For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

7 फरवरी राशिफल: कन्या राशि वाले आज जोश से नहीं होश से काम लें

|

आज आपके जीवन में उतार चढ़ाव आएंगे या फिर आज आपको अपनी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, जाने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कुछ समय से यदि आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अटका हुआ है तो आज उसके पूरा होने की संभावना है। इससे आपकी बहुत बड़ी समस्या का समाधान होगा और आप चिंतामुक्त हो जाएंगे। आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने के आसार हैं। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो दफ्तर में आज अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे जिसके फलस्वरूप आपके सभी काम सफलतापूर्वक पूरे होंगे। आज आपकी मेहनत देखकर आपके बॉस आपकी जमकर तारीफ भी करेंगे। इससे आपका उत्साह बढ़ेगा लेकिन अहंकार करने से बचें। अपने सहकर्मियों की आलोचना न करें। व्यापारियों के लिए दिन लाभ कमाने वाला रहेगा। आज आप अपने क्षेत्र के कुछ नए लोगों से जुड़ सकते हैं जिसका फायदा आपको जल्द ही मिलेगा। आप बस अपने काम समय पर पूरा करने की कोशिश करें। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

सेहत को लेकर आज किसी तरह की लापरवाही न करें अन्यथा आपकी छोटी सी भूल आज आप पर भारी पड़ सकती है। आज आपको सेहत से जुड़ी कोई परेशानी होती है तो फौरन डॉक्टर से सलाह लें। कामकाज के मोर्चे पर आज के दिन आपको सावधान रहना होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने आस पास हो रही गतिविधियों पर नजर बनाकर रखनी चाहिए। आप ईमानदारी और सच्चाई से अपना काम करने में भरोसा रखते हैं लेकिन कुछ लोग आपके रास्ते में रूकावट डालने का प्रयास करेंगे। आज आपके साथ कोई बड़ा धोखा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने सहकर्मियों के साथ ज्यादा इधर उधर की बातें करने से बचना होगा अन्यथा आज इसका गलत परिणाम आपको भुगतना पड़ सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज बड़े खर्चे नहीं होंगे। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 34

शुभ समय: शाम 6:40 से रात्रि 8:25 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

पिछले कुछ दिनों से जीवनसाथी के साथ आपकी जो अनबन चल रही थी, आज आप चाहें तो उसका अंत हो सकता है। आप बस अपने व्यवहार और वाणी पर ध्यान दें। आप बेवजह की बातों पर जिस तरीके से अपने प्रिय के साथ बहसबाजी करते हैं यह किसी भी लिहाज से आपके रिश्ते के लिए ठीक नहीं है। सबसे पहले आपको उनका आदर करना होगा। साथ ही उनके पक्ष को भी समझने का प्रयास करें। प्यार मोहब्बत के मामले में आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आज की मुलाकात कुछ ज्यादा दिलचस्प और रोमांटिक हो सकती है। अपने पार्टनर को सरप्राइज देने के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में आज कुछ नकारात्मक लोगों से आपका आमना सामना हो सकता है। ऐसे लोगों से निपटने के लिए आप सूझ बुझ से काम लें। पैसों के मामले में दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आज पैसों से जुड़ा कोई जरूरी काम आप पूरा कर सकते हैं।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 17

शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने के आसार दिख रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से आप पैसों को लेकर काफी परेशान चल रहे थे लेकिन आज अचानक आपकी मदद के लिए कोई आगे आ सकता है। इससे आपकी बहुत बड़ी चिंता दूर होगी। आज आप समझ पाएंगे कि सब्र का फल हमेशा मीठा होता है मगर हमेशा ध्यान रखें कि आप जरूरत से ज्यादा उधार न लें। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ संबंध मजबूत रहेंगे और सभी का प्यार और सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आज आप सुकून भरा समय बिताएंगे। आज आपके प्रिय से आपको कोई महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहेगा। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आज काम अधिक रहेगा जिससे आप काफी व्यस्त रहेंगे। वहीं व्यापारियों को आज न कोई बड़ा फायदा मिलेगा और न ही कोई नुकसान होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप काफी फुर्तीले रहेंगे।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 28

शुभ समय: दोपहर 3:05 से रात्रि 9:40 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आप अपनी सेहत को लेकर परेशान हैं तो जल्द आराम पाने के लिए आज आप कुछ नए नुस्खे अपना सकते हैं। वैसे आप बिना सोचे समझे किसी भी दवा का सेवन करने से बचें। आप डॉक्टर से मिलकर अपनी पूरी समस्या उन्हें बताएं और सही इलाज करवाएं। पारिवारिक जीवन में आज कुछ तनाव संभव है। परिजनों के साथ आज आपकी कहासुनी हो सकती है। ऐसे में आप गलत शब्दों के प्रयोग से बचें अन्यथा आप अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ बढ़ती गलतफहमियां आपके रिश्ते को कमजोर कर रही हैं। अगर आप अपनी शादीशुदा जिंदगी में फिर वही प्यार और शांति चाहते हैं तो सबसे पहले आपको अपने उग्र स्वभाव पर लगाम लगानी होगी। पैसों की स्थिति में गिरावट आ सकती है। खर्चों में हो रही लगातार वृद्धि आपकी जमा पूंजी भी खत्म कर देगी। बेहतर होगा आप संभलकर खर्च करें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

दफ्तर में अचानक आज कोई ऐसी परिस्थिति आपके सामने आकर खड़ी हो सकती है जिससे निपटने में आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़े। मुमकिन है आपके कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मी बेवजह के मुद्दे में आपको घसीटने का प्रयास करें। ऐसे में आप जोश से नहीं बल्कि होश से काम लें। आप अपना दिमाग शांत रखें और सोच समझकर अपना कदम आगे बढ़ाएं। यदि आप आवेश में आकर कुछ भी करते हैं तो इसका नकारात्मक प्रभाव आपके काम और प्रतिष्ठा दोनों पर पड़ेगा। पैसों की स्थिति में अगर आप सुधार चाहते हैं तो आपको अपने खर्चे सोच समझकर करने होंगे। आज कोई बड़ी खरीदारी करने से बचें। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। हालांकि आज परिजनों के साथ आप ज्यादा समय नहीं बिता पाएंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: प्रातः 5:55 से 11:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। आज आपके प्रिय आपके साथ काफी प्यार से पेश आएंगे। हो सकता है उन्हें अपनी गलती का एहसास हो और वे उस पर शर्मिंदा भी हों। रोमांटिक लाइफ में आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। इस तरह से छिप छिपकर मिलने की जगह आप अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने का मन बना सकते हैं। मुमकिन है आज आप अपने परिजनों से इस विषय में बात भी करें। पैसों के मामले में दिन ठीक ठाक रहेगा। धन की प्राप्ति होगी लेकिन उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिलने से आपको काफी निराशा भी होगी। कामकाज की बात करें तो आप रोजाना की तरह पूरी मेहनत से अपने काम पूरे करेंगे। आप जिस तरह से लगातार परिश्रम कर रहे हैं इससे जल्द ही आपको उचित फल की प्राप्ति होगी। अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। आपका स्वास्थ्य भी आपके लिए उतना ही जरूरी है।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 20

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:45 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। आज आप समझ पाएंगे कि आपके पार्टनर आपको दिल की गहराइयों से प्रेम करते है। आज वे आपसे कोई वादा भी कर सकते हैं। वहीं अगर आप सिंगल हैं तो आपको प्रेम प्रस्ताव मिलने की प्रबल संभावना है। शायद इससे आप काफी हैरत में पड़ जाएं क्योंकि सामने वाला आपका कोई करीबी दोस्त हो सकता है। कामकाज के मोर्चे पर दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। आप अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से आज कठिन से कठिन काम भी आसानी से पूरा कर पाएंगे। यदि दफ्तर में आपको किसी भी तरह की परेशानी हो रही है तो अपने उच्च अधिकारियों से बात करने में जरा भी न हिचकिचाएं। हो सकता है आपकी समस्या का समाधान हो जाए। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 10:05 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज आप अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें। किसी भी बात का दबाव खुद डालने से बचें। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आज तनाव बिल्कुल न लें और आराम पर ध्यान दें। पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा। आपका बजट संतुलित रहेगा। यदि आपने किसी काम के लिए बैंक से कर्ज लेने का निर्णय लिया है तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। लंबे समय से चला आ रहा कोई घरेलू मुद्दा आखिरकार आज सुलझ जाएगा और आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज परिजनों के साथ आपको कुछ समय बिताने का भी मौका मिलेगा। अगर आप उनसे कुछ कहना चाहते हैं तो खुलकर और समझदारी से अपना पक्ष रखें। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। परीक्षा में आपको बड़ी सफलता मिलने के संकेत मिल रहे हैं।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 7:50 से रात्रि 8:18 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज आप घूमने फिरने और मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। आप दोस्तों के साथ फिल्म देखने या पिकनिक पर जाने की योजना बना सकते हैं। लंबे समय से लगातार काम करके आप काफी बोझिल महसूस कर रहे थे लेकिन आज आप खुद पर ध्यान देंगे। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज धन प्राप्ति का भी योग बन रहा है। अगर आप सोच समझकर अपने आर्थिक निर्णय लेंगे तो इसका उचित लाभ जल्द ही आपको मिलेगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी लेकिन शाम तक आप मामले को सुलझाने में सफल रहेंगे। अगर आप चाहें तो इस तरह की परेशानियों से बच सकते हैं, बेहतर होगा आप अपने शब्दों पर अधिक ध्यान दें। आप व्यापार करते हैं तो आज किसी करीबी की मदद से आपका अटका हुआ काम दोबारा शुरू हो सकता है। सेहत आपकी एकदम बढ़िया रहेगी और आज आप काफी ऊर्जावान भी रहेंगे।

शुभ रंग: हल्का गुलाबी

शुभ अंक: 34

शुभ समय: प्रातः 5:25 से दोपहर 2:15 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर पैसों को लेकर आपकी चिंता बनी हुई है तो आज आप थोड़ी हिम्मत जुटाकर थोड़ा जोखिम उठा लें क्योंकि ग्रहों की चाल आपके लिए कुछ अच्छे संकेत दे रही है। आज आपका कोई प्रयास सफल हो सकता है और आपकी समस्या का समाधान हो जाए। आज अचानक आपके सामने कोई समस्या आकर खड़ी हो सकती है लेकिन ऐसी परिस्थिति में भी आप काफी शांत रहेंगे और अपनी समझदारी का परिचय देंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आज बिना किसी रूकावट आपके काम पूरे होंगे। आज आपको अपने उच्च अधिकारियों का भी सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक तौर पर भी आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। रोमांटिक लाइफ में प्रेम ही प्रेम रहेगा। आपको अपने पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा। अगर आप दोनों घर बसाने का सपना देख रहे हैं तो आज कोई अच्छी खबर आपको मिलने की संभावना है। यदि आप सेहत को लेकर परेशान चल रहे थे तो आज आपको कुछ राहत मिल सकती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 27

शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज आपको बेवजह क्रोध आएगा जिससे आसपास के लोगों से आपकी अनबन संभव है। आपका यह गुस्सा बिना बात के किसी पर भी निकल सकता है। अगर काम का दबाव आपको चिड़चिड़ा बना रहा है तो कुछ दिनों के लिए काम को अलग रखकर थोड़ी मौज मस्ती पर ध्यान दें। वैसे भी खुद को तरोताजा रखने के लिए यह बेहद जरूरी भी है। रोजगार की तलाश कर रहे जातकों को आज निराशा हो सकती है क्योंकि आज आपको सफलता मिलने की बहुत ही कम संभावना है लेकिन आप हिम्मत न हारें और अपना प्रयास जारी रखें। आपके पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज आपको परिजनों के साथ पर्याप्त समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहने के लिए आपको व्यस्त रहने की जरूरत है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 26

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 7 February 2020 Friday

What does your Friday, February 7, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Thursday, February 6, 2020, 16:28 [IST]
Desktop Bottom Promotion