6 दिसंबर राशिफल: पैसों के मामले में आज ये राशियां रहें संभलकर, हो सकता है आर्थिक नुकसान

आज आपके जीवन मे कौन कौन से उतार चढ़ाव आएंगे, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने की संभावना है। आज अचानक धन प्राप्ति का योग बन रहा है। अगर आप व्यापार करते हैं और अपना कारोबार आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो आज के दिन आपकी प्लानिंग कुछ आगे बढ़ सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से संतुष्ट नजर आएंगे और आपके काम को भी सराहा जाएगा। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के बड़ों का समर्थन प्राप्त होगा। वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी की ओर से कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 30

शुभ समय: प्रातः 4:55 से सुबह 11 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

भावनात्मक रूप से आज आप काफी मजबूत रहेंगे और हर बाधा का सामना आप पूरी हिम्मत के साथ करेंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है। हालांकि जल्द ही आप अपनी समझदारी से बात को संभालने में सफल रहेंगे। व्यापारियों को आज कोई अच्छी सौदेबाजी करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। फुटकर व्यापारियों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की संभावना है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के बर्ताव में बदलाव देखने को मिलेगा। यदि आपके बीच कोई गलतफहमी हो गई है तो उसे दूर करने के लिए आज का दिन अच्छा है। सेहत की बात करें तो खानपान में गड़बड़ी के कारण स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें आ सकती हैं।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 39

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2:25 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

दफ्तर में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। कामकाज के प्रति लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। आपको दी हुई कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आपसे वापस ले ली जाएगी। आज मन में नौकरी बदलने का भी विचार आ सकता है। हालांकि इस तरह के फैसले जोश और जल्दबाजी में लेने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। व्यापारियों को आज ठीक-ठाक फायदा हो सकता है। यदि आज आप कोई बड़ी डील करने वाले हैं तो समझदारी और सावधानी से अपना कदम आगे बढ़ाएं। पारिवारिक जीवन में कलह बढ़ सकती है। आज घर में झगड़े झंझट हो सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो आज भागदौड़ के कारण काफी थकान रहेगी।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 15

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आंख बंद करके आज किसी पर भी भरोसा न करें अन्यथा आज आपके साथ कोई बड़ा धोखा हो सकता है। पैसों के मामले में आपको सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो फाइनेंस से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज अच्छा फायदा हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की का योग बन रहा है। आप जमकर मेहनत करें और अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। घर का माहौल अच्छा रहेगा। आज परिजनों के साथ खूब मौज मस्ती करेंगे। छोटे भाई बहनों के साथ आज का दिन बहुत ही यादगार गुजरेगा। जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। उनके व्यवहार में कुछ रूखापन रहेगा। ऐसे में बातचीत के द्वारा आप अपने बीच की सारी गलतफहमियां दूर कर सकते हैं। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3:45 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आप कोई आर्थिक लेनदेन भी कर सकते हैं। इसके अलावा आज आप खुद पर भी कुछ धन खर्च कर सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके प्रदर्शन में सुधार देखने को मिलेगा। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग भी प्राप्त होगा। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ आपको पर्याप्त समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। इतना ही नहीं, आज आपके प्रिय की मदद से आप अपना कोई महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो कान से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है। बेहतर होगा आप इसे नजरअंदाज न करें और किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 19

शुभ समय: सुबह 11 से दोपहर 3:30 बजे तक

06 December 2020 Rashifal | आज का राशिफल 06 दिसंबर 2020 | Aaj Ka Rashifal | Boldsky
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। लंबे समय से चली आ रही आपकी कड़ी मेहनत और प्रयासों का अच्छा नतीजा आपको मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज कोई ऐसा मौका मिल सकता है जिससे आपके करियर को एक नई दिशा मिलेगी। आने वाले समय में आपकी बड़ी तरक्की भी हो सकती है। व्यापारियों को भी आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। इसके अलावा किसी कानूनी मामले में भी आपको राहत मिल सकती है। निजी जीवन की बात करें तो माता पिता के साथ संबंध मजबूत होगा। अगर आप शादीशुदा हैं और जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है तो आज आपके प्रिय अपना सारा गुस्सा भूलकर आपकी ओर प्यार से अपना हाथ बढ़ा सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक रहेगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 7

शुभ समय: दोपहर 1:45 से शाम 7 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

निजी हो या पेशेवर जीवन आज आप पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। अचानक आई जिम्मेदारियों से आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस करेंगे। बेहतर होगा आप अपने दिनभर की योजना पहले ही बना लें ताकि आप जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचे रहें। जीवनसाथी के साथ आज आपको ज्यादा समय बिताने का अवसर प्राप्त नहीं होगा। मुमकिन है आपके प्रिय आज कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहें। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें कोई बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी लेकिन खर्चों में भी वृद्धि हो सकती है। बेहतर होगा पैसों के मामले में अब सोच समझकर ही अपना कदम आगे बढ़ाएं। सेहत आपकी कमजोर रहेगी। आप लापरवाही करने से बचें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 10

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:15 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

मन शांत रहेगा और आज आप तनावमुक्त रहेंगे। आज आपको खुद पर ध्यान देने का भी पर्याप्त समय मिलेगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। माता के साथ संबंध प्रगाढ़ होगा। यदि बड़े भाई या बहन के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आज आपके बीच एक बार फिर सब कुछ सामान्य हो जाएगा। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आप पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम भी कर सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों को आज काम से जुड़ी छोटी सी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यात्रा बेहद सुखद रहेगी। अगर आप बड़े व्यापारी हैं तो आज आप कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला ले सकते हैं। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा और आज आप काफी फुर्तीले रहेंगे।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 41

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:55 तक

 धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। वहीं दूसरी ओर समय पर आपको सहकर्मियों की भी मदद मिलेगी। बैंक से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन काफी भागदौड़ भरा रहेगा। अगर आप डेयरी उत्पादों से जुड़ा कारोबार करते हैं तो आज आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर के सदस्यों के साथ आज आपको सैर सपाटे पर जाने का मौका मिल सकता है। अपनों के साथ बिताए हुए ये पल आपके लिए यादगार बन जाएंगे। अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो घर के बड़ों से इस विषय पर चर्चा करने के लिए दिन अच्छा है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको हाइजीन का पूरा ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 10

शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 12:45 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

दफ्तर में आज आपको कोई कठिन कार्य सौंपा जा सकता है। हालांकि आपकी बुद्धि काफी प्रखर रहेगी जिसके बल पर आप अपना हर काम आसानी से पूरा करने में सफल रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में वे रुकावट डालने का प्रयास कर सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही खर्चीला रहेगा। आज आप मौज मस्ती पर कुछ ज्यादा ही धन खर्च कर सकते हैं। इसके अलावा अटके हुए धन की प्राप्ति न होने से भी आपके हाथ निराशा लगेगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य आज कुछ कमजोर रहेगा। ऐसे में आपको उनके साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करना चाहिए। इस समय उन्हें उचित देखभाल की जरूरत है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 3:05 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन शुभ है। रुके हुए काम पूरे होंगे और इसका फायदा आपको मिलेगा। अगर आप लकड़ी का व्यापार करते हैं तो आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। आज जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। बेहतर होगा कि आप अपने प्रिय के लिए कुछ खास प्लान करें और एक दूसरे के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। आर्थिक मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। पैसों को लेकर चल रहा कोई प्रयास सफल होगा और धन की प्राप्ति होगी। सेहत की बात करें तो अगर आप किसी शारीरिक परेशानी से जूझ रहे हैं तो आपको डॉक्टर से उचित सलाह लेनी चाहिए। अपनी सेहत को नजरअंदाज करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 24

शुभ समय: दोपहर 2:05 से शाम 4 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आज आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। सबसे पहले बात करते हैं आपके कामकाज की तो पिछले कुछ समय से जिस तरह आप लगातार मेहनत करते आ रहे हैं उसका फल आपको मिलने की संभावना है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। वहीं व्यापारियों को आज कुछ बढ़िया विकल्प मिल सकते हैं जिससे आपका कारोबार एक बार फिर तेजी से आगे बढ़ने लगेगा। हालांकि आपको अहंकार जैसी भावना से दूर रहने की सलाह दी जाती है क्योंकि आप भली-भांति जानते हैं कि आपको अभी बहुत आगे जाना है इसलिए सकारात्मक विचारों के साथ मेहनत करते रहें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आज आप सारी चिंताओं को भूलकर अपने परिजनों के साथ बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 2:30 बजे तक

Story first published: Sunday, December 6, 2020, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion