For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

7 जनवरी राशिफल: सिंह राशि वाले आज जोश और उत्साह से भरे रहेंगे, मिलेगी कोई अच्छी खबर

|

आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और बनेंगे उनके बिगड़े काम और किसके हाथ लगेगी निराशा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आपको अपने दोस्तों या किसी रिश्तेदार से ऐसी सलाह मिल सकती है जो आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगी। अचानक आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो जाएगा और मानसिक रूप से आप बहुत ही अच्छा महसूस करेंगे। बच्चों के साथ आज आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। काफी दिनों बाद आप उन्हें पर्याप्त समय दे पाएंगे। कामकाज के मोर्चे पर आज आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। आपके वरिष्ठ आपके काम से काफी खुश रहेंगे जिसके फलस्वरूप आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों की बात करें तो आज आप कोई बड़ी खरीदारी कर सकते हैं। नए वाहन की खरीदारी की संभावना है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। सेहत के मामले में आज का दिन अच्छा प्रतीत हो रहा है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 23

शुभ समय: सुबह 7:55 से दोपहर 3 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

दफ्तर में आज आपको जो भी काम सौंपा जाए उसे पूरी मेहनत और ईमानदारी से करने की कोशिश करें। अच्छे काम के साथ आपको अपनी छवि भी बनाए रखने की जरूरत है। गप्पेबाजी और सहकर्मियों से वाद विवाद के चक्कर में आप कहीं न कहीं अपनी प्रतिष्ठा धूमिल कर रहे हैं। यदि आप व्यापार करते हैं तो आज कोई नयी सौदेबाजी कर सकते हैं। सोच समझकर अपने फैसले लेंगे तो इसका अच्छा परिणाम आपको जल्द ही मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आज घर के किसी सदस्य के साथ किसी प्रतिकूल स्थिति के उत्पन्न होने के आसार हैं। आप उग्रता से नहीं बल्कि शांति से काम लें अन्यथा आपका दिन बेकार के झगड़े झंझट में चला जाएगा। पैसों के मामले में आज आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपकी आमदनी अच्छी होगी। सेहत की बात करें तो आज थकान के साथ आपको सिर दर्द की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 3

शुभ समय: शाम 6:40 से रात्रि बजे 9:05 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए मुश्किल रहेगा। मन में असमंजस की स्थिति रहेगी और आप कोई भी फैसला नहीं ले पाएंगे। आप स्वयं से ज्यादा उम्र के किसी व्यक्ति की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। यदि आप शादीशुदा हैं तो आज जीवनसाथी का अड़ियल स्वभाव आप दोनों के बीच कोई बड़ा विवाद करा सकता है। बेहतर होगा आप अपने प्रिय को प्यार से समझाने का प्रयास करें। विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण है। सफलता प्राप्त करने के लिए आपको हर विषय में बहुत ही गहराई से उतरना होगा। आप लगातार अभ्यास करते रहें। आज आप बचत के साथ साथ नया निवेश करने के लिए भी कुछ योजनाएं बना सकते हैं। आज इस विषय में आप अपने पिता या अन्य किसी अनुभवी व्यक्ति से भी सलाह लेंगे। स्वास्थ्य का मामला आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। त्वचा से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है। साफ सफाई का विशेष ध्यान दें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 18

शुभ समय: प्रातः 5:05 से शाम 7 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

यदि आपके विवाह की बातचीत चल रही है तो आज आपके रास्ते में कोई बड़ी अड़चन आ सकती है। आपके परिवार या ससुराल पक्ष के लोगों की तरफ से किसी बात पर असहमति के कारण मामला थोड़ा गर्म हो सकता है। आप धैर्य से काम लें। दिन के दूसरे हिस्से में आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। अचानक दोस्तों या किसी खास रिश्तेदार के आने से घर का माहौल काफी खुशनुमा हो जाएगा। अपनों के बीच समय बिताकर आपका तनाव भी कुछ कम होगा। दफ्तर में आज आप अपने वरिष्ठों से कोई महत्वपूर्ण बातचीत कर सकते हैं। विशेष रूप से अपने वेतन को लेकर आज आप खुलकर अपना पक्ष रख सकते हैं। यदि आप वेतन वृद्धि की मांग करेंगे तो आपको इसका जवाब सकारात्मक मिलने की पूरी संभावना है। आप बिना झिझके पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखें। आज जीवनसाथी की तरफ से मिली कोई आकस्मिक भेंट आपकी प्रसन्नता बढ़ा देगी।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 34

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज आप स्वयं को जोश, उत्साह और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। आज सुबह सुबह आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। इस राशि के विद्यार्थियों का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। मुमकिन है हाल में ही दी किसी परीक्षा में आपको बड़ी सफलता मिले। रोमांटिक लाइफ की में आज आप अपने पार्टनर के साथ काफी बढ़िया समय बिताएंगे। आज आप दोनों पूरी जिंदगी एक साथ गुजारने का फैसला भी ले सकते हैं। यदि आप व्यापार करते हैं और अपने किसी नए काम के लिए कर्ज लेना चाहते हैं तो आज आपको आसानी से पैसे मिल सकते हैं। वहीं दूसरी ओर आपको सलाह दी जाती है कि संदिग्ध प्रवृत्ति वाले लोगों के साथ किसी तरह का व्यावसायिक संबंध न रखें।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 11

शुभ समय: प्रातः 4:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

यदि आप अपने गुस्से पर थोड़ा काबू रखेंगे तो आपके आसपास के लोगों के साथ आपके झगड़े कुछ कम हो सकते हैं। आपको समझना होगा कि आपका आक्रामक रवैया आपके सारे रिश्तों में कड़वाहट की वजह बन रहा है। माता पिता के साथ सम्मान से पेश आएं। यदि वे आपको कोई सलाह देते हैं तो उसमें आपकी भलाई ही है। आप उनकी भावनाओं को ठेस न पहुंचाएं। कामकाज की बात करें तो आज दफ्तर का माहौल काफी तनावपूर्ण रहेगा। आज आपके बॉस का मूड कुछ ज्यादा ही खराब रह सकता है। आज उनकी नजर आपके काम पर बनी रह सकती है। ऐसे में आपको किसी भी तरह की लापरवाही से बचना होगा। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। आज आप अपने तयशुदा बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 8:15 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी पुराने दर्द या चोट से आपको राहत मिलेगी। आज आप अपने सभी महत्वपूर्ण कार्य भी निपटाने की कोशिश करेंगे। सेहत के कारण आपके दफ्तर के अधूरे पड़े कार्यों को लेकर आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। मित्रों के पीछे जरूरत से ज्यादा पैसा और ऊर्जा खर्च न ही करें तो बेहतर होगा, इससे आपका ही नुकसान हो रहा है। आप जितना जल्दी समझ जाएं आपके लिए उतना ही अच्छा होगा। आज जीवनसाथी का मिजाज कुछ बदला हुआ रहेगा। पिछले कुछ समय से उनका व्यवहार आपके प्रति कुछ ठीक नहीं चल रहा था लेकिन हो सकता है आज वे आपके साथ काफी नरमी से पेश आएं। रोमांटिक लाइफ का आप भरपूर आनंद उठाएंगे।

शुभ रंग: हल्का हरा

शुभ अंक: 7

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

दफ्तर में आज आपको काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस होगा। उच्च अधिकारियों और सहकर्मियों का प्रोत्साहन आपका उत्साह और बढ़ा देगा। आज आप काफी तेजी से अपने सारे काम पूरे करेंगे। यदि आप व्यापार करते हैं तो अपने साझेदार के साथ मिलकर कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। हो सकता है आप कोई बड़ी सौदेबाजी करने का विचार कर रहे हों। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर का माहौल आज काफी बढ़िया रहेगा। परिजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आज आप घरवालों के साथ ज्यादा समय बिताना चाहेंगे और इसके लिए घूमने फिरने की भी योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। आप दोनों के बीच आपसी तालमेल और भी बेहतर होगा। पैसों के मामले में दिन अच्छा है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 22

शुभ समय: प्रातः 5:15 बजे से शाम 4 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज आप अपने कामकाज में इतने व्यस्त रहेंगे कि किसी और बात पर ध्यान देने का आपके पास समय नहीं होगा। अपने लव पार्टनर के साथ आज भी मुलाकात का मौका आपको नहीं मिल पाएगा। मगर फिर भी आप दोनों के बीच आपसी समझ अच्छी रहने के कारण आपका रिश्ता मजबूत बना रहेगा। वैवाहिक जीवन में लंबे समय से चली आ रही आप दोनों के बीच की अनबन आखिरकार आज समाप्त होगी। आज आपके जीवनसाथी का एक अनोखा अंदाज आपको देखने को मिलेगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने के आसार हैं। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में आ रही बाधा दूर होने से आपका काम एक बार फिर आगे बढ़ेगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। धन लाभ का योग बन रहा है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 12:20 से शाम 6:15 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज आप अपने गुस्से और जुबान पर काबू रखें तो बेहतर होगा। अपने प्रियजनों से किसी तरह की बहस न करें। यदि वे आपकी बात से सहमत नहीं हैं तो शांति से अपना पक्ष रखें। यदि आप तोलमोल कर अपने शब्दों का प्रयोग नहीं करेंगे तो आप खुद को किसी बड़ी मुसीबत में डाल सकते हैं। अगर आप विद्यार्थी हैं तो उचित परिणाम की प्राप्ति के लिए आपको पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। यदि विदेश जाकर उच्च शिक्षा की प्राप्ति का सपना आप देख रहे हैं तो आज कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। आज आपके द्वारा पूरे किये हुए किसी कार्य से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है लेकिन आपके खर्चों में भी वृद्धि संभव है। कामकाज की बात करें तो आज का दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 9

शुभ समय: शाम 4:45 से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

रोमांटिक लाइफ में आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। यदि आप अपने रिश्ते को और मजबूत बनाना चाहते हैं तो अपने परिजनों की सहमति लेने के लिए दिन अच्छा है लेकिन इससे पहले आप खुद आश्वस्त हो जाएं। आप शादीशुदा हैं तो आज आपके वैवाहिक जीवन में उदासी छायी रहेगी। बेहतर होगा आप परिस्थितियों को समझने की कोशिश करें। यदि भूल आपसे हुई है तो अपने जीवनसाथी की ओर पहला कदम आप ही बढ़ाएं। दैनिक कार्यों का बोझ आज कुछ हल्का रहेगा। आज आप दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने का प्लान बना सकते हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि जरूरत से ज्यादा खर्च करना आपके लिए ठीक नहीं होगा।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5:37 से रात्रि 10:10 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आपके रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा और एक दूसरे का पूरा साथ आपको मिलेगा। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ सैर सपाटे का आनंद ले सकते हैं। कामकाज की बात करें तो आज का दिन बहुत ही मेहनत वाला रहेगा। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो किसी खास काम कोसमय पर निपटाने का दबाव आप पर बना रहेगा। वरिष्ठों के साथ सहकर्मियों का भी पूरा सहयोग आपको मिल सकता है। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहने के आसार हैं। आज आपको कुछ खास मुनाफा नहीं मिल पाएगा लेकिन आज आपको भागदौड़ काफी करनी पड़ेगी। पैसों की बात करें तो आर्थिक तौर पर आपका संघर्ष आज भी जारी रहेगा। यदि आप अपनी आर्थिक स्थिति में मजबूती चाहते हैं तो आपको कुछ गंभीर फैसले लेने होंगे। सेहत के मामले में आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। मानसिक तनाव के कारण शारीरिक समस्याएं भी बढ़ सकती हैं।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 26

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 7 January 2020 Tuesday

What does your Tuesday, January 7, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Desktop Bottom Promotion