Latest Updates
-
Eid Mubarak Wishes 2026: इन संदेशों के जरिए दोस्तों और रिश्तेदारों को दें ईद की मुबारकबाद -
Gangaur Wishes For Husband: सजती हूं तेरे नाम...अपने पिया जी को इन संदेशों के साथ दें गणगौर की शुभकामनाएं -
Eid Mubarak For Husband/Wife: 'तुम ही मेरा चांद हो'... लाइफ पार्टनर को इन शब्दों में कहें 'ईद मुबारक -
Eid 2026 Mehndi Designs: ईद पर हाथों में रचाएं खूबसूरत मेहंदी, देखें सिंपल से फुल हैंड तक लेटेस्ट डिजाइन -
Chaitra Navratri 2026 Rashifal: चैत्र नवरात्रि से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल -
World Oral Health Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
Chaitra Navratri Day 2: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की करें पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Cheti Chand 2026 Wishes: झूलेलाल जी का हो आशीर्वाद...इन खूबसूरत संदेशों के साथ अपनों को दें चेटी चंड की बधाई -
Jhulelal Jayanti 2026: झूलेलाल जयंती कब है? जानें तिथि, पूजा का मुहूर्त और महत्व -
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क
5 नवंबर राशिफल: गुरुवार के दिन इन राशियों को रहना होगा सावधान
आज किन राशियों की किस्मत का चमकेगा सितारा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज आपको जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके साथ दुर्घटना हो सकती है। सिर या कंधे पर चोट लगने की आशंका है। दफ्तर में आपका तनाव बढ़ सकता है। आप पर जिम्मेदारियां अधिक रहेगी लेकिन समय की कमी के कारण आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अपने महत्वपूर्ण फैसले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर ही लेने चाहिए। अगर आप अपना व्यापार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। माता पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और उनका पूरा सहयोग आपको मिलेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो बेवजह की बातों को लेकर अपने जीवनसाथी के साथ कहासुनी से बचें। इस तरह की बातें आपके वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ा सकती हैं। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। आज खर्चे कुछ कम होंगे।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 2
शुभ समय: दोपहर 3:30 से रात्रि 8 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
पिता की ओर से कामकाज से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण सलाह आपको मिल सकती है। यह सलाह भविष्य में आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। आपके प्रिय के स्वभाव में आज बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा। उनका कड़क रवैया आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। बेहतर होगा आप शांति से काम लें। नौकरीपेशा जातकों की मेहनत सफल हो सकती है। दफ्तर में आपके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है। आपको उच्च पद की प्राप्ति होने की भी प्रबल संभावना है। दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक मामले में अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपको किसी कीमती वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आप खांसी, जुकाम या कफ की समस्या से परेशान रहेंगे।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 23
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10:05 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा जिससे आज आप काफी परेशान रहेंगे। घर हो या कार्यस्थल आपका मन किसी भी काम में नहीं लगेगा। आपको अपने महत्वपूर्ण निर्णय लेने में कई सारी दिक्कतें आएंगी। आपको शांत दिमाग से अपनी समस्याओं का हल ढूंढना चाहिए। आज आप काफी दबाव भी महसूस कर सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपकी तुनकमिजाजी आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है। बेवजह अपना गुस्सा दूसरों पर निकालने से बचें। आज आपकी काफी आलोचना हो सकती है। अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने का आप पूरा प्रयास करेंगे। आज इससे जुड़ी यात्रा भी संभव है। स्वास्थ्य के मामले में दिन ठीक नहीं है। मानसिक तनाव के कारण आप शारीरिक रूप से भी परेशान रहेंगे।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 17
शुभ समय: प्रातः 4:25 से दोपहर 2 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। नौकरी हो या व्यापार आज के दिन आपको अच्छे फल की प्राप्ति होगी। नए व्यवसाय पर काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। आज आपका पूरा ध्यान अपने पारिवारिक जीवन पर ही होगा। आप परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। जीवनसाथी की ओर से मिली कोई खास तारीफ आपकी प्रसन्नता का कारण बन सकती है। वैवाहिक जीवन प्यार, जोश और उत्साह से भरा रहेगा। आपकी आपसी समझ बेहतर होगी और आपका रिश्ता भी मजबूत होगा। अगर बात आपकी आर्थिक स्थिति की करें तो आज धन प्राप्ति की प्रबल संभावना है। आज आप खुद पर भी काफी खर्च कर सकते हैं। माता की सेहत में सुधार होने से आपकी चिंता कुछ कम होगी। बेकार की बातों को सोचकर आप ज्यादा तनाव लेने से बचें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज के दिन आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। कुछ लोग आपको गलत जानकारी देकर भ्रमित करने का प्रयास कर सकते हैं। बेहतर होगा आप सुनी सुनाई बातों पर विश्वास न करें। अगर आप नौकरी करते हैं और आपको अपनी मेहनत के अनुरूप फल नहीं मिल पा रहा है तो निराश होने की जरूरत नहीं है। उचित समय आने पर चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। दफ्तर में आप अपने काम से काम रखें। सहकर्मियों के साथ ज्यादा इधर-उधर की बातें करने से आपको बचना होगा। व्यापारियों को आर्थिक लाभ हो सकता है। विद्यार्थियों को पूरी मेहनत के साथ अपनी पढ़ाई पर फोकस करने की सलाह दी जाती है। बेकार की चीजों में अपना कीमती समय नष्ट न करें। पैसों को लेकर आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। आमदनी बढ़ाने का आपका प्रयास विफल हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो अधिक तनाव के कारण आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 5:05 से रात्रि 10:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। पढ़ाई में आपका ध्यान कुछ कम लगेगा। अगर आप सफल होना चाहते हैं तो आपको पूरी मेहनत करने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई बड़ा फायदा मिल सकता है। आप साझेदारी में कोई काम शुरू करने का भी फैसला ले सकते हैं। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा लोगो को संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में आपके कारण कुछ तनाव संभव है। हालांकि बातचीत में कुशलता आपका मजबूत पक्ष साबित होगी। आज जीवनसाथी से आपका झगड़ा हो सकता है। आपके प्रिय का व्यवहार कुछ रहस्मयी रहेगा। आपको अपने प्रिय के मन की बात जानने का प्रयास करना होगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला परिणाम दे सकता है। अगर आप बचत पर थोड़ा और ध्यान देंगे तो आसानी से अपने कर्ज चुका पाएंगे।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
शुभ समय: सुबह 11:45 से रात्रि 8:30 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कामकाज के मोर्चे पर दिन शुभ है। लम्बे समय से चली आ रही आपकी मेहनत आखिरकार रंग लाएगी और आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। विषम परिस्थितियों में भी आसानी से काम करने की आपकी कला आज वरिष्ठों का दिल जीत लेगी। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को भी अच्छा फायदा मिलेगा। आपके कारोबार में वृद्धि होगी। निजी जीवन हो या पेशेवर आज आप हर चुनौती का सामना आसानी से कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन में कोई समस्या आ सकती है। घर में वाद विवाद हो सकता है जिससे माहौल अशांत रहेगा। हालांकि आपके जीवनसाथी की समझदारी से मामला जल्द ही शांत हो जाएगा। अपने प्रिय का साथ पाकर आप काफी अच्छा महसूस करंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहेगा। आमदनी आपकी ठीक रहेगी लेकिन आज न चाहते हुए भी कुछ बड़े खर्चे हो सकते हैं। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 7 बजे से रात्रि 8:30 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखने का प्रयास करें जिन्हें हमेशा दुखी रहने की आदत हो। इस तरह के लोग आपकी सकारात्मकता को खत्म कर देंगे और आप पर नकारात्मकता हावी हो सकती है। पिछले कुछ दिनों से यदि पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। परिजनों के साथ आपको ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। बीती पुरानी बातों को भूल कर आप इस अवसर का लाभ उठाएं और अपनों के साथ अपने बिगड़े हुए रिश्ते को सुधारने की कोशिश करें। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। सुख सुविधा की चीजों पर आज आप काफी धन खर्च कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को तेजी से अपने काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में कार्यभार बढ़ सकता है। व्यापारियों का दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज आप बेहद रोमांटिक मूड में रहेंगे। अपने जीवनसाथी के साथ झगड़े झंझट से दूर एक प्यार भरा दिन बिताएंगे। आज आप पहले की भांति प्रेम का अनुभव करेंगे। अगर बात आपकी आर्थिक स्थिति की करें तो आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। धन प्राप्ति का योग बन रहा है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। वहीं दूसरी ओर कुछ सहकर्मी आपके कार्यों में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसे में आपको बहुत ही सूझ बुझ और समझदारी से काम लेना होगा। फिट रहने के लिए प्रतिदिन हल्का फुल्का व्यायाम करें।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ दिन: 23
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से रात्रि 9:15 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने से बड़ा आर्थिक मुनाफा मिलने के योग बन रहा है। अतीत में किये हुए किसी छोटे से निवेशों से भी आपको लाभ मिल सकता है। आज का दिन आपके लिए रोमांस से भरा रहेगा। जीवनसाथी का मूड आज कुछ बदला हुआ रहेगा। आपके प्रिय का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का एहसास कराएगा। कामकाज के मोर्चे पर चीजें आपके पक्ष में रहेगी। आज आपको लगभग सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। दफ्तर में उच्च अधिकारी आपके काम से संतुष्ट और प्रसन्न रहेंगे। व्यापारियों का कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। हालांकि इस समय व्यापार में आपको कोई भी जोखिम उठाने से बचने की सलाह दी जाती है। आज दूसरों को गलतियां निकालने या फिर किसी की भी बुराई करने से आपको बचना होगा अन्यथा आपकी यह गलती आप पर भारी पड़ सकती है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी और आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। नौकरी करने वाले जातकों को अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। दफ्तर में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है। हालांकि आपको अपनी ओर से अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करना होगा ताकि जल्द ही आपकी तरक्की का सपना पूरा हो सके। अगर आप दवाईयों का कारोबार करते हैं तो आज आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आप कोई वित्तीय लेनदेन भी कर सकते हैं। घर का माहौल का प्रसन्नचित रहेगा। माता-पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे और उनका सहयोग भी आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही रोमांटिक गुजरेगा। आपके प्रिय का मूड काफी अच्छा रहेगा। आपके प्रिय आपके साथ काफी प्यार से पेश आएंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी और आप काफी फुर्तीले रहेंगे।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 8
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 11 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं जिससे आप काफी बोझिल महसूस करेंगे। आज जीवनसाथी की ओर से भी आपको कुछ खास सहयोग नहीं मिलेगा। रोज रोज की खटपट आपके रिश्ते में कड़वाहट बढ़ा रही है। बेहतर होगा आप इससे बचें और एक दूसरे के साथ अपना व्यवहार ठीक रखें। इस समय बच्चों पर भी आपको ध्यान देने की जरूरत है। पैसों की बात करें तो बिना सोचे समझे अपने आर्थिक फैसले लेने से बचें नहीं तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। किसी से भी बात करते समय अपने शब्दों का खास ध्यान रखें। आपकी फिसली हुई जुबान आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। कार्यक्षेत्र में मनचाहा फल मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन शुभ है। व्यापारियों को नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। अगर आज किसी जरूरतमंद की मदद का अवसर मिले तो आप पीछे न हटें, इससे आपको ईश्वर का आशीर्वाद मिलेगा।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 3
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9:15 तक



Click it and Unblock the Notifications











