9 दिसंबर राशिफल: पैसों के मामले में ये राशियां रहेगी आज लकी

आज ग्रहों की चाल किस बात का संकेत दे रही है, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

दफ्तर का माहौल अच्छा रहेगा और आपके प्रदर्शन में भी सुधार आएगा। आपके प्रयास फलीभूत होंगे और मन प्रसन्न रहेगा। व्यापारियों को भी अच्छा लाभ होगा। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। आप अपने जीवनसाथी के सामने खुलकर अपनी भावनाएं व्यक्त कर पाएंगे। माता पिता का भी सहयोग आपको मिलेगा। दूसरों के मामलों में ज्यादा दखल देने से बचें, नहीं तो आज आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपको अतिरिक्त धन कमाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। कुलमिलाकर आज आप अपने दिन का भरपूर लुत्फ उठाएंगे। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अगर आप थोड़ी मेहनत और करेंगे तो जीवनसाथी के साथ चल रही गलतफहमी दूर हो सकती है। आपको अपने बर्ताव में थोड़ी नरमी लाने की जरूरत है, आप महसूस करेंगे कि आपके बीच सब कुछ सामान्य हो रहा है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छा है। आय का नया स्रोत मिलने की प्रबल सभांवना है। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आप पूरी मेहनत और लगन से अपना काम करेंगे जिसका आपको उचित परिणाम मिलेगा। अगर आप लोहे के व्यापारी हैं तो आज आपका कोई उलझा हुआ व्यवसायिक मामला सुलझ सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में दोस्तों के साथ घूमने फिरने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य की बात करें ठंडी चीजों के सेवन से बचें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 36

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कामकाज के मोर्चे पर आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको उच्च पद की प्राप्ति के साथ वेतन में वृद्धि की भी खुशखबरी मिल सकती है। आज चीजें आपके पक्ष में जाएंगी और लगभग हर काम में सफलता हासिल होगी। आर्थिक स्थिति की बात करें तो अगर आप थोड़ी समझदारी दिखाएंगे तो आप बहुत अच्छा पैसा कमा सकते हैं। आपके हाथ कोई बढ़िया मौका लग सकता है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। अपने जीवनसाथी के साथ आपका आज का दिन आनंद में बीतेगा। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान रहेंगे।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 44

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आज आप कामकाज से जुड़ी यात्रा करने वाले हैं तो अपने जरूरी दस्तावेज साथ रखना न भूलें। हो सकता है आप अपने साथ कागजात ले जाना भूल जाएं और आपकी इस यात्रा से केवल आपका समय बर्बाद हो। दफ्तर में काम का दबाव कुछ हल्का रहेगा। आज आपको अपने लिए कुछ अतिरिक्त समय मिल पाएगा। व्यापारियों को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मधुर रहेगा। आज भाई बहनों से कुछ कष्ट संभव है। किसी बात पर असहमति के कारण आपके बीच अनबन का हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। खुद को तंदुरुस्त और फुर्तीला रखने के लिए आप रोजाना व्यायाम करें।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

पैसों को लेकर आज आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। अनावश्यक खर्चे आपका बजट बिगाड़ देंगे जिससे आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा अटके हुए धन की प्राप्ति न होने पर आपकी समस्या और गहरी हो सकती है। निजी जीवन की बात करें तो आपके गुस्सैल स्वभाव के कारण आज जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन हो सकती है। अगर आप बिना सोचे समझे अपने शब्दों का प्रयोग करेंगे तो अपने वैवाहिक जीवन की शांति भंग हो सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो अपने काम पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अपने सहकर्मियों की आलोचना करने या उनके मामले में दखल देने से आपकी छवि और काम दोनों प्रभावित हो सकते हैं। स्वास्थ्य का मामला आज गड़बड़ रहेगा। अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। प्राप्त हुआ धन उम्मीद के अनुसार होगा। आज आप जमकर खर्च करने के मूड में रहेंगे। आपको सलाह दी जाती है कि आप अति उत्साहित होकर अपने आर्थिक फैसले न लें। पारिवारिक जीवन में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। कुछ गंभीर घरेलू मुद्दों पर आपको फौरन ध्यान देने की जरूरत है अन्यथा इसका बुरा असर आपके काम पर पड़ सकता है। पिछले कुछ समय से यदि आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में अटका था तो आज आप उसे सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो अचानक कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। इससे आप कुछ तनाव महसूस कर सकते हैं लेकिन उच्च अधिकारियों के सहयोग से आपका काम आसानी से पूरा होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। सेहत की बात करें तो देर रात तक जागने की अपनी आदत को बदलें। साथ ही अपने खान पान का भी ध्यान रखें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 3

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 11:05 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

यदि आप अपनी सेहत के साथ लापरवाही करेंगे तो भविष्य में आपको काफी पछताना पड़ सकता है। इस समय आपको शराब, सिगरेट आदि जैसी चीजों से बचना होगा। वाहन का प्रयोग करते समय शराब का सेवन न करें। कामकाज की बात करें तो यदि आप अपने वरिष्ठों से कोई महत्वपूर्ण बातचीत करना चाहते हैं तो इसके लिए दिन अच्छा है। बेहतर होगा आप अपना दिमाग शांत रखें और कुछ समय के लिए प्रतीक्षा करें। अगर आप व्यापार करते हैं तो कुछ फायदा आपको मिल सकता है। हालांकि आज मेहनत और भागदौड़ भी अधिक रहेगी। पैसों के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक जीवन में कलह रहेगी। घर मे वाद विवाद होने की आशंका है। आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 3:15 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

परिजनों के साथ आज का दिन खूब आनंद में बीतेगा। छोटी छोटी बातें भी आज आपको बड़ी खुशियां देंगी। अगर आप व्यापार करते हैं और हाल ही में आपको कोई बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है तो आज आपको कोई ऐसा मौका मिल सकता है जिससे आपके इस नुकसान की भरपाई हो सकती है। दफ्तर में अचानक आपको आपके ट्रांसफर की खबर मिल सकती है। आर्थिक मोर्चे पर दिन खर्चीला रहेगा। घरेलू खर्चे बढ़ते नजर आ रहे हैं। छोटे भाई बहनों के साथ आपका संबंध अच्छा रहेगा। मुमकिन है आज करियर से संबंधित आप उनका मार्गदर्शन करें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 8

शुभ समय: प्रातः 4:50 से दोपहर 12:05 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज का दिन आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। कामकाज से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का आज समाधान हो सकता है। व्यापार करने वाले जातकों को आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपके सारे काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आज आप महसूस करेंगे कि आपका साथ जीवनभर का साथ बन सकता है। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ आपका लगाव बढ़ेगा। आज आप मिलकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय भी ले सकते हैं। आपका यह फैसला आपकी संतान से जुड़ा हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन थोड़ा धीमा रहेगा। आपको सुस्ती और आलसपन महसूस हो सकता है लेकिन आपको अपने समय की कीमत को समझना होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 35

शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 3:40 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कामकाज के मोर्चे पर आज आपको काफी संभलकर रहने की जरूरत है। बॉस के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। ऐसे में आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। लंबे समय से चल रही निजी जीवन की किसी समस्या से आपको छुटकारा मिल सकता है। इससे आप तनावमुक्त और संतुष्ट रहेंगे। अपने बड़ों से मिली कोई सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। अपनों के साथ संबंध बेहतर होंगे। भाई बहनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पैसों की स्थिति आज ठीक रहेगी लेकिन कोई बड़ा खर्चा करने से आज आपको बचना होगा। सेहत की बात करें तो आज आपको थकान ज्यादा रहेगी। बेहतर होगा आप आराम पर भी ध्यान दें, नहीं तो आपका स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आर्थिक मोर्चे पर आपका दिन बेहतर साबित होगा। जेब में पैसे होंगे जिससे आज आप चिंता मुक्त रहेंगे। अगर आप लोन पर घर या कोई नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए समय अनुकूल है। नौकरीपेशा जातकों का दिन अच्छा रहेगा। दफ्तर में आपकी मेहनत को काफी सराहना मिलेगी और आपके बॉस आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको कोई नया आर्डर मिल सकता है। हालांकि आपको समय का खास ध्यान रखना होगा अन्यथा बाजार में आपकी प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है। वैवाहिक जीवन की बात करें तो बेवजह अपने जीवनसाथी पर शक करने से बचें। यदि मन में कोई बात है तो खुलकर कहें। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

 मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

पैसों के मामले में दिन शुभ है। अचानक कोई बड़ा वित्तीय लाभ मिलने से आपकी आर्थिक समस्या का समाधान होगा। इतना ही नहीं, आज कोई पुराना पारिवारिक कर्ज भी खत्म करने में कामयाब रहेंगे। आज आपके पिता आपसे थोड़े नाखुश रहेंगे। वे आपके किसी फैसले से सहमत न रहें। बेहतर होगा आप समझदारी से अपना पक्ष रखें। वैवाहिक जीवन में तनाव संभव है। जीवनसाथी के साथ चल रहे मनमुटाव को खत्म करने की कोशिश करें। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आपके पार्टनर के साथ अपने रिश्ते में पारदर्शिता रखें। किसी भी तरह के झूठ का सहारा बिल्कुल न लें। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़ी यात्रा लाभकारी रहेगी। शाम को आप किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 1

शुभ समय: सुबह 9:20 से शाम 6 बजे तक

Story first published: Wednesday, December 9, 2020, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion