Latest Updates
-
World Oral Health Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
Chaitra Navratri Day 2: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की करें पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Cheti Chand 2026 Wishes: झूलेलाल जी का हो आशीर्वाद...इन खूबसूरत संदेशों के साथ अपनों को दें चेटी चंड की बधाई -
Jhulelal Jayanti 2026: झूलेलाल जयंती कब है? जानें तिथि, पूजा का मुहूर्त और महत्व -
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क -
Eid Mubarak Wishes For Love: इस ईद अपने 'चांद' जैसे लवर को भेजें ये रोमांटिक संदेश और शायरी -
मिलावटी कुट्टू का आटा बिगाड़ सकता है सेहत, खरीदारी से पहले ऐसे करें असली-नकली की पहचान -
Navratri 2026: क्या कॉफी पीने से टूट जाता है नवरात्रि का व्रत? जानें क्या कहते हैं धर्म और विज्ञान -
Saudi Arabia में आज Eid है या नहीं? शव्वाल का चांद न दिखने पर किस दिन मनाई जाएगी मीठी ईद -
Navratri 2026: क्या नवरात्रि के 9 दिनों में बाल और नाखून काट सकते है या नहीं? जानें नियम
5 दिसंबर राशिफल: शनिवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा शानदार
अपने दिन भर का हाल जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
अगर आप व्यापारी हैं तो आज जल्दबाजी में पैसों से जुड़ा कोई भी काम न करें। यदि आप निवेश की योजना बना रहे हैं तो सोच समझकर ही अपना फैसला लें। तेल से जुड़ा कारोबार करने वाले जातकों को अच्छा फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातको को अपने वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। इसके अलावा आपको कोई महत्वपूर्ण काम सौंपा जा सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। पैसों को लेकर चल रहा कोई प्रयास सफल हो सकता है जिससे आपकी समस्या का समाधान होगा। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 6
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 9:45 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। यदि लंबे समय से आपकी पढ़ाई लिखाई में कोई बाधा आ रही है तो आज उसके दूर होने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का उचित फल मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को भी आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। यदि आपका काम खाने पीने की चीजों से जुड़ा है तो आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। साझेदारी में कारोबार कर रहे जातकों को वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। आपको अपने बिजनेस पार्टनर पर विश्वास बढ़ाने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता-पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे और उनका आशीर्वाद आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको सांस से जुड़ी बीमारी है तो आपको अधिक सावधान रहने की जरूरत है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 10:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
अगर आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। दफ्तर में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपका प्रमोशन हो सकता है या फिर मनचाहा ट्रांसफर भी मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर इस राशि के बेरोजगार जातकों को अपने कड़े संघर्ष का अच्छा परिणाम मिलने की भी संभावना है। अगर आप व्यापार करते हैं और कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो समझदारी से अपना फैसला लें अन्यथा आर्थिक नुकसान हो सकता है। आज जीवनसाथी के मूड में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। बेहतर होगा आप किसी भी विवादित मुद्दे पर उनसे बातचीत करने से बचें। स्वास्थ्य का मामला ठीक रहेगा। आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 7
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज सुबह-सुबह कोई अच्छी खबर मिलने से आप बेहद प्रसन्न रहेंगे। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा और अपनों के साथ आज आप एक शांत भरे दिन का आनंद उठाएंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। इसके अलावा सहकर्मियों के साथ भी तालमेल अच्छा रहेगा। यदि आपका काम इंपोर्ट एक्सपोर्ट से जुड़ा है तो आज आपको सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। जरा सी चूक भारी नुकसान की वजह बन सकती है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। घरेलू सुख सुविधा की चीजों पर आज आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो ठंडी चीजों का सेवन करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 19
शुभ समय: सुबह 4:15 से दोपहर 1 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
यदि आपके बड़े बुजुर्ग आपको कोई सलाह देते हैं तो उनकी बातों को नजरअंदाज करने की भूल न करें क्योंकि इसमें आपका ही फायदा है। पिता के साथ रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। बेहतर होगा आप उनकी भावनाओं का आदर करें। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। अगर आज आप कोई बड़ा खर्च करने के मूड में हैं तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में तेजी से अपने काम पूरे करने की जरूरत है। अपने लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें अन्यथा वरिष्ठ अधिकारी आपसे बेहद नाराज हो सकते हैं। व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो यदि आपको लीवर से जुड़ा कोई रोग है तो आप लापरवाही करने से बचें।
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 21
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज के दिन आपको अहंकार और टकराव से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा बेवजह के विवादों में पड़कर अपना कीमती समय और ऊर्जा नष्ट कर बैठेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बेहद कठिन रहने वाला है। वरिष्ठ अधिकारियों का बर्ताव आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। इसके अलावा आप पर कार्यभार भी बढ़ सकता है। ऐसे में आप खुद को सकारात्मक रखने का प्रयास करें और अपने काम पर फोकस करने की कोशिश करें। यदि आपका काम सोने चांदी से जुड़ा है तो आज के दिन उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का प्यार भरा बर्ताव आपका तनाव कम करेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको बासी भोजन के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
सेहत को लेकर आपको अधिक सचेत रहने की सलाह दी जाती है। इस समय जरा सी भी लापरवाही आपके लिए बड़ी मुसीबत का कारण बन सकती है, विशेष रूप से यदि आपको दिल से जुड़ी बीमारी है तो आप अपना ध्यान रखें। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे। हालांकि आज के दिन आपको किसी भी तरह के आर्थिक लेनदेन से बचने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो अगर आप नौकरी करते हैं तो आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में आज आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। वहीं दूसरी ओर अगर आप व्यापार करते हैं और किसी बड़े निवेश की योजना बना रहे हैं तो जल्दबाजी में कोई फैसला न लें अन्यथा भविष्य में आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। जीवनसाथी के साथ मधुरता बढ़ेगी।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 4
शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
दफ्तर में आज आपको बहुत ही संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। सहकर्मियों के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझ कर करें अन्यथा हंसी मजाक में की हुई बात का बतंगड़ बन सकता है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज अच्छा फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में वृद्धि होगी। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आप जमकर खरीदारी भी कर सकते हैं। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी की ओर से कोई बढ़िया सरप्राइज मिल सकता है। आपकी शादीशुदा जिंदगी में जोश और उत्साह बना रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल है। आज आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान रहेंगे।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2:05 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कामकाज के मोर्चे पर आज आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो वरिष्ठ अधिकारियों का दिल जीतने के लिए आपको और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। छोटे से छोटे काम को भी ध्यानपूर्वक करने का प्रयास करें। व्यापारियों को आज ठीक-ठाक फायदा हो सकता है। आर्थिक मुद्दे पर आज का दिन कुछ खर्चीला रहेगा। घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कुछ कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा आप उग्र होकर बात करने से बचें। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आज आपको उनके साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। पिता की ओर से आज काम से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है जो भविष्य में आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अधिक तनाव लेने से बचें।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 11
शुभ समय: प्रातः4:20 से दोपहर 12 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
व्यापारियों को यदि उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आपको इस समय धैर्य से काम लेने की जरूरत है। जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। अगर आपका काम स्टेशनरी, हार्डवेयर, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि से जुड़ा है तो आज आपको ठीक-ठाक फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। पैसों को लेकर घर में वाद विवाद हो सकता है। ऐसे में आप काफी चिंतित रहेंगे। यदि आपने समझदारी से बात को नहीं संभाला तो आपके घर में अलगाव संभव है। स्वास्थ्य में गिरावट आने से आपके दिन भर की योजनाओं में बाधा आ सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 8
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
पैसों के मामले में दिन अच्छा है लेकिन आपको लेन देन में खास सावधानी बरतनी होगी। अगर आप शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं तो इस ओर अपना कदम बढ़ा सकते है। आपको उम्मीद के अनुसार फायदा मिलने की संभावना है। आज आपके माता पिता आपसे कुछ नाराज रहेंगे। आपको उनको भी पर्याप्त समय देना चाहिए। आपका उन्हें नजरअंदाज करना उन्हें दुखी कर रहा है। जीवनसाथी के स्वभाव में भी चिड़चिड़ापन देखने को मिलेगा। अपनी शादीशुदा जिंदगी में प्यार और शांति बनाए रखने के लिए आपको उनकी भावनाओं को समझना होगा। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। अगर बात आपकी सेहत की करें तो आज मन कुछ अशांत रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज काम की थकान आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। बेहतर होगा आप पर्याप्त आराम करें। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। दाम्पत्य जीवन की परेशानियां आज हल होती नजर आ रही हैं। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव खत्म होगा और आज वे आपके साथ प्यार से पेश आएंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। आपकी आमदनी में वृद्धि संभव है। दफ्तर में आज किसी के साथ आपका विवाद हो सकता है। बेहतर होगा आप इस तरह की बातों से बचने का प्रयास करें और अपने काम पर ध्यान दें। कोर्ट कचहरी के मामलों के लिए दिन अनुकूल है। आपको सफलता मिल सकती है। आज अपने गुस्से पर काबू रखें और कुछ ऐसा करने से बचें जिसकी वजह से आपको भविष्य में पछताना पड़े।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 38
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











