शिक्षा के मामले में साल 2021 इन राशियों के लिए रहेगा लकी

कोरोना की वजह से साल 2020 में विद्यार्थियों की पढ़ाई लिखाई पर भी गहरा प्रभाव पड़ा है। क्या वर्ष 2021 में इस समस्या का समाधान होगा। आइए जानते हैं यह नया साल शिक्षा के मामले में आपके लिए कैसा रहेगा। साथ ही जानते हैं करियर को लेकर किस तरह के बदलाव आने की संभावना है।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

शिक्षा के मामले में वर्ष 2021 मेष राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। सफलता प्राप्त करने के लिए आपको काफी कड़ी मेहनत करने की जरूरत है खासतौर पर अगर आप विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं तो आपको अपना प्रयास तेज करना होगा। साल के मध्य में मानसिक तनाव के कारण पढ़ाई में आपका मन कुछ कम लगेगा। वहीं दूसरी ओर आपको अपनी संगति का भी ध्यान रखना होगा। गलत संगत आपको अपने लक्ष्य से भटका सकती है। करियर के लिहाज से साल 2021 मेष राशि वालों के लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं जिससे आपका करियर तेजी से आगे बढ़ेगा।

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वर्ष 2021 में शिक्षा के मामले में आपको मिश्रित परिणाम मिलेंगे। अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको पहले से अधिक परिश्रम करना होगा। जनवरी की शुरुआत आपके लिए काफी बढ़िया रहेगी। वहीं अप्रैल से बाद का समय आपके लिए चुनौतियों से भरा रहने वाला है। इस अवधि में आपकी शिक्षा में बाधाएं आ सकती हैं। अगर आप पढ़ाई के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो सितंबर में आपको अच्छी खबर मिल सकती है। हालांकि आपको अपने गुरुजनों का पूरा सहयोग मिलता रहेगा। आप बस अपनी ओर से प्रयास जारी रखें। जहां तक बात आपके करियर की है तो इस वर्ष आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी करने वाले जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। वहीं नौकरी के साथ अगर आप खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आपको सफलता मिल सकती है।

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन राशि वालों के लिए साल 2021 शिक्षा के मामले में बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस वर्ष आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों में जुटे हैं तो आपको सफलता मिलने के आसार हैं। जनवरी से लेकर मई तक का समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो इस साल के अंत तक आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। करियर के लिहाज से 2021 आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार हैं। अगर आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस वर्ष आपको कड़े संघर्ष के बाद नौकरी मिल सकती है। मार्च से सितंबर तक का समय आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है।

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

शिक्षा की बात करें तो कर्क राशि वालों के लिए साल की शुरुआत काफी अच्छी होगी। इस दौरान आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। यदि आपकी शिक्षा में बाधा आ रही है तो इस दौरान उसके दूर होने की प्रबल संभावना है। अगस्त से लेकर अक्टूबर तक का समय आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा। आप पूरी मेहनत और लगन से पढ़ाई करेंगे और अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ेंगे। वहीं दूसरी ओर नवंबर दिसंबर में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। ग्रहों की अशुभ स्थिति के कारण पढ़ाई में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। इस दौरान आप चाहकर भी पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। करियर के मामले में इस वर्ष आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। साल की शुरुआत आपके लिए अच्छी रहेगी लेकिन साल के मध्य में आपको अधिक सावधान रहना होगा। इस दौरान किसी बड़ी चुनौती का सामना आपको करना पड़ सकता है।

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

वर्ष 2021 शिक्षा के मामले में आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। साल की शुरुआत आपके लिए कुछ प्रतिकूल रहने वाली है। जनवरी से लेकर अप्रैल तक का समय आपके लिए मुश्किलों से भरा रहेगा। इस अवधि में एक के बाद एक आपकी पढ़ाई में बाधा आ सकती है। आपकी एकाग्रता भंग हो सकती है और पढ़ाई में आपका खास मन नहीं लगेगा। अगस्त का महीना आपके लिए कुछ राहत भरा साबित होगा। इस दौरान आप एक बार फिर वापसी कर सकते हैं। हालांकि आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। सितंबर से लेकर दिसंबर तक का समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान यदि आप अपनी शिक्षा से जुड़े फैसले सोच समझकर नहीं लेंगे तो आपको भविष्य में पछताना पड़ सकता है। साल 2021 आपके करियर के लिए अच्छा साबित हो सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आप कोई बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे। विपरीत परिस्थितियों में आप समझदारी का परिचय देंगे और हिम्मत से हर चुनौती का सामना आप करेंगे।

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या राशि वालों को इस वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में उम्मीद के अनुसार परिणाम प्राप्त करने के लिए थोड़ा समय लगेगा। हो सकता है कुछ समय के लिए आप निराश भी हो जाएं लेकिन ऐसा करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। आप अपनी ओर से मेहनत करते रहें और खुद पर भरोसा रखें। साल का मध्य आपके लिए ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा। इस दौरान आपकी शिक्षा में कोई बड़ी बाधा आ सकती है। इससे आपका ध्यान भ्रमित हो सकता है। नवंबर का समय आपके लिए कुछ राहत भरा साबित होगा। अगर आप इंजीनियरिंग, फैशन, सिविल सर्विसेज आदि से जुड़ी पढ़ाई कर रहे हैं तो आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। करियर के मामले में साल 2021 आपके लिए कुछ उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। साल की शुरुआत आपके लिए काफी अच्छी रहेगी। इस अवधि में आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। वहीं इस वर्ष आपको अपने करियर से जुड़े सभी फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने होंगे।

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला राशि वालों को साल 2021 में शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। इस वर्ष आपको जबरदस्त सफलता मिलने के आसार हैं, खासतौर पर प्रतियोगी परीक्षा में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। यदि आप किसी नए कॉलेज में दाखिला लेने वाले हैं तो बिना किसी बाधा के आपका यह काम भी पूरा होगा। मई के बाद का समय आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस अवधि में आपको कोई बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। करियर के मामले में साल 2021 की शुरुआत आपके लिए ठीक नहीं रहेगी। इस अवधि में आपकी एकाग्रता में कमी आ सकती है जिस कारण आप अपने काम पर ठीक से फोकस नहीं कर पाएंगे। आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है अन्यथा आपके हाथ से कुछ अच्छे मौके निकल सकते हैं।

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

शिक्षा के मामले में यह वर्ष आपके लिए मिलाजुला रहेगा। इस वर्ष आपको काफी कड़ी मेहनत और संघर्ष के बाद अच्छे फल की प्राप्ति होगी। साल की शुरुआत में आपके मार्ग में कुछ बाधाएं आ सकती हैं लेकिन जल्द ही आपकी समस्याओं का समाधान होगा। जून, जुलाई और अक्टूबर का समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। अपनी शिक्षा से जुड़े फैसले आप जल्दबाजी में न ही लें तो बेहतर होगा। करियर के लिहाज से साल 2021 आपके लिए ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा। अति आत्मविश्वास के कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। जुलाई के बाद कोई भी नया काम शुरू करने से बचें।

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

यदि लंबे समय से आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ रही है तो इस वर्ष आपकी इस समस्या का समाधान होगा। आप मन लगाकर पढ़ाई कर पाएंगे और आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। इस दौरान किसी प्रतियोगी परीक्षा में आपको जबरदस्त सफलता भी मिल सकती है। साल के मध्य में सेहत में गिरावट के कारण आपकी पढ़ाई में बाधा आ सकती है। इस दौरान मानसिक रूप से भी आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। नवंबर में शिक्षा से जुड़ा कोई प्रयास सफल हो सकता है। कुलमिलाकर ये वर्ष आपके लिए कुछ बेहतरीन अवसर लेकर आने वाला है। करियर के मामले में साल 2021 में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। हालांकि आपको पहले से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। साल के आखिरी कुछ महीने आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहेंगे।

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

यह वर्ष पढ़ाई लिखाई के मामले में आपके लिए अच्छा रहेगा। इस दौरान आप अपनी मेहनत के बल पर अच्छी सफलता हासिल करेंगे। आप जितना ज्यादा परिश्रम करेंगे आपके लिए उतना ही अच्छा रहेगा। जुलाई से लेकर अक्टूबर तक का समय आपके लिए कुछ उतार चढ़ाव से भरा रहेगा लेकिन आप अपनी हिम्मत और मेहनत से बाधा को पार कर पाने में सफल रहेंगे। करियर के मोर्चे पर साल 2021 आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। इस दौरान आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे।

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

वर्ष की शुरुआत आपके लिए बहुत ही अच्छी रहेगी। इस अवधि में आपको किसी प्रतियोगी परीक्षा में बड़ी सफलता मिलेगी। यदि आप मीडिया, फैशन, आर्किटेक्चर आदि से जुड़ी पढ़ाई कर रहे हैं तो आपको जबरदस्त सफलता मिल सकती है। साल के मध्य में खराब स्वास्थ्य के कारण आपकी पढ़ाई में बाधा आ सकती है। इस अवधि में आपकी एकाग्रता भंग हो सकती है। हालांकि आप निराश न हों और निरंतर प्रयास करते रहें। जितनी ज्यादा मेहनत आप करेंगे उतनी ही अच्छी सफलता आपको मिलेगी। अगर बात आपके करियर की करें तो साल 2021 में आपको कुछ बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन बावजूद इसके आप हर बाधा को पार करने में सफल में सफल रहेंगे। अगर आप सरकारी नौकरी प्राप्त करने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है।

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

वर्ष 2021 शिक्षा के मामले में आपके लिए काफी बेहतर साबित होगा। इस अवधि में आप कड़ा परिश्रम करेंगे और आपको लगभग अपने हर प्रयास में सफलता मिलेगी। इस वर्ष विदेश जाकर पढ़ाई करने का आपका सपना भी पूरा हो सकता है। सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को इस वर्ष जबरदस्त सफलता प्राप्त हो सकती है। कुलमिलाकर आपके लिए यह साल बेहद सुखद रहने वाला है। जहां तक बात आपके करियर की है तो साल 2021 में आप अपने करियर को लेकर काफी गंभीर रहेंगे। जनवरी से लेकर मार्च तक का समय आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। इस दौरान आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। साल के मध्य में आपका कोई प्रयास सफल हो सकता है।

Desktop Bottom Promotion