे। इससे आपकी आपसी समझ में वृद्धि होगी। आज आप इस बात को साबित कर देंगे कि आप अपने कार्यस्थल के एक मेहनती कर्मचारी हैं।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 8

शुभ समय: सुबह 9:45 से दोपहर 12:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है और संभावना है कि बेवजह आपको किसी मुद्दे में घसीटा जाए। ज्यादा तनाव आपकी सकारात्मक ऊर्जा को भी खत्म कर सकता है। आप धैर्य का दामन थामे रहें। कोशिश करें कि अपने जरूरी फैसले खुद ही लें, न की लोगों के प्रभाव में आकर। आज आपको हर कदम सोच समझकर उठाने की जरुरत है। पारिवारिक परेशानियां आपके काम को भी प्रभावित करेंगी इसलिए इन मामलों को गंभीरता से लें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छे परिणाम देने वाला है। कोई बड़ा वित्तीय लाभ मिलने से आपका आर्थिक पक्ष मजबूत हो जाएगा और आप अपने पुराने कर्ज चुका पाएंगे। साथ ही नयी योजनाएं लाभकारी होंगी। आपकी कार्यक्षमता को देखकर आपके वरिष्ठ आपसे काफी प्रभावित होंगे और इससे आपको कोई बड़ा फायदा मिलने की संभावना है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 6

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज का दिन आपके लिए थोड़ा कठिन रहेगा इसलिए आपको संभलकर रहने की जरूरत है। छोटी छोटी परेशानियां आपका तनाव बढ़ा सकती हैं। घर में किसी भी तरह के विवादित मुद्दे पर चर्चा करने से आपको बचना होगा। बातों बातों में किसी परिजन से आपके मतभेद हो सकते हैं। ऐसे में बात बिगड़ने की संभावना ज्यादा है जिससे आपके घर की शांति भंग हो सकती है। आपके कामकाज की बात करें तो आज आप काफी दबाव महसूस करेंगे। निजी जीवन की परेशानियां आपको अपने काम पर एकग्रता बनाने नहीं देंगी। हो सकता है आपके उच्च अधिकारी भी आपके साथ ठीक से व्यवहार ना करें। व्यापार से जुड़े लोगों को आज कुछ नुकसान होने की संभावना है। अतीत में लिए हुए किसी फैसले से आज उम्मीद के अनुसार परिणाम ना मिलने से आपको निराशा हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:15 तक

English summary

Daily Horoscope for 4 January 2020 Saturday

What does your Saturday, January 4, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Desktop Bottom Promotion