8 दिसंबर राशिफल: जानें किन राशियों के लिए आज का दिन है शुभ

क्या है आज आपके भाग्य में अच्छा या बुरा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

घर के सदस्यों के साथ आज का दिन बहुत ही आनंद में बीतेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद आपको मिलेगा। आज आप अपने परिजनों के साथ भविष्य की योजनाओं पर कुछ चर्चा भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आपके प्रिय की ओर से आज आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। अगर आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो आज किसी तरह की समस्या नहीं होगी। आपके कामकाज की बात करें तो आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों के सामने ठीक से बर्ताव करने की सलाह दी जाती है। उग्र होकर बात करने से बचें। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 35

शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 8:45 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज के मोर्चे पर आज के दिन आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपके लंबित कार्य पूरे होने से आपको काफी राहत मिलेगी। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को अपनी मेहनत का फल मिलने की प्रबल संभावना है। यदि लंबे समय से आप अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज के दिन आपको सफलता मिल सकती है। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। पिता की मदद से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज पूरा हो सकता है। यदि कुछ समय से जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आज उनकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। पैसे की स्थिति संतोषजनक रहेगी।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। पेट से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें। ज्यादा तला, भुना या मसालेदार भोजन से परहेज करें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में कार्यभार बढ़ सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आप तनाव लेने की जगह योजना के अनुसार अपने कार्य पूरे करने का प्रयास करें। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए काफी भागदौड़ भरा रहेगा। उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिलने से कुछ निराशा हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आप कोई बड़ा आर्थिक लेन देन कर सकते हैं।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 7

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

पैसों के मामले में आपको सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। आज उधार लेने और देने दोनों से आपको बचना होगा। इसके अलावा यदि आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए यह समय अनुकूल नहीं है। पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। हो सकता है आपके किसी फैसले से घर के बड़े सहमत न रहें। ऐसी में आपको शांति और समझदारी से अपना पक्ष रखने की जरूरत है। आपको अपने बड़ों की भावनाओं को समझना होगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपना छोटा-सा काम भी ध्यानपूर्वक करने की सलाह दी जाती है। आपके बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों को आज कोई भी जोखिम भरा फैसला लेने लेने से बचना होगा। स्वास्थ्य के मामले में दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 19

शुभ समय: प्रातः 5:15 से दोपहर 1 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। इस राशि की गर्भवती महिलाओं को आज अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। यदि छोटी सी भी समस्या होती है तो उसे नजरअंदाज करने की भूल न करें। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहने वाला है। अचानक काम से जुड़ी लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने बॉस की सलाह अनुसार चलना होगा। यदि आज आपके बॉस आपको कोई कार्य सौंपते हैं तो आप उसे समय पर पूरा करने की कोशिश करें। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। आज न चाहते हुए भी आपको कोई बड़ा खर्च करना पड़ सकता है।

शुभ रंग: हल्का गुलाबी

शुभ अंक: 21

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी चुनौती लेकर आ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में समय का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आज आपको जो भी जिम्मेदारी दी जाए उसे सही समय पर और अपनी मेहनत से पूरा करने की कोशिश करें। व्यापारियों को आज निवेश से बचने की सलाह दी जाती है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर काबू रखना होगा। क्रोध में आकर आप ऐसे शब्दों का प्रयोग करने से बचें जिससे दूसरों की भावनाओं को ठेस पहुंचे। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। आज पैसों से जुड़ी कोई समस्या नहीं होगी। माता पिता का स्नेह और आशीर्वाद आपको मिलेगा। शाम को परिजनों के साथ आप सैर सपाटे पर भी जा सकते हैं। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कामकाज की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। दफ्तर में कोई महत्वपूर्ण मीटिंग हो सकती है। आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी भी दी जा सकती है। यदि आप इसी तरह मेहनत और लगन से काम करते रहेंगे तो जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक फायदा हो सकता है। यदि आपका काम किताबों, कॉस्मेटिक्स, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि से जुड़ा है तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। आज बच्चों के साथ आपको अधिक समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो काम के साथ-साथ आपको पर्याप्त आराम करने की भी जरूरत है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आप समझदारी से अपने आर्थिक फैसले लें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

घर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। घर के बड़ों के साथ आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है। ऐसे में आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझ कर करना होगा। यदि आपके बड़े बुजुर्ग आपको कोई सलाह देते हैं तो उसमें आपका ही फायदा है। उनकी बातों को नजरअंदाज करने की भूल न करें। जीवनसाथी की ओर से भी आज आपको कुछ खास सहयोग नहीं मिल पाएगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपके मार्ग में कोई बड़ी बाधा आ सकती है। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचना होगा।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आप नौकरी करते हैं और कुछ समय से दफ्तर में आपका प्रदर्शन कुछ ठीक नहीं चल रहा है तो आज पूरी ऊर्जा और जोश के साथ वापसी करने की कोशिश करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। इसके अलावा यदि आप अपने वरिष्ठ अधिकारियों की सलाह अनुसार चलते हैं तो आपको लाभ जरूर होगा। व्यापारियों को आज अच्छा मुनाफा हो सकता है। इस समय आपको प्रचार-प्रसार पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज का दिन मौज मस्ती में गुजरेगा। पैसों की स्थिति में सुधार आने की संभावना है। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी और आज आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 11

शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 12 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज जो भी करें बहुत ही सोच समझ कर करें। जल्दबाजी में लिए हुए आपके फैसले अकसर आपको मुसीबत में डाल देते हैं। अगर आप व्यापार करते हैं और आज कोई बड़ी डील करने वाले हैं तो आपको अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। खुदरा व्यापारियों को लाभ कमाने का कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आप कोई बड़ा खर्चा भी कर सकते हैं। आज आप कोई छोटा मोटा उधार चुकाने में भी सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आज अचानक दूर से कुछ मेहमानों का घर आना हो सकता है जिससे घर का वातावरण और भी प्रफुल्लित हो जाएगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो देर रात तक आपको जागने से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2:05 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो अपने दिल की बात कहने के लिए यह समय बहुत ही अच्छा है। आपको सकारात्मक जवाब मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। हालांकि इसके लिए आपको काफी कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है लेकिन आपकी मेहनत भविष्य में आपको अच्छा फल देगी इसलिए पीछे न हटें। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों के साथ आज घूमने फिरने का मौका मिल सकता है। आज किसी रिश्तेदार के यहां आपका जाना हो सकता है। वैसे भी कुछ समय से आप काम का दबाव अधिक महसूस कर रहे थे इसलिए खुद को तरोताजा रखने के लिए बीच बीच में आपको ऐसे ब्रेक लेने चाहिए। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छा रहेगा। संतान की शिक्षा से जुड़ी किसी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 24

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 3:45 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

दांपत्य जीवन में आज अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम और अपनापन रहेगा। इतना ही नहीं, आज आप अपने प्रिय के साथ एक रोमांटिक दिन भी बिताएंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो अपने काम में आप लगन और उत्साह दिखाएंगे जिससे आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। वहीं दूसरी ओर आज कुछ मामलों में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। गलत वक्त पर गलत बात कहने से बचें, नहीं तो आपको आलोचनाओं का सामना करना पड़ेगा। पैसों की स्थिति ठीक ठाक रहेगी। आज आपके खर्चे अधिक नहीं होंगे लेकिन जिस आर्थिक फायदे की आप उम्मीद कर रहे थे वो आपको नहीं मिल पाएगा। व्यापार से जुड़े जातकों का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। इस समय आपको आराम पर भी ध्यान देना होगा।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 4

शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

Story first published: Tuesday, December 8, 2020, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion