5 जनवरी राशिफल: जानें कैसा रहेगा साल 2020 का पहला संडे

आज किन राशियों की किस्मत का सितारा चमकेगा और मिलेगी अपार सफलता और किसके हाथ लगेगी निराशा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज आपके प्रेम की भावनाएं बहुत ही प्रबल रहेगी। आज आप विवाह का निर्णय भी ले सकते हैं। इस राशि के अविवाहित जातकों के लिए आज विवाह का प्रस्ताव आने की प्रबल संभावना है। आज आप खुद को जोश और उत्साह से भरा हुआ महसूस करेंगे। कामकाज के मोर्चे पर आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आप अपनी बुद्धिमानी और चतुराई से आज अच्छी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आपके शत्रुओं को आप मुहतोड़ जवाब देंगे और वे आपके सामने नतमस्तक रहेंगे। पैसों की स्थिति में उछाल आने की संभावना है। हाल ही में किए हुए निवेश से आज आपको बड़ा फायदा मिल सकता है। आज आपको अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा। गैस या एसिडिटी की समस्या से आप परेशान रहेंगे।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 6

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आर्थिक मोर्चे पर दिन बढ़िया है। आज किया हुआ निवेश आपके लिए बेहद लाभदायक सिद्ध होगा। आज जीवनसाथी से आपकी कुछ खटपट हो सकती है। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। आराम से बैठकर आप बातचीत के द्वारा भी इस तरह के मसलों को सुलझा सकते हैं। आज काम की वजह से आप अपने परिवार के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाएंगे। बेहतर होगा अगले वीकेंड पर एक आउटिंग प्लान करें। अपनों के साथ भी वक़्त गुजारना आपके लिए जरूरी है। आज आपको कुछ ऐसे अवसर प्राप्त होंगे जो आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएंगे। प्रेम प्रसंग में आज अनुकूलता बनी रहेगी। माता व पिता दोनों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। उनका पूर्ण सहयोग व प्रेम आपको प्राप्त होगा। उनकी मदद से आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है।

शुभ रंग: हल्का नीला

शुभ अंक: 17

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 10:10 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

पैसों के मामले में आज का दिन ठीक नहीं है। यदि आप दूसरों के कहने पर अपने आर्थिक फैसले लेंगे तो निश्चितरूप से आपको नुकसान होगा। वित्तीय लेन देन के लिए भी समय अनुकूल नहीं है। आपके पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज परिजन आपसे कुछ नाराज रहेंगे। हो सकता है परिवार की किसी जिम्मेदारी को आप नजरंअदाज कर रहे हैं। बेहतर होगा आप इस बात पर ध्यान दें। आप अपने वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनाए रखना चाहते हैं तो जीवनसाथी को पर्याप्त समय दें। कामकाज के मोर्चे पर दिन सकारात्मक रहेगा। आपकी रचनात्मक सोच को आपके वरिष्ठ काफी सराहेंगे, इससे आपका आत्मविश्वास काफी बढ़ेगा। व्यापार से जुड़े लोग आज सोच समझकर ही कोई नई जिम्मेदारी लें। आपके कुछ लंबित कार्य हैं जिन्हें आपको पहले पूरा करना चाहिए। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज आप काफी प्रसन्न और उत्साहित रहेंगे। आज आपको किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। लंबे समय के बाद आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार होगा। यदि आप दोनों एक दूसरे को थोड़ा और समय देंगे तो यह आपके रिश्ते के लिए और अच्छा होगा। भविष्य की योजना बनाने के लिए समय अच्छा है, आज आपके पास काफी खाली समय होगा। ऐसे में आपको इसका सदुपयोग करना चाहिए। कार्यक्षेत्र में आज आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। दफ्तर में वरिष्ठ आपके काम करने के तरीके से बेहद खुश रहेंगे जिस तरह आप तेजी से अपने काम पूरे कर रहे हैं उसका जल्द ही मीठा फल आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े लोगों का काम बढ़ने से भागदौड़ भी अधिक रहेगी लेकिन फायदा उम्मीद के अनुसार ही मिलेगा। किसी जरूरतमंद की मदद करने के लिए आज आप आगे आ सकते हैं।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 4

शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

व्यापार से जुड़े जातकों को आज चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके विरोधी आपको कड़ी टक्कर दे सकते हैं। ऐसे में आपको मेहनत से अपने हर एक काम को पूरा करना चाहिए। पैसों की बात करें तो आज बढ़ता हुआ खर्च आपका तनाव भी बढ़ा सकता है। यदि इसी तरह आमदनी से अधिक खर्चे होते रहें तो जल्द ही आप पर बहुत भारी संकट आ सकता है। आपको आराम से बैठकर हिसाब किताब कर लेना चाहिए ताकि आप अपने गैरजरूरी खर्चों पर लगाम लगा सकें। रोमांटिक लाइफ बढ़िया रहेगी। आज आपको अपने पार्टनर का एक अलग ही रूप देखने को मिलेगा। यदि आपकी आपसी समझ ऐसे ही बनी रहेगी तो आप दोनों के बीच का प्यार और भी गहरा होता जाएगा।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 27

शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम 7:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। आपकी मेहनत का मीठा फल आपको मिल सकता है, खासतौर पर उन्हें जो अपने परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। आपको बड़ी सफलता मिलने का योग बन रहा है। दांपत्य जीवन में सुख और शांति रहेगी। यदि आप अपने रिश्ते को इसी तरह मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो अपने जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करें। पैसों के मामले में दिन बहुत ही शुभ है। आपकी किस्मत के सितारें किसी बड़े आर्थिक लाभ की ओर इशारा कर रहे हैं। यदि आप निवेश करना चाहते हैं तो आज आपको कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। आप रोज की तरह पूरी मेहनत और ईमानदारी से अपने काम पूरे करने का प्रयास करेंगे। सेहत का मामला आज कुछ गड़बड़ रहेगा। आप कमर के दर्द से परेशान रह सकते हैं।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 9:45 से दोपहर 1 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

घर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। घरेलू मुद्दे आज दिमाग पर हावी रहेंगे और आप मानसिक अशांति का अनुभव करेंगे। किसी बात को लेकर परिजनों के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं। यदि किसी के साथ आपकी बहस होती भी है तो आपको पलटवार करने से बचना होगा। कामकाज के मोर्चे पर आज आपको कई सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है जिस कारण आप काफी दबाव महसूस करेंगे। आज वरिष्ठों का भी कुछ खास सहयोग आपको नहीं मिल पाएगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह समय अनुकूल नहीं है। बेहतर होगा आज आप कोई भी बड़ा फैसला ना लें। आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार संभव है लेकिन ना चाहते हुए भी कुछ बड़े खर्च हो सकते हैं। सेहत के लिहाज से दिन कुछ ठीक नहीं है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 3:25 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

यदि आज आप किसी विवाद में फंस जाते हैं तो किसी भी तरह के गलत शब्दों का प्रयोग ना ही करें तो अच्छा होगा, नहीं तो बात बहुत बिगड़ सकती है। वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन एकदम बढ़िया है। आपके प्यार, मेलजोल और आपसी जुड़ाव में इजाफा होगा। आप में किसी भी क्षेत्र में कामयाबी हासिल करने की काबिलियत है इसलिए आप बस अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। आज आप खुद को ऊर्जा से भरा हुआ पाएंगे और अपने सभी महत्वपूर्ण कार्य निपटाने की कोशिश करेंगे। घर में किसी पूजा या हवन का आयोजन भी हो सकता है और आप अपने परिवार के साथ कुछ बेहतरीन समय बिता पाएंगे। व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए की गई यात्रा फलदायी साबित होगी। स्वास्थ्य का मामला अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 2

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज सेहत से जुड़ी समस्याएं उभरने से आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप आलस भी महसूस करेंगे। तंदुरुस्त और फुर्तीले रहने के लिए आपको रोजाना व्यायाम करने की जरूरत है। साथ ही समय पर भोजन भी करें। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। लंबे समय से जिस तरक्की की आप उम्मीद कर रहे थे आज वो आपको मिलने की प्रबल संभावना है। आज आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। व्यापारियों के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। हालांकि आज कोई भी बड़ा या महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय लेते समय अपने साझेदार के पक्ष को भी समझने का प्रयास करें। पैसों के मामले में आज का दिन ठीक ठाक रहेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 17

शुभ समय: प्रातः 5:15 से दोपहर 1 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

यदि आप जल्द सफलता हासिल करना चाहते हैं तो आपको और कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। अपने काम को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही भविष्य में आगे बढ़ने के लिए मिलने वाले अवसरों पर पानी फेर सकती है। बेहतर होगा आप अपने दिन का सदुपयोग करें और अपने जरूरी कार्यों पर ध्यान दें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला परिणाम दे सकता है। आमदनी में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है लेकिन खर्चों में भी इजाफा हो सकता है। आज आप अपने वैवाहिक जीवन का भरपूर आनंद उठा पाएंगे। जीवनसाथी का प्यार और सहयोग मुश्किल हालातों में आपका मनोबल बढ़ाएगा। आज एकदूसरे के साथ घूमने फिरने का मौका मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज काम से जुड़ी कोई लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। शाम को घर पर कुछ खास मेहमानों का आना हो सकता है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 2

शुभ समय: दोपहर 12 से शाम 5:15 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज आपका मूडी स्वभाव आपके जीवनसाथी को परेशान कर सकता है। आज आप दोनों के बीच कुछ अनबन हो सकती है। यदि आप अपने वैवाहिक जीवन में प्यार की मिठास घोलना चाहते हैं तो आज अपने साथी के लिए कोई सरप्राइज प्लान करने के लिए दिन बढ़िया है। व्यवसाय से जुड़े जातकों को आज कोई बड़ा वित्तीय लाभ होने की संभावना है। आपको साझेदारी से फायदा मिल सकता है। दफ्तर में वरिष्ठों के दबाव के कारण आपको तनाव झेलना पड़ सकता है। इसका कारण आपके अधूरे पड़े कार्य हो सकते हैं। आपकी भलाई इसी में है कि शीघ्र ही इन्हें पूरा करने का प्रयास करें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरुरत है। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 25

शुभ समय: दोपहर 2:45 से शाम 7 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आज आप कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बना सकते हैं। इसमें आपको अपने किसी करीबी की पूरी मदद मिल सकती है। रोमांटिक लाइफ में अगर आप पार्टनर की तलाश में हैं तो अभी आपके हाथ निराशा ही लगेगी। हो सकता है आप जिसे अपना परफेक्ट पार्टनर समझ रहे हैं वो आपके लिए सही ना हो। यदि आप शादीशुदा हैं तो आज आपको अपने जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। एक खूबसूरत दिन बिताने के लिए हो सकता है आज आप कुछ खास प्लान करें। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आज आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्त हो सकती है। यदि आपने नयी जगह नौकरी के लिए आवेदन दिया है तो आपको सफलता मिलने के आसार हैं।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 16

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे

Story first published: Sunday, January 5, 2020, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion